Friday, June 10, 2011
चिदम्बरम जी नक्सलियों ने फ़िर 5 जवानो को शहीद कर दिया,कब निपटोगे उनसे?के सारी सख्ती सिर्फ़ बाबा रामदेव के लिये ही है?
छत्तीसगढ मे एक बार फ़िर नक्सलियों का कहर टूटा है और इस बार उन्होने पांच जवानो को शहीद कर दिया है।वे बार-बार वारदात कर सरकार को चुनौती दे रहे हैं मगर इससे दिल्ली के दिग्गज़ों को कोई खास फ़र्क़ पड़ता नज़र नही आता।पांच मरे या पचास उन्हे कोई लेना-देना नही है।और इस बात से भी कोई लेना-देना नही है कि ओड़िसा की सीमा पर राकेट लांचर बरामद होना उस इलाके पर से उड़ने वाले किसी भी विमान के लिये खतरा हो सकता है। मगर दिल्ली की सरकार को तो फ़िलहाल खतरा सिर्फ़ रामदेव से नज़र आ रहा है।दरअसल रामदेव भी गेरूआ वस्त्र पहनते है ना,जो लाल होने का धोका देता है,इस्लिये भड़कते है सांड जैसे।रामदेव ने सिर्फ़ इतना कहा भर बस था कि वे सशस्त्र सेना बनायेंगे और बनाने से पहले उन्होने अपनी बात को सुधार भी लिया मगर ऐसा करने से पहले ही चिदमबरम साहब ने चौंका देने वाली घोषणा कर डाली। उन्होने साफ़ साफ़ कह दिया है कि रामदेव बाबा की सेना से सख्ती से निपटा जायेगा और यंहा रोज़ कंही ना कंही झड़प हो रही है आप खामोश क्युन हो इस मामलेमें।यानी बाबा नक्सलियों से भी ज्यादा नफ़रत के लायक है।यानी बाबा को ठीक करना ही,एक बार ये भी तो पूछ लेते चिदमबरम साब की छत्तीसग़ढ का क्या हाल है?
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
4 comments:
नक्सली को पैदा करने वाले खत्म कैसे कर सकते है?
जिस दिन रामदेव की सेना भी बन जायेगी, फ़िर यहाँ भी कोई वर्दी वाला आने से डरेगा?
नक्कारखाने में तूती की आवाज भी भला कहीं सुनी जा सकती है...
उनका निशाना एक-रामदेव, रामदेव..
बाबा को चिद्दी की सख्ती से क्या डर चिद्दी खाली बातो के शेर हैं अभी उनका नंबर भी लग रहा है एक साल के अंदर वे जेल के भीतर नजर आयेंगे
Post a Comment