राजधानी रायपुर में कल कुछ पत्रकार और कैमरामेन शिकार करते-करते खुद शिकार हो गए। कलेक्टोरेट परिसर में एक पुलिस में नामजद लड़की को दिनदहाड़े कुछ लड़कों से बात करते देख इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के धाँसू कैमरामेन और पत्रकार ने इस हॉट ख़बर के पीछे लग गए मगर मामला उल्टा पड़ गया। इस बीच पुलिस से भी उन्होंने संपर्क किया और जब तक पुलिस पहुँचती तब तक लड़कियाँ वहीं एसपी ऑफिस में घुस गई और कैमरामेनों को छेड़खानी के आरोप में फंसा दिया। इस मामले में सबसे शर्मनाक भूमिका रही राजधानी के एसपी की। जिसने सब जानते-बूझते लिस्टेड लड़कियों की शिकायत को तवज्जो देते हुए अपने विरोधी मीडिया वालों को अपराध में फंसा दिया।
दरअसल राजनैतिक आकाओं और जातिगत समीकरणों के चलते अग्रवाल मंत्री के इलाके यानि राजधानी रायपुर में पोस्टिंग पाने वाले एसपी अपराध पर नियंत्रण करने में सवर्था असफल रहे हैं। गाहे-बगाहे मीडिया को लपेटने की कोशिश वे अरसे से करते आ रहे हैं। इत्तेफाक से कल उन्हें मौका मिल गया। आए दिन चोरी, लूट, हत्या और बलात्कार के अपराधों की ख़बर दिखाने वालों को कल उन्होंने अपराध में फंसाकर थाने के दर्शन करवा दिए। अफसोस कि बात तो ये है कि एक नहीं तीन-तीन लोकल चैनल के पत्रकार और कैमरामेन के खिलाफ एक लिस्टेड लड़की से रिपोर्ट लिखवाई गई। उस लड़की से जिसे पुलिस ने इसके पहले कई बार देह व्यापार के मामले में पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। उस लड़की से जिसने एक बार अपने कपड़े फाड़कर कुछ लड़कों पर इज्जत लूटने का आरोप लगाकर सड़क पर दौड़ लगाते हुए सनसनी फैला दी थी। इस मामले को नेशनल न्यूज़ चैनल वालों ने तीन दिन बाद दिखाकर सारे देश में रायपुर में अराजकता के राज को साबित कर दिया था। उस मामले में पुलिस की खुद सारे देश में किरकिरी हुई थी और शहर में तो लोग थू-थू करते ही रहे।
अब ऐसे में उन लड़कियों का सहारा लेकर पुलिस वाले साहब ने अपने विरोधियों का शिकार कर दिया। वैसे भी औरतों के पीछे छिपकर वार करने वाले या औरतों के कंधे पर बंदूक रखकर निशाना लगाने वालों को क्या कहा जाता है सब जानते हैं। बिना मूछ वाले इस पुलिस की कद-काठी और सूरत-शक्ल भी ऐसी नहीं है कि लोग उनसे खौफ खाएँ या उनका रत्ती भर भी इम्प्रेशन बने। इसलिए शायद उन्होंने लिस्टेड लड़कियों का सहारा लेकर पत्रकारों को शिकार बना दिया।
वैसे गल्ती पत्रकारों और कैमरामेनों की भी है, उन्हें मालूम होना चाहिए कि वे खुद पुलिस के निशाने पर हैं। अपराध को रोकने और उस पर नियंत्रण पाने में नाकाम रही पुलिस ने अपराध की ख़बरों को रोकने की भी भरपूर कोशिश की। एक-दो पत्रकारों को फाइनेंस करके कोशिश भी की गई मगर वो सफल नहीं रही। आखिर पुलिस ने बेशर्मी अपनाना ज़्यादा बेहतर समझा और बेशर्मी से हर अपराध पर शहर बड़ा हुआ है अपराध तो बढ़ेगें ही कहकर खी-खी-खी-खी करते रहे और सवाल पूछने वालों पर गुस्सा करते रहे।
खैर जो भी हो जितनी ताकत से पुलिसवाले साहब ने कैमरामेनों को भुगतने की वार्निंग दी और लड़की की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजवाने की धमकी दी, वो कुछ पल में ही फुस्स हो गई। ऐन चुनाव के समय पत्रकारों से उलझने की बजाय उनका मामला सुलझाने के लिए सभी बड़े पत्रकार और नेता एक साथ पिल पड़े और नतीजन मजबूरी में ही सही जेल में ठूंसने की हसरत की हवा निकालते हुए तीनों कैमरामेन को थाने से ही मुचलके पर छोड़ना पड़ गया। अब जो पत्रकार और कैमरामेन हॉट ख़बर के लिए जिस लिस्टेड लड़की को शिकार बना रहे थे उसी के शिकार होकर लौटे हैं।
Showing posts with label अव्यवस्था. Show all posts

Wednesday, October 22, 2008
Monday, October 20, 2008
20 रूपए महीने में शायर बना रहे हैं ?
क्या आप शायर बनना चाहते हैं ? ये सवाल मैसेज में देख खुशी भी हुई और गुस्सा भी आया। पता नहीं क्या सोचकर मैसेज बनाती है कंपनियां। अब बताईए भला क्या 20 रूपए महीने में कंपनी की महफिल के ग्राहक हो जाने से कोई शायर बन सकता है भला ? तंग आ गया हूं कंपनियों के कॉमर्शियल एस.एम.एस. से। और तो और त्यौहारों के एस.एम.एस. करने का ठेका लेने वाली कंपनियां बाजा़र में आ गई है। एक एस.एम.एस. डिलिट करो नहीं दूसरा आ जाता है।

56505 नंबर से आया एस.एम.एस. पढ़कर ऐसा लगा कि कोई मुझे शायर बनाना चाहता हैं, लेकिन शायर बनना चाहते हो ? इस सवाल के तत्काल बाद सब्सक्राइब महफिल या शायरी पैक पढ़ते ही माजरा समझ में आ गया। 20 रूपए महीने में ये हर रोज 2 शेर देकर मुझे और मुझ जैसे लाखों करोड़ों लोगों को शायर बनने का न्यौता दे रहें। भला 20 रूपए महीने में 2 शेर रोज पढ़कर कोई शायर बन सकता है ?
ऐसा ही एक एस.एम.एस. पिछले दिनों दशहरे की शुभकामनाओं पर मिला था। वो राज्य के पर्यटन व वनमंत्री बृजमोहन अग्रवाल की ओर से दशहरे का शुभकामना संदेश था। उस संदेश के ठीक नीचे एयर होस्टेस एकेडमी का विज्ञापन भी लिखा था। अब उस संदेश को पूरा पढ़कर ऐसा लगता था कि बृजमोहन अग्रवाल ने एयर होस्टेस ट्रेनिंग एकेडमी खोल ली हो। महापौर की ओर से आए संदेश में बीमा कंपनी का विज्ञापन था। ऐसा लगा महापौर बीमा कंपनी के एजेंट हो गए हैं। थोक में एस.एम.एस. करने का ठेका लेने वाली कंपनियां लगातार एस.एम.एस. कर रही है। अब किस-किस नंबर के एस.एम.एस. पर रोक लगवाएं, समझ में नहीं आ रहा है। कभी-कभी सुविधा के लिहाज से सबसे अच्छा उपकरण अनचाहे एस.एम.एस. के कारण खीज पैदा कर देता है।
Sunday, October 19, 2008
लड़कियों से पूछता है, फट रही है क्या ? ये स्तर है टी.वी. शो का।
टीवी शो देखो तो ऐसा लगता है कि टीवी फोड़ दो। धोखे से उस दिन चैनल बदलते-बदलते एक कार्यक्रम पर ध्यान अटक गया। कुछ अटपटा सा लगा तो थोड़ी देर देखा मगर ज़्यादा देर उसे देखने की हिम्मत न कर सका। 2 लड़के और 2 लड़कियां कार्यक्रम में हिस्सा ले रही थी और 2 होस्ट उनसे बात कर रहे थे। अचानक एक होस्ट लड़की पर फट पड़ा और उसे बुरा-भला कहने लगा। लड़की ने जब कहा बाहर निकलोगे तो मैं मारूंगी तो उसने लड़की को वहीं मारने की चुनौती दी और लड़की के खामोश रहने पर कहा क्यों फट रही है क्या ? क्या वो बदतमीज अपनी जवान बहन से ये सवाल कर सकता है ?
एक लड़की से बात करने का तरीका क्या होना चाहिए ये भी लगता है रियालिटी शो वालों को नहीं आता है। तमीज से तो उनका दूर-दूर तक रिश्ता नहीं लगता, उल्टे बदतमीजी ऐसा लगता है उनका खानदानी गुण हो। कार्यक्रम में जो प्रतिभागियों को टॉस्क दिया गया था उसका नाम था दादागिरी। अब बताईए ये दादागिरी करवा रहे हैं लोगों से। और कुछ नहीं मिला नाम रखने के लिए।
एक प्रतिभागी ने जब सवाल का जवाब दिया तो होस्ट उस पर बरसने लगा और उसे आवाज़ का लेवल नीचे करने के लिए कहता रहा। लड़का भी अपनी बात को सही ठहराने की कोशिश करता रहा। इस बीच लड़की ने कुछ कहा और मुसीबत उस पर आ गई। जो भाषा होस्ट इस्तेमाल कर रहा था वो सिर्फ और सिर्फ जूते खाने लायक थी और लड़की ने भी वही कहा। उसने कहा यहां खड़े हो इसलिए चुप हूं। तो बदतमीज ने उससे पूछा यहां नहीं होता तो क्या करती। लड़की ने तत्काल कहा बाहर होते तो पीटती। बस उसके बाद तो जैसे कार्यक्रम में बम फूट गया हो। होस्ट अचानक पागल कुत्ते की तरह बरस पड़ा। लड़की ने भी दमदारी से जवाब दिया लेकिन उसकी बदतमीजी बढ़ते देख वो खामोश हो गई। उसे खामोश देख साहब बहादुर की बदतमीजी और बढ़ गई और उन्होंने सीधे उससे तमाम हदें पार करते हुए पूछा क्यों फट रही है क्या। लड़कों से भी इस तरह के सवाल करने का हक उन्हें नहीं है और लड़की से ऐसे सवाल करने का तो कतई नहीं है।
इसके बाद भी उस बदतमीज की बदतमीजी रूकी नहीं किसी और बात पर उसने उसी लड़की से पूछ लिया कि क्या उखाड़ लोगी। ये भाषा सड़क छाप मवालियों की हो सकती है, शरीफ और खानदानी लोगों की तो कतई नहीं। पता नहीं उस लड़की से इस भाषा में बात कर वो मूर्ख क्या साबित करना चाह रहा था। अच्छा हुआ मैं टीवी अकेले देख रहा था। परिवार के लोगों के साथ पता नहीं लोग कैसे ऐसे कार्यक्रमों को देख पाते हैं। गंदगी में सूअर को भी मात दे देने वाले लोग जिस भाषा में भौंकते हैं वो बर्दाश्त से बाहर होती है। जी में आया कि टीवी में घुसकर उसका मुंह तोड़ दूं। फिर इच्छा हुई की टीवी ही फोड़ दूं। पर दोनों ही काम से अच्छा मुझे लगा कि टीवी बंद ही कर दूं।
एक बिग बॉस की अश्लीलता को लेकर ज़रूर बहस छिड़ती है लेकिन कुछ दूसरे चैनल पर प्रसारित हो रहे कार्यक्रम गंदगी में उससे कहीं भी स्मॉल नज़र नहीं आते। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों से नौकरों से भी बुरा बर्ताव किया जाता है। इतना जलील तो वे शायद अपने जीवन में नहीं हुए होते, जितना टीवी पर दिखने की चाहत के कारण सारी दुनिया के सामने नीचा देखते नज़र आते हैं। इस मामले में चैनल वालों का एकमात्र उद्देश्य पैसा कमाना होता है और वे उसके लिए किसी भी हद तक गिर जाते हैं। पता नहीं कौन सी सांस्कृतिक क्रांति ला रहे हैं ये चैनल वाले।
न्याय पालिका तक इस मामले में नाराजगी जाहिर कर चुकी है और प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों पर नज़र रखने और उनकी गुणवत्ता निर्धारण के लिए निर्देश भी दे चुकी है। लेकिन ऐसा लगता है कि अश्लीलता और बदतमीजी से भरे कार्यक्रमों पर रोक सिर्फ जनता की अदालत ही लगा सकती है। जनता चाहे तो ऐसे कार्यक्रमों का बहिष्कार कर सकती है। तब शायद कुछ सुधरे ये लोग। वरना उनकी बदतमीजी बढ़ती ही जाएगी जैसे घरेलू कार्यक्रमों की महिला पात्रों के पतियों और प्रेमियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसे रोकना बहुत ज़रूरी है वरना आप परिवार के साथ टीवी देख ही नहीं पाएंगे और अगर धोखे से देख लिया तो शायद टीवी फोड़े बिना नहीं रह पाएंगे।

Monday, October 13, 2008
छत्तीसगढ़ में एक औरत का सती हो जाना क्या लोकल ख़बर है।
छत्तीसगढ़ में एक औरत पति की चिता के साथ जलकर सती हो गई। ये दिल दहलाने वाली घटना शायद छत्तीसगढ़ के लोगों का ही दिल दहला सकी। इस दर्दनाक हादसे की ख़बर शायद नेशनल न्यूज़ चैनल वालों के लिए लोकल ही रही। उनके लिए तो एक बच्चे का बोरवेल में गिर जाना राष्ट्रीय ख़बर हो सकती है, लेकिन तरक्की के इस दौर में दशकों पुरानी सतीप्रथा के लौटने की दस्तक कोई मायने नहीं रखती।
राजधानी रायपुर जिले के विकासखण्ड मुख्यालय कसडोल से मात्र 14 किलोमीटर दूर छेछर गांव के श्मशान घाट में मेले जैसा माहौल बन गया है। यहां शनिवार को गांव की ही 75 वर्षीय श्रीमती लालमति वर्मा अपने पति शिवनंदन वर्मा की चिता में कूदकर खुद को आग के हवाले कर दिया। परिजनों के श्मशान से लौटने के बाद श्रीमती लालवति वर्मा पूरा श्रृंगार कर रामायण और पूजा की सामग्री लेकर श्मशान पहुंची थी। उन्होंने अपने पति के चिता की परिक्रमा की और पूजा कर उसमें कूद गई। गांव वालों का अब कहना है कि श्रीमती वर्मा को उनके पुत्रों परिजनों और ग्रामीणों ने समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन सब की बातों को अनसुना कर वे पति की जलती चिता में कूद गई।
लालमति के सती होने की ख़बर आग की तरह फैली और आसपास के गांव के महिला और पुरूष छेछर गांव के श्मशान पहुंचकर पूजा और परिक्रमा कर दोनों की चिता पर नारियल चढ़ा रहे हैं। श्मशान घाट में मेले सा माहौल हो गया और शनिवार और इतवार को लोग वहां नारियल, फूल चढ़ाकर, अगरबत्ती जलाकर पूजा करते रहे। ये ख़बर जब राजधानी पहुंची तो जिला प्रशासन सन्न रह गया। तत्काल बलौदाबाज़ार अपर कलेक्टर और रायपुर के पुलिस अधीक्षक को घटना की जांच के आदेश कलेक्टर सोनमणी बोरा ने दिए।
दण्डाधिकारी जांच के आदेश होने के बाद अब लोग कह रहे हैं कि लालमति को सबने समझाया और मना किया था लेकिन सूत्रों का कहना है कि शाम को सती होने के लिए निकली लालमति के पीछे ग्रामीणों का हुजूम भी था। सबसे महत्वपूर्ण सवाल ये उठता है कि एक 75 साल की वृद्धा पूर्ण श्रृंगार कर श्मशान गई और आसानी से जलती हुई चिता में कूद गई और उसे रोका तक नहीं जा सका। ये महत्वपूर्ण सवाल इस पूरे प्रकरण पर पड़े पर्दे को हटाने के लिए काफी है।
अफसोस की बात ये है कि इसी गांव में 1962 में भी मालिक राम वर्मा की धर्मपत्नी असमद बाई सती हुई थी। जहां पर वो सती हुई थी वहां उनके रिश्तेदारों ने सती मंदिर बनवा दिया था जो आज भी मौजूद है और ग्रामीण यहां श्रद्धापूर्वक पूजा-पाठ करते हैं। 46 साल बाद लालमति ने इस घटना को दोहराकर छत्तीसगढ़ के पिछड़ेपन को फिर से साबित कर दिया। सब कुछ हो जाने के बाद पुलिस ने वहां कैम्प कर लिया है। भारी मात्रा में पुलिस बल गांव में तैनात है और प्रशासन इस सती प्रकरण पर लीपापोती करने पर तुल गया है।
छत्तीसगढ़ में एक औरत का सती होना शायद छत्तीसगढ़ के लिए ही महत्वपूर्ण ख़बर बनकर रह गई। कथित राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल तो अमिताभ बच्चन की बीमारी और सचिन तेंडुलकर के रिकॉर्ड की ओर ही ताकते रहे। सबसे तेज़ सबसे अलग और सच्ची ख़बर दिखाने वालों की तेज़ी और सच्चाई सती मामले को जगह देने के मामले में साफ नज़र आ गई। यहां नेशनल न्यूज़ चैनल वालों के बचने के ब्रह्मास्त्र 'विजुअल' का जिक्र भी करना चाहूंगा। इस बहाने के सहारे जब उन्हें बचना होता है वे बचते हैं, लेकिन जब वे बोरवेल में गिरे बच्चे की स्थिति ग्राफिक्स से दिखा सकते हैं या दुनिया भर के लंद-फंद अपराधों का नाट्य रूपान्तरण कर सकते हैं तो फिर इतनी बड़ी घटना को सिर्फ विजुअल के नाम से नज़र अंदाज़ करने की बात गले नहीं उतरती।
या फिर ऐसा लगता है कि ख़बर उसके विषय के अनुरूप महत्वपूर्ण नहीं होती, बल्कि उसकी मार्केट वेल्यू या टीआरपी उसका महत्व तय करती है। उन लोगों से शिकायत करना बहुत ज़्यादा जायज भी नहीं लगता क्योंकि वे छत्तीसगढ़ के हैं नहीं और छत्तीसगढ़ से उन्हें बढि़या विज्ञापन या मोटी कमाई होती नहीं है। लेकिन छत्तीसगढ़ में विपक्ष के नेताओं से शिकायत होना लाजमी है। कांग्रेस के नेता आने वाले चुनाव में टिकिट हासिल करने में इस कदर उलझे हुए हैं कि उन्हें और कुछ सूझ ही नहीं रहा है। अफसोस तो इस बात का है कि उनकी युवा शाखा, युवक कांग्रेस पड़ोस के राज्य में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मुंह पर पट्टी बांधकर धरना देते रही, लेकिन उन्हें अपने ही प्रदेश में हुआ दर्दनाक हादसा नज़र नहीं आया। सती होने की इस दर्दनाक घटना का छत्तीसगढ़ तक ही सीमित रह जाना ख़बरों के लोकल और नेशनल के वर्ग-भेद का शायद सबूत है, जो समाचार जगत के लिए अफसोस जनक के साथ-साथ बेहद शर्मनाक भी। आज प्रशासन होश में आया है उसने मृतक के परिवार के 7 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
राजधानी रायपुर जिले के विकासखण्ड मुख्यालय कसडोल से मात्र 14 किलोमीटर दूर छेछर गांव के श्मशान घाट में मेले जैसा माहौल बन गया है। यहां शनिवार को गांव की ही 75 वर्षीय श्रीमती लालमति वर्मा अपने पति शिवनंदन वर्मा की चिता में कूदकर खुद को आग के हवाले कर दिया। परिजनों के श्मशान से लौटने के बाद श्रीमती लालवति वर्मा पूरा श्रृंगार कर रामायण और पूजा की सामग्री लेकर श्मशान पहुंची थी। उन्होंने अपने पति के चिता की परिक्रमा की और पूजा कर उसमें कूद गई। गांव वालों का अब कहना है कि श्रीमती वर्मा को उनके पुत्रों परिजनों और ग्रामीणों ने समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन सब की बातों को अनसुना कर वे पति की जलती चिता में कूद गई।लालमति के सती होने की ख़बर आग की तरह फैली और आसपास के गांव के महिला और पुरूष छेछर गांव के श्मशान पहुंचकर पूजा और परिक्रमा कर दोनों की चिता पर नारियल चढ़ा रहे हैं। श्मशान घाट में मेले सा माहौल हो गया और शनिवार और इतवार को लोग वहां नारियल, फूल चढ़ाकर, अगरबत्ती जलाकर पूजा करते रहे। ये ख़बर जब राजधानी पहुंची तो जिला प्रशासन सन्न रह गया। तत्काल बलौदाबाज़ार अपर कलेक्टर और रायपुर के पुलिस अधीक्षक को घटना की जांच के आदेश कलेक्टर सोनमणी बोरा ने दिए।
दण्डाधिकारी जांच के आदेश होने के बाद अब लोग कह रहे हैं कि लालमति को सबने समझाया और मना किया था लेकिन सूत्रों का कहना है कि शाम को सती होने के लिए निकली लालमति के पीछे ग्रामीणों का हुजूम भी था। सबसे महत्वपूर्ण सवाल ये उठता है कि एक 75 साल की वृद्धा पूर्ण श्रृंगार कर श्मशान गई और आसानी से जलती हुई चिता में कूद गई और उसे रोका तक नहीं जा सका। ये महत्वपूर्ण सवाल इस पूरे प्रकरण पर पड़े पर्दे को हटाने के लिए काफी है।
अफसोस की बात ये है कि इसी गांव में 1962 में भी मालिक राम वर्मा की धर्मपत्नी असमद बाई सती हुई थी। जहां पर वो सती हुई थी वहां उनके रिश्तेदारों ने सती मंदिर बनवा दिया था जो आज भी मौजूद है और ग्रामीण यहां श्रद्धापूर्वक पूजा-पाठ करते हैं। 46 साल बाद लालमति ने इस घटना को दोहराकर छत्तीसगढ़ के पिछड़ेपन को फिर से साबित कर दिया। सब कुछ हो जाने के बाद पुलिस ने वहां कैम्प कर लिया है। भारी मात्रा में पुलिस बल गांव में तैनात है और प्रशासन इस सती प्रकरण पर लीपापोती करने पर तुल गया है।
छत्तीसगढ़ में एक औरत का सती होना शायद छत्तीसगढ़ के लिए ही महत्वपूर्ण ख़बर बनकर रह गई। कथित राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल तो अमिताभ बच्चन की बीमारी और सचिन तेंडुलकर के रिकॉर्ड की ओर ही ताकते रहे। सबसे तेज़ सबसे अलग और सच्ची ख़बर दिखाने वालों की तेज़ी और सच्चाई सती मामले को जगह देने के मामले में साफ नज़र आ गई। यहां नेशनल न्यूज़ चैनल वालों के बचने के ब्रह्मास्त्र 'विजुअल' का जिक्र भी करना चाहूंगा। इस बहाने के सहारे जब उन्हें बचना होता है वे बचते हैं, लेकिन जब वे बोरवेल में गिरे बच्चे की स्थिति ग्राफिक्स से दिखा सकते हैं या दुनिया भर के लंद-फंद अपराधों का नाट्य रूपान्तरण कर सकते हैं तो फिर इतनी बड़ी घटना को सिर्फ विजुअल के नाम से नज़र अंदाज़ करने की बात गले नहीं उतरती।
या फिर ऐसा लगता है कि ख़बर उसके विषय के अनुरूप महत्वपूर्ण नहीं होती, बल्कि उसकी मार्केट वेल्यू या टीआरपी उसका महत्व तय करती है। उन लोगों से शिकायत करना बहुत ज़्यादा जायज भी नहीं लगता क्योंकि वे छत्तीसगढ़ के हैं नहीं और छत्तीसगढ़ से उन्हें बढि़या विज्ञापन या मोटी कमाई होती नहीं है। लेकिन छत्तीसगढ़ में विपक्ष के नेताओं से शिकायत होना लाजमी है। कांग्रेस के नेता आने वाले चुनाव में टिकिट हासिल करने में इस कदर उलझे हुए हैं कि उन्हें और कुछ सूझ ही नहीं रहा है। अफसोस तो इस बात का है कि उनकी युवा शाखा, युवक कांग्रेस पड़ोस के राज्य में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मुंह पर पट्टी बांधकर धरना देते रही, लेकिन उन्हें अपने ही प्रदेश में हुआ दर्दनाक हादसा नज़र नहीं आया। सती होने की इस दर्दनाक घटना का छत्तीसगढ़ तक ही सीमित रह जाना ख़बरों के लोकल और नेशनल के वर्ग-भेद का शायद सबूत है, जो समाचार जगत के लिए अफसोस जनक के साथ-साथ बेहद शर्मनाक भी। आज प्रशासन होश में आया है उसने मृतक के परिवार के 7 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
Friday, October 10, 2008
मोहन चंद शर्मा की तरह शहीद होकर बेईज्जत होना अच्छा है या सेटिंग करके पोस्टिंग करवाना-3
वो गुस्से से कांप रहा था। उसने सवाल किया, बताओ बस्तर में सिर्फ पुलिस वाले ही क्यों मरते हैं। क्या मरने का ठेका सिर्फ पुलिस के पास है, वो भी जवानों और छोटे-मोटे अफसरों के पास है। बड़े अफसर या नेता, मंत्री क्यों नहीं मरते। पता है सब टैक्स देते हैं जिन्दा रहने का। वो भी आपकी सरकार को नहीं नक्सलियों को।
मैं खामोश ही रहा और वो बोलता चला गया। वो बोला क्या वहां रेवेन्यू, वन, पी.डब्ल्यू.डी., शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के सरकारी अफसर काम नहीं करते। क्या ये लोग नक्सलियों के रिश्तेदार हैं। क्या ये लोग भ्रष्ट नहीं हैं। क्या ये लोग अन्याय नहीं करते। क्या ये लोग साम्यवादी व्यवस्था के विरोधी नहीं है। क्या ये लोग पूंजीवादी व्यवस्था के पोषक नहीं है। फिर क्यों नहीं नज़र पड़ती नक्सलियों की उन पर। पता है न एक बार पूर्व राज्यपाल ने कह दिया था कि गरीब आदिवासियों से नमक देकर चिरौंजी खरीदी जा रही है। आप लोगों ने खूब हल्ला किया था। और वो कोई झूठ नहीं था, सच ही था। इतना शोषण कहीं और नहीं होता होगा इंसानों का इंसानों द्वारा। इसी शोषण को तो मिटाने आए थे नक्सली। अब क्या कर रहे हैं वो पता है। हर गांव से जवान लड़के मांग रहे हैं भर्ती के लिए। क्या कर लोगे, रोक पाओगे। नहीं न। इसीलिए बढ़ रहे हैं नक्सली और उनका संपर्क सूत्र मजबूत होता जा रहा है।
पुलिस वाले क्या लूटेंगे बस्तर में। वहां तो पहले ही लुटे-पिटे लोग रहते हैं। लूट-खसोट तो मचा रहे हैं दूसरे सरकारी अफसर। लेकिन नक्सलियों को ये शायद कभी नज़र नहीं आएगा। कारण मंथली टैक्स मिल रहा है हर जगह से। कभी सुना है आज तक कि किसी भ्रष्ट इंजीनियर, डॉक्टर, लेक्चरर या सरकारी अफसर को मारा है नक्सलियों ने। नहीं न। क्यों मारेंगे उनको। मारने के लिए है न गरीब पुलिस वाले। बस मारे जा रहे हैं उनको। और पुलिस में भी मरता कौन है। नया-नया जवान, ज्यादा हुआ तो हवलदार और बहुत ज्यादा हुआ तो सब इंस्पेक्टर। एक भास्कर दीवान को छोड़ दें तो कोई बड़ा अफसर आज तक नहीं मरा। भास्कर दीवान अच्छा इंसान था और अच्छा अफसर भी। वो अपने स्टॉफ को अपने परिवार जैसा मानता था। वो आगे चलता था या उनके साथ चलता था, उनके पीछे कभी नहीं। इसीलिए शहीद हुआ वो। वैसे ही जैसे मोहन चंद शर्मा अपने हवलदार को पीछे रख खुद आगे चलकर नेतृत्व कर रहे थे। भास्कर दीवान भी मोहन चंद शर्मा की तरह शहीद हो गए थे। उनकी तकदीर अच्छी थी, जो उस समय अमर सिंह जैसे घटिया नेता और आप लोग जैसे उसके दलाल पत्रकार नहीं थे। वर्ना भास्कर दीवान की शहादत पर भी सवाल उठा दिए जाते, कि इतना बड़ा अफसर क्यों गया था जंगल में। वो तो भास्कर दीवान की दिलेरी थी जो खुद गश्त पर साथ चलता था, वरना आजकल के अफसर पता है गश्त करते जवानों की पीछे चलते हैं। वे भास्कर दीवान की तरह अपनी टीम को अपना परिवार नहीं मानते। वे उन्हें जंगल में शिकारियों द्वारा शिकार तलाशने के लिए छोड़े गए कुत्तों से ज्यादा कुछ नहीं समझते थे। जहां तक जवान सकुशल जाते हैं, रास्ता क्लीयर है मानकर साहब लोग पीछे आते हैं। अगर कुछ हो गया तो मदद बुलवाते हैं मोर्चे पर नहीं। ये सब शहर में बैठकर जंगल की रणनीति बनाते हैं। ये नहीं मरने वाले।
मैंने कहा ऐसा नहीं.........मेरी बात बीच में ही काट दी उसने और कहा ऐसा नहीं, नहीं, ऐसा ही हो रहा है। क्यों नहीं मर रहे मंत्री और नेता। वो भी तो नक्सलियों की हिट लिस्ट में हैं। सालों हो गए सुनते कि नक्सलियों से उनको खतरा है और आज तक वे खतरे में नज़र आए नहीं। मस्त घूमते हैं अपनी विधानसभा में। आगे-पीछे जवानों से भरी गाडि़यां चलती हैं। कुछ होगा तो जवानों को। साला चारा समझ लिया है जवानों को। सिर्फ बस्तर का ही ये हाल नहीं है भैय्या मैं सारे देश की बात कर रहा हूं। क्या दिल्ली में आतंकवादियों को आम आदमियों की भीड़ वाले बाज़ार ही नज़र आ रहे हैं। रेल में भी बम लगाते हैं तो लोकल ढूंढते हैं और उसके भी जनरल डिब्बे हैं। क्या देश में राजधानी एक्सप्रेस या और कोईं सुपर एक्सप्रेस नहीं चलती। क्या महानगरों में बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल नहीं हैं। क्या महानगरों में नेताओं की मंडी नहीं है। एक बार तो नेताओं की मंडी में पहुंच भी गए थे, दोबारा ट्राइ कर लेते। क्या उनको भी मारने के लिए आम आदमी ही मिल रहे हैं। बाज़ार में खरीददारी करने जाने वाला आम आदमी मरता है या फिर कभी-कभार देशभक्ति का जज़्बा लिए अपने स्टॉफ को अपने पीछे रख आतंकवादियों की गोलियों का सामना करने के लिए अपना सीना तानकर आगे जाने वाला मोहन चंद शर्मा। और उस पर भी आप और आपके भाई-बंधु अमरसिंह जैसे दलाल की दलाली करते हो। बताओ इस देश में इससे ज़्यादा अफसोस की बात क्या हो सकती है कि एक शहीद की शहादत के लिए उसके स्टॉफ को उसकी सफाई में गवाही देनी पड़ रही है। धिक्कार है इस देश की राजनीति और पत्रकारिता पर।
मुझसे बर्दाश्त नहीं हो रहा था लेकिन वो बात खरी-खरी कर रहा था इसलिए मैंने खामोश रहकर ज़मीनी हक़ीकत को जानने में ही भलाई समझी। धीरे-धीरे नीचे होती निगाहों को वो भांप रहा था। वो बोला क्यों क्या हुआ। हो गई बोलती बंद। कभी स्पॉट रिर्पोटिंग भी किया करो। हमेशा सूत्रों के भरोसे कहानी किस्से मत गढ़ा करो। कानों से ज़्यादा अपनी आंखों पर भरोसा करो। मैं आपको पत्रकारिता नहीं सिखा रहा हूं। लेकिन मैं आज की पत्रकारिता को बहुत अच्छे से जानता हूं। और फिर आप लोगों के हाथ में तो कुछ होता भी नहीं। आप तो क्या आपके संपादक के हाथ में भी कुछ नहीं होता। संपादक भी पहले विज्ञापन मैनेजर या फिर जनरल मैनेजर से बात करता है। वो जमाना गया जब पत्रकार बड़ा होता था अब मैनेजमेंट का ज़माना है और मैनेजमेंट हमेशा सरकार से मैनेज रहता है। मैंने कहा बहुत जानकारी इकट्ठा कर रहे हो पत्रकारिता की। वो बोला ज़रूरत नहीं है इकट्ठा करने की। बस्तर में जब हम लोग संवादाताओं को ख़बर देते थे और दूसरे दिन नहीं छपने पर वो आकर आप लोगों की औकात बता देते थे। क्या मैं झूठ बोल रहा हूं। आप लोग तो लोकल हो। मैं नेशनल की भी हालत जानता हूं। मैं खामोश ही रहा। वो बोला गुजरात या तनाव ग्रस्त इलाके में एक आदमी मरता है तो दिन भर कुत्तों की तरह भौंकते हो आप लोग। राजठाकरे के गुर्गें अगर 5 टैक्सी वालों को पीट देते हैं तो सारे देश को सर पे उठा लेते हो आप लोग। आप लोगों की ओबी वैन की रेंज में कोई बच्चा गड्ढे में गिर जाता है तो दिन-रात वही दिखाते हो आप लोग। वो राष्ट्रीय समस्या हो जाती है, वो राष्ट्रीय ख़बर हो जाती है और एर्राबोर में नक्सलियों ने किया नरसंहार याद है आपको। छोटे-छोटे दूधमुंहे बच्चों तक की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मरने वालों का आकड़ा एक नहीं दर्जनों था। क्या हुआ। क्या वो ख़बर नेशनल नहीं थी। नहीं उसे आप लोगों के हेड ऑफिस में बैठे साहब लोगों ने उसे लोकल ठहरा दिया। चलो मान लिया एर्राबोर के समय गल्ती हो गई। फिर रानीबोदली कैम्प में भी नक्सलियों ने कहर बरपाया था, तब भी दर्जनों लोग मारे गए थे। फिर वही लोकल वाली बात। क्या बिना टी.आर.पी. के छत्तीसगढ़ जैसे नए राज्यों के आदमियों की जान की कीमत मुंबई, दिल्ली जैसे महानगरों के आदमियों की जान से कम होती है। आप लोगों के लिए तो मौत-मौत में फर्क होता है। आप लोगों के लिए ख़बर-ख़बर में फर्क होता है। आप लोगों के लिए तो लोकल-नेशनल के मायने अलग-अलग होते हैं। छत्तीसगढ़ में अगर कोई अफसर सैक्स स्कैण्डल में फंस जाए, तो पूरा नेशनल मीडिया टूट पड़ेगा छत्तीसगढ़ पर। दिलीप सिंह जुदेव की सीडी क्या बनी, सारे नेशनल चैनल ने उन्हें इतना दिखाया जितना पूरे छत्तीसगढ़ को आज तक नहीं दिखाया होगा। गलत बोल रहा हूं मैं।
मेरी गर्दन और झुकते जा रही थी। वो बोला हमको शहीद होने का डर नहीं। न हम लोग ड्यूटी से भागते हैं। जान हथेली पर लेकर रात को गश्त करते रहे। एक नहीं सात-सात साल। और भी करते रहेंगे हम जैसे लोग। हमको कोई ऐतराज नहीं, लेकिन हमारा ऐतराज ये है कि क्या बस्तर में काम करने का ठेका सिर्फ हम जैसे लोगों के पास ही है। और जो शहर में रह रहे हैं वे क्या भगवान से लिखाकर लाए थे कि वे शहर में ही काम कर सकते हैं। क्यों गलत कह रहा हूं मैं। मैंने खामोश रहना ही ठीक समझा, पर वो भड़क गया। वो बोला मैं भगवान से बात नहीं कर रहा हूं, आपसे बात कर रहा हूं। भगवान से तो मैं बस्तर में रोज बात करता था और यही सब बात करता था। अभी मैं आपसे पूछ रहा हूं। या तो भगवान समझ लो खुद को और खामोश रहो या फिर अमरसिंह की तरह बकवास करो। मैंने कहा शहर में रहने वालों के भी तो ट्रांसफर होते हैं। फिर फट पड़ा वो ट्रांसफर। फिर क्या होता है, रूक जाता है न ट्रांसफर। क्यों, मेडिकली अनफिट का सर्टिफिकेट लग जाता है और ट्रांसफर रूकते ही फिट हो जाते हैं। ऐसा होता है क्या। जो अफसर मेडिकली अनफिट का सर्टिफिकेट देता है उसे तो सेवामुक्त कर दिया जाना चाहिए। लेकिन सरकार ने क्या किया। बस्तर ट्रांसफर पर भेजे गए ऐसे ही मेडिकली अनफिट अफसर को रिटायरमेंट के बाद फिर से सेवा पर रख लिया। क्यों क्या वो इतना काबिल था। सारा प्रदेश जानता है कि रिटायरमेंट के बाद उसे दोबारा सेवा पर क्यों रखा गया। आपको भी पता होगा, है न कि बताऊं। मेडिकली अनफिट लोग शहर में मलाई खाएं। उनके बच्चे अच्छे-अच्छे स्कूलों में पढ़ें। दवा-दारू के लिए बढिया अस्पताल उनको मिले। शानदार इलाकों में बंगले बने। और जो जंगल में हैं वो सड़ता रहे जंगल में। न स्कूल, न अस्पताल, न कॉलेज, न ढंग का घर, न खाने का ठिकाना, न रहने का ठिकाना। और उस पर से शहीद होने की गारंटी। इसीलिए नौकरी दी थी क्या सरकार ने हम जैसे लोगों को।
मैंने बड़ी हिम्मत जुटाकर कहा कि उन लोगों की समाज में क्या इज्जत है, पता है न। वो बोला इज्जत। इज्जत आजकल पैसे वालों की ही होती है। जैसे अमरसिंह। अमरसिंह की इज्जत आप लोगों की नज़र में मोहन चंद शर्मा से ज्यादा है। जभी तो आप लोगों ने मोहन चंद शर्मा की शहादत पर उसके घटिया सवालों को इज्जत दी। उसकी जगह दूसरा कोई नेता होता, तो शायद टीवी पर दिखता ही नहीं। कोई गरीब छुटभैय्या पत्रकार अध्धी-पौव्वा लेकर एकाध सिंगल में उसे निपटा देता। आप लोगों का तो इज्जत नापने का पैमाना भी अलग-अलग होता है। इज्जत भी लोकल और नेशनल होती है। शहादत भी लोकल और नेशनल हो ही गई है। मोहन चंद शर्मा दिल्ली में शहीद हुए तो सारा देश उन्हें जान गया, लेकिन जंगलों में शहीद होने वाले बहुत से उन्हीं के भाई-बंधू ऐसे हैं जिनकी शहादत का पता ही नहीं चलता। माफ करना भैय्या मैं मोहन चंद शर्मा जैसे महान् पुलिस वाले की शहादत को कम नहीं आंक रहा हूं, न ही उनकी ईमानदारी और निष्ठा पर कोई सवाल उठा रहा हूं। मेरे लिए वो आदर्श पुरूष हैं और मैं मरते दम तक उनका सम्मान करता रहूंगा। लेकिन मैं ये भी चाहूंगा कि आप और आपके भाई-बंधू भी उनकी उतनी ही इज्जत करें। उतनी नहीं कर सकते तो कम से कम अमरसिंह से तो ज्यादा करें और अगर अमरसिंह का खिलाया-पिलाया गले तक भरा हो तो भी उससे ज्यादा नहीं तो उससे कम भी न करें। वो बोले जा रहा था और मेरी गर्दन नीचे झुकती जा रही थी। ऐसा लग रहा था कि दिमाग फट जाएगा। और भी बहुत कुछ कहा उसने हिम्मत जुटा पाया तो ज़रूर बताऊंगा। फिलहाल मेरी हिम्मत जवाब दे रही है।

Wednesday, October 8, 2008
बताओ मोहन चंद शर्मा की तरह शहीद होकर बेईज्जत होना अच्छा है या सेटिंग कर पोस्टिंग करवाना-2
गुस्से से लाल हो चुके उसके चेहरे को देखकर मुझे डर लगने लगा था। मैंने उसका गुस्सा शांत करने की गरज से कहा चलो तुम्हारे घर चलते हैं। सबसे मिल लूंगा। उसकी आंखों में आंसू आ गए। वो बोला कैसा घर, किसका घर। मैंने कहा तुम्हारा। वो बोला ट्रांसफर मुफ्त में नहीं रूका है। मोटी रकम लगी है। कहां से लाता। घर बेचकर जुगाड़ किया है। मेरे पास कोई शब्द नहीं थे। वो बोला क्या हुआ खामोश क्यों हो गए। मेरा घर बिका है, आप को क्या परेशानी है।
मैं सन्न रह गया था। उसने कहा छोड़ो भैय्या मैं जानता हूं कि पैतृक मकान बेचने का दर्द आप झेल चुके हो। मुझे भी उतना ही खराब लग रहा था, मगर मेरे लिए पिता की अंतिम निशानी से ज्यादा महत्वपूर्ण अपने बच्चों का पिता बने रहना था। जान है तो जहान है। फिर खरीद लूंगा मकान। इस बार पहले जैसी बेवकूफी भरी ईमानदारी नौकरी नहीं करूंगा। पेमेंट जो मैंने ट्रांसफर रूकवाने के लिए किया है उसे मैं जल्द से जल्द वसूल लूंगा। इस बार कोई सिद्धांत नहीं, कोई बेवकूफी नहीं। चलिए घर चलिए यहीं पास में किराए का मकान लेकर रह रहा हूं।
मैंने कहा छोड़ो फिर कभी चलेंगे। वो बोला नहीं चलना पड़ेगा। ज़रा देख तो लो कैसे मकान में रहते थे और कैसे मकान में रह रहे हैं हम लोग। मैंने बात बदलनी चाही लेकिन वो मुझसे ज़्यादा समझदार था। उसने कहा आपको तो हर पुलिस वाला बेईमान और हरामखोर नज़र आता है न। पता भी है आपको कि पुलिस वाले कैसे जिन्दगी गुजारते हैं। जो हरामखोर हैं उनकी बात नहीं कर रहा हूं मैं लेकिन बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें रिश्वत लेना भीख मांगने के समान लगता है। क्या लगता है आपको कि पुलिस वाले जबरदस्ती गरीबों को तंग करते हैं। जबरदस्ती वसूली करते हैं। जबरदस्ती झूठे मुकदमे दर्ज करते हैं। मुझे भी ऐसा लगता था लेकिन नौकरी के दौरान मैंने पाया कि जो ऐसा कर सकता है वही अच्छी जगह पोस्टिंग पा सकता है। जो ऐसा नहीं कर सकता, उसे अपनी फोटो पर हार लटकता नज़र आता है। कहां से लाएगा साहब लोगों के लिए मिनरल वॉटर की बोतलें। रोज शाम को गरमा-गरम नाश्ता। साहब तो साहब मेम साहब लोगों की भी कॉस्मेटिक्स से लेकर किराने की खरीददारी के बिल भी चुकाने पड़ते हैं। बाबा साहब, बेबी साहब हो तो और भी मुसीबत है। पिज्ज़ा, बर्गर और आइस्क्रीम से नीचे तो बात ही नहीं करते। इन सबका खर्चा निकालोगे तो सारी तनख्वाह इसी में निकल जाएगी। क्यों गलत कह रहा हूं मैं। आप और आपके भाई-बंधु पत्रकार भी टाईम पास करने साहब लोगों के साथ थानों में बैठकर बस्तर की चिंता करते हैं। सबके लिए सबकी पसंद का जो नाश्ता आता है, वो क्या मुफ्त में आता है। छोटी-मोटी गुमटी या ठेले का नाश्ता हो तो गरीब ठेले वालों को 2 डंडा मारकर बिना पैसा दिए काम चल सकता है, मगर आप लोगों को तो हाईजेनिक नाश्ता होना। जिन होटलों का आप लोग नाम लेते हो, वो बड़े-बड़े सेठों और नेताओं की है वहां पैसा चुकाना पड़ता है। आप कभी हराम का नाश्ता खाओगे तो शायद मज़ा नहीं आएगा। मेरा मुंह वैसे ही कड़वा हो चला था।
मैंने उससे कहा कि छोड़ो कोई और बात करो। वो बोला ठीक कह रहे हैं आप। आपको याद है आप एक बार आपने बॉस्केट बॉल ग्राउण्ड की 1 बच्ची के घर गए थे। वो दुर्घटना में मृत इंस्पेक्टर की लड़की थी। वो सरकारी स्कूल में पढ़ती थी। उसकी मां अनुकंपा में मिली सिपाही की नौकरी कर रही थी। उसने फिर पूछा याद है न। मैंने गुस्से में कहा हां याद है। वो बोला फिर क्या हुआ, उससे मिलने के बाद तो आप बहुत दुखी हुए थे। दुनिया भर के लोगों से इस बारे में चर्चा की थी। कुछ कागज भी काले किए थे। क्या फर्क पड़ा। क्या अनुकंपा नीति बदली। क्या इंस्पेक्टर की मौत के बाद उसकी पत्नी को इंस्पेक्टर की नौकरी मिलना शुरू हुई। याद है न आपको, आप ही ने कहा था कि एक इंस्पेक्टर की मौत के बाद उसके आश्रितों को सिपाही की नौकरी देने से उसका परिवार आसमान से ज़मीन पर आ जाता है। कान्वेन्ट या अच्छे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे, सरकारी स्कूलों में पढ़ने पर मजबूर हो जाते हैं। शानदार बस, ऑटो या ऐसी ही कोई सवारी से स्कूल जाना तो सपना हो जाता है। सायकल नसीब हुई तो ठीक, वरना पैदल जाना पड़ता है। कोचिंग, ट्यूशन पढ़ना तो दूर, घर के बर्तन खुद साफ करने पड़ते हैं कपड़े भी खुद धोना पड़ता है। क्यों याद है न। ये सब आपको ही महसूस हुआ था, उस बच्ची के घर से आने के बाद। कई दिन तक आपका दिमाग भन्नाया हुआ रहा। फिर क्या हुआ। लग गए न आप नए इश्यू पर। वो मामला गया ठंडे बस्ते में। फर्क क्या पड़ता है आप लोगों को। आप लोग ब्लैक मेलर हो। मैंने कहा बस।
वो बोला बस क्यों। पूरा तो सुन लो। मैंने कहा अब एक शब्द भी नहीं कहना। वो बोला कि मैं कहूंगा तो ज़रूर आपको सुनना ही पड़ेगा। ब्लैक मेलर से मेरा मतलब रूपया-पैसा वसूलना नहीं है। आप लोग लोगों को इमोश्नली ब्लैकमेल करते हो। क्या ज़रूरत है लोगों को सपने दिखाने की। क्या ज़रूरत है लोगों की भावनाएं भड़काने की। क्यों नहीं करते इमोश्नल ब्लैकमेलिंग। आप लोगों के लिए दुर्घटना के बाद पीडि़त के परिवार का दु:ख ह्युमन स्टोरी से ज्यादा कुछ होती भी है। आप लोग कोई मरता है तो उसके परिवार का दु:ख भी बेचने से परहेज नहीं करते। आप लोगों को तो शर्म भी नहीं आती रोते-गाते परिजनों से बाईट लेते समय। आप लोगों ने तो शवयात्रा और दाह संस्कार तक को लाइव करने में कॉम्पिटिशन किया है। आप लोग बड़े-बड़े लोगों को श्मशान घाट जाते और दाह संस्कार करते हुए दिखा सकते हो, लेकिन क्या आपने कभी बस्तर में शहीद हो रहे जवानों के दाह संस्कार को लाइव किया है। मैंने कहा बस, बहुत हो चुका।
वो बोला बस कहां हुआ है भैय्या। अभी तो शुरू ही किया है। हम लोग बोल रहे हैं तो बस और आप लोग जितना चाहे बको। हमारी हद तय कर दो और आप लोगों की तो कोई हद ही नहीं है। राजीव गांधी ने प्रेसबिल लाने की बात कही तो आप लोगों को वो काला कानून लगा। सारे देश्ा में बवाल मचा दिया। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता खतरे में आ गई थी। लड़-झगड़कर रूकवा लिया उस कानून को। क्यों क्या आप लोगों के लिए कानून नहीं होना चाहिए। आप लोग तोपचंद हो। जो चाहे बकोगे। जो चाहे बेचोगे। सबके लिए कानून है तो आप क्यों डरते हैं। आपको स्वतंत्र रहना है और हम लोग आप लोग के गुलाम हैं। आप कहोगे तो बोलेंगे और आप चाहोगे तो चुप हो जाएंगे। आख्रिर क्यों डरते हो आप लोग कानून-कायदों से। इसलिए न कि आप लोगों की लोगों को नंगा करने के आज़ादी छिन जाएगी। मैंने उसे टोकना चाहा, तो वो बोला नहीं आपको सुनना पड़ेगा। याद है आपको किस तरह आपने तलवार परिवार को नंगा करके रख दिया। कैसे-कैसे गंदे-गंदे सवाल उठाए थे आप लोगों ने। क्या हुआ डॉ. तलवार को फांसी पर तो नहीं लटका पाए आप लोग लेकिन जीते-जी उसे रोज मरने पर मजबूर करते रहे। और बेशर्मी देखिए कि माफी मांगने की गरज नहीं। सारी गल्ती पुलिस पर मढ़ दी। जब कोई कार्रवाई होती है तो कैसे बेशर्म होकर दावा करते हो आप लोग। 'देखिए हमारी ख़बर का असर'। ऐसा लगता है जैसे आप लोग नहीं होते तो कार्रवाई ही नहीं होती। फिर जब क्रेडिट लेते हो तो किसी मामले का सत्यानाश करने का अपमान भी तो झेला करो। मैंने कुछ कहना चाहा, लेकिन वो तो जैसे नहीं रूकने की कसम खाकर आया था। क्या बात करोगे भैय्या आप लोग। आप लोगों ने तो पूर्व राष्ट्रपति को मरने से पहले ही मार डाला था। और गल्ती पता चलने के बाद भी माफी तक नहीं मांगी।
अब तक मैं हथियार डाल चुका था। वो मुझे अच्छी तरह समझता था। तत्काल बोला क्यों मेरी जगह दूसरा होता तो उसकी मां-बहन एक कर देते। बको, मुझे भी बको गालियां। खामोश क्यों हो। मैं खामोश ही रहा। वो सब समझ रहा था। बोला पता है मेरा ट्रांसफर रूकने से वहां से आने वाला इंस्पेक्टर अब रिलीव नहीं हो पाएगा। उसे कई साल हो गए हैं वहां। उसकी बीवी की तबियत बहुत खराब रहती है। उसके बूढ़े माता-पिता भी अब कुछ दिनों के मेहमान हैं। उसके बच्चों की पढ़ाई की ऐसी-की-तैसी हो चुकी है। जवानी में ही बूढ़ा हो गया है वो। ब्लड प्रेशर और शुगर की बीमारी भी घेर चुकी है उसे। बहुत हाथ-पैर मारकर बड़ी मुश्किल से ट्रांसफर करवा पाया था वो। मैंने कहा तुम्हें शर्म नहीं आई उसका ट्रांसफर रूकवाते समय। उसने कहा क्यों बड़ी मिर्ची लग रही है। क्या लगता है वो आपका। मैं तो सालों आपके साथ रहा हूं। मेरे लिए चिंता नहीं है। मैंने कहा तुमसे ज्यादा ट्रांसफर उसके लिए ज़रूरी था। वो फिर बोला कर दी न पत्रकारों वाली बात। क्या ज़रूरी है और किसके लिए ज़रूरी है, ये ज़रूरतमंदों से ज़्यादा आप लोग समझते हो और आप लोग ही तय करते हो। मेरे लिए क्यों ज़रूरी नहीं है ट्रांसफर रूकवाना। क्या मैं अपने बच्चों को जंगल की स्कूल में भर्ती कराऊं। जहां मास्टर भी नहीं आते। देखा है आपने बस्तर के अंदरूनी हिस्सों को। आपको तो पता है न मेरी बीवी को अस्थमा है। ले जाऊं उसे वहां और कभी तबियत बिगड़ी तो कहां जाऊंगा। डॉक्टर तो मिलते ही नहीं हैं। क्या चाहते हैं आप। मैं जाऊं बस्तर और वापस आऊं तिरंगे में लिपटकर। आपके लिए एक अच्छी ह्युमन स्टोरी बनने के लिए जाऊं बस्तर। अपने बच्चों को अनाथ बनाने के लिए जाऊं बस्तर। आप और अमरसिंह जैसे छुटभैय्यों के लिए अपनी मैय्यत की मैय्यत निकलवाने के लिए जाऊं बस्तर। आपको पता है कि जिस कॉफिन में लाश आती है उसमें लाश नहीं होती, लाश के चिथड़े होते हैं। और वो भी अंदाज से कॉफिन में डाल दिए जाते हैं कि शायद ये टुकड़ा इसी लाश का होगा। देखा है कभी आपने बस्तर का बारूदी विस्फोट। कभी समेटा है आपने वहां विस्फोट के बाद लाशों के बिखरे टुकड़ों को। मुझे ऐसा लगा कि मैं पागल हो जाऊंगा। मैंने उससे कहा कि मैं तुम्हारे हाथ जोड़ता हूं...........उसने मेरी बात बीच में ही काट दी। सब कहना, सब मान लूंगा। सिर्फ 2 बात नहीं मानूंगा एक बस्तर नहीं जाऊंगा और दूसरा खामोश नहीं रहूंगा। आपको सुनना पड़ेगा। अच्छा लगे तो भी और बुरा लगे तो भी। और वो क्या बोला कल बताऊंगा। आप भी खामोश मत रहिएगा अच्छा लगे तो बताईएगा और बुरा लगे तो भी बताईएगा।

Tuesday, October 7, 2008
बताओ मोहन चंद शर्मा की तरह शहीद होकर बेईज्जत होना अच्छा है या सेटिंग कर पोस्टिंग करवाना-1
बहुत दिनों बाद कॉलेज में जूनियर रहे एक इंस्पेक्टर को शहर में देखा तो उसे रोककर पूछा, कहां हो आजकल। तुम्हारा तो बस्तर ट्रांसफर हो गया था। उसका जवाब था बस्तर कौन जाएगा मरने फिर आजकल चैन से मर भी तो नहीं सकते। मरने के बाद कोई कहता है शहीद हो गया तो कोई पूछता है वहां क्यों गया था मरने के लिए। बात सौ टके सही थी। मैंने फिर सवाल किया ट्रांसफर रूका कैसे। उसका जवाब था कि जो चाहो वो होता है बस थोड़ी सेटिंग होनी चाहिए। मैंने फिर सवाल किया कि आखिर बस्तर कौन जाएगा। उसने कहा जिसे अपने परिवार को बेसहारा छोड़ना हो और मरने के बाद भी बेईज्जती कराना हो वो जाएगा। मैंने कहा तो बस्तर का क्या होगा। उसका जवाब था, तुम लोग हो न। और तुम्हारे भाई-बंधू नेता भी तो जनसेवक हैं। वो नहीं कर सकते क्या लोगों की रक्षा।
मैंने कहा काहे उखड़ी-उखड़ी बात कर रहे हो। अब तो वो पूरा ही उखड़ गया। उसका गुस्सा जैसे इसी बात का इंतज़ार कर रहा था फट पड़ने के लिए। वो बोला टीवी देखते हो न। समाचार देखते हो न। देख रहे हो न फजीहत मोहन चंद शर्मा की। अब वो आतंकवादियों की गोली से मरा है या पुलिस की ये भी सवाल उठाए जाएंगे। क्या कोई पुलिस वाला पुलिस वाले को गोलीमारकर ईनाम पा सकता है। फर्जी मुठभेड़ होती कोई गुण्डा-मवाली मरता, तो पुलिस पर उसे जबरन मारने का इल्जाम लगाते तो समझ में आता था। मैंने उसे टोका और कहा ऐसी बात नहीं है। उसने मेरी बात पूरी भी नहीं होने दी और कहा क्या ऐसी बात नहीं है। क्या मोहन चंद की शहादत पर सवाल नहीं उठ रहे हैं।
अब तक मैं थोड़ा संभल गया था। मैंने कहा अरे वो तो अमरसिंह ने सवाल उठाए हैं। उसको तो जानते ही हो कैसा नेता है वो। फिर भड़क गया वो। कहा नहीं जानते थे, मैं क्या देश के अधिकांश लोग उसे नहीं जानते थे। वो क्या महात्मागांधी है जो उसे जानें। उसकी पहचान किसने बनाई। तुम लोगों ने लोगों को बताया कि अमरसिंह नाम का बड़ा नेता है। मैंने उसका गुस्सा शांत करने के लिहाज से कहा अरे काहे का नेता, वो तो दलाल है। फिर भड़क गया वो, कहा कि वो दलाल है तो आप लोग क्या हो। मैंने कहा हम लोग, क्या मतलब है तुम्हारा। उसने कहा मेरा मतलब साफ है अगर अमरसिंह दलाल है तो आप लोग क्या हो। मैंने कहा मैं समझा नहीं तुम कहना क्या चाहते हो। उसने पूछा अमरसिंह दलाल है, ये किसने बताया। मैंने कहा खुद अमरसिंह ने स्वीकार किया है। वो बोला जब अमरसिंह ने खुद को दलाल बता दिया है तो फिर क्या ज़रूरत है ऐसे दलालों से बयान लेने और उसका दिखाकर दुनिया में बखेड़ा खड़ा करने की।
मुझे लगा उसकी बात में दम है। मैंने कहा तुम ठीक कह रहे हो। शांत होने के बजाय फिर भड़क गया वो। जानते हो हम लोग ठीक कह रहे हैं तो फिर देश में क्या एक अमरसिंह ही बचता है बयान देने के लिए। अमरसिंह अगर दलाल है तो तुम लोग उस दलाल के दलाल हो। तुम लोग अगर नहीं चाहो तो क्या अमरसिंह खुद का चैनल खोलकर खुद को बकवास करते दिखाएगा। नहीं न। इसलिए पूछ रहा था, कि तुम लोग क्या हो। अब आई बात समझ में। मैंने कहा ऐसी बात नहीं है। फिर भड़का वो और बोला कि भैय्या अब मेरा मुंह मत खुलवाओ। लिहाज कर रहा हूं। उसका ख्याल रखो। मैंने उससे कहा तुम गलत समझ रहे हो। उसने कहा तो आप ही बता दो सही क्या है। क्या एक पुलिस वाले की शहादत पर अमरसिंह से ही पूछना ज़रूरी है। क्या किसी रिटायर्ड पुलिस वाले या किसी और शहीद के परिवारवालों से नहीं पूछा जा सकता। अमरसिंह से पूछना ही क्यों ज़रूरी है। इसलिए कि वो ऑय-बॉय बकता है। इसलिए कि उसके घटिया बयानों से बवाल मचता है। इसलिए कि बवालों से आप लोगों की टीआरपी बढ़ती है। इसलिए कि अमरसिंह महंगे-महंगे गिफ्ट देता है। इसलिए कि अमरसिंह शानदार पार्टियां देता है। मैंने उसे टोका और कहा कि ऐसी बात नहीं। फिर फट पड़ा वो और बोला बिल्कुल ऐसी ही बात है। कोई अगर सीधी-साधी साफ-सुथरी बाईट देता है तो आप लोगों को मज़ा नहीं आता है। वो बाईट आपको बाईट करती है। बिना बवाल या कांट्रोवर्सी के आपकी ख़बर नहीं बिकती। बिना ख़बर बिके आपका टीआरपी नहीं बढ़ता। बिना टीआरपी बढ़े आपको विज्ञापन नहीं मिलते। मैंने कहा बस, बहुत हो चुका।
वो बोला नहीं भैय्या बस नहीं हुआ। आज तो आपको सुनना ही पड़ेगा। आज तक आप बोलते आए और हम लोग सुनते आए हैं। वैसे ही जैसे हाथ में माइक पकड़े आपके भाई-बंधू टीवी पर चीखते-चिल्लाते हैं। सब मजबूर होकर सुनते हैं और आपको भी आज वैसे ही मजबूर होकर सुनना पड़ेगा और मैं आपके भाई-बंधुओं की तरह आपके मुंह में माइक घुसेड़कर सवाल पुछूंगा। उसने कहा आपको बुरा लग रहा है तो पब्लिक की तरह आप भी चैनल बदल सकते हैं यानि यहां से मुझे दफा कर सकते हैं। मैंने उसे एक बार फिर शांत कराने की कोशिश की। लेकिन उसका गुस्सा तो जैसे सातवें आसमान पर था।
वो फिर से फट पड़ा। बोला आपसे कहा था कि भैय्या मैं सात साल बस्तर में गुजार कर यहां आया हूं और 6 महीने बाद ही मेरा फिर से बस्तर ट्रांसफर कर दिया गया है। आप थोड़ा एप्रोच लगाकर ट्रांसफर रूकवा दो। क्या जवाब दिया था आपने, याद है आपको कि याद दिलाऊं। मैं खामोश ही रहा। उसने कहा आपने मुझसे कहा था कि बस्तर के लिए सरकार की पॉलिसी बनी है उसमें हेर-फेर नहीं हो सकता। याद है न यही कहा था आपने। मैंने कहा हां मुझे याद है। वो बोला फिर मेरा ट्रांसफर कैसे रूक गया। मुझसे पहले दर्जनों लोगों का ट्रांसफर क्यों रूका। बताऊं आपको कि आप सब जानते हो। मेरे पास खामोश रहने के सिवाय कोई और चारा नहीं था। वो बोला आपको सब पता है। आपको क्या सबको सब पता है। आप बिल्कुल ठीक कहते हैं कि सब ट्रांसफर रूकवा लेंगे तो बस्तर कौन जाएगा। मैं पूछता हूं कि क्या मरने के लिए जाएं बस्तर। हमको जो एंटी माइन्स व्हिकल दिया गया है उसे नक्सली अपनी सुरंग से उड़ाकर कई जवानों को शहीद कर चुके हैं। हमारे हथियारों से उनके हथियार ज़्यादा अच्छे हैं। हम पर जनता कम विश्वास करती है उन पर ज़्यादा। इसमें हमारी कोई गल्ती नहीं है सरकार की गल्ती है, अब सरकार की गल्ती का नतीजा हम लोग क्यों भुगतें।
आपको पता भी है बस्तर में जवान कैसे जी रहे हैं। परिवार को शहरों में छोड़ जंगलों में गश्त करते समय सिर्फ और सिर्फ भगवान याद आता है, परिवारवाले भी नहीं। पता है क्यों। मेरे पास कोई शब्द नहीं थे। मैं खामोश ही रहा। वो बोला मैं बताता हूं। गश्त करते समय हर पल दिमाग में यही घूमता रहता है कि कहीं अगले ही पल कहीं किसी पेड़ के पीछे से कोई फायर न हो जाए। हर कदम ज़मीन पर रखने से पहले सोचना पड़ता है कि इसके नीचे प्रेशर बम न छिपा हो। सड़कों पर गश्त करते समय यही मन में उमड़ते-घुमड़ते रहता है कि किसी तरह रात कट जाए और थाने पहुंच जाएं सकुशल। रास्ते में बिछी हुई कोई बारूदी सुरंग इसी रात को जिन्दगी की आख्रिरी रात न बना दे। सुबह होने पर सबसे पहले ईश्वर को धन्यवाद देते हैं हम लोग कि एक दिन और कट गया बस्तर में। आप क्या सोचते हो। बस्तर में काम करने का ठेका सिर्फ उन्हीं लोगों के पास है जिनकी कोई पहुंच नहीं है या जिनके पास पोस्टिंग कराने के लिए मोटी रकम नहीं है। बताओ अपनी तरह नहीं तो कम से कम अमरसिंह की तरह ही बोल दो। मेरा चेहरा तमतमा गया। वो समझ गया, और बोला, क्यों क्या हुआ, बुरा लगा। मैंने खामोश रहना ही ठीक समझा।
लेकिन वो खामोश नहीं हुआ। ऐसा लगा कि उसके भीतर धधक रहा गुस्से का ज्वालामुखी फट पड़ा हो। उसने फिर बोलना शुरू किया। बोलो न अमरसिंह की तरह ही बोलो। क्यों घूमते हो जंगलों में। थाने में ही रहो। मरने के लिए किसने कहा था। फिर अगर जिला मुख्यालय जाने वाली सड़क पर मर गए तो कह सकते हो कि वो ट्रांसफर रूकवाने के लिए शहर जा रहा था। उसे उधर जाने की ज़रूरत ही क्या थी। वो नक्सलियों को तलाशने नहीं अपनी पोस्टिंग करवाने के लिए उधर जा रहा था। वो शहीद नहीं हुआ है वो अपनी मौत मरा है। मैंने कहा तुम्हारा गुस्सा जायज है। वो बोला हमको गुस्सा करने का अधिकार ही कहां है। गुस्से का सारा ठेका तो आप और आपके पत्रकार भाई-बंधुओं के पास है। सरकार पर गुस्सा उतारते हो, व्यवस्था पर गुस्सा उतारते हो, कभी अपने आप पर भी गुस्सा उतारा है। आप लोगों का नंबर तो सरकार और नेताओं से पहले आता है। आखिर आप लोग एसी दफ्तरों में बैठकर इतनी बकवास कर कैसे लेते हो। क्या सुबह नहाने के बाद आईना नहीं देखते। क्या आईना कभी आपको मुंह नहीं चिढ़ाता। क्या कभी आपको आईना देखकर शर्म नहीं आई है। क्या कभी आपने अपनी ख़बरों की खुद समीक्षा की है। क्या आप ये नहीं जानते कि अनाप-शनाप बकने वाले नेताओं के बयान दिखाकर आप जनता के गुस्से की आग में घी डालने का काम करते हो। राजठाकरे क्या लगता है आपका। क्यों उसकी बकवास आप दिखाते हो। ये तो आप पर निर्भर करता है कि कहीं कोई धुंआ उठ रहा है तो उस पर अच्छे लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया दिखाकर उसके नीचे छिपी चिंगारियों को बुझा दे। लेकिन आप लोग। आप लोगों को तो कांट्रोवर्सी चाहिए, बवाल चाहिए। आप लोगों को अपनी ख़बर का रिएक्शन चाहिए। बिना रिएक्शन हुए आप लोगों को मज़ा नहीं आता। हिन्दू खतरे में है तो ठाकरे ब्रदर्स, तोगडि़या और बजरंगियों के बयान जरूरी हो जाते हैं। क्यों क्या ये लोग ठेकेदार हैं हिन्दुओं के। यही मामला अल्पसंख्यकों के साथ भी है। जितना खतरे में जनता नहीं होती उससे ज्यादा आप खतरा बता-बताकर खतरा पैदा कर देते हैं। कभी सोचा है आपने कि आप लोग देश के एक हिस्से का लफड़ा कुछ मिनटों में ही सारे देश में फैला देते हैं। अब तक मुझे लगने लगा था कि मेरे कानों में कोई पिघला हुआ लोहा उडेल रहा है।............उसकी बातें सुनकर मेरी आत्मा कांपने लगी थी और मेरी उंगलियां भी जवाब दे रही है। उसने और क्या-क्या कहा, अगली बार बताऊंगा।

Saturday, October 4, 2008
सरकार की ऐसी की तैसी, मंथली देते हैं, जो मर्जी करेंगे
सरकार नाम की चीज छ
त्तीसगढ़ से लगता है गायब हो गई है। जंगलों में नक्सलियों का राज है और शहरों में दबंगों का। ऐसा नहीं होता तो क्या बापू की जयंति के दिन मेनरोड पर स्थित शराब दुकान की बगल से खुलेआम शराब बेची जा सकती थी। पुलिस भी खानापूर्ति के लिए वहां गई, लेकिन गले तक रिश्वत से भरी पुलिस की आवाज़ भी निकल नहीं पाई। ये किस्सा है जांजगीर जिले के चंद्रपुर कस्बे का और अफसोस की बात तो ये है कि ये ख़बर किसी भी अख़बार या न्यूज़ में जगह नहीं पा सकी।
ये ख़बर मुझे आज मिल रही है और इसे मैं देर से ही सही सबके सामने रख रहा हूं। गांधी जयंति के दिन शराब ठेकेदारों ने सीलबंद अंग्रेजी शराब दुकान की बगल के दरवाजे
से दिनदहाड़े शराब बेचकर ये साबित कर दिया कि सरकार की उन्हें रत्ती भर भी परवाह नहीं है। और फिर वे परवाह करें भी क्यों। मंथली हर डिपार्टमेंट को टाईम से भेज दिया जाता है। फिर किसकी मजाल है जो कार्रवाई करता ? हालाकि कुछ
गांधीवादी टाईप के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की, जिस पर पुलिस वहां पहुंची भी और कुछ देर टहलकर बिना कार्रवाई के वापस निकल ली।
अब बताईए जब राष्ट्रपिता महात्मागांधी के जन्मदिन पर भी शराबबंदी जैसे नियम को लागू नहीं कर पाई जो सरकार उसे क्या कहा जाए। अकेला चंद्रपुर नहीं था जहां खुलेआम शराब बिकी। पूरे प्रदेश में यही हाल था। कहीं खुलेआम बिकी, तो कहीं छिपकर। लेकिन सीलबंद दुकान के बाजू से ही शराब बेचने की दबंगई देखकर तो ऐसा लगा कि टुच्चे शराब बेचने वाले कह रहे हों, कि सरकार की ऐसी की तैसी, हमारी जो मर्जी वो करेंगे। और मेरी सेंचुरी पूरी
मेरे प्रिय पत्रकार साथी संजीत त्रिपाठी जिसे मैं अक्सर नेट पर बैठने के लिए डांटा करता था, एक दिन उसने मुझसे मेरा एक लेख ब्लॉग पर डालने की अनुमति मांगी। मैंने उसे स्वीकृति दे दी और पूछा ये ब्लॉग क्या होता है। दूसरे दिन वो मुझे अपने घर ले गया और वहां उसने मुझे अपना ब्लॉग दिखाया और मेरे लेख पर आई प्रतिक्रियाएं भी। मुझे पढ़कर अच्छा लगा और उसके बाद संजीत मेरे पीछे लग गया अपने ब्लॉग पर लिखने के लिए। उसने ही मेरा ब्लॉग बनाया और सबसे पहले मैंने 28 अप्रैल को एक संपादक की माताजी की मौत पर पोस्ट लिखी। इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया आई इंडियन एक्सप्रेस के अम्बरीश कुमार की, जो जनसत्ता के रायपुर संस्करण में मेरे संपादक रहे हैं। उनके साथ ही दीपक शर्मा भी शामिल थे जो आज तक मेरा हौसला बढ़ाते आ रहे हैं। अप्रैल के बाद मई माह में मैंने 5 पोस्ट लिखी, फिर जून में 10 और आकड़ा बढ़ता चला गया। मेरे ब्लॉग लिखने की ख़बर सारे दोस्तों को भी पता चली। उन्होंने पूछा, कब तक चलेगा ये तुम्हारा ब्लॉग मेरा जवाब था बंद नहीं होगा। दोस्तों ने कहा ये रटा-रटाया और घिसा-पिटा डॉयलॉग बहुत पुराना हो गया है, टाईम बताओ। मैंने फिर कहा कि बंद नहीं होगा। मुझसे पूछा गया कितने महीने लिखोगे 1,2 या 3। मैंने फिर वही जवाब दिया इस बार बंद नहीं करूंगा। दरअसल पत्रकारिता में नौकरी छोड़ने के नाम पर काफी बदनाम हो चुका हूं मैं। जरा समझौता पसंद नहीं करता और ख़बर रोकने के नाम पर झगड़े होते रहे और नौकरी छूटती रही है। दोस्तों का वो भ्रम भी इस बार मैंने तोड़ दिया है और मेरा ब्लॉग छठवें महीने में प्रवेश कर गया है। ब्लॉग की दुनिया में मुझे सपोर्ट मिला समीरलाल, ज्ञानदत्त पाण्डेय, शिवकुमार मिश्र, ताउ रामपुरिया, राज भाटिया, अनुराग शर्मा, नीतिश राज, डॉ.अनुराग आर्य, सीमा दानी, अनवर कुरैशी, शहरोज़, ज़ाकिर अली रजनीश, अनुप शुक्ल, सुरेश चिप्लुणकर, राजीव रंजन, संजीव तिवारी और बहुत से दोस्तों का। संजीव तिवारी तो रायपुर आकर मिल भी लिए और मुलाक़ात का सिलसिला चल निकला है। अनुप शुक्ल, अजीत वडनेरकर,शिवकुमार मिश्र, से दूरभाष पर चर्चा का सौभाग्य मिला है। मुलाक़ात हो नहीं पाई है जिसका इंतज़ार रहेगा। राजीव रंजन से भी फोन पर बात हुई और वे 26 को रायपुर आने वाले हैं। उनका भी इंतज़ार है। बहुत से लोगों का ब्लॉग पढ़ने का मौका मिला। उनकी बेबाकी, उनकी हिम्मत और उनकी ईमानदारी मेरा हौसला बढ़ाती रही। और भगवान ने चाहा तो ये सिलसिला जारी रहेगा। कुछ दोस्तों और चाहने वालों के नामों का मैं उल्लेख नहीं कर पाया हूं। जिसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं। उम्मीद है आज तक जैसा सहयोग मुझे मिला, वैसा मिलता रहेगा।

Subscribe to:
Posts (Atom)