कितना चूसोगे अपनी ही मां को?उस मां को जो हमारे खाने पीने का आदिकाल से खयाल रखती आ रही है।उस मां की हालत हम लोगों ने अपने लालच से बदतर कर दी है।अब वो बेज़ार हो चुकी है।सड़क पर पड़े कमज़ोर जानवर की तरह जिसके जिस्म मे खुद के लिये कुछ नही और उसके शरीर से लिपटे बच्चे उसे झिंझोड़ते रहते हैं।हमे जानवर से श्रेष्ठ

इसलिये माना गया क्योंकि हमारे पास दिमाग है?सोचने समझने की ताक़त है?तो क्या लगता है हम अपने सोचने समझने की ताक़त का सही मे इस्तेमाल कर रहें हैं?जमाखोरी हमारी प्रवृत्ति बन गई है और जरूरत से ज्यादा जमा करने के चक्कर मे बहुत से लोगों का हक़ भी मारा जा रहा है।हम स्वार्थी हो गयें है और हमे दूसरों की चिंता नही रहती,दूसरों की क्या हमे अपनी खुद की मां कि चिंता नही है जो हमे दूध पिलाते-पिलाते,दूध खतम, होने पर खून तक़ पिला रही है।उसको ज़रूरत से ज्यादा निचोड़ चुके हैं हम।अब भी समय है हमे संभलना ही होगा वरना जिस दिन धरती मैया के शरीर मे खून भी नही बचेगा तो फ़िर हम क्या पियेंगे?कौन बुझायेगा हमारी प्यास?
क्या हमे गिरते भूजल से समझ नही आ रहा है कि हम घोर संकट कि ओर जा रहे हैं।पानी के लिये

मारामारी,खूनखराबा और हत्या जैसी वारदात क्या हमे बड़े खतरे का संकेत नही दे रही है?फ़िलहाल हम खुश हैं कि पानी की किल्लत सिर्फ़ गरीब झेलते हैं।जो सक्षम है वो तो पानी खरीद भी सकता है और यंहा छत्तीसगढ मे तो शिवनाथ नदी तक़ को बेचा जा चुका है।कब तक़ खरीदोगे पानी और कितना खरीदोगे?एक समय आयेगा जब भीड़ पानी लूटने पर उतर आयेगी तब कौन बचायेगा?आज भी बड़ा तबका अपनी ज़रूरत पूरी करने के लिये पानी के जुगाड़ मे लगा रहता है।क्या बचपन,क्या जवानी और क्या बुढापा?सब एक लाईन मे लगे मिलते है,पानी के लिये।और कंही पर पानी बहता रहता है बेवज़ह्।नौकर को तक़लीफ़ होती है इसलिये बल्टी मे पानी लेकर कार धोने कि बजाये सीधे पाईप से कार धोता है।मेमसाब को हरियाली पसंद है इसलिये बगीचे को सुबह-शाम पानी दिया जाता है और तो और बच्चों के प्यारे पप्पी को गरमी लगती है इस्लिये उसे दो वक़्त नहलाया जाता है और दूसरी ओर स्कूल जाना छोड़,खाना पकाना छोड़ लोग दौड़ पड़ते हैं उस ओर जिस ओर से म्यूनिसिपैलिटी का वाटर टैंकर आता है।
वाह रे इंसान।जिस पानी

को हमारी धरती मैया ने मुफ़्त मे हम लोगों के लिये उपलब्ध कराया अब उसे खरीदना पड़ रहा है।मैने बचपन मे सुना था किसी को भी पानी पिलाने से पुण्य मिलता है।यही स्थिति रही तो क्या हम पुण्य कमा पायेंगे।पुण्य तो जाने दिजिये क्या हम पानी बचा पायेंगे?छोड़िये पानी को क्या हम अपनी मां धरती मैया को बचा पायेंगे?शायद मैं गुस्से मे कुछ ज्यादा लिख गया हूं,मगर मैं भी उतना ही दोषी हूं।बहुत गुस्सा आता है जब खुले नल से पानी बहता देखता हूं।कूलर की टंकी भर जाने के बाद पाईप से इतना पानी बह जाता है जितना झुग्गियों मे रहने वाला एक परिवार लड़-झगड़ कर बड़ी मुश्किल से इक्ट्ठा कर पाता है।कंही-कंही हर घर मे(एसीवालों को छोड़ कर)हर कमरे मे कूलर होता है और एक ही कूलर की टंकी मे इतना पानी आ जाता है जितना गरीब के घर के सारे बर्तनों मे।एसीवालों के यंहा पानी कूलर की टंकी मे नही जाता तो बगीचे को हरा करने मे बह जाता है।क्या कहूं कहने को बहुत कुछ है मगर कहूंगा नही,क्योंकी मैं चाहता हूं कि आप भी कुछ कहें।(सभी तस्वीरें नेशनल लुक के युवा फ़ोटोग्राफ़र दिनेश यदु ने अपने कैमरे मे कैद की थी)