Showing posts with label कुरआन. Show all posts
Showing posts with label कुरआन. Show all posts

Thursday, October 8, 2009

सलीम भाई पांचो ऊंगलियां समान नही होती,जो जिस काम की हो उससे वही काम लिजिये दूसरा नही

पता नही ब्लाग क्या सोच कर बनाया गया था पर देख रहा हूं कि ये आजकल सिर्फ़ और सिर्फ़ ऊंगली करने के काम आ रहा है।खासकर धर्म के नाम पर।क्या ज़रूरत है कि किस धर्म मे क्या अच्छा है और किस मे क्या गलत बताने की?क्या उसे उस धर्म के लोग नही जानते? सलीम भाई अगर सभी लोग अपने-अपने धर्म को उसके सही तौर-तरीके पर आत्मसात कर ले तो दुनिया चमन हो जाये।अब आप ये बताईये कि ये पूछ कर आपको क्या ज्ञान मिला कि किस ईशदूत ने वेदों को लाया था?ये वेद पढने वाले जाने और उसे मानने वाले आप तो अपने धर्म को देखिये?उसे समझिये और अपने लोगों को समझाईये।



क्यों आप तुलना करते है धर्मों मे?क्या आप जजिंग अथारिटी है?क्या आप सही गलत का जो फ़ैसला देंगे उसे सभी कौम मान लेंगी?क्या किसी ने ऐसा करने के लिये आपको अधिकृत किया है?क्या आपको लगता है कि आप अपने धर्म के अलावा किसी भी धर्म को बिना अपनाये पूरी तरह जान सकते हैं,समझ सकते हैं?मै पूछता हूं ज़रूरत ही क्या है ये जानने कि वेदों को किस ने लाया?क्या आप हिंदू हैं?या होने जा रहे हैं?जो समान खरीदना नही उसके मोल-भाव का मतलब क्या है?



आपने महिलाओं की धर्मों मे स्थिति की भी तुलना की थी।क्या ज़रूरत है तुलना की?फ़िर रचना जी ने आपको मुंह्तोड जवाब दिया तो गोलमोल जवाब देकर भाग निकले।एक बात याद रखिये आप जब भी किसी की तुलना करेंगे तो विवाद होगा ही।एक को अच्छा और एक को गलत बताना ही गलत है।जो जिस के लिये जितना उपयोगी है वो उसका उतना और अपने हिसाब से उपयोग कर ही लेगा?आप क्यों बता रहे हैं ये अच्छा नही है ये अच्छा है?चलिये छोड़िये इन सब बातों को ये बताईये भगवान सारी आपके खुदा ने आपके हाथों की पांचो ऊंगलियों को समान क्यों नही बनाया?मैं कोई बहुत बड़ा विद्वान नही हूं आपकी तरह इसलिये ये सिंपल सा प्रेक्टिकल सवाल है मेरा। है कोई जवाब आपके पास?चलिये छोड़िये ये बताईये कि भगवान सारी खुदा ने आपको दो हाथ क्यों दिये?

आप अपने हाथों कि किस ऊंगली से क्या काम लेते है आप पर निर्भर है।अंगुठा तो नही लगाते है आप दस्तखत करते समय मगर जब आप सम्पत्ति की खरीदी-बिक्री करते हैं तो वंहा अंगूठा ही लगता है।तो क्या मान लिया जाय आप अगूंठा बहादुर है?आप को दो हाथ मिले हैं। हो सकता है आप हर काम दायें हाथ से करते हों तो क्या बायें हाथ से काम करने वाले गलत हैं,उदाहरण के लिये इमरान खान और वसीम अकरम को ले लिजिये।और भी बहुत से उदाहरण मै दे सकता हूं ,लेकिन मै जानता हूं मेरे पाठक समझदार हैं और उनका भी समय उतना ही किमती है जितना मेरा।

तो सलीम भाई अपनी ऊंगलियों का सही इस्तेमाल करें।बेकार,बेवज़ह,इधर-उधर ना करें तो बेहतर रहेगा।आप बताईये कि सीधे अल्लाह को मानिये और किसी को नही, इस बात पर आप लोगो मे मतभेद है या नहीं?आप अगर कृष्णा मेनन का उदाहरण देकर तौरेत और इन्जील की उत्पत्ति को सही बता रहे हैं तो उनके धर्म को मान्यता क्यों नही देते?क्यों यहूदियों और फ़्लिस्तीनियों मे खून-खराबा हो रहा है?क्यों परम आदरणीय और मेरे लिये भी भगवान समान ईसा और मूसा को मानने वाले लड़ रहे हैं?बुरा मत मानियेगा इस सवाल को पूछने का मेरा कोई भी गलत उद्देश्य नही है मगर जब बात निकली ही है तो पूछ ही लेता हूं,क्यों आप लोगों मे शिया और सुन्नी का विवाद खत्म नही होता?क्यों सुधारवादियों को वहाबी करार देते हैं?आप को एक बात बताऊं मेरे शहर और मेरे बचपन के मुहल्ले पर एक आरोप भी है,अगर मै कलंक कहूंगा तो हो सकता है नाराज़ हो जाओ।मेरे मुहल्ले के कब्रिस्तान मे दफ़न करने के लिये लाये गये शहर के एक जाने माने नेक इंसान की मैय्यत पर पत्थर चल गये थे।उस समय के जो हिंदू नेता मैय्यत मे आये थे उन्हे भी पीटा गया था,पता है क्यों?क्योंकि मरने वाले को कठमुल्लाओं ने वहाबी करार दे दिया था।
अब बताओ मैय्यत पर पत्थरबाज़ी।सलीम भाई सिखाना ही है तो आपको अपने ही आस-पास बहुत से आपके अपने ही लोग मिल जायेंगे जिन्हे सच मे आपके ज्ञान की ज़रूरत है।जब अपने ही बच्चे नासमझ और शैतान हो तो पडोसियों के बच्चों को सुधारना कौन सी अकलमंदी है?शायद लम्बा हो गया है,मगर जाते-जाते एक सवाल ।आड़ी मस्जिद क्यों?बोहरे और खोजों से विवाद किस बात का?क्या वे इस्लाम को नही मानते?फ़िर उनके कब्रिस्तान अलग क्यों?जाने दो सलीम भाई,मै मानता हूं आप ज्ञानी है,विद्वान हैं,मगर मेरा ये मानना है आप उसी को ज्ञान बांटिये जिसे उसकी ज़रूरत है। हो सकता है मैं कुछ गलत कह गया हूं तो मुझे क्षमा कर देना क्योंकि मै आप जैसा विद्वान नही हूं।आप अपने धर्म का प्रचार करिये,खूब करिये ये बुरी नही अच्छी बात है लेकिन उसकी तुलना दूसरे धर्मों से करके उन्हे गलत बताना अच्छी नही बुरी बात है।और जाते-जाते एक बात ज़रूर कहूंगा सलीम भाई पांचो ऊंगलियां समान नही होती,जो जिस काम की है उससे वही काम लिजिये दूसरा नही।