Showing posts with label खेल. Show all posts

Tuesday, August 30, 2011
क्या सरकार है,कोई भी बिकल पास नही कर पा रही है.लोकपाल पर भद्द पिटवा ली और अब खेल बिल में भी हार गई.खेल का खेल भी ढंग से नही खेल पाई सरकार
क्या सरकार है,कोई भी बिकल पास नही कर पा रही है.लोकपाल पर भद्द पिटवा ली और अब खेल बिल में भी हार गई.खेल का खेल भी ढंग से नही खेल पाई सरकार.अब फिर से उस बिल को तैयार करेगी और फिर खेलेगी,बीसीसीआई से मैच.चलो एक बार और प्रेक्टिस कर लो बिल बिल खेल्ने की.हद हो गई है.
Labels:
bill,
cricket,
government,
क्रिकेट,
खेल,
गिरीश बिलौरे।
Wednesday, September 10, 2008
खेल में राजनीति और राजनीति का खेल

छत्ताीसगढ़ 11 सितंबर को क्रिकेट के अंतर्राष्ट्रीय नक्शे पर अपना नाम दर्ज करा लेगा। 60 करोड़ की लागत से बने बेहद खुबसूरत स्टेडियम का उद्धाटन उसी दिन होगा। दरअसल आधे-अधूरे स्टेडियम का आनन-फानन में उद्धाटन आचार संहिता लागू होने के पहले राजनीतिक माइलेज लेने के लिए किया जा रहा है। इतनी मशक्कत तो राज्य सरकार ने छत्ताीसगढ़ को बी.सी.सी.आई. से मान्यता दिलाने में भी नहीं की।
स्टेडियम का ढांचा तो बनकर तैयार ज़रूर है लेकिन आंतरिक साज-सज्जा का काम पूरा बाकी है। इस पर अभी 30 करोड़ रूपए और खर्च होने हैं यानि अब तक की लागत का आधा। इसी से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि स्टेडियम का कितना निर्माण काम अभी शेष है। इतना काम बाकी रहते हुए भी सरकार जबरदस्ती इसका जबरदस्त उद्धाटन करने पर तुल गई है।
राज्य बने छत्ताीसगढ़ को 8 साल हो चुके हैं। तब से यहाँ क्रिकेट स्टेडियम बनने की शुरूआत हुई थी। लागत कई गुना बढ़ गई और ले-देकर अब स्टेडियम बनता नज़र आ रहा था। इस बीच चुनाव सर पर आ गया और आचार संहिता लागू होने पर उद्धाटन का मौका हाथ से न निकल जाए इसलिए आनन-फानन में उद्धाटन किया जा रहा है।
अभी तक छत्ताीसगढ़ क्रिकेट संघ को बी.सी.सी.आई. से मान्यता नहीं मिल पाई है। राज्य बनते ही पहले एक संघ बना जिसके अध्यक्ष पूर्व टेस्ट खिलाड़ी राजेश चौहान बनाए गए। उन्होंने कुछ ही दिनों बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी को अध्यक्ष पद सौंपा और स्वयं सचिव हो गए। जोगी की सरकार के जाते ही 2 और संघ अस्तित्व में आ गए। 3-3 संघों वाले इस प्रदेश के खिलाड़ियों को आज भी मध्यप्रदेश का मुंह देखना पड़ता है।
अजीत जोगी के कार्यकाल में ज़रूर ऐसा लगा था कि छत्ताीसगढ़ को मान्यता मिल जाएगी लेकिन उसके बाद तो गुटबाजी बढ़ती चली गई। और अब तो मान्यता मिलने के आसार भी नज़र नहीं आ रहे हैं। हाँ! ये बात ज़रूर है कि भाजपा क्रिकेट स्टेडियम के उद्धाटन का मौका खोना नहीं चाहती थी। सो उसने दिल्ली क्रिकेट संघ और पार्टी के बड़े नेता अरूण जेटली और पूर्व टेस्ट क्रिकेटर चेतन चौहान के जरिए आनन-फानन में स्टार खिलाड़ियों को उद्धाटन मैच में आमंत्रित कर समारोह को गौरवपूर्ण बनाकर उसका क्रेडिट लेने का इंतजाम कर लिया।
राजधानी से मात्र 20 कि.मी. दूर न्यू केपिटल एरिया के गाँव परसदा में बन रहा क्रिकेट स्टेडियम वाकई बहुत शानदार है। अब तक इस पर 60 करोड़ रूपए खर्च हो चुके हैं और लगभग 30 करोड़ रूपए और खर्च होना है। बैठक क्षमता में भारत में ये सिर्फ ईडन गॉर्डन से छोटा है। 60 हज़ार दर्शकों की बैठक क्षमता ही इसके वृहत् स्वरूप का प्रमाण है। क्रिकेट के जानकारों का मानना है कि मध्यभारत में इतना बड़ा और शानदार क्रिकेट स्टेडियम और नहीं है। अब देखना ये है कि जिस ताम-झाम के साथ स्टेडियम का उद्धाटन हो रहा है, उसके बाद उसके रख-रखाव में भी ध्यान दिया जाता है। इसके अलावा जब तक बी.सी.सी.आई. से छत्ताीसगढ़ क्रिकेट संघ को मान्यता नहीं मिलती तब तक स्टेडियम में मैच हो नहीं सकते और न ही छत्ताीसगढ़ की क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिल सकता है। सरकार ने स्टेडियम के उद्धाटन का राजनीतिक मैच तो जीत लिया है लेकिन अभी उसे शरद पवार की टीम से मैच खेलना बाकी है। खेल में राजनीति तो छत्ताीसगढ़ ने देख ली अब राजनीति का खेल देखना बाकी है।

Subscribe to:
Posts (Atom)