Showing posts with label गांव. Show all posts
Showing posts with label गांव. Show all posts

Sunday, November 27, 2011

अफ़सोस!वृद्धाश्रम बनते जा रहे हैं गाँव!कैसे कहें कि भारत गांवों में बसता है?

गाँव अब गाँव नहीं रहे बल्कि वृध्दाश्रम बनते जा रहे हैं। ऐसा मुझे सोमवार को लगा जब मैं अपने ननिहाल गया । वहां जाकर ऐसा लगा कि गाँव को किसी की नज़र लग गई है। गांव में जिस भी घर में गया वहां बुजुर्गों के अलावा कोई नहीं मिला। बचपन के संगी-साथियों में से कोई रोजी-रोटी के लिए तो कोई बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के बहाने गाँव छोड़ चुका था।
एकदम अजनबी सा लगने लगा था मुझे अपना ननिहाल। छोटा सा गाँव धानोरा मेरा ननिहाल है महाराष्ट्र के अमरावती जिले में। बचपन से लेकर जवानी तक गर्मियों और दीपावली की छुट्टियाँ मैने वहीं बिताई थी। शहर के फुटबॉल, क्रिकेट को छोड़कर गांव की अमराइयों में, डाब-डुबली, (पेड़ों पर छूकर आऊट करने का खेल) और गिल्ली डंडा खेला करते थे। थक जाते तो पास में बहती छोटी सी खोलाट नदी के किनारों और कहीं-कहीं जमा पानी में तैरा करते थे। तैरना भी मुझे गाँव के ही दूर के मौसेरे भाई विनोद और अविनाश ने सिखाया था। खेल और तैरकर थक कर चूर होकर लौटते समय जिस घर में पहले खाना बना मिलता वहीं खा लेते थे। पता ही नहीं चलता था कब दिन निकलता था और कब रात होती थी। और फिर कब दूसरा दिन निकल आता।
गर्मियों के दो महीने की और दीपावली की एक महीने की छुट्टियाँ गाँव में ही बीतती थी। पूरे गाँव का भांजा था मैं। सभी घरों में आना-जाना, खाना और सभी से उतना ही प्यार मिलता था। एकदम शुध्द प्यार। कभी-कभी खेतों पर काम करने वालों के साथ भी खाना खा लेता था। वो तीखी मिर्च का ठेसा और ज्वार की रोटियों का स्वाद भूलाए नहीं भूलता। दीपावली की छुट्टियाँ खत्म होते ही गर्मियों का इंतजार रहता था और गर्मियाँ खत्म होते ही दीपावली का।
सब कुछ एकाएक बदला सा लगने लगा था। जब मैं सालों बाद कुछ दिनों के लिए गाँव में रूका। बगल में रहने वाली अनु मावशी (मराठी में मौसी को मावशी कहते हैं) के घर पर ताला लटका था पता चला कि वो जानवरों के लिए बने बाड़े में कमरा बनवाकर रहने लगी है। विन्या ,पम्या के बारे में पूछा तो दोनों बगल के तहसील मुख्यालय में रहने लगे हैं। खुद गाँव में पढ़कर बड़े हुए पम्या और विन्या को अब गाँव का स्कूल पसंद नहीं आ रहा है। बच्चों की खातिर उस माँ को छोड़कर चले गए जिसने उन्हें पाल-पोसकर बच्चे से बड़ा बनाया। आगे निकलकर गाँव के जाने-माने मराठा परिवार के यहाँ गया, वहाँ भी वही हाल था। और यही हाल गाँव के बड़े साहुकार परिवार का था। परिवार के मुखिया नहीं रहे थे। उनका बड़ा लड़का गाँव का सरपंच बन गया था। सोचा उससे मुलाकात हो जाएगी। लेकिन वो भी वापस शहर जा चुका था। वो शहर से कुछ घंटों के लिए रोज गाँव आता है। दिवाकर से प्रभाकर और अनिल से सुनील पक्या (प्रकाश ) से मन्या (मनोहर) सभी रोजी-रोटी और बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के लिए शहर में बस गए थे।
अनु मावशी से मिला तो दिमाग खराब हो गया। हमेशा हंसते-खिलखिलाते रहने वाली अनु मावशी खटिया पकड़ चुकी है। उनका सबसे बड़ा लड़का भाऊ जरूर उनके बगल में मकान बनाकर रहता है। मगर वो बंटवारे से नाराज चल रहा है।वहिनी (भाभी) का भी यही हाल है। भाऊ का कहना है छोटे भाईयों की पढ़ाई के लिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ी थी। और अब जब बंटवारा हुआ तो भी छोटों को मन पसंद खेत और मकान दे दिए गए। वे यहाँ बाड़े में आ गए हैं। दोनों के बारे में मावशी की राय ठीक नहीं थी। और पम्या व विन्या के बारे में तो और गलत।
पुराने दिनों को याद कर अनु मावशी रो पड़ी थी रोते-रोते ही उन्होंने एक कड़वा सच भी कह दिया। उन्होंने कहा कि गाँव अब बूढ़े लोगों का बसेरा हो गया है। जवानों को तो शहर की हवा लग गई है। हम लोग यहाँ पुराने ढह रहे मकानों की चौकीदारी करते आखिरी सांस का इंतजार कर रहे हैं। उनसे मिलकर लौटते समय अच्छा नहीं लग रहा था। नदी की ओर गया तो छोटे से स्टाप डेम ने नदी को भी गाँव की महिलाओं की तरह बूढ़ी बना दिया था। अमराईयां अचानक बबूल के जंगलों की तरह नज़र आने लगी थी। रेखा मावशी से मिलकर जब वापस लौटने लगा तो मन और खट्टा हो चला था। उनके बाड़े में बहुत सी दीवारें उठ गई थी। दीवारें जो सिर्फ घरों को ही नहीं दिलों को भी बांट चुकी थी। गाँव में अब बड़े-बड़े बाड़े नहीं रह गए। बाड़े तो क्या अब गोठान भी नहीं रहा। वहाँ गोधुली बेला में अब धूल नहीं उठती। गाय-बछड़ों के गले की घंटियाँ लाजवाब संगीत नहीं छेड़ती। अब उठता है ट्रक, ट्रैक्टर या बसों के आने के बाद धूल का गुबार और घंटियों के सुमधुर संगीत के बजाय सुनाई पड़ते हैं कर्कश हॉर्न। अब गाँव के ग्राम पंचायत का रेडियो भी नहीं बजता। लोग रात को विविध भारती या ऑल इंडिया रेडियो के गानों का इंतजार नहीं करते।अधिकांश घरों में टीवी आ गया है। इसलिए शाम होने के बाद लोग ग्राम पंचायत भवन में इकठ्ठा भी नहीं होते। गाँव के बदल जाने का सदमा लिए मैं वापस लौट रहा था। गाँव से शहर आने के रास्ते में अंबापुर वाले मारूति के दर्शन किए। वहाँ मुझे अपने सगे मामा अरविंद के बाल सखा सुरेश मानकर मिल गए। बाकी कसर उन्होंने पूरी कर दी। मैने पूछा मामा यहाँ? गाँव......... बीच में मेरी बात काटते हुए उन्होंने कहा गाँव में रखा ही क्या है भांजे? बस अब बजरंगबली की सेवा करता हूँ। ये अच्छा है, इसके पास न छल है न कपट। मैं हक्का-बक्का था। धीरे से पूछा गाँव के लोग कुछ बदले से नज़र आए। अपनी आदत के अनुसार उन्होंने जोरदार ठहाका लगाया और गाँव के बदलने का महत्वपूर्ण कारण भी बता दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत के चुनावों के बाद गाँव में कई पार्टियाँ बन गई है। और बाकी कसर दारू ने पूरी कर दी। अच्छा है तुम लोग शहर में रहते हो ,वहीं रहो ज्यादा अच्छा है। गाँव में अब कुछ नहीं रखा है। उनकी बातें मेरे कानों में अब भी गूँज रही है। अब जबकि मैं लगभग साढ़े 4 सौ किलोमीटर दूर वापस रायपुर आ गया हूँ। मुझे लगता है कमोबेश यही हालत हर गाँव की होती जा रही है।(ये पोस्ट 15 जुलाई 2008 को लिखी थी।इस बार भी गांव जाकर कुछ दिन रुकना चाहा मगर हालत बिल्कुल वैसी ही थी,हां अब अनु मावशी इस दुनिया में नही रही)पार्टीबज़ियों के कारण बहुत से मामा जिनकी गोद में मेरा बचपन गुज़रा,उन्होने सिर्फ़ मुस्कुरा कर इतना ही पूछा कब आया और कौन-कौन आया?बस न घर चलने के किये कहा और ना कोई बात।पंचायत चुनावों का ये दुष्परिणाम शायद मैने पहली बार महसूस किया है गांव के कई टुकड़े हो चुके है।लिखने को बहुत कुछ है मगर बचपन याद कर दिल भर आता है,शायद इसिलिये नया कुछ ना लिखते हुये पुरानी पोस्ट रिठेल कर रहा हूं,हो सकता है आप लोग मुझसे ज्यादा खुशकिस्मत हो,जो आपका गांव ना बदला हो।अगर ऐसा कुछ हो तो मुझे भी बताईयेगा।

Saturday, March 5, 2011

वृध्दाश्रम बनते जा रहे हैं गाँव

गाँव अब गाँव नहीं रहे बल्कि वृध्दाश्रम बनते जा रहे हैं। ऐसा मुझे सोमवार को लगा जब मैं अपने ननिहाल गया । वहां जाकर ऐसा लगा कि गाँव को किसी की नज़र लग गई है। गांव में जिस भी घर में गया वहां बुजुर्गों के अलावा कोई नहीं मिला। बचपन के संगी-साथियों में से कोई रोजी-रोटी के लिए तो कोई बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के बहाने गाँव छोड़ चुका था।

एकदम अजनबी सा लगने लगा था मुझे अपना ननिहाल। छोटा सा गाँव धानोरा मेरा ननिहाल है महाराष्ट्र के अमरावती जिले में। बचपन से लेकर जवानी तक गर्मियों और दीपावली की छुट्टियाँ मैने वहीं बिताई थी। शहर के फुटबॉल, क्रिकेट को छोड़कर गांव की अमराइयों में, डाब-डुबली, (पेड़ों पर छूकर आऊट करने का खेल) और गिल्ली डंडा खेला करते थे। थक जाते तो पास में बहती छोटी सी खोलाट नदी के किनारों और कहीं-कहीं जमा पानी में तैरा करते थे। तैरना भी मुझे गाँव के ही दूर के मौसेरे भाई विनोद और अविनाश ने सिखाया था। खेल और तैरकर थक कर चूर होकर लौटते समय जिस घर में पहले खाना बना मिलता वहीं खा लेते थे। पता ही नहीं चलता था कब दिन निकलता था और कब रात होती थी। और फिर कब दूसरा दिन निकल आता।
गर्मियों के दो महीने की और दीपावली की एक महीने की छुट्टियाँ गाँव में ही बीतती थी। पूरे गाँव का भांजा था मैं। सभी घरों में आना-जाना, खाना और सभी से उतना ही प्यार मिलता था। एकदम शुध्द प्यार। कभी-कभी खेतों पर काम करने वालों के साथ भी खाना खा लेता था। वो तीखी मिर्च का ठेसा और ज्वार की रोटियों का स्वाद भूलाए नहीं भूलता। दीपावली की छुट्टियाँ खत्म होते ही गर्मियों का इंतजार रहता था और गर्मियाँ खत्म होते ही दीपावली का।
सब कुछ एकाएक बदला सा लगने लगा था। जब मैं सालों बाद कुछ दिनों के लिए गाँव में रूका। बगल में रहने वाली अनु मावशी (मराठी में मौसी को मावशी कहते हैं) के घर पर ताला लटका था पता चला कि वो जानवरों के लिए बने बाड़े में कमरा बनवाकर रहने लगी है। विनोद,प्रमोद के बारे में पूछा तो दोनों बगल के तहसील मुख्यालय में रहने लगे हैं। खुद गाँव में पढ़कर बड़े हुए प्रमोद और विनोद को अब गाँव का स्कूल पसंद नहीं आ रहा है। बच्चों की खातिर उस माँ को छोड़कर चले गए जिसने उन्हें पाल-पोसकर बच्चे से बड़ा बनाया। आगे निकलकर गाँव के जाने-माने मराठा परिवार के यहाँ गया, वहाँ भी वही हाल था। और यही हाल गाँव के आरेकर परिवार का था। परिवार के मुखिया मनोहर मामा नहीं रहे थे। उनका बड़ा लड़का जगदीश का गाँव का सरपंच बन गया था। सोचा उससे मुलाकात हो जाएगी। लेकिन वो भी वापस शहर जा चुका था। वो शहर से कुछ घंटों के लिए रोज गाँव आता है। दिवाकर से प्रभाकर और अनिल से सुनील पक्या (प्रकाश ) से मन्या (मनोहर) सभी रोजी-रोटी और बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के लिए शहर में बस गए थे।
अनु मावशी से मिला तो दिमाग खराब हो गया। हमेशा हंसते-खिलखिलाते रहने वाली अनु मावशी खटिया पकड़ चुकी है। उनका सबसे बड़ा लड़का अत्री भाऊ जरूर उनके बगल में मकान बनाकर रहता है। मगर वो बंटवारे से नाराज चल रहा है। वीणा वहिनी (भाभी) का भी यही हाल है। भाऊ का कहना है छोटे भाईयों की पढ़ाई के लिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ी थी। और अब जब बंटवारा हुआ तो भी छोटों को मन पसंद खेत और मकान दे दिए गए। वे यहाँ बाड़े में आ गए हैं। दोनों के बारे में मावशी की राय ठीक नहीं थी। और प्रमोद और विनोद के बारे में तो और गलत।
पुराने दिनों को याद कर अनु मावशी रो पड़ी थी रोते-रोते ही उन्होंने एक कड़वा सच भी कह दिया। उन्होंने कहा कि गाँव अब बूढ़े लोगों का बसेरा हो गया है। जवानों को तो शहर की हवा लग गई है। हम लोग यहाँ पुराने ढह रहे मकानों की चौकीदारी करते आखिरी सांस का इंतजार कर रहे हैं। उनसे मिलकर लौटते समय अच्छा नहीं लग रहा था। नदी की ओर गया तो छोटे से स्टाप डेम ने नदी को भी गाँव की महिलाओं की तरह बूढ़ी बना दिया था। अमराईयां अचानक बबूल के जंगलों की तरह नज़र आने लगी थी। रेखा मावशी से मिलकर जब वापस लौटने लगा तो मन और खट्टा हो चला था। उनके बाड़े में बहुत सी दीवारें उठ गई थी। दीवारें जो सिर्फ घरों को ही नहीं दिलों को भी बांट चुकी थी। गाँव में अब बड़े-बड़े बाड़े नहीं रह गए। बाड़े तो क्या अब गोठान भी नहीं रहा। वहाँ गोधुली बेला में अब धूल नहीं उठती। गाय-बछड़ों के गले की घंटियाँ लाजवाब संगीत नहीं छेड़ती। अब उठता है ट्रक, ट्रैक्टर या बसों के आने के बाद धूल का गुबार और घंटियों के सुमधुर संगीत के बजाय सुनाई पड़ते हैं कर्कश हॉर्न। अब गाँव के ग्राम पंचायत का रेडियो भी नहीं बजता। लोग रात को विविध भारती या ऑल इंडिया रेडियो के गानों का इंतजार नहीं करते।अधिकांश घरों में टीवी आ गया है। इसलिए शाम होने के बाद लोग ग्राम पंचायत भवन में इकठ्ठा भी नहीं होते। गाँव के बदल जाने का सदमा लिए मैं वापस लौट रहा था। गाँव से शहर आने के रास्ते में अंबापुर वाले मारूति के दर्शन किए। वहाँ मुझे अपने सगे मामा अरविंद के बाल सखा सुरेश मानकर मिल गए। बाकी कसर उन्होंने पूरी कर दी। मैने पूछा मामा यहाँ? गाँव......... बीच में मेरी बात काटते हुए उन्होंने कहा गाँव में रखा ही क्या है भांजे? बस अब बजरंगबली की सेवा करता हूँ। ये अच्छा है, इसके पास न छल है न कपट। मैं हक्का-बक्का था। धीरे से पूछा गाँव के लोग कुछ बदले से नज़र आए। अपनी आदत के अनुसार उन्होंने जोरदार ठहाका लगाया और गाँव के बदलने का महत्वपूर्ण कारण भी बता दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत के चुनावों के बाद गाँव में कई पार्टियाँ बन गई है। और बाकी कसर दारू ने पूरी कर दी। अच्छा है तुम लोग शहर में रहते हो ,वहीं रहो ज्यादा अच्छा है। गाँव में अब कुछ नहीं रखा है। उनकी बातें मेरे कानों में अब भी गूँज रही है। अब जबकि मैं लगभग साढ़े 4 सौ किलोमीटर दूर वापस रायपुर आ गया हूँ। मुझे लगता है कमोबेश यही हालत आज हर गांव की होती जा रही है।                          ये पुरानी पोस्ट है इसे मैने 15 जुलाई 2008 को अपने ननिहाल जाने के बाद लिखा था।अभी पांच दिनों की छुट्टी में भी मैं अपने गांव और ननिहाल गया था।गांव की हालत देख कर बहुत दुःख हुआ और कहने,लिखने के लिये बहुत कुछ नज़र आया पर ना जाने क्यों मुझे तीन साल पुरानी ये पोस्ट याद आ गई इसे दोबारा आपके सामने रख रहा हूं।अन्यथा ना लेंगे क्योंकि गांव से लौट कर बहुत कुछ लिखना चाह रहा था मगर हिम्मत जवाब दे गई।ये हमारे भारत देश की तस्वीर है जिसके बारे में स्कूल मे पढा करता थे कि भारत कृषिप्रधान देश है,ये गांवों मे बसता है।पता नही वो पढाई गलत थी या जो देख रहा हूं वो गलत है।

Monday, November 3, 2008

गावं क्या तुम बदल रहे हो?

दीवाली के बाद से मैं गावं-गावं घूम रहा हूं। छुट्टियां मनाने के लिये मैने गावं को ही चुना।पर यहां ऐसा लग रहा है कि गावं बदल गये हैं।यूं भी कह सकते हैं कि गांव बुढे हो रहे हैं।बचपन मे बहुत सी दीवाली मैने गावं मे ही मनाई है,उनकी यादें आज भी दिल-दिमाग मे रची बसी है।गावं की दीवाली कुछ-कुछ वैसी ही रही,मगर गावं अब थके-थके दम तोडते बुढे से लगे। ऐसा लगा जवान हो रहे आस-पास के कस्बो और शहरो की उन्हे नज़र लग गई हो।

गांव की सुबह आज भी कुछ-कुछ वैसी ही है,मगर बद्लाव के निशान छिपाये नही छिपते।सुबह ठ्ण्डी-ठण्डी शुद्ध हवा आज भी बहती है,आंगन मे चिडिया वैसे ही चहकती है,गिलहरी वैसे ही दौड्ती है,मगर घर का आंगन वैसा महकता नही है जैसा गोबर से लिपने के बाद महका करत्ता था।मुझे याद है सुबह-सुबह दो बडी मट्की मे गोबर के पानी का घोल बनाकर उसे बाहर के आंगन मे छिडक कर पुरे आंगन को लिपा जाता था। शुरू-शुरू मे खराब लगता था बाद मे वो खुश्बु अच्छी लगने लगी।कुछ घरों मे ज़रुर वो सिलसिला जारी है,मगर कुछ घरों मे उसकी कमी खली।

घर के पीछे के वटे,खुले हिस्से मे बैठ्कर सुबह का नाश्ता करना भी याद बन कर रह गया।पिछे रहने वाली वच्छिला (वत्सला)आजी(दादी)भी अब नही रही। नीम के पेड की छांव मे बैठ कर गुनगुनाती धूप मे बेफ़िक्र होकर चिवडा-लड्डू खाना अब शायद वैसा मज़ा नही देगा।पीछे बने पानी गरम करने के लिये बने चूल्हे गुज़रे ज़माने की बात हो चूके है।पानी गरम करना तो दूर अब तो कुछ घरों मे खाना भी चुल्हे पर नही बनता। चूल्हे पर बने खाने का स्वाद अब सिर्फ़ याद बन कर रह गया है।वो फ़ूकनी से फ़ूंक-फ़ूक कर चुल्हे सुल्गाती नानी का पल्लू से धूआं उडाना और आखों मे भर आये पानी की याद,ये चुगली करती है कि गांव अब पहले जैसे नही रहे।

दिन भी अब चहल-पहल वाले नही रहे।अधिकांश लोग शहर मे रहने लगे हैं।दोपहर तो बेहद सूनी-सूनी लगी।शाम को भी गोठान से लौटती गायों की घण्टियों और बछडों के घुंघ्रूओं की मिठी-मीठी स्वर-लहरी सुनाई नही पडी न ही उनके लौटने से उठता धूल का गुबार नज़र आया।रात तो शायद पहले भी जल्द गहराती थी और आज भी जल्द ही गहराती है।मगर रात को इतना सन्नाटा नही पसरा करता था।देर रात तक कंही -कंही रेडियो बजते रहते थे। विविध भारती से देर रात बजने वाले हिट गीत अब सुनाई नही पडते। घरों मे च्लता टीवी चीख-चीख कर कहता है कि हां गांव अब बदल गये हैं ।तरक्की सिर्फ़ शहरो के लिये नहि है गांव का भी उनपर हक़ है।एक बार लगा ज़रुर की बात तो सच है,मगर फ़िर सोचा किस कीमत पर मिल रही है ये तरक्की।शहरों की जवानी की कीमत पर गांवो के बुढापे और एकाकीपन की कीमत पर्। और भी बहुत से सवाल उमडते-घुमडते रहे दिमाग मे।मगर सोते समय लगा कि भले ही बहुत कुछ बदला हो मगर रात की वो शांति वैसी ही है।झींगुरो की गुनगुन,किटों का अद्भूत संगीत,सर पर साफ़-सुथरा आसमान चटख चांदनी ये तो वैसी ही है।यही सोच कर मैने दिल को तसल्ली दी।पता नही कब नींद लग गयी। हां यहां सोने के लिये गोली खाने की ज़रुरत भी शायद ही महसूस होती होगी।सुबह नींद खुली तो दूधवाले की आवाज़ से नही,चिडियों के सुमधुर संगीत से।