आप लोगो के सामने रख रहा हूं एक माईक्रोपोस्ट।छोटू उर्फ़ संजेश मुद्लियार,एकदम बिंदास,हमेशा हंसने और हंसाने वाला असीरियस टाईप का इंसान्। अकल होते हुये भी अकल से पैदल ही साबित करता रहा खूद को आज-तक़। आधी रात को फ़ोन करके तंग करने का आदी छोटू अंट-शंट एस एम एस करने का भी शौकिन्।कल रात उसने एक एसएमएस किया जिसे पढकर मैने उसे गालिया नही बकी बल्कि कुछ सोचने पर मज़बूर हो गया। हालांकि वो एसएमएस उसका ओरिजिनल आईडिया नही था,किसी ने उसे भेजा और उसने मुझे फ़ारवर्ड़ कर दिया।उस एसएमएस को जस का तस पेश कर रहा हूं।
सुरक्षा कारणो से आई पी एल के मैच विदेश मे खेले जायेंगे,
एक दिन ऐसा भी सुनेंगे कि 15 अगस्त को तिरंगा लंदन मे फ़हरायेंगे॥
जागो इंडिया जागो॥