चुनाव आयोग और प्रशासन छत्तीसगढ़ में शांतिपूर्ण मतदान कराने का दावा कर रहा है। इसके लिए साढ़े 3 सौ कंपनियां अलग से तैनात की जा रही है। सरकारी तैयारियों के दौर को ठेंगा दिखाते हुए नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के 2 सिरों में 2 बड़ी वारदात करके अपने इरादों को बता दिए हैं। बस्तर में उन्होंने 2 भाजपा नेताओं की हत्या की और सरगुजा में आईजी को अपनी गोलियों का निशाना बना दिया। आईजी बीएस मरावी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उन्हें अंबिकापुर से ईलाज के लिए आज राजधानी रायपुर लाया गया।
राज्य बनने के बाद आईजी स्तर के अधिकारी की नक्सलियों के हमले में घायल होने की ये पहली घटना है। मरावी झारखंड में आईजी और एसपी बार्डर मीट में शामिल होने गढ़वा गए थे। वहां से लौटते समय रामचंद्रपुर और सनावल के बीच डोलंगी गांव में नक्सलियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। करीब घंटे भर गोलीबारी होती रही। इस बीच आईजी बीएस मरावी के सिर में और पीठ में गोलियां लगी। घायल आईजी को अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। वहां ऑपरेशन के बाद उन्हें बेहतर ईलाज के लिए रायपुर भेज दिया गया।
इससे पहले नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से बस्तर में भाजपा नेता रमेश राठौर और उनके साथी की गला रेतकर हत्या कर दी थी। रमेश राठौर की ऑल्टो कार को भी आग के हवाले कर दिया गया। रमेश चुनाव प्रचार पर निकले थे। कांकेर में भी कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों के 2-2 चुनावी दफ्तर नक्सलियों ने फूंक दिए। उनका वनांचल में मतदान के बहिष्कार का फरमान जारी हो चुका है। वे सभी से मतदान से दूर रहने की अपील कर रहे हैं। अपील के पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं और गोलियों और बम के धमाके भी किए जा रहे हैं।
बस्तर क्षेत्र के तो आधे से ज्यादा पोलिंग बूथ संवेदनशील समझे जाते हैं। बस्तर की तरह छत्तीसगढ़ का उत्तरी वनांचल सरगुजा भी नक्सल प्रभावित है। हालाकि यहां स्थिति उतनी खराब नहीं है जितनी बस्तर में है लेकिन सरगुजा में ही आईजी पर हमला कर नक्सलियों ने यहां भी अपनी ताकत का प्रदर्शन कर दिया है।
चुनाव आयोग ने मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए वर्तमान पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के अलावा साढ़े 3 सौ कंपनियां अतिरिक्त तैनात करने का फैसला लिया है। इसके अलावा एरियल सर्वे करने के लिए 6 हैलिकॉप्टर भी मंगाए गए हैं। अतिरिक्त बल कितना कारगर होता है, ये तो समय बताएगा लेकिन नक्सलियों ने तो अपनी ताकत का प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
सरकार और नक्सलियों की लड़ाई के बीच मतदान शांतिपूर्ण हो जाए तो बहुत अच्छा है वरना बहुत सी जान बेमतलब दांव पर लगी रहेगी जैसे अंबिकापुर के आईजी बीएस मरावी की जिन्दगी दांव पर लग गई है। हालाकि सरकार ये दावा कर रही है कि उनकी हालत खतरे से बाहर है लेकिन अंबिकापुर के चिकित्सीय सूत्र कहते हैं कि मामला उतना आसान नहीं है। सर की चोट साधारण नहीं मानी जा सकती और इसीलिए उन्हें रायपुर भेजा गया है।
Showing posts with label नक्सलवाद. Show all posts

Tuesday, November 11, 2008
Monday, October 20, 2008
आख्रिर उन जवानों की गल्ती क्या है?
दक्षिण बस्तर के बीजापुर जिले के मद्देड़ थाने से निकली सीआरपीएफ की रोड ओपनिंग पार्टी के 12 जवानों को पता भी नहीं था कि वे जिन्दा वापस नहीं लौट पाएँगे। उनके साथ गए 6 और जवान मौत से जूझ रहे हैं। आखिर उन सबकी गल्ती क्या है ? क्या परिवार पालने के लिए सीआरपीएफ की नौकरी करना पाप है ? क्या परिवार को जिन्दा रखने के लिए खुद की जान खतरे में डालना ज़रूरी है ? पता नहीं क्यों मार रहे हैं नक्सली बेकसूर जवानों को ?
दिन दहाड़े भरी दोपहरी में आज नक्सलियों ने घात लगाकर पुलिस पार्टी को निशाना बनाया। उन्होंने दिन में भी हमला करके ये साबित कर दिया कि वे सिर्फ रातों के ही राजा नहीं हैं। चुनाव की घोषणा के बाद आज से ही नामांकन दाखिले का सिलसिला शुरू हुआ है। और आज ही नक्सलियों ने वारदात कर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। दोपहर लगभग 12 बजे मद्देड़ थाने से 15 किलोमीटर दूर मोदकपाल और कुंगपल्ली के बीच रोड ओपनिंग पार्टी को माइन्स ब्लॉस्ट कर घेरा नक्सलियों ने। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, चारों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। अचानक हुए धमाके और फिर हुई गोलाबारी से डेढ़ दर्जन जवान उनका निशाना बन गए। 12 तो घटनास्थल पर ही मारे गए और 6 बुरी तरह घायल हुए, जिसमें 1 की हालत काफी गंभीर है। घायलों को ईलाज के लिए हेलिकॉप्टर से राजधानी रायपुर भेजा गया है। इस वारदात में सत्रहवीं बटालियन के शैलेन्द्र कुमार, पप्पू कुमार, चुम्मन सिंह, मति-उर-रहमान, कमलेश कुमार और अभिजय कुमार समेत 12 जवान शहीद हो गए। विक्रम रेड्डी, जी आर नाथ, मोनीकांत मजूमदार, लक्कीचंद दास, सदन डेकर और पवन कुमार बुरी तरह घायल हुए हैं। इस वारदात के बाद नक्सली जवानों की 8 एस.एल.आर. रायफल भी लूटकर ले गए हैं। बस्तर रेंज के आई.जी. ए.एन. उपाध्याय ने घटना की पुष्टि की है।
नक्सली दक्षिण बस्तर में वैसे भी बहुत मजबूत है, खासकर आंध्रप्रदेश और उड़ीसा की सीमा से लगे इलाकों में। यहां चुनावी कार्यक्रम के शुरू होते ही नक्सलियों ने अपना कार्यक्रम शुरू करके सरकार को चुनौती दे दी है। नक्सली वैसे भी चुनाव का बहिष्कार करते आए हैं और चुनाव के पहले उन्होंने अभी से पर्चे लगाकर बहिष्कार की चेतावनी देना शुरू कर दिया है। कागजी चेतावनी के साथ-साथ आज के धमाके के साथ उन्होंने मैदानी चेतावनी भी जारी कर दी है।
बस्तर की हरी-भरी धरती फिर एक बार निर्दोष जवानों के खून से लाल हो गई है। बस्तर लगता है धीरे-धीरे खुबसूरत चुड़ैल बनता जा रहा है जिसे आए दिन जवानों का खून चाहिए। दर्जन भर जवान आज बेमतलब अपनी जान गंवा बैठे हैं। सभी अपने परिवार से दूर उसी परिवार के जीवनयापन के लिए अपनी जिन्दगी दांव पर लगाकर नौकरी कर रहे थे। अब कभी वापस नहीं लौटेंगे 1 दर्जन जवान। आखिर उनकी गल्ती क्या है ? क्या अपने परिवार के लिए रोजी-रोटी कमाना पाप है ? आखिर थमेगा भी या नहीं ये सिलसिला ?

Tuesday, October 14, 2008
चुनावी पटाखे पर भारी नक्सली धमाका
चुनाव आयोग की छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की घोषणा का जवाब नक्सलियों ने दंतेवाड़ा के बिजली सप्लाई टॉवर को उड़ाकर दिया है। नक्सली चुनाव की घोषणा से पहले ही बस्तर के इलाकों में बहिष्कार की पोस्टर लगाते आ रहे थे, और आज चुनाव की घोषणा होते ही दंतेवाड़ा इलाके के 250 गांवों को अंधेरे में डुबोकर अपने इरादों का नमूना पेश कर दिया है। डीजीपी विश्वरंजन बस्तर का दौरा कर वापस लौटे हैं और नक्सलियों ने आज उन्हें सलामी दे दी।
चुनाव के पूर्व बस्तर में सारी तैयारियां ठीक-ठाक रखना और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम पुलिस की जिम्मेदारी है। डीजीपी विश्वरंजन ने बस्तर में दावा किया था कि चुनाव के दौरान वहां पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि इसके लिए अर्धसैनिक बलों की 500 से ज़्यादा कंपनियां मांगी गई है। नक्सलियों से निपटने के लिए बस्तर इलाके में सीआरपीएफ के विशेष दस्ते कोबरा के 6 प्लाटून तैनात किए गए हैं और इनकी संख्या बढ़ाई जाएंगी। डीजीपी विश्वरंजन दौरा पूरा कर रायपुर वापस लौटे हैं और नक्सलियों ने बता दिया कि उनके इंतजाम उतने पुख्ता नहीं है जितना वे समझ रहे हैं।
चुनाव अभी दूर है लेकिन बस्तर के नक्सल प्रभावित बस्तियों में चुनाव बहिष्कार के पोस्टर लगने शुरू हो गए हैं। ये उनकी चेतावनी का पहला चरण है और इससे पहले उनकी कागजी चेतावनी का सरकारी जवाब सामने आता, उन्होंने एक बार फिर बिजली सप्लाई को अपना निशाना बनाया और टॉवरों को उड़ाकर 250 से ज़्यादा बस्तियों को अंधेरे में डुबोकर सरकार को चेतावनी तो दी ही साथ ही बस्तर में अपनी ताकत का जलवा भी दिखा दिया।
अब प्रशासन के साथ दोहरी दिक्कत तय है। उसे चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने की तैयारियां करना है और दूसरी ओर सबसे सॉफ्ट टार्गेट साबित हो चुकी बिजली सप्लाई लाइन को ठीक भी करना है और उसे बचाए भी रखना है। दरअसल बस्तर की भौगोलिक संरचना नक्सलियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है और यही संरचना पुलिस के लिए मौत का जाल साबित होती है। जंगल के चप्पे-चप्पे से नक्सली वाकिफ हैं और उन्हें कोई कुछ भी कहे लोकल सपोर्ट मिलता ही है। सरकार ये दावा ज़रूर करती है कि बस्तर में उनकी सरकार है लेकिन बस्तर में नक्सलियों को मिलने वाले भरपूर जनसमर्थन से कहानी कुछ और नज़र आती है।
एक बात ज़रूर है कि नक्सलियों का बार-बार बिजली सप्लाई ठप करना उनके जनसमर्थन को कमजोर ही कर रहा है। आम जनता नक्सलियों और सरकार की लड़ाई में पिस रही है। उसे बेमतलब अंधेरे में रहने की सज़ा भुगतनी पड़ रही है। अब सवाल ये उठता है कि दंतेवाड़ा इलाके की 250 से ज्यादा बस्तियों में रौशनी वापस कब लौटेगी। पिछली बार भी दंतेवाड़ा के साथ-साथ बस्तर के जिला मुख्यालय जगदलपुर की भी बिजली सप्लाई टॉवर गिराकर नक्सलियों ने ठप कर दी थी। तब खुद मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपनी देखरेख में बिजली सप्लाई ठीक करने का काम करवाया था जो 7 दिनों में पूरा हुआ था। 7 दिनों तक बस्तर अंधेरे में डूबा रहा। अस्पताल से मरीजों को दूसरे शहर भेजना पड़ा था। पानी की सप्लाई तक नहीं हो पा रही थी। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। एक बार फिर वैसी ही हालत नक्सलियों ने कर दी है।
चुनाव के पूर्व नक्सलियों के बहिष्कार के पोस्टर तो हर बार लगते रहे हैं लेकिन बिजली सप्लाई ठप करने का ये पहला मामला है। खासकर चुनाव की घोषणा होते ही और पुलिस के सबसे बड़े साहब डीजीपी विश्वरंजन के दौरे से लौटते ही नक्सलियों की इस वारदात ने सरकार की चिंता को शायद और बढ़ा दिया है।

Tuesday, September 30, 2008
इसका मतलब बस्तर में जब चाहे जहां चाहे जो चाहे कर सकते हैं नक्सली
सोमवार को राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान नक्सलियों ने बारूदी सुरंग से सीआरपीएफ का एक वाहन उड़ाकर ये साबित कर दिया कि बस्तर में वे जब चाहे जहां चाहे और जो चाहे कर सकते हैं। पुलिस या सरकार का खौफ तो दूर की बात है उसकी वे परवाह तक नहीं करते। ऐसा नहीं होता तो वे बस्तर में राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था में लगे वाहन को आसानी से नहीं उड़ा देते।
राष्ट्रपति प्रतिभा ताई
पाटिल भारत का नियाग्रा कहलाने वाले बस्तर की शान चित्रकोट जलप्रपात की खुबसूरती निहार रही थी और ठीक उसी समय नक्सली बारसुर मार्ग पर बारूदी सुरंग बिछाकर खूनी मंजर देखने की तैयारी कर चुके थे। चित्रकोट से महज 27 कि.मी. दूर मौत का जाल बिछा रखा था नक्सलियों ने। राष्ट्रपति बस्तर की खुबसूरती को जी-भरकर देख रायपुर के लिए रवाना हुई थी, कि नक्सलियों ने गश्त कर रही सीआरपीएफ की टुकड़ी की 2 गाडि़यों में से 1 बोलेरो को विस्फोट कर उड़ा दिया। उन्हें पता था कि डिप्टी कमांडेंट दिवाकर महापात्रा किस गाड़ी में बैठा है। सो उन्होंने उसी बोलेरो को निशाना बनाया।
बोलेरो के चिथड़े उड़ गए। हवा में कई दूर ऊपर उछलने के बाद जब नीचे गिरी बोलेरो तो वो डिप्टी कमांडेंट दिवाकर महापात्रा समेत 4 लोगों की बलि ले चुकी थी। 3 जवान बुरी तरह घायल थे। इस वारदात की सूचना मिलते ही समूचे बस्तर की पुलिस और प्रशासन के साथ सारी सरकार सकते में आ गई। 4 जवानों का शहीद होना कोई मामूली घटना नहीं होती। इसके बावजूद सरकारी काम-धाम उसी ताम-झाम के साथ चलता रहा। राष्ट्रपति के स्वागत में पलक-पावड़े बिछाए प्रदेश में 4 जवानों की मौत का मातम कहीं दब सा गया। किसी को सुनाई ही नहीं दिया, उन 4 शहीदों के परिवार वालों का करूण क्रन्दन। क्योंकि महामहिम राष्ट्रपति के स्वागत में स्वर्ण मना रहे रायपुर के डिग्री गल्स कॉलेज में खुशियों की स्वर लहरी गूंज रही थी। उसमें कहीं दबकर मर गया शहीदों और घायलों के परिवारवालों का गम।
नक्सलियों द्वारा यहां आए दिन विस्फोट किए जाते हैं। ये बस्तर के लिए अब रोजमर्रा की बात हो गई है। उसके बावजूद सोमवार को हुआ विस्फोट इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि उस दिन बस्तर में देश की सबसे महत्वपूर्ण हस्ति, प्रथम नागरिक यानि राष्ट्रपति मौजूद थी। उनके आने से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए एनएसजी यहां पहुंच चुकी थी और उसने सारी सुरक्षा व्यवस्था अपने हाथ में ले ली थी। बस्तर जैसे संवेदनशील इलाके में राष्ट्रपति का जाना एक प्रकार से नक्सलियों को चुनौती के साथ-साथ सरकार और पुलिस का मनोबल बढ़ाने वाला फैसला था लेकिन नक्सलियों ने भी उस चुनौती बड़ी आसानी से लिया और विस्फोट कर ये बता दिया कि बस्तर में वे जब चाहे, जो चाहे और जहां चाहे वो कर सकते हैं।
इस विस्फोट से एक बात और साफ हो गई कि नक्सलियों की पुलिस में अच्छी-खासी घुसपैठ बनी हुई है। हालाकि होना ये चाहिए कि नक्सल से निपटने के लिए पुलिस का सूचनातंत्र ज्यादा मजबूत रहे, मगर हो ठीक उल्टा रहा है। नक्सलियों की हलचल तो पुलिस को सपने में भी पता नहीं चल पाता। लेकिन नक्सलियों को पुलिस की सारी गतिविधियों की ख़बर रहती है। जभी तो उन्होंने बारसुर रोड पर बारूदी सुरंग बिछा रखी थी। उन्हें पता था कि पुलिस की गाडि़यां उस रोड से वापस आएंगी और उन 3 गाडियों में किस गाड़ी में कौन बैठा है। उन्होंने 3 गाडि़यों में से बीच वाली गाड़ी को ही निशाना बनाया जिसमें डिप्टी कमांडेंट बैठे थे। शेष गाडि़यों सिर्फ जवान थे। छांटकर अफसर को निशाना बनाना इस बात का सबूत है कि उन्हें पता था कि किस गाड़ी में कौन बैठा है।
सूचनातंत्र का खोखलापन और सरकार की कमजोर इच्छाशक्ति ने बस्तर में सीआरपीएफ के 4 जवानों की बलि ले ली। 3 जवान अभी भी मौत से जूझ रहे हैं। रोज गश्त पर निकलते समय जवानों को इस बात की गारंटी नहीं रहती कि वो वापस सुरक्षित लौट पाएंगे भी। रोजी-रोटी की तलाश में दूर-दूर से यहां आए लोग रोजी-रोटी से ज्यादा अब जिन्दगी के लिए दुआ करते हैं।
राष्ट्रपति प्रतिभा ताई
पाटिल भारत का नियाग्रा कहलाने वाले बस्तर की शान चित्रकोट जलप्रपात की खुबसूरती निहार रही थी और ठीक उसी समय नक्सली बारसुर मार्ग पर बारूदी सुरंग बिछाकर खूनी मंजर देखने की तैयारी कर चुके थे। चित्रकोट से महज 27 कि.मी. दूर मौत का जाल बिछा रखा था नक्सलियों ने। राष्ट्रपति बस्तर की खुबसूरती को जी-भरकर देख रायपुर के लिए रवाना हुई थी, कि नक्सलियों ने गश्त कर रही सीआरपीएफ की टुकड़ी की 2 गाडि़यों में से 1 बोलेरो को विस्फोट कर उड़ा दिया। उन्हें पता था कि डिप्टी कमांडेंट दिवाकर महापात्रा किस गाड़ी में बैठा है। सो उन्होंने उसी बोलेरो को निशाना बनाया।बोलेरो के चिथड़े उड़ गए। हवा में कई दूर ऊपर उछलने के बाद जब नीचे गिरी बोलेरो तो वो डिप्टी कमांडेंट दिवाकर महापात्रा समेत 4 लोगों की बलि ले चुकी थी। 3 जवान बुरी तरह घायल थे। इस वारदात की सूचना मिलते ही समूचे बस्तर की पुलिस और प्रशासन के साथ सारी सरकार सकते में आ गई। 4 जवानों का शहीद होना कोई मामूली घटना नहीं होती। इसके बावजूद सरकारी काम-धाम उसी ताम-झाम के साथ चलता रहा। राष्ट्रपति के स्वागत में पलक-पावड़े बिछाए प्रदेश में 4 जवानों की मौत का मातम कहीं दब सा गया। किसी को सुनाई ही नहीं दिया, उन 4 शहीदों के परिवार वालों का करूण क्रन्दन। क्योंकि महामहिम राष्ट्रपति के स्वागत में स्वर्ण मना रहे रायपुर के डिग्री गल्स कॉलेज में खुशियों की स्वर लहरी गूंज रही थी। उसमें कहीं दबकर मर गया शहीदों और घायलों के परिवारवालों का गम।
नक्सलियों द्वारा यहां आए दिन विस्फोट किए जाते हैं। ये बस्तर के लिए अब रोजमर्रा की बात हो गई है। उसके बावजूद सोमवार को हुआ विस्फोट इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि उस दिन बस्तर में देश की सबसे महत्वपूर्ण हस्ति, प्रथम नागरिक यानि राष्ट्रपति मौजूद थी। उनके आने से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए एनएसजी यहां पहुंच चुकी थी और उसने सारी सुरक्षा व्यवस्था अपने हाथ में ले ली थी। बस्तर जैसे संवेदनशील इलाके में राष्ट्रपति का जाना एक प्रकार से नक्सलियों को चुनौती के साथ-साथ सरकार और पुलिस का मनोबल बढ़ाने वाला फैसला था लेकिन नक्सलियों ने भी उस चुनौती बड़ी आसानी से लिया और विस्फोट कर ये बता दिया कि बस्तर में वे जब चाहे, जो चाहे और जहां चाहे वो कर सकते हैं।
इस विस्फोट से एक बात और साफ हो गई कि नक्सलियों की पुलिस में अच्छी-खासी घुसपैठ बनी हुई है। हालाकि होना ये चाहिए कि नक्सल से निपटने के लिए पुलिस का सूचनातंत्र ज्यादा मजबूत रहे, मगर हो ठीक उल्टा रहा है। नक्सलियों की हलचल तो पुलिस को सपने में भी पता नहीं चल पाता। लेकिन नक्सलियों को पुलिस की सारी गतिविधियों की ख़बर रहती है। जभी तो उन्होंने बारसुर रोड पर बारूदी सुरंग बिछा रखी थी। उन्हें पता था कि पुलिस की गाडि़यां उस रोड से वापस आएंगी और उन 3 गाडियों में किस गाड़ी में कौन बैठा है। उन्होंने 3 गाडि़यों में से बीच वाली गाड़ी को ही निशाना बनाया जिसमें डिप्टी कमांडेंट बैठे थे। शेष गाडि़यों सिर्फ जवान थे। छांटकर अफसर को निशाना बनाना इस बात का सबूत है कि उन्हें पता था कि किस गाड़ी में कौन बैठा है।
सूचनातंत्र का खोखलापन और सरकार की कमजोर इच्छाशक्ति ने बस्तर में सीआरपीएफ के 4 जवानों की बलि ले ली। 3 जवान अभी भी मौत से जूझ रहे हैं। रोज गश्त पर निकलते समय जवानों को इस बात की गारंटी नहीं रहती कि वो वापस सुरक्षित लौट पाएंगे भी। रोजी-रोटी की तलाश में दूर-दूर से यहां आए लोग रोजी-रोटी से ज्यादा अब जिन्दगी के लिए दुआ करते हैं।
Monday, September 29, 2008
देश की प्रथम नागरिक को बस्तर प्रवास पर नक्सलियों का सलाम
बस्तर में नक्स
लवादी आंदोलन के मामले में सरकार पर मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप जड़ने वाले कथित बुद्धिजीवियों, मानवाधिकारवादियों, प्रबुद्ध पत्रकारों और देश-विदेश में रहकर बस्तर पर चिंता जाहिर करने वाले कथित समाज सेवियों और फर्जी एनजीओ वालों के लिए एक अच्छी ख़बर है। यहां चित्रकोट जलप्रपात की खुबसूरती देखने आई देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति महामहिम प्रतिभा ताई पाटिल को बस्तर के नक्सलियों ने सीआरपीएफ का एक वाहन उड़ाकर सलामी दे दी है। इस वारदात में में 4 जवान शहीद हो गए हैं और 3 घायल हैं। कल ही राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल रायपुर आई थी और उन्होंने यहां सलामी ली थी।
चित्रकोट के प्रवास पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का जाना तय था। वे अपने तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार वहां गई। सुरक्षा की दृष्टि से आसपास का इलाका खंगालकर खाली करा दिया गया था। सुरक्षा का बेहद पुख्ता इंतज़ाम वहां किया गया था। वहां अतिरिक्त पुलिसबल भी तैनात किया गया था। इस सबके बावजूद नक्सली भी अपनी पूरी तैयारी में थे और उन्होंने सरकारी सुरक्षा तैयारियों को चित्रकोट से कुछ ही किलोमीटर दूर बारूदी सुरंग में विस्फोट कर अपना सलाम भेज दिया। नक्सलियों ने चित्रकोट में राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था से वापस अपने थाने मांडूर लौट रहे वाहन को उड़ा दिया। बारसुर इलाके में हुए विस्फोट ने एक बार फिर सरकारी सूचनातंत्र की पोल खोलकर रख दी है। और उसकी इस भारी भूल का खामियाजा सीआरपीएफ के 2 जवानों का परिवार अपने सदस्यों को खोकर भुगतेगा। 5 घायलों के परिवारवाले भी शायद सरकार को कोसेंगे ही क्योंकि उनके परिवार के मुखिया तो आखिर सरकार की ड्यूटी कर वापस लौट रहे थे। आखिर उनकी गल्ति ही क्या थी।
हालाकि अभी सरकारी एजेंसियां इस मामले में खामोशी बरत रही है लेकिन बस्तर के घने जंगलों से छन-छन कर आ रही ख़बरों के मुताबिक राष्ट्रपति के बस्तर से रवाना होते समय ही नक्सलियों ने सीआरपीएफ के वाहन को अपना शिकार बना दिया। अभी तक जो ख़बर मिल रही है उसके मुताबिक आधा दर्जन से ज्यादा जवान घायल हो गए हैं और इससे ज्यादा कोई अधिकारी मुंह खोलना नहीं चाह रहा है। कुछ घंटे पहले ही ये घटना हुई है और अभी तक इसकी सरकारी तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है। फिर भी इस घटना के महत्व को देखते हुए मैं इसे यहां दे रहा हूं।
जानकार सूत्रों का ये भी दावा है कि विस्फोट का शिकार हुआ वाहन राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था से वापस लौट रहा था। नक्सलियों के इस दुस्साहस ने एक बात साफ कर दी है कि उन्हें सरकारी सुरक्षा एजेंसी की रत्ती भर भी परवाह नहीं है। यहां ये भी बताना गैर ज़रूरी नहीं होगा कि सरकारी दावों के बावजूद बस्तर के जंगलों में नक्सलियों की इजाज़त के बगैर पत्ता भी नहीं खड़कता है। अब सरकार चाहे लाख दावे करे कि बस्तर में उनकी सरकार है, मगर वहां रहने वाले जानते हैं कि सरकार वहां किसकी है। नक्सलियों का ताज़ा धमाका राज्य सरकार के साथ-साथ केन्द्र सरकार और राष्ट्रीय सुरक्षा, और गुप्तचर एजेंसियों के मुंह पर करारा तमाचा है।
लवादी आंदोलन के मामले में सरकार पर मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप जड़ने वाले कथित बुद्धिजीवियों, मानवाधिकारवादियों, प्रबुद्ध पत्रकारों और देश-विदेश में रहकर बस्तर पर चिंता जाहिर करने वाले कथित समाज सेवियों और फर्जी एनजीओ वालों के लिए एक अच्छी ख़बर है। यहां चित्रकोट जलप्रपात की खुबसूरती देखने आई देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति महामहिम प्रतिभा ताई पाटिल को बस्तर के नक्सलियों ने सीआरपीएफ का एक वाहन उड़ाकर सलामी दे दी है। इस वारदात में में 4 जवान शहीद हो गए हैं और 3 घायल हैं। कल ही राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल रायपुर आई थी और उन्होंने यहां सलामी ली थी।चित्रकोट के प्रवास पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का जाना तय था। वे अपने तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार वहां गई। सुरक्षा की दृष्टि से आसपास का इलाका खंगालकर खाली करा दिया गया था। सुरक्षा का बेहद पुख्ता इंतज़ाम वहां किया गया था। वहां अतिरिक्त पुलिसबल भी तैनात किया गया था। इस सबके बावजूद नक्सली भी अपनी पूरी तैयारी में थे और उन्होंने सरकारी सुरक्षा तैयारियों को चित्रकोट से कुछ ही किलोमीटर दूर बारूदी सुरंग में विस्फोट कर अपना सलाम भेज दिया। नक्सलियों ने चित्रकोट में राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था से वापस अपने थाने मांडूर लौट रहे वाहन को उड़ा दिया। बारसुर इलाके में हुए विस्फोट ने एक बार फिर सरकारी सूचनातंत्र की पोल खोलकर रख दी है। और उसकी इस भारी भूल का खामियाजा सीआरपीएफ के 2 जवानों का परिवार अपने सदस्यों को खोकर भुगतेगा। 5 घायलों के परिवारवाले भी शायद सरकार को कोसेंगे ही क्योंकि उनके परिवार के मुखिया तो आखिर सरकार की ड्यूटी कर वापस लौट रहे थे। आखिर उनकी गल्ति ही क्या थी।
हालाकि अभी सरकारी एजेंसियां इस मामले में खामोशी बरत रही है लेकिन बस्तर के घने जंगलों से छन-छन कर आ रही ख़बरों के मुताबिक राष्ट्रपति के बस्तर से रवाना होते समय ही नक्सलियों ने सीआरपीएफ के वाहन को अपना शिकार बना दिया। अभी तक जो ख़बर मिल रही है उसके मुताबिक आधा दर्जन से ज्यादा जवान घायल हो गए हैं और इससे ज्यादा कोई अधिकारी मुंह खोलना नहीं चाह रहा है। कुछ घंटे पहले ही ये घटना हुई है और अभी तक इसकी सरकारी तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है। फिर भी इस घटना के महत्व को देखते हुए मैं इसे यहां दे रहा हूं।
जानकार सूत्रों का ये भी दावा है कि विस्फोट का शिकार हुआ वाहन राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था से वापस लौट रहा था। नक्सलियों के इस दुस्साहस ने एक बात साफ कर दी है कि उन्हें सरकारी सुरक्षा एजेंसी की रत्ती भर भी परवाह नहीं है। यहां ये भी बताना गैर ज़रूरी नहीं होगा कि सरकारी दावों के बावजूद बस्तर के जंगलों में नक्सलियों की इजाज़त के बगैर पत्ता भी नहीं खड़कता है। अब सरकार चाहे लाख दावे करे कि बस्तर में उनकी सरकार है, मगर वहां रहने वाले जानते हैं कि सरकार वहां किसकी है। नक्सलियों का ताज़ा धमाका राज्य सरकार के साथ-साथ केन्द्र सरकार और राष्ट्रीय सुरक्षा, और गुप्तचर एजेंसियों के मुंह पर करारा तमाचा है।
Saturday, September 20, 2008
नक्सलियों की नज़र अब बारूद के भण्डारों पर
नक्सलियों ने जिस तरह बीती रात एन.एम.डी.सी. की मेग्जिन पर हमला किया उससे ये तय हो गया कि उन्हें विस्फोटकों की ज़रूरत है। उन्होंने सुनियोजित ढंग से इलाके की बिजली ठप कर एक साथ 2 मोर्चों पर हमला किया। हालाकि वे इस बार असफल हो गए लेकिन इससे पहले वे एक बार इसी मेग्जिन से 20 टन विस्फोटक लूटकर ले जाने में सफल रहे थे।
राष्टीय खनिज विकास निगम की किरंदुल मेग्जिन दोबारा नक्सलियों के निशाने पर आई। नक्सलियों ने ठोस योजना बनाकर इस मेग्जिन को दोबारा लूटने की कोशिश की। इसके लिए बाकायदा उन्होंने पूरे इलाके की बिजली सप्लाई ठप कर दी और सी.आई.एस.एफ. के कैंप पर भी उसी समय हमला कर दिया। एक साथ दो मोर्चे खोलकर नक्सलियों ने वार साइंस के सरप्राइज फेक्टर का फायदा उठाना चाहा। इसी कड़ी में उन्होंने बिजली सप्लाई भी ठप कर रखी थी। उनका टारगेट था मेग्जिन में रखा 20 टन विस्फोटक और सी.आई.एस.एफ. के हथियार लूटना था।
इस बार लेकिन नक्सली अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। नक्सलियों का हमला 3 घंटे के बाद फेल हो गया और वे अंधेरे का फायदा उठाकर जंगलों में भाग गए।
किरंदुल से 8 कि.मी. दूर जंगलों में बनी मेग्जिन में बार बार के ब्लैक आउट को देखते हुए जनरेटर भी लगाए गए थे लेकिन इत्तेफाक से 3 दिन पहले ही जनरेटर की व्यवस्था खराब हो चुकी थी। शायद नक्सलियों तक ये सूचना पहुंच गई थी। और इसी का फायदा उठाकर अंधेरे में डूबी मेग्जिन लूटने के लिए हमला किया गया था। नक्सलियों ने मेग्जिन पर हमला करने के साथ ही पास के सी.आई.एस.एफ. के कैम्प को भी घेरकर हमला कर दिया था। सुरक्षाबलों ने पैराबम का इस्तेमाल कर इलाके में प्रकाश किया और नक्सलियों की पोजिशन चेक की इस बीच शहर से भी मदद रवाना हो गई थी।
इससे पहले 9 फरवरी 2006 में नक्सलियों ने हिरोली स्थित मेग्जिन से 20 टन विस्फोटक लूट लिया था। उस हमले में 8 जवान शहीद हुए थे। उसके बाद सुरक्षा कारणों को देखते हुए 31 जनवरी 2007 को मेग्जिन किरंदुल के पास शिफ्ट की गई और उसके बाद ये सबसे बड़ा हमला उस पर हुआ।
जिस तरह नक्सिलयों ने पहले बिजली सप्लाई ठप की, और मेग्जिन के साथ सीआईएसएफ कैंप को भी घेरा उससे लगता है कि उनकी मेग्जिन लूटने की योजना ठोस रूप से बनाई गई थी। और उन्हें वहां के जनरेटर खराब होने की भी जानकारी थी। इस बात से ये भी साबित हो जाता है कि नक्सलियों के संपर्क और सूचना सूत्र सरकारी और पुलिस के सूचनातंत्र से ज़्यादा मजबूत है।

Subscribe to:
Posts (Atom)