अभी तीन तारीख को सिरपुर जाना हुआ।राज्य स्तरीय एन एन एस कैम्प के समापन समारोह में।मुख्य अतिथी थे पुरातत्व विद डा ए के शर्मा और मुझे विशिष्ठ अतिथी के रूप मे मंच पर स्थान मिला।इस दौरान उनसे काफ़ी बाते हुई। हाल ही मे उन्होने सम्राट अशोक के काल का स्तूप ढूंढ निकाला है जिससे इस ईलाके के इतिहास मे और रोचक जानकारी जुडना तय हो गया है।उन्होने बताया कि यंहा 184 टीलो के नीचे स्वर्णीम इतिहास दबा हुआ है।स्तूप मिलने के बाद अब यंहा की संस्क्रति ईसा से तीन सदी पूर्व की मानी जाएगी।उन्होने बताया अभी तक़ तीन दर्ज़न से ज्यादा टीलो की ही खुदाई हो पाई है।यानी अभी भी 150 से ज्यादा टीलों के नीचे दबा हुआ है इतिहास सिरपुर में।
ईसा पूर्व के स्तूप के बारे मे कभी फ़ुरसत से बताऊंगा चित्रों के साथ।समापन समारोह से छुट्टी पाते ही एक बार फ़िर सिरपुर को देखने के लिये निकल पड़ा।शर्मा जी से फ़िर मुलाकात हो गई।शर्मा जी 75 साल की उम्र पार कर चुके हैं और चुस्ती-फ़ुर्ती मे अच्छे-खासे जवानो को मात देते हैं। आज भी उतने ही सक्रिय।एक नही कई कई साईट एक साथ देखते हैं।खैर शर्मा जी के बारे मे किसीऔर दिन बाते होंगी।
वंहा एक के बाद एक तालाबों को देखकर मैने सहज भाव से उनसे पूछ लिया कि गांव वाले सिंचाई के माम्ले मे काफ़ी एडवांस मालुम होते हैं?तब शर्मा जी ने जो बताया वो हैरान कर देने वाला था।सारे-के-सारे तालाब ऐतिहासिक हैं और छै बाई साढे चार कि मी के क्षेत्र मे लगभग 150 तालाब और 184 टीले हैं जिनके नीचे अब सिरपुर तबके श्रीपुर का स्वर्णिम इतिहास छिपा हुआ है।सारे तालाबो मे अच्छा खासा पानी रहता है और सभी तालाबों मे कमल खिलते हैं।
उन्होने बताया कि जातक कथाओं मे भी इस बात का उल्लेख है की महात्मा बुद्ध छत्तीसगढ आए थे।वे जहां-जंहा गये थे वंहा सम्राट अशोक ने उनके निर्वाण के बाद स्तूप बनवाये थे। अब छत्तीसगढ मे स्तूप मिलने से उनके यंहा आने की पुष्टी तो होती ही है,एक नए इतिहास की शुरुआत भी हो जाती है।ये नगरी ईसा पूर्व भी काफ़ी सम्पन्न रही होगी।वैसे यहां 14 वी सदी की पर्शियन सील भी मिलि है जिसपर सूरत का उल्लेख है।ये इस बात का सबूत है कि तब भी यंहा व्यापार होता था और सूरत के साथ-साथ विदेशों से भी सम्पर्क था।
150 से ज्यादा टीलो के नीचे दबा इतिहास बाह्र निकलने को आतुर है।उसे बाहर निकालने वाले भी तैयार बैठे है मगर सरकार की कुम्भाकर्णी नींद उसे बाहर नही आने दे रही है।सरकार नकली कुम्भ को असली साबित करने के लिये हर साल राजिम मेले पर करोड़ो रूपए फ़ूंक रही मगर सिरपुर उपेक्षित पड़ा है,इंतज़ार करता हुआ कभी कोई आएगा और उस पर पड़ी समय की मोटी-मोती परते उतर सकेगी।