Showing posts with label माइक्रो पोस्‍ट. Show all posts
Showing posts with label माइक्रो पोस्‍ट. Show all posts

Tuesday, October 14, 2008

आईपीएल की चीयर लीडर का नाच अश्‍लील तो आईसीएल का क्‍यों नहीं।

एक और माइक्रो पोस्‍ट प्रस्‍तुत है। शरद पवार के नेतृत्‍व वाली बीसीसीआई ने जब आईपीएल 20-20 टूर्नामेंट करवाया तो उसमें नाचने वाली चीयर लीडर के कपड़ों पर भारी बवाल मचा। सारे राष्‍ट्रीय न्‍यूज़ चैनलों को उसमें नंगाई नज़र आई और उन्‍होंने इसे भारत की संस्‍कृति पर हमला मानकर सारा देश को हिलाकर रख दिया। मीडिया के उस हो-हंगामे के बाद यदि चीयर लीडर स्‍कर्ट की जगह पतलून पहनकर नाची। अब आईसीएल का 20-20 टूर्नामेंट चल रहा है। चीयर लीडर छोटे-छोटे कपड़ों में बेधड़क नाच रही हैं मगर आईपीएल में नाच को नंगाई बताने वाले इस बार खामोश बैठे हैं। हो सकता है कि एक कारण ये भी हो कि इस बार नंगाई एक न्‍यूज़ चैनल वालों के टूर्नामेंट में हो रही है। कलर ब्‍लाइंडनेस के बारे में ज़रूर सुना था पर ये न्‍यूज़ ब्‍लाइंडनेस नामक नई बीमारी पहली बार देख रहा हूं। इस देश में अब नंगाई वही होगी जो चैनल वाले बताएंगे, और अगर वे नंगाई को कलात्‍मकता बताए तो भी आपको मानना पड़ेगा।

Saturday, October 11, 2008

आखिर सस्‍पेंड हो ही गए नक्‍सल इलाके में नहीं जाने वाले 14 पुलिस अफसर

पेश है एक माइक्रो पोस्‍ट। छत्‍तीसगढ़ सरकार ने नक्‍सल इलाके में पोस्टिंग होने के लंबे समय बाद तक वहां नहीं जाने वाले 8 इंस्‍पेक्‍टर और 6 सब इंस्‍पेक्‍टर को सस्‍पेंड करने के आदेश जारी कर दिए। हम ये नहीं कहते कि सस्‍पेंड होने वाले पुलिस वाले नक्‍सल इलाके में जाने से डरते हैं लेकिन वे वहां क्‍यों नहीं जा रहे थे ये सवाल ज़रूर कचोटता है। ये उन लोगों में शामिल हैं जिनकी सेटिंग नहीं हो पाई और जो मोहन चंद शर्मा की तरह शहीद भी नहीं होना चाहते। 14 अफसरों का वहां नहीं जाना कहीं न कहीं मेरी लिखी पोस्‍ट ' बताओ मोहन चंद शर्मा की तरह शहीद होकर बेईज्‍जत होना अच्‍छा है या सेटिंग करके पोस्टिंग करवाना' को प्रमाणित ही करता है।

Thursday, October 9, 2008

जो शराब नौ दिन खराब रहे वो दसवे दिन अच्‍छी कैसे हो जाती है

पेश है एक माइक्रो पोस्‍ट। नवरात्र खतम हुई और शराब पर लगी रोक भी।माता की भक्ति या भय से शराब से नौ दिनों तक तौबा करने वालो ने दसवें दिन फिर से मुंह से लगा लिया। बहाना रावण के वध को से‍लीब्रेट करने का है। अब जो शराब नौ दिनो तक खराब रही वो दसवें दिन अच्‍छी कैसे हो सकती है। इसी तरह मंगलवार, गुरूवार, शनिवार या फिर अपनी पंसद का कोई भी दिन भगवान के नाम पर समर्पित कर उस दिन शराब को छुना पाप समझने वालों के लिए बाकि के दिन शराब पुण्‍य कैसे हो जाती है। मेरी तो समझ में आजतक नहीं आया। आपको ये राज समझ में आया हो तो मुझे भी बता देना।