Showing posts with label मासूम. Show all posts
Showing posts with label मासूम. Show all posts

Thursday, September 17, 2009

तेरे मासूम सवालो से परेशान हूं मै!

शाम को भतीजे हर्षू और भतीजी युति ने ज़िद पकड़ ली थी कि आप हमे घुमाने ले चलिये।बहुत दिनो से आप झूठ बोल रहे हैं।दिन भर लम्बी तान कर सोने के बाद मै भी एकदम मैंगो फ़्रूटी की तरह तरोताज़ा था,सो लेकर निकल पड़ा दोनो शैतान की खाला और मामू को लेकर।और फ़िर जो सवालो का दौर शुरू हुआ तो बस दिमाग चकरा कर रह गया।बस एक गीत याद आ गया,तेरे मासूम सवालो से परेशान हूं मै!

हर्षू मात्र चार साल का है और क्लास पी पी टू यानी प्री प्राईमरी टू जिसे के जी टू भी कहते हैं का छात्र है और युती थोड़ी बड़ी यानी क्लास थ्री की छात्र है।दोनो मे प्यार भी उतना ही और दुश्मनी भी उतनी ही।समझ लिजिये टाम और जैरी की जोड़ी है।दोनो तैयार थे और हम उनको लेकर चल पड़े एक छोटे से फ़ार्म हाऊस की ओर।वंहा पंहुच कर दोनो ने खूब धींगा मस्ती की और जब थक कर चूर हो गये तो नाश्ते मे हमारे दिमाग को चट करने के लिये भिड़ गये।

उन्होने सवालो का जो दौर शुरू किया वो सचमे परेशान कर देने वाला था।शाम को सूर्यास्त के समय जब बादलो ने शर्मा कर लाल चुनरिया ओढी तो दोनो ने उसका कारण पूछा।दोनो ने एक साथ पूछा,बाबा आसमान लाल क्यों हो गया है?मैने उनसे कहा कि बेटा सन सेट हो रहा है ना इसलिये।सन सेट क्यों हो रहा है?बेटा सन थक गया है ना इसलिये?फ़िर अब सन क्या करेगा?बेटा सन आराम करेगा?कंहा?अपने घर मे?उसका घर कंहा है?

मै तब तक़ समझ गया था कि ये पका देने वाला सिलसिला खतम होने वाला नही है सो मैने दोनो को डपटते हुये कहा कि चलो घर चलो,देर हो रही है।दोनो फ़िर मूल सवाल पर लौट आये सन का घर अपने घर जैसा होता है?मैने कहा,नही बेटा,सन का घर समुद्र मे होता है?उतनी दूर?हां।तो फ़िर स्न घर जाकर क्या करेगा?सो जायेगा,और क्या करेगा।पर हम लोगो को तो मम्मी अभी सोने नही देगी?तुम लोगो का स्कूल है ना बेटा इस्लिये।तो क्या सन स्कूल नही जाता?

मैने कहा मेरी मां।सन क्या करता है क्या नही,मुझे नही मालूम्।तो फ़िर आप क्यों कह रहे थे कि आपक सब मालूम रहता है?मैने कहा कि बेटा सन को छोड़ कर सब ,मालूम रहता है।तो फ़िर आपको कैसे पता कि सन सेट हो रहा है?बेटा सब लोग कहते है कि शाम को जब बादल लाल हो जाते हैं तो सन सेट होता है।सन सेट का मतलब क्या होता है?सन सेट का मतलब सन डूब जाता है।कंहा?समुद्र मे।तो फ़िर वो सुबह कैसे आ जाता है?बेटा,उसकी ड्यूटी है सुबह आने की।वो तो ठीक है लेकिन डूबने के बाद वापस कैसे निकल जाता है?

मेरी खोपडी तब तक़ पिलपिली हो चुकी थी।मैने कहा घर जाकर अपनी-अपनी मम्मी से पूछ लेना तुम लोग्।मम्मी तो जाते ही पढाने बैठा देगी।तो फ़िर पढाई खतम करके पूछ लेना।सन को भी घर जाने के बाद उसकी मम्मी पढाती है क्या बाबा?मैने कहा पता नही बेटा।तो फ़िर आपको क्या पता है?मैने कहा मेरा दिमाग मत खाओ,चलो घर चलो।दोनो एकदम से लड़ियाने लगे बताओ ना बाबा,क्या सन को उसकी मम्मी घर जाते ही साथ पढाती है।क्यों?बताओ ना?मैने फ़िर पूछा क्यों?दोनो ने कहा अगर नही पढाती होगी तो हम भी मम्मी को बतायेंगे,देखो सन की मम्मी की कितनी अच्छी है।

मैने कहा बेटा देखो सन सेट हो गया ना,अब चलो घर चलते है।अच्छा बाबा ये बताओ कि शाम को आसमान का रंग लाल और सुबह भी लाल क्यों रहता है?मैने कहा बेटा सन जब सेट होता है…………मेरी बात काटते हुये युती ने कहा कि वो तो हम देख ही रहे हैं मगर सुबह भी क्यों लाल रहता है?बेटा सुबह सन राईस होता है न इसलिये।तो फ़िर उसको भी सन सेट क्यों नही कहते?बेटा सुबह सन उगता है ना तो उसे सेट कैसे कहेंगे,उसे सन राईस कहा जाता है?अच्छा बाबा ये बताओ शाम को सन डूब जाता है फ़िर सुबह फ़िर से उग जाता है,है ना?हां मेरी मां।इसका मतलब कोई डूब जाये तो फ़िर से उग जाता है,है ना?हां मेरी मां।तो फ़िर आप हम दोनो को पानी मे खेलने क्यों नही दे रहे हो?अब तक़ मै असली सवाल को समझ चुका था।दोनो पानी की टंकी मे खेलने की कोशिश मे डांट खा चुके थे।मैने दोनो से कहा जभी तुम दोनो की मम्मी खुशी खुशी कहती है भैया ले जाओ दोनो को घुमाने।उनके सवालो की झड़ी कभी और बरसाऊंगा।बताईगे ज़रूर कैसे लगे नन्हे शैतानो के सवाल?