Showing posts with label वर्ज़ित. Show all posts
Showing posts with label वर्ज़ित. Show all posts

Saturday, September 5, 2009

पितर मे नया खरीदने पर आपत्ती क्यों?क्या तरक्की देख कर पितर खुश नही होंगे?

कल अचानक एक मित्र ने कहा की नई कार लेना है,और दूसरे ही क्षण सलाह आ गई अब नवरात्र मे लेना।मैने पूछा क्यों कल खरीदाने मे क्या प्राब्लम है।सवाल के जवाब मे उसका सवाल था पितर पक्ष मे कोई नई चीज़ खरीदते है क्या?मैने भी उसके सवाल के जवाब मे सवाल ही किया पितर मे नया खरीदने पर आपत्ती क्यों?क्या तरक्की देख कर पितर खुश नही होंगे?

सवाल के बदले मे सवाल होते देख वो थोडा नाराज हो गया और बोला तो तू ही विद्वान है क्या?हम लोग मूर्ख हैं?सब लोग पागल हैं?सालो से यही परंपरा चली आ रही है,तो क्या मानने वाले को अक़ल नही है?मैने उससे कहा इसमे नाराज़ होने की क्या बात है?वो बोला ये तुम जैसे कथित प्रगतिशील लोगों के कारण ही सारे लफ़्ड़े होते हैं।बेवज़ह की बहस करोगे,बिना किसी कारण सिर्फ़ अपने को विद्वान साबित करने के चक्कर मे किसी भी बात का विरोध करोगे।मैने उसे टोका,भाई इसमे इतना नाराज़ होने की ज़रूरत नही है।ये तो अपन आपस मे बात कर रहे हैं,मेरे भी घर मे यही सब माना जाता है और मै भी किसी परंपरा को जबरन तोड कर बड़ा बनने की कोशिश नही कर रहा हूं।बस ये सवाल सालों से दिमाग मे उमड़ते है सो मैने पूछ लिये,सोचा शायद जवाब मिल जायेगा।

वो और चीढ गया।तो सिर्फ़ तू ही सवाल पूछेगा क्या?हम नही पूछ सकते क्या?तू ही सब कुछ जानता है क्या?मैं बोला फ़ाल्तू बातो मे बहस को डाईवर्ट मत कर क्यों नही खरीदनी चाहिये पितर मे कार ये बता?उसने कहा ले तू ही बता दे क्यों खरीदनी चाहिये पितर मे कार?

गेंद उसने मेरे पाले मे डाल दी थी।मैने कहा ये बता पितर मे अपन पितरो को खाना-खिलाते हैं,तर्पण करते हैं,उन्हे जो अच्छा लगता है वो पकाते हैं,उन्हे तृप्त करते हैं?वो बोला हां, पितर मृत्यू लोक मे आते है हमारा भोजन ग्रहण करते है तृप्त होकर जाते है और ये सिलसिला हर साल चला रहता है।वो बोला नई क्या बात बता रहा है?सवाल का जवाब दे बाकि हम सबको पता है।वही बता रहा हूं बे,अब तक़ मैं भी चीढ गया था।

मै बोला जब पितर हमारे घर आते है और वो अगर नई कार घर मे खड़ी देखेंगे तो खुश होंगे या नाराज़,पहले ये बता दे?कुतर्क़ मत कर,वो गुस्से मे बोला।मैने कहा इसमे कुतर्क़ की क्या बात है।पितर की क्या बात है जो भी हमसे प्यार करता है,हमारे लिये अच्छी भावना रखता है वो तो हमारी तरक्की से खुश ही होगा।अब ये कंहा लिखा है कि पितृपक्ष मे दाढी मत बनाओ,नाखुन मत काटो,बाल मत कटवाओ,नये कपडे मत खरीदो-सिलवाओ-पहनो,नये जेवर मत पहनो। फ़टेहाल रहेंगे तो हमारे पितर हमे देख कर खुश होंगे या उदास?और अगर हम नये कपड़े पहनते हैं,नये जेवर खरीदते हैं,नई कार खरीदते हैं तो पितर खुश होंगे या नही?

तब तक़ वो आऊट आफ़ कंट्रोल हो गया था।तुम्हारे जैसे लोगो के कारण धर्म का कूडा हो रहा है,तुम लोग सुधार की बात करके परंपरायें तोड रहे हो और जाने क्या-कया बड़बड़ाने लगा था वो।सबने देखा मामला बिगड़ रहा है तो तत्काल वाय एस आर के चापर को चौबीस घंटे मे ढूंढने और रैन एअरवेज़ के चापर को चालीस दिन तक़ नही ढूंढ पाने का मामला मैने छेड दिया और पितर पर उठे सवाल अधूरे ही रह गये।इस मामले मे मै चाहूंगा की मेरा भी कुछ ज्ञान बढ जाये,इसलिये सभीसे प्रतिक्रियाओं का इंतज़ार रहेगा।