बहुत दिन हुये थे उसे देखे हुये।वो भी इन दिनो नज़र नही आ रही थी।पता चला कि वो मेरे मामा के गांव की तरफ़ आई हुई है।बस मैं भी निकल लिया उसे देखने के लिये।मगर ये क्या?वो तो ऐसे भागी जैसे मै सूरत से शक्ति,शाईनी या गुलशन भाई जैसा नज़र आ रहा हूं
कल रात ही मामा से बात हुई।उन्होने बताया कि वो इधर आ गई है।बस फ़ट से उधर जाने का प्रोग्राम बना लिया।भांजा गर्मी की छुट्टियां मनाने के लिये आया हुआ था।उसकी स्कूल भी शुरू हो गई थी।वो वापस जाने को तैयार नही था और उसकी मां यानी छोटी बहन बार-बार फ़ोन करके उसे भिजवाने के लिये कह रही थी।मैने उससे कहा भई तेरे बच्चे को किडनैप नही किये हैं।कल शाम को फ़ोन पर वो भी बोली आ जाओ वो यंहा आ गई है।और मैने उसे देखने जाना फ़ाईनल कर दिया।फ़िर मुझे खयाल आया कि गाड़ी की स्टेपनी तीसरा मोर्चा हो गई है।पिछली बार उसके सपोर्ट मे कुछ दूर तक़ जैसे-तैसे गाड़ी चला ले गया था।गाड़ी तो चल गई थी मगर सपोर्ट देने के बदले स्टेपनी निपट गई थी।
बिना स्टेपनी के लांग ड्राईव का मज़ा किरकिरा ना हो जाये इसलिये बिना रिस्क लिये मैने स्टेपनी डलवाने की सोची तो हमारे मैकेनिक साब ने कह दिया एक नही दो टायर लेने पड़ेंगें,दोनो को आगे या पीछे डाल कर निकले हुये टायरो मे से एक को स्टेपनी बना देंगे। और दूसरा?वो स्पेयर मे पड़ा रहेगा।रेट पूछा तो 5600 रु का एक टायर्।मैने कहा कि कोई पुराने टायर का जुगाड़ कर दे।इस पर उसने सभी टायर बदलने की सलाह दे दी।उसने कहा कि चारो टायर अच्छे है मै इनको अच्छे रेट मे बेच दूंगा आप पिरेली कं के टायर डाल लो।6800 रू का एक टायर।मै बोला खसक गया है क्या।वो बोला साब गाड़ी चलाने का मज़ा भी तो लोगे।फ़िर टायर तो देखिये क्या खूबसूरत दिखते हैं।पहली बार मुझे पता चला कि टायर भी सुन्दर दिखते हैं।फ़िर उसने बताया कि पीरेली कंपनी का कैलेण्डर दुनिया की सबसे सुन्दर माडलो को लेकर बनाया जाता है।सबसे सुन्दर,सबसे महंगा औए सबसे सैक्सी।मैने कहा सारी तारीफ़ कैलेण्डर की और टायर?साब वो भी कैलेण्डर जैसे ही है।
आखिर उसे देखने जाना था इसलिये सारे टायर बदल डाले।कोई रिस्क लिये बिना सुबह-सुबह निकल जाने का प्रोग्राम बना लिया।सुबह फ़ोन करके पूछा तो छोटी बहन ने बताया कि वो इधर ही है और झूम-झूम कर इतरा रही है।मैने अपने शहर के आसमान की ओर आस भरी निगाहों से देखा और सोचा दो दिनो से आसमान पर पसरे हुये है शायद आज बरस पड़े,इसी उम्मीद से मैने सुबह के प्रोग्राम को दोपहर तक़ टाला और जब देखा कि बादल तो कांग्रेस के गरीबी हटाओ नारे की तरह नज़र आ रहे है ,सो साढे बारह बज़े मैने निकल जाने मे ही भलाई समझी।सोचा कंही न कंही तो मुलाकात होगी ही।
छत्तीसगढ की सीमा समाप्त होने से पहले-पहले सड़क के किनारो के गड्ढो और आजू-बाजू के खेतों मे जमा पानी मुंह चिढाने लगा। और महाराष्ट्र म घुसते ही जमा पानी कुछ और बढा नज़र आया और उसका मुंह चिढाना भी बढता चला गया।पनी से भरे खेत और सड़को के किनारों के गड्ढे उसके आने-जाने की चुगली कर रहे थे।तीन बज़े मैने नागपुर फ़ोन किया तो पता चला कि बरखा रानी का रात को शुरू हुआ रेन डांस अभी तक़ जारी है।शायद वो नया रिकार्ड़ बनाना चाह रही है।मैने सोचा चलो यंहा न सही वंहा तो मुलाकात होगी ही।बारीश की बूंदो की टप-टप के साथ-साथ वाईपर्स की सर्र-सर्र का मज़ा लेने का खयाल अब किसानो की उम्मीद की तरह दम तोड़ने लगा था।
नागपुर पहुंचते-पहुंचते आसमान साफ़ होने लगा और थोड़ी ही देर मे किसी गरीब की तार-तार साड़ी से झांकती खुबसूरती की तरह आसमान पर छटते बादलो के बीच से धूप झांकने लगी।सुबह से गायब सूरज महाराज किसी कामचोर बड़े बाबू की तरह शाम को दफ़्तर बंद होते समय हाज़िरी लगाने की गरज़ से ड्यूटी पर हाज़िर नज़र आया।शहर मे घुसा तो आसमान साफ़ हो गया था।सोचा रात तक़ ही सही वो वापस आ जाये।पर देर रात तक़ वो नही आई।खैर हम भी हार मानने वालों मे से नही हैं।कल अमरावती निकल जाऊंगा उसे ढूंढते-ढूंढते।अगे वंहा म मिली तो अकोला और फ़िर और आगे।साली कंही न कंही तो मिलेगी।देखते हैं कब तक़ भागती है वो।मैने भी तय कर लिया है अगर वो मुझे गुल्लू यानी गुलशन,शक्ति या शाईनी समझ कर भाग रही है तो भागे।मै भी गब्बर बन कर उसका करारा नाच देखे बिना मानूंगा नही।
Showing posts with label शाईनी. Show all posts

Sunday, June 28, 2009
Monday, June 22, 2009
उस्ताद ये साले शाइनी का कुछ करना पड़ेगा!मरवा दिया है साले ने!
कल सारे दोस्तों को एक सगाई के कार्यक्रम मे बुलावा था।सब ने ग्रुप के नियमो के अनुसार सबने एक दूसरे से फ़ोन पर सम्पर्क कर जाने का प्रोग्राम पूछा और सब इकट्ठा हो गये है।महफ़िल के बीच एक अलग महफ़िल हम लोगो की जम गई।महफ़िल जंवा होते-होते एक साथी अचानक़ उखड़ गया।बोला उस्ताद ये साले शाईनी के खिलाफ़ कुछ करो तो साले ने मरवा दिया है।सब हड़बड़ा गये बोले क्या हो गया यार?यार वार कुछ नही उसके खिलाफ़ कुछ करो,एकदम सालिड,निपटाई दो साले को।
अच्छा भला इंट्रस्ट्रिंग लोकल टापिक चल रहा था कि ये शाईनी आ टपका। शाईनी की एण्ट्री सब को खली।अच्छा भला पुराना सदाबहार टापिक चल रहा था।पुराने दिनो की असफ़ल प्रेम कहानियां फ़िर से जवां हो रही थी।पुरानी हिरोईनों के साथ-साथ उनके मुंहबोले भाईयों के खतरो का जिक्र भी चटखारे ले ले कर सुनाई जा रही थी।मैने कंझा कर कहा तेरे को शाईनी से क्या प्रोब्लम है बे।
वो बोला उस्ताद तुम तो हो कुंआरे,तुम क्या जानो हमारा दर्द।मै बोला अबे बतायेगा भी या?देखो उस्ताद ये शाईनी वाले लफ़ड़े के बाद से ना घर मे प्राब्लम शुरू हो गया है और ये प्राब्लम सबके घर मे शुरू होगा।सब बोले तेरे घर का लफ़ड़ा सबके घर मे क्यों जायेगा बे?सुन लो सालो हंसो मत्।जब ये आग तुम्हारे घर को झुलसायेगी तब पता चलेगा।अबे क्या लंद-फ़ंद बक रहा है?कुछ बतायेगा भी या लगी-फ़टी मे बड़-बड़ किये जायेगा।अबे सालों ये तो दूसरा ही पैग है।इत्ते मे कब लगी है बे,बताओ तो ज़रा।मैने मामला सुल्झाने के हिसाब से आऊट हो रहे सेठ को सम्हाले की कोशिश की और पूछा कि क्या हुआ ये तो बता?
वो बोला यार उस्ताद तू तो अपन को बचपन से जानता है।अपन लंगोट का पक्का है कि नही बता?मै बोला नही यार इस मामले मे तेरा रिकार्ड तो ठीक ही है,पर हुआ क्या?अरे होना क्या था,मेरी अकल मारी गई थी और कुछ नही।अबे बतायेगा या?बता तो रहा हूं।सुबह-सुबह तेरी भाभी काम को लेकर कामवाली बाई से कच-कच कर रही थी।फ़िर?फ़िर् क्या,मैने झंझट को टालने के लिहाज से कह दिया कि क्यों कट-कट कर रही हो ठीक तो काम करती है बेचारी।फ़िर?फ़िर क्या बे!आफ़त आ गई।तेरी भाभी उसको काम से निकालने पर उतारू हो गई।तो निकाल देना था ना बे उसको!अरे यही तो गल्ती हो गई।मैने मैडम से कह दिया किया आजकल अच्छी नौकरानियां मिलती कंहा है।देख तो रही हो आजकल का हाल?साले तो तुझे ये सब बकवास करने की ज़रूरत क्या थी।अबे आगे सुनोगे या………। बता साले बता।
वो बोला मेरा नौकरानी का फ़ेवर करना अपने ग्रूप के लिये प्राब्लम बन गया।अबे इस्मे ग्रुप कंहा से आ गया बे?अबे जब मेरा कामवाली बाई को फ़ेवर करना तेरी भाभी को जमा नही तो उसने उसी समय उसे काम से निकाल दिया।फ़िर?फ़िर क्या।वो साली भी अपने बाल बच्चों का रोना रोते हुये मेरे पास कमरे मे आई और जब मैने मदद करने से इंकार कर दिया तो रोते-रोते बाहर निकल गई।फ़िर?क्या फ़िर-फ़िर लगा रखी है बे!मै कोई तुम्हारी नानी हूं सालो जो कहानी सुनते समय की फ़िर-फ़िर लगा रखी है। अबे आगे क्या हुआ वो पूछ रहे हैं।आगे क्या होना था उसे मेरे कमरे से निकलते और रोते देख तेरी भाभी के दिमाग मे शक का बैक्टिरिया जर्मिनेट हो गया और उसके इंफ़ेक्शन ने सीधे उसके दिमाग मे डाऊट का बवंडर उठा दिया।फ़िर?अबे फ़िर वही फ़िर?सालो उसे मुझमे शाईनी नज़र आ गया।क्या?हां सालो वो अनुपमा भी नही है जो ये कहे मेरा पति मेरा देवता है।उसके बाप को तो जानते ही हो अमरीश पुरी का भी बाप नज़र आता है।मां ललिता पवार और मनोरमा का होमोजिनस मिक्सचर है।भाई तो साले गुलशन ग्रोवर,शक्ति कपूर से कम नही है।फ़िर?अबे ये फ़िर,फ़िर जान ले लेगी सबकी।सबकी क्यों बे?इस बार मैने कहा।
उसने कहा तू तो साले छुट्टा सांड है लेकिन बाकी सब तो मेरे समान कोल्हू के बैल हैं।सब बोले क्या बक रहा है बे?मै अकेला बकरा नही हूं बे तुम सब भी बकरे हो मनाओ साले कब तक़ खैर मनाओगे?क्या हुआ भाई?एक ने थोड़ा नार्मल होते हुये पूछा।वो बोला अब कैसे?साले खसक गई ना हवा।सुनो बे जब मेरी मैड़म ने नौकरानी को काम से निकाल्ने का फ़रमान जारी किया तो मैने उस बेचारी को बचाने के लिये लास्ट ट्राई किया,और उसे माफ़ करने के लिये कहा।फ़िर?फ़िर क्या बे मैडम भड़क गई और उसने मुझसे पूछा कि आपके कितने दोस्त अपने घर की नौकरानियों को फ़ेवर करते हैं?फ़िर?फ़िर क्या बे मेरे मुंह से निकल गया सभी करते हैं।सभी अपने नौकरों को प्यार से रखते हैं,तुम्हारी तरह नही?साले ये क्यों बका तुने?अचानक पुलिस का सबसे कड़क अफ़सर रिरिया कर बोला।मरवा दिया साले तू तो जान्ता है कि मेरी मैडम कितनी शक्की है।मरवा दिया साले अब तो छुप-छुप के पीना भी हराम हो जायेगा।साले बाल तक़ डाई करने नही मिलेगा।तुने हम लोगो के बारे मे कुछ और तो नही बताया।मैने तो कुछ नही बताया,मगर वो बड़बरा रही थी।कल सब भाभी लोगों से बात करुंगी सभी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे लगते हैं।मरवा दिया साले।मैने मरवाया है?तो और किसने मरवाया है साले?अबे ये सब लफ़ड़ा उस साले शाईनी का है वरना इससे पहले कभी कोई लफ़ड़ा हुआ था क्या?इसिलिये कह रहा हूं कि कुछ क्रो बे शाईनी के खिलाफ़ है।साले ने मरवा दिया।

Subscribe to:
Posts (Atom)