Showing posts with label Indira gandhi. Show all posts
Showing posts with label Indira gandhi. Show all posts
Wednesday, November 9, 2011
भाषण से भ्रष्टाचार खत्म नही होगा,ये तो सबको पता है,सोनिया जी!आप तो बस ये बताईये ये खत्म कैसे होगा,महंगाई कैसे कम होगी?
सोनिया गांधी जी ने कहा है कि भाषण स्व भ्रष्टाचार खतम नही हो सकता.उन्होने ये मह्त्वपूर्ण खुलासा खुद नही किया बल्कि लिख कर भेजा जिसे टिहरी के सांसद ने आमसभा में पढकर सुनाया.सही कहा मैडम जी सेंट परसेंट सच.मगर ये भी तो बता देती आप की फिर भ्रष्टाचार कैसे खत्म होगा?एक तरफ आप अन्ना एण्ड कंपनी को नसीहत दे रही है कि भाषण बाज़ी बंद करो,उससे कुछ होने वाला नही और दूसरी ओर खुद ही जनता को फिर से अपने लिखित भाषण में वही घुट्टी पिला रही हैं.हम ठोस लोकपाल बिल लायेंगे.प्रधानमंत्री ने कह दिया है तो फिर हाय-तौबा काहे के लिये.सही कहा मैडम जी आज़ादी के इतने सालों तक़ आप लोगों के भाषणो पर भरोसा करके जनता ने देख लिया है और इसिलिये तो हाय तौबा मचा रही है जनता.हां एक बात और मैडम जी अगर जनता हाय तौबा नही मचाती तो क्या लोकपाल के लिये सरकार तैयार होती?सरकार ने तो पूरी ताक़त झोंक ही दी थी उस आंदोलन को कुचलने के लिये.क्या क्या नही किया.जिस भाषण से आप कुछ नही होने की बात आज कर रही है उसी भाषणो की बाढ ला दी थी आपकी पार्टी के नेताओं ने.कुछ ने तो भाषण कम बक़वास का भी रिकार्ड तोड दिया था.मैडम जी भाषण और लुभावने नारों के भरोसे ही आपकी खानदानी पार्टी चलती और जनता को छलती आई है.सारी बुरा मत मानईयेगा,मुझे खुद अच्छा नही लगता कि मृतात्माओं के बारे में कुछ कहा जाये,मगर मामला ही कुछ ऎसा ही है.आपकी स्व सासू मां ने बडे जोशो खरोश से गरीबी हटाओ का नारा दिया था.उस नारे के बिना आपकी पार्टी के नेताओ का कोई भी भाषण उस नारे के बिना पूरा नही होता था.क्या हुआ मिट गई क्या गरीबी?हट गई क्या गरीबी?सब को पता है मैडम जी भाषणो से देश का भला होने वाला नही,भ्रष्टाचार का राक्षस इससे मरने वाला नही.आप ये सब मत बताईये,ये सब,सब जानते हैं.आप तो सिर्फ ये बताईये कि भ्रष्टाचार कैसे खतम होगा.राजा,मारन और कन्निमोई की पार्टी से गठबंधन बनाये रख कर भी भ्रष्टाचार के खिलाफ बात करना कैसे जायज कहा जा सकता है.खैर जाने दीजिये ये ज़रा दिक्कत वाला मामला है.छोडिये ये सब आप तो बस बिना भाषणबाज़ी के महंगाई कम करने का तरीका बता दीजिये.कोई भी एक तारीख बता दीजिये.भाषण नही ना,सिर्फ ठोस पहल बस.है कोई जवाब.तो फिर कम से कम टीम अन्ना को भाषणबाज़ी बंद करने की नसीहत तो ना दीजिये.
Labels:
corruption,
Indira gandhi,
lecture,
soniya gandhi,
इंदिरा गांधी,
भाषण,
भ्रष्टाचार,
सोनिया गांधी
Friday, May 20, 2011
कमाल है!कसाब को लाड-प्यार से पालते हैं और हर साल आतंकविरोधी दिवस भी मनाते हैं!
एक छोटी सी पोस्ट एक बड़ा सवाल लिये हुये।सच में ऐसा कमाल तो दुनिया में और कंही नही नज़र आता होगा।आतंकवादियों को सज़ा तक़ नही दे पाने वाले लोग हर साल आतंकवाद विरोधी शपथ लेते हैं।उस देश मे जिसने एक नही दो-दो प्रधानमंत्री खोये हैं और एक के शहादत दिवस को ही आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है।अब बताईये सालों हो गये अफ़ज़ल और अज़मल को जेल में ठाठ से रह्ते हुये मगर मजाल अहि कि देख में घुसकर आम आदमी से लेकर संसद में बैठे खास आदमी तक़ को निशाना बनाने वालों को और कितने साल तक़ पालेंगे पोसेंगे?क्या तब तक़,जब तक़ किसी मंत्री की बेटी को ले जाने वाले हवाई जहाज को हाईजैक ना कर लिया जाये।उसके बदले में अफ़ज़ल और अजमल को रिहा करने की शर्त ना सामने आ जाये?देश के नागरिकों को बचाने के बहाने मंत्री के रिश्तेदार को बचाया जा सके और हमारे सम्मानित अतिथियों को रिहा किया जा सके?फ़िर वे गोलियां चलायें,बम फ़ोड़ें,हमारे लोगों की जान लें और हम फ़िर से आतंकवाद से लड़ने की शपथ ले सकें?क्या फ़ायदा ऐसे ढकोसलों का,ऐसे चोचलो का,जब हम अपने ही देश मे रंगे गिरफ़्तार किये गये खूनी ह्त्यारे आतंकवादी को फ़ांसी पर नही लटका पाते हों तो?जब हम अपने ही देश के एक राज्य में खून-खराबा करने वाले नक्सलियों की मदद करने के लिये राष्ट्रद्रोह के आरोप मे गिरफ़्तार किये गये आरोपी को दोषमुक्त होने से पहले ही देश के योजना आयोग मे सदस्य मनोनित करते हो तो फ़िर आंतकवाद के विरोध में शपथ लेने का नाटक करने का भी हक़ नही है किसी को।
Labels:
Indira gandhi,
Rajeev gandhi,
आतंकवाद,
इंदिरा गांधी,
राजीव गांघी
Subscribe to:
Posts (Atom)