Showing posts with label aandhra pradesh. Show all posts
Showing posts with label aandhra pradesh. Show all posts

Tuesday, August 31, 2010

आमिर के नत्था कार्ड की तर्ज़ पर सोनिया गांधी का रेड्डी कार्ड,हद है बेशर्मी की!

सोनिया गाँधी के निर्देश पर आंध्र सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस आर रेड्डी के गम में आत्महत्या करने वालों के परिजनों को एक लाख रुपये देने की घोषणा


की है.ठीक ऐसी ही घोषणा आमिर खान की फिल्म पिपली लाइव में भी गरीब किसान नत्था की आत्महत्या पर सरकार नत्था कार्ड की घोषणा करती है.फिल्म की घोषणा व्यवस्था पर करारी चोट है मगर सोनिया के निर्देश पर आंध्र सरकार की घोषणा ये बता देती है की सरकारों को ऐसी नसीहत की ज़रूरत नही है या फिर उसे किसी की परवाह नहीं है.

और ये सच भी है वरना आत्महत्या पर लाख-लाख रुपये का मुआवजा या अनुदान देना उसे महिमा मंडित करना नहीं है तो और क्या है?तो फिर दूसरे कारणों से आत्महत्या करने वालों को भी मुआवजा देने शुरू कर देना चाहिए.वाई एस एस आर की मौत पर आत्महत्या करने वालों को लाख-लाख रूपये देना अप्रत्यक्ष रूप से अपनी पार्टी को प्रमोट करने की स्कीम ही कहा जा सकता है और अगर किसी को अपनी पार्टी को प्रमोट करना ही है तो वो पार्टी फुंद से चाहे जो करे लेकिन इस तरह सरकार के पैसे का दुरूपयोग बिलकुल भी नहीं होना चाहिए.

अफ़सोस ही किया जा सकता है की जिस बात का फिल्म में मज़ाक बनाया गया उसे एक राष्ट्रीय स्तर की पार्टी अपना रही है.लोकतंत्र में जिस तरीके से राजनैतिक पार्टिया अपनी सत्ता का दुरूपयोग कर रही है उसे देख कर नही लगता की देश के बारे में किसी को ख्याल है.सारे के सारे उसे नोच खाने में लगे है.नक्सलवाद जिस तरह से फ़ैल रहा है उससे निपटने की चिंता किसी को नहीं है.सीमापार के आतंकवाद को हरा आतंकवाद कहने पर बवाल हो जाता है मगर उसका जवाब देने वालों को भगवा आतंक कहते किसी को शर्म नही आती.कोई तीन रुपये किलो चावल दे रहा है तो कोई दो रुपये किलो.कोई गरीबो को बिज़ली मुफ्त में दे रहा है तो कोई आत्महत्या करने वालों को लाख रुपये.अच्छा है बांटो मुफ्त का तो माल है.