Showing posts with label fish. Show all posts
Showing posts with label fish. Show all posts

Sunday, July 11, 2010

फ़िश ज़मीन पर क्यों नही रहती?

एक छोटी सी पोस्ट बहुत कुछ कह्ती हुई।दोस्तों की रोज़ाना की मह्फ़िल मे एक सवाल सामने आया फ़िश ज़मीन पर क्यों नही रह सकती?उसके जितने जवाब हो सकते थे सब सामने आये मगर सवाल पूछ्नए वाले का सिर सिर्फ़ और सिर्फ़ ना मे ही हिलता रहा।थक हार कर सबने कहा अबे चल तू ही विद्वान सही अब तू ही बता दे कि फ़िश ज़मीन पर क्यों नही रह सकती!आप मानेंगे नही जो जवाब उसने दिया वो बेहद चौंकाने वाला था।बात चाहे मज़ाक मे कही गई थी या चुटकुलेबाज़ी में, या दोस्तो की महफ़िल मे हंसी-ठट्ठा करने के लिये,लेकिन बात थी बड़ी गंभीर्।पता है उसने क्या जवाब दिया?उसने कहा फ़िश ज़मीन पर इसलिये नही रह सकती क्योंकि ज़मीन पर सिर्फ़ सेल्फ़िश रह सकते हैं?हंसी मज़ाक का दौर उस जवाब के बाद थम सा गया और उस जवाब ने सबको सोचने पर मज़बूर कर दिया।क्या लगता है आपको क्या फ़िश इसलिये ज़मीन पर नही आती क्योंकि यंहा हम जैसे सेल्फ़िश लोग रह्ते हैं।मुझे तो लगा कि उसके मज़ाक मे ज़माने की सबसे बड़ी सच्चाई छिपी है।आपको क्या लगता है बताईयेगा ज़रूर्।