Showing posts with label जातिवाद. Show all posts
Showing posts with label जातिवाद. Show all posts

Sunday, August 2, 2015

दंगो और जातिवाद के जिन्न को बोतल से निकालने पर तुले हुये है न्यूज़ चैनल्स

एक चैनल वाले ओवेसी को लाये तो दूसरे साक्षी महाराज को पकड लाये और बहस क्या कर रहे है सिर्फ और सिर्फ नफरत/ज़हर फैला रहे हैं.पता नही चाहते क्या है? दंगो और जातिवाद के जिन्न को बोतल से निकालने पर तुले हुये लगते है और फिर क्या इन्हे ओवेसी और साक्षी महाराज के अलावा कोई और मिलता ही नही?सिवाय गोडसे,गुजरात,गोधरा,एक बच्चे,चार बच्चे राम मंदिर/बाबरी मस्ज़िद इसके अलावा कुछ नही.इनकी बकवास पर कुछ तो कंट्रोल होना चाहिये?न्यूज़ दिखाये कम से कम,सिर्फ व्यूज़ तो न दिखाये,वो भी ज़हर भरे.और ये मीडिया ट्रायल एक्सपर्ट,सवाल तो ऎसे अंदाज़ में करते है जैसे दुनिया वही चला रहे हैं.हद है ज़हर भरी बहसो की.