Showing posts with label प्रेस कांफ़्रेन्स. Show all posts
Showing posts with label प्रेस कांफ़्रेन्स. Show all posts

Thursday, June 30, 2011

राजा कह रहा लोगों से कि मैं सच में राजा हुं,मुझमें बहुत ताक़त है,मुझे कमज़ोर मत समझना!बात कुछ हज़म नही हुई!

राजा कह रहा लोगों से कि मैं सच में राजा हुं,मुझमें बहुत ताक़त है,मुझे कमज़ोर मत समझना!बात कुछ हज़म नही हुई!आखिर ज़रूरत ही क्यों पड़ी एक राजा को ये बताने की,कि वो ही राजा है।अगर कोई राजा ये कह्ता फ़िर्रे कि वो सबको नचाता है तो समझ मे आता है लेकिन अगर वो ये कहे कि उसे कोई नही नचा रहा है,तो बात कुछ हज़म नही होती। 
आनन-फ़ानन देश भर के हज़ारों अखबारों मे से गिनती के आधा दर्ज़न से भी कम के अपने समान राजाओं को बुलाकर ये कहना कि प्रजा को बता दो कि मैं ही असली राजा हूं,कंही से भी जायज नही लगता।अगर अपनी ताक़त की नुमाईश करनी भी थी तो सभी राजाओं या अधिकांश राजाओं के सामने करते तो किसी को कहने का मौका भी नही मिलता।अब इसे कोई क्या कहे कि बंद कमरे में विज्ञापन की नोक पर तो कुछ भी लिखवाया जा सकता है।और फ़िर अगर ज़रूरी ही था तो सिर्फ़ अपने जैसों को ही क्यों बुलाया गया,बाकी को क्यों नही। 
फ़िर सच को जस का तस लिखने का दावा तो कभी भी खरा नही होता ,लेकिन सच को जस का तस यानी लाईव दिखाने वाले भी तो हैं इस देश में उन्हे क्यों नही बुलाया गया?क्योंकि लाईव में कोई एड़िटिंग नही हो सकती इसलिये?उन लोगों को बुलाया जिनसे बात कुछ भी करो,छपेगा प्रेस नोट ही,इस बात की गारंटी रहती है। फ़िर आपकी ताक़त की नुमाईश के साथ-साथ एक और खबर ने राजा की ब्रीफ़ की गई खबर की पोल खोल दी। राजा अपनी इमेज बिल्डिंग प्रोसेस पर करोड़ो रूपये खर्च करने वाले हैं,इस खबर का राजा के शक्ति प्रदर्शन के साथ ही सामने आना किस बात का संकेत है।इस बात का कि राजा के गुण गायेगा,वही माल उड़ायेगा।एडवांस बुकिंग शुरू।कुछ को मिल गया और कुछ को और मिलेगा।सीमित लोगों के लिये बाकी।पहले आओ-पहले पाओ।सिर्फ़ राजा का गाओ,बाबा का भजन मत सुनाओ।
इतने सालों में एक बार भी दरबारियों की ज़रुरत ही नही पड़ी थी दरबारी टाईप राजाजी को।अब क्यो ज़रुरत पड़ गई है?इसलिये कि पन्द्रह अगस्त को झण्डा-वंदन के सरकारी कार्यक्रम के साथ-साथ दूसरी आज़ादी के प्राईवेट आयोजन की घोषणा हो गई है।क्या उस आयोजन को फ़ेल करने और बाबा और अन्ना से ज्यादा ताक़तवर हूं,ये बताने के लिये हो रहा है तमाम ड्रामा?और सही भी है उनकी पब्लिसिटी रोक तो नही सकते,कम से कम अपनी ही बढा लो।फ़िर कितनी बार पुलिस के सहारे जनता को कुचलोगे?अगर जनता पलट गई तो? मान गये राजा जी,आप ताक़तवर हो या नही ये तो नही पता चला,आप कठपुतली हो या नही ये भी नही पता चला,हां मगर ये ज़रूर पता चल गया कि कोई आप से भी ताक़तवर सामने आ रहा है।जनता जनार्दन की बढती ताक़त को कम तो नही दिखा सकते सो अब चिल्लाओ मैं ताक़तवर हूं,मैं कठपुतली नही हूं।जनता सब जानती है,आपको भी और आपका गाना गाने वालों को भी।