Showing posts with label माईक्रो पोस्ट. Show all posts
Showing posts with label माईक्रो पोस्ट. Show all posts

Thursday, July 9, 2009

मेरा भारत महान !

पेश है सुरेश चिपलूणकर कट अति माईक्रो पोस्ट।हम उस देश मे रहते हैं जंहा पुलिस और एम्बुलैंस से ज़ल्दी आपके घर पिज़्ज़ा पंहुच सकता है।कहने को हल्का-फ़ुल्का मज़ाक है ये मगर है कड़ुवा सच।आज मुझे ये एस एम एस मिला जिसे मै आप लोगो के सामने पेश कर रहा हूं।इसके बाद भी कहोगे मेरा देश महान?

Tuesday, October 28, 2008

जिस दिन एक भी बुरी ख़बर ना हो,समझो वो दिन दीवाली है

दीवाली सारे देशवासियों के लिये ख़ुशखबरी लेकर आये। हर ओर सुख-शांति हो,प्रेम हो, भाईचारा हो।भले ही एश्वर्य ना हो,धन की वर्षा ना हो और कम से कम खूनी धमाके तो ना ही हो।समस्त शुभकामनाओं के साथ चिट्ठा जगत की उन्नति हो और इस परिवार का हर सदस्य सदा-सदा सुखी रहे।शुभ दीवाली।

Friday, October 24, 2008

समझ मे नही आता कि न्यूज़ देख रहा हूं या सामना पढ रहा हूं

पेश है एक माइक्रो पोस्ट। सुबह-सुबह टी वी खोल कर देश-दुनिया का हाल जानने के लिये न्यूज़ चैनल लगायां।जो समाचार चल रहा था उसे देख कर पहले तो समझ मे नही आया कि न्यूज़ देख रहा हूं या सामना पढ रहा हूं। चैनल बदला तो भी वही। ऐसा लगा सामना वालों ने ठाकरे के विचारों को मुम्बई के आस-पास तक सीमित ना रख कर सारे देश मे प्रसारित कर्ने के लिये नया न्यूज़ चैनल खोल लिया हो या तमाम न्यूज़ चैनल पर विग्यापन दे रहे हों।समझ मे नही आता जो ज़हर मुम्बई तक सीमित हो उसे सारे देश मे फ़ैलाने की क्या ज़रुरत है?ऐसा लगता है या तो उनके पास सुबह कोई खबर नही होती य फ़िर ठाकरे के विचारों को सारे देश मे फ़ैलाने का उन्होनें ठेका ले लिया हो,या ठाकरे ने कहा हो सामना का प्रसार करो नही तो हमारे प्रकोप का सामना करना पडेगा। लगता है डरते हैं सब्।समझ मे नही आता सुबह-सुबह सारे देश को सामना क्यों दिखाते हैं टी वी वाले?