Showing posts with label एहसान. Show all posts
Showing posts with label एहसान. Show all posts

Sunday, October 11, 2009

एहसान मेरे दिल पे तुम्हारा है दोस्तों,ये दिल तुम्हारे प्यार का………………………

ब्लाग पर जारी कट-कट से दूर होकर मैने जब ये बताया कि मैं ब्लाग पर एक अख़बार नेशनल लुक मे कालम लिखना शुरू करने जा रहा हूं,तो जैसे मुझ पर प्यार की बरसात हो गई।मुझे सपने मे भी अंदाज़ नही था कि इतना प्यार मिलेगा मुझे।किसी एक का नाम पहले लूंगा तो दूसरे का प्यार कम नही होगा।सारे दोस्तों ने खुलकर सराहा, मेरी नई कोशिश को और जी भर कर दुआयें दी।कंही कोई दिखावा नही,कंही कोई छल नही,कंही कोई कपट नही।शुद्ध और सौ टके खरा प्यार,शुभकामनाएँ,आशीर्वाद।टिपण्णियों की ऐसी बरसात मैने अपने ब्लाग पर कभी-कभार ही देखी थी, वो भी ततैये के छ्त्ते को छेड़ने पर्।मगर इस बार तो कमाल ही हो गया।सीधी-सादी पोस्ट पर इतने लोग आये कि जी भर आया। प्यार ऐसे बरसा कि आंखे भी बरसने पर उतर आई।बहुत से तो मेरे ब्लाग जगत मे कदम रखने के बाद से लगातार साथ थे मगर कुछ ऐसे भी थे जो पहली बार ही आये थे।सच दोस्तों जो प्यार मुझे आप सब ने दिया है वो मै ज़िंदगी भर नही भुलूंगा।आप लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की जी-तोड़ कोशिश करूंगा।कहने को बहुत कुछ है मगर आज सिर्फ़ इतना ही कहूंगा कि एहसान मेरे दिल पे तुम्हारा है दोस्तों,ये दिल तुम्हारे प्यार का………………………