Showing posts with label प्यार. Show all posts

Tuesday, August 10, 2010
प्यार दिल में होना चाहिये ना कि ……………!
एक और छोटी सी पोस्ट बड़ी बात कहती हुई!होना क्या चाहिये और हो क्या रहा है इसको बयान करती है ये पोस्ट्।प्यार दिल मे होना चाहिये ना कि लफ़्ज़ों मे और नाराज़गी लफ़्ज़ों में होनी चाहिये नाकि दिल में।मगर हक़ीक़त मे हो रहा है ठीक इसका उल्टा!नाराज़गी दिल में रहती है और प्यार लफ़्ज़ों में ही सिमट कर रह गया है।मुझे तो ऐसा लगता है।आपको क्या लगता है बताईयेगा ज़रुर!
Labels:
love,
दिल लफ़्ज़,
नाराज़गी,
प्यार,
माइक्रो पोस्ट
Saturday, April 17, 2010
नज़र नही आते लोग अब कटोरियों मे प्यार बांटते!
आज बात बहुत छोटी सी।पता नही क्यों घरों के बीच की दीवारों में अंतर रखने का नियम बना दिया गया है।इससे दीवारों के बीच अंतर तो बढा है शायद उसके साथ-साथ दिलों के बीच दूरियां भी बढती जा रही है।ऐसा मैने महसूस किया है।कल की ही बात है आई ने शाम को आम का नया अचार बनाया।रात को खाना खाते समय मुझे नया अचार देकर एक दो नामों को आई ने याद किया और गहरी सांस लेकर खामोश हो गई।मैने पूछा क्या हो गया?तो उन्होने कहा पता नही क्यों मुझे कालोनियों से मुहल्ले ज्यादा अच्छे लगते हैं।मैं समझ गया था कि उन्हे पुराने लोगों की याद फ़िर सताने लगी है।वे बोली देख ना नया अचार बना है और सिर्फ़ अपन ही खायेंगे?पहले तो अचार बनाते ही सबके घरों के लिये अलग हिस्सा निकाल कर रखना पड़ता था।
मुझे लगा वे सच ही कह रही हैं।अचार तो बहुत दूर पड़ोस मे कभी कोई खास डिश बने और मजाल है वो कटोरियों मे भर कर पहले पड़ोसियों के घर ना पहुंचे।खास डिश तो खास मौके पर बनती थी सब्जियां तक़ टेस्ट करने के नाम पर एक-दूसरे के घरों मे भेजी जाती थी।मुझे याद है कई बार हम लोग कटोरियां या दूसरे बर्तनों मे कुछ लेकर जाते थे तो उसी समय उसी कटोरी मे दूसरी सब्ज़ी या फ़िर कोई और पकवान भर कर दिया जाता था।
कटोरियों मे भरा वो प्यार होता था,जो पड़ोसी हमेशा एक दूसरे से बांटते रहते थे।सब्ज़ियों को पकाने से लेकर अचार के मसालों के बहाने उनमे लम्बी-लम्बी बातें हुआ करती थी।कटोरियों में भरा प्यार आपस के रिश्तों को मज़बूत करता था।मगर अब तो नज़र ही नही आते लोग अब कटोरियों मे प्यार बांटते हुये!
बहुत ज्यादा हुआ तो होली-दीवाली एक दूसरे के घर चले गये और जो कुछ प्यार से सामने रखो,अरे पेट भरा हुआ,आजकल यही चल रहा है ना,और भी बहुत से घरों मे जाना है कह कर उठते समय रेडिमेड पकवानों स रेडिमेड मुस्कान और फ़िर विदा।अगले त्योहार तक़्।पड़ोस की जैसे परिभाषा ही बदल गई है।और टीवी ने तो हर घर को टापू बना दिया है,हर घर क्या?हर घर के अलग-अलग कमरो को अलग-अलग टापू मे बदल दिया है।हर कमरे मे टीवी और हर किसी का अलग-अलग फ़ेवरेट प्रोग्राम।बस टीवी शुरु हुआ और सब अपने-अपने काला-पानी की सज़ा पर्।
समय ने शायद बहुत कुछ बदल दिया है।मगर आई का क्या करें?उन्हे आज भी बुन्दू याद आती है।वे अब दुनिया मे नही है,लेकिन ईद पर सेवाईंयों से भरा पहला डिब्बा वो हमारे घर ही भेजती थी।उसे मालूम था,आई नही खायेगी लेकिन बच्चे सारे खायेंगे।मेरी एक भांजी अंडा शौक से खाती थी।उसे जैसे इस बात का पता चला वो उसे अपने घर ले जाकर अंडा खिलाती थी।आई को बहुत से लोग याद आते हैं जिन्हे उनके हाथ का अचार,चिवड़ा,पोहे,भजिये और पालक की दाल याद आती है।क्या किया जा सकता है अब मुहल्ला पिछे छूट चुका है और शायद समय भी।अब तो इस शहर मे रहते हुये भी घरों के बीच की दूरियां रोज़ बढती जा रही लगती है।शायद हम लोगों ने अब घरों की दीवारों को अलग नही किया है।उन्के बीच का अंतर नही बढाया है बल्कि दिलों के बीच की दूरियां बढा ली है।छोटी सी बात भी देखिये कितनी बड़ी हो गई,ये शायद और बढते ही जाती क्योंकि यादों के खज़ाने मे घूसो तो सब कुछ लुटा देने का मन करता है,क्या आप को नही लगता ऐसा बताईगा जरूर्।

Sunday, October 11, 2009
एहसान मेरे दिल पे तुम्हारा है दोस्तों,ये दिल तुम्हारे प्यार का………………………
ब्लाग पर जारी कट-कट से दूर होकर मैने जब ये बताया कि मैं ब्लाग पर एक अख़बार नेशनल लुक मे कालम लिखना शुरू करने जा रहा हूं,तो जैसे मुझ पर प्यार की बरसात हो गई।मुझे सपने मे भी अंदाज़ नही था कि इतना प्यार मिलेगा मुझे।किसी एक का नाम पहले लूंगा तो दूसरे का प्यार कम नही होगा।सारे दोस्तों ने खुलकर सराहा, मेरी नई कोशिश को और जी भर कर दुआयें दी।कंही कोई दिखावा नही,कंही कोई छल नही,कंही कोई कपट नही।शुद्ध और सौ टके खरा प्यार,शुभकामनाएँ,आशीर्वाद।टिपण्णियों की ऐसी बरसात मैने अपने ब्लाग पर कभी-कभार ही देखी थी, वो भी ततैये के छ्त्ते को छेड़ने पर्।मगर इस बार तो कमाल ही हो गया।सीधी-सादी पोस्ट पर इतने लोग आये कि जी भर आया। प्यार ऐसे बरसा कि आंखे भी बरसने पर उतर आई।बहुत से तो मेरे ब्लाग जगत मे कदम रखने के बाद से लगातार साथ थे मगर कुछ ऐसे भी थे जो पहली बार ही आये थे।सच दोस्तों जो प्यार मुझे आप सब ने दिया है वो मै ज़िंदगी भर नही भुलूंगा।आप लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की जी-तोड़ कोशिश करूंगा।कहने को बहुत कुछ है मगर आज सिर्फ़ इतना ही कहूंगा कि एहसान मेरे दिल पे तुम्हारा है दोस्तों,ये दिल तुम्हारे प्यार का………………………
Subscribe to:
Posts (Atom)