Showing posts with label खेलसंघ. Show all posts
Showing posts with label खेलसंघ. Show all posts

Saturday, June 1, 2013

तो खेल मंत्री भी किसी खिलाडी को ही बना दो!नियम सभी के लिये होने चाहिये.

क्रिकेट,क्रिकेट और क्रिकेट,बस यही एक समस्या बाकी रह गई है अपने देश में.हर कोई चिल्ला रहा है कि खेल से सट्टा दूर करो.हर किसी को ऎतराज है खेल पर नेताओं के कब्ज़े पर.खेल संघो पर खिलाडियों का वर्चस्व होने की वकालत भी हो रही है.और तो और मौनी बाबा को भी क्रिकेट में राजनिती रास नही आई है.उन्होने भी खेलो से राजनीति को अलग रखने को कहा है.बिल्कुल सही है.सभी के सभी सही है.और अगर खेलों मे राजनिती से सब इतने दुःखी है तो खेल मंत्रालय से भी नेता को हटा कर उसे किसी खिलाडी के हवाले कर देना चाहिये.सिर्फ खेल मंत्रालय ही क्यों?सभी मंत्रालयों के लिये न्यूनतम योग्यता का निर्धारन भी लगे हाथ कर ही लेना चाहिये.और कम से कम देश के प्रधानमंत्री पद के लिये सीधे जनता से चुनकर आना तो अनिवार्य कर ही देना चाहिये?

Saturday, August 14, 2010

मैने भी किया क्वीन्स बैटन का स्वागत

कामनवेल्थ गेम्स अच्छी कम खराब बातों को लेकर चर्चा मे हैं।इस पर देश की राजनीति गर्माई हुई है और सारे देश मे इस पर बहस भी चल रही है।सबकी अपनी-अपनी ढपली है और सबका अपना-अपना राग है।कोई इसे गुलामी का प्रतीक कह रहा है तो कोई इसे अपने ही देश के कलाकारों द्वारा बनाई गई कलाकृती बता रहा है।किसी को इससे दासता की बू आ रही है तो किसी को इसमे देश की मिट्टी की खुश्बू।विवादों मे फ़ंसे गेम पर पालिटिकल गेम भी पूरे शवाब पर है।ऐसे मे जब क़्वीन्स बैटन छत्तीसगढ आई तो उसके स्वागत के लिये खेल संघ और खिलाड़ी पलक-पावड़े बिछाये बैठे थे।मैं प्रेस क्लब का अध्यक्ष होने के अलावा बास्केटबाल,टेबल टेनिस,क्रिकेट और अन्य खेल सघों का पदाधिकारी भी हूं सो मैंने भी प्रेस क्लब मे क्वीन्स बैट्न रिले टीम का स्वागत किया।अब अच्छा किया या बुरा सब स्वतंत्र है समझने के लिये।आपको क्या लगा बताईयेगा ज़रुर्।