Showing posts with label स्वागत. Show all posts
Showing posts with label स्वागत. Show all posts

Saturday, August 14, 2010

मैने भी किया क्वीन्स बैटन का स्वागत

कामनवेल्थ गेम्स अच्छी कम खराब बातों को लेकर चर्चा मे हैं।इस पर देश की राजनीति गर्माई हुई है और सारे देश मे इस पर बहस भी चल रही है।सबकी अपनी-अपनी ढपली है और सबका अपना-अपना राग है।कोई इसे गुलामी का प्रतीक कह रहा है तो कोई इसे अपने ही देश के कलाकारों द्वारा बनाई गई कलाकृती बता रहा है।किसी को इससे दासता की बू आ रही है तो किसी को इसमे देश की मिट्टी की खुश्बू।विवादों मे फ़ंसे गेम पर पालिटिकल गेम भी पूरे शवाब पर है।ऐसे मे जब क़्वीन्स बैटन छत्तीसगढ आई तो उसके स्वागत के लिये खेल संघ और खिलाड़ी पलक-पावड़े बिछाये बैठे थे।मैं प्रेस क्लब का अध्यक्ष होने के अलावा बास्केटबाल,टेबल टेनिस,क्रिकेट और अन्य खेल सघों का पदाधिकारी भी हूं सो मैंने भी प्रेस क्लब मे क्वीन्स बैट्न रिले टीम का स्वागत किया।अब अच्छा किया या बुरा सब स्वतंत्र है समझने के लिये।आपको क्या लगा बताईयेगा ज़रुर्।

Tuesday, June 1, 2010

हर कोई स्वागत के लिये तैयार है बरखा रानी के मगर …।

हम जिस बात पर खुश हों ,ज़रुरी नही हर कोई खुश हो जाये!अब बरखा रानी को ही ले लिजिये,किसानो की तो वो जान है!वैसे भी तीन माह की तपा देने वाली गरमी से राहत केवल वही दिला सकती है और इसिलिये उसका सभी बेसब्री से इंतज़ार भी कर रहे हैं।केरल मे तो उसने कदम रख भी दिये है और देश के दूसरे हिस्सों मे भी सब पलके बिछाये बैठे हैं।कंही रेन डांस होगा,तो कंही गरमा-गरम पकौडो की पार्टियां होगी तो कंही दौर चलेंगे पीने-पिलाने के।कोई लांग ड्राईव्ह पर निकलेगा तो कोई घूम-घूम कर देखेगा बरखा को धरती पर हरी चूनर ओढाते हुये।हमारे लिये उसका आना जश्न हो सकता है मगर कुछ लोगो को उसके आने से डर भी लगता हैं।नदी-नाले-तालाबों के किनारे बसी झोपड-पट्टियों के लोग हर साल बाढ का प्रकोप झेलने वाले भी उसके स्वागत की तैयारियों मे जुट गये है मगर उनका तरीका थोडा अलग है।आप खुद ही देख लिजिये।

Tuesday, June 23, 2009

ये चड्डी बनियान वाले ना होते तो लगता है इलेक्ट्रानिक मीडिया नंगा हो जाता!

पेश है एक माईक्रो पोस्ट आदरणीय ज्ञान गुरजी को समर्पित।इलेक्ट्रानिक मीडिया पर जब नज़र डालो चड्डी बनियान के ही विज्ञापन नज़र आ जाते हैं।कभी लक्स कोज़ी,तो कभी अमूल माचो।कभी माईक्रोमैन,तो कभी स्वागत अण्डर वीयर बनियान्।यानी विज्ञापनो का मामला हो तो चड्डी बनियान गिरोह सबसे अव्वल नज़र आता है।कभी कभी तो ऐसा लगता है कि घोर मंदी के इस दौर मे चड्डी बनियान वाले न होते तो इलेक्ट्रानिक मीडिया नंगा ही हो जाता।लिखने को तो बहुत कुछ है इस विषय पर,पर अपनी ही चड्डी बनियान खींचना ठीक नही है।बाकी आप सब समझदार हैं।