Showing posts with label नेताओं. Show all posts
Showing posts with label नेताओं. Show all posts

Saturday, July 16, 2011

अब क्रिकेट की भी खैर नही!सरकारी खज़ाना लूटने के बाद अब नज़र क्रिकेट के खज़ाने पर!

जिस तरीके से क्रिकेट के मक्का लार्ड्स में एक नही तीन-तीन शतक जमाने वाले भारत के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर को राजनीति में अंदर बाहर होते रहने वाले  विलासराव देशमुख ने क्लीन बोल्ड किया है वो हैरान करने वाला नही है बल्कि संकेत है देश के लिये खेल चुके क्रिकेटरों के लिये कि अब बोरिया-बिस्तर बांध लो।राजनीति के रिजेक्टेड,सेलेक्टेड सभी टाईप के लोगों की क्रिकेट मे दिलचस्पी जाग गई है।अकेले विलास राव ही नही,लालू प्रसाद,हमारे छत्तीसगढ में इंजीनियर अजीत जोगी से लेकर डाक्टर रमन सिंह तक क्रिकेट संघ की राजनीति में घुस गये हैं।शरद पवार तो खैर अब आदर्श ही हो गये हैं।सब क्रिकेटरों को अब इस बारे में ध्यान से सोचना होगा। हो सकता है आने वाले समय में देश की क्रिकेट टीम में सिर्फ़ केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों के रिश्तेदारों को ही जगह मिले।क्रिकेट को आब आधुनिक कारू का खज़ाना समझा जा रहा है।आफ़ीशियल एमाऊण्ट अलग और अनाफ़ीशियल अलग और उस पर से सट्टा तो पूछो ही मत।हो सकता है आने वाले दिनों मे जब सारे क्रिकेट संघों पर नेता काबिज़ हो जायें तो क्रिकेट पे सट्टे को लिगल कर दिया जाये।और फ़िर अभी ये लोकपाल-जोकपाल की नज़रों मे भी नही है।कंट्रोल्ड बाई आईसीसी।हाहाहाअहाहा उसका भी हेडक्वार्टर अब ब्रिटेन से हटाकर दुबई कर दिया गया है याने सट्टे के लिये कोई प्राब्लम ही नही।लगता है इस के फ़्यूचर और अंधाधुंध कमाई के स्कोप को देखते हुये अब केंद्रीय मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक़,इसमे इंट्रेस्ट लेने लगे हैं।बताईये भला दिलीप वेंगसरकर जिसने लार्डस पर जंहा अभी सचिन भी शतक़ नही लगा सका है,जंहा शतक लगाना हर बड़े बल्लेबाज़ का सपना होता है,वंहा उसने लाईन से तीन शतक ठोके थे और लार्ड्स का बाद्शाह कहलाये थे।उन्हे क्या पता था कि फ़िल्मों के कामेडियन टाईप हीरो के बाप राजनीति में हीरो से लेकर खलनायक तक़ का रोल निभा चुके विलास राव से इस तरीके से हार जायेंगे।अभी-अभी निपटे हैं केंद्रीय मंत्रीमंडल से।कहते हैं के बिना पद का नेता भरी जवानी में विधवा हुई लडकी जैसा होता है,इसिलिये विलास राव  ने मराठा-मराठा भाई-भाई का नारा लगाते हुये,अपना पद खुद ही ढूंध लिया।अब हटाकर दिखाये कोई,कंही भी जा सकते हैं,ब्लास्ट के बाद ताज़ भी,हाहाहाहाहा।अब दम है तो हटाये कोई।

Thursday, January 20, 2011

सारे देश में सबसे सस्ता खाना कंहा मिलता है बताओ?

मित्र मण्डली के साथी जंगल विभाग के एक आला अफ़सर राकेश का एक छोटा सा  सवाल सचमुच हैरान करने वाला था।उसने पूछा कि सारे देश में सबसे सस्ता खाना कंहा मिलता है।बस जवाब देने के लिये तो होड़ मच गई।आधे से ज्यादा तो अपने प्रदेश छत्तीसगढ के गुणगान में ही भीड़ गये।दो रूपये किलो चावल और कंहा मिलेगा,अब तो एक रूपये किलो भी हो गया है।और जाने क्या-क्या?राकेश के गलत जवाब कहते ही नये जवाब आये।किसी ने झुनका-भाखर कहा तो किसी ने छत्तीसगढ के दाल-भात सेंटर का नाम लिया।कुछ ने कहा कि नही रेल्वे स्टेशन के आस-पास फ़ुटपाथ की गुमटियों का तो किसी ने बस अड्डे के पास बने रैन बसेरा का  नाम लिया।मगर सब हैरान कि आखिर राकेश को हो क्या गया है।सबके जवाब सिरे से खारिज़ कर दे रहा था।सबने पूछा की अब वो ही बता दे कि सारे देश में सबसे सस्ता खाना कंहा मिलता है?
उसने जो जवाब दिया सब हैरान रह गये और जवाब हैरान कर देने वाला था भी।उसने बताया कि संसद की कैंटीन मे सबसे सस्ता खाना मिलता है।चाय मात्र एक रूपये कप।दाल ड़ेढ रुपये,मील्स दो रूपये।रोटी एक रूपये,दोसा चार रूपये,वेज बिरयानी आठ रूपये,मछली तेरह रूपये,चिकन साढे चौबीस रूपये,सूप साढे पांच रूपये।देखी ऐसी प्राईज़ लिस्ट कंही।जी हां ये देश का भाग्य तय करने वाले सांसदो के लिये तयशुदा रेट लिस्ट है।
अब इतना सस्ता खाना खाना खाने वालों का कंहा से पता चलेगा खाने-पीने की चीज़ों के दाम आसमान छू रहें हैं।अव्वल तो खरीद के खाते ही नही होंगे और कभी-कभार संसद की कैंटीन मे खरीद भी लिया तो पता ही नही चलता होगा कि महंगाई नाम की चिड़िया देश की आम जनता का जीना हराम कर रही है।और फ़िर जिनकी तनख्वाह लाख अस्सी हज़ार रूपये महीना लगभग होती है उन्हे इतना सस्ता खाना देना सरकार ज़रूरी समझती है तो फ़िर जनता के लिये सस्ता खाना उपल्बध कराने की कब सोचेगी?

Friday, January 14, 2011

गनिमत है सरकार सस्ता खाने को कह रही है

महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को राहत देने के सरकारी एक भी कोशिश असरकारी नही हो रही है।और अब तो सरकार के बयान ज़ख्मो पर मरहम की बजाय नमक मिर्ची की तरह लग रहे हैं।महंगाई से त्रस्त हो चुकी जनता को अब सरकार ने ये सलाह दे डाली है कि सस्ता खाकर महंगाई से निपटा जा सकता है।अब इस सस्ता की परिभाषा क्या है?ये तो शायद सरकार ही जान सकती है?सरकार में बैठे मंत्रियों को तो इसका पता होगा ही नही।सस्ता खायें,अरे जनाब ये तो बताईये सस्ता है क्या?सस्ते से सस्ती खाद्य सामग्री महंगे से भी महंगी हो गई है।
सरकार के एस बयान से तो यही लगता है कि उसने देश की आम जनता,(खास लोगों को नही)पर सस्ता खाने की सलाह देकर एहसान ही किया है।गनिमत है उसने सस्ता खाने के लिये कहा,घास-फ़ूस खाने के लिये नही कहा।वरना वो भी शाकाहार मे आता है और उसे खाने या चरने वाले मवेशी,बैल,बकरी घोड़े इत्यादी-इत्यादी मज़बूत और तगड़े भी रहते है और उनमें काम करने की ताक़त भी भरपूर रहती है।अभी तक़ सरकार में बैठे माननीय,सम्माननीय प्रात:समरणीय लोगों का ध्यान इस ओर नही गया है वर्ना हो सकता है कि उनमे से एकाध ये सलाह भी दे बैठे।आखिर देश की गरीब जनता उन लोगों के लिये भेड़-बकरियों से ज्यादा है भी तो नही।जिसकी पांच साल मे एक बार उपयोग होता है बस।
पता नही सरकार में बैठे लोग ऐसी मूर्खतापूर्ण बातें कैसे कर लेते हैं।सस्ता खाने से  मंहगाई कम होगी,अरे कभी बाज़ार गये भी हो?कभी सब्ज़ियां खरीदी भी है?दाल-आटे का भाव पता भी है?दूध-घी की नदियां किताबों मे बहा करती थी हक़ीक़त मे तो नदियों मे पानी भी नही है?पीने का पानी भी अब लोग खरीद के पीते हैं?अब पानी पीलाना इस देश मे पुण्य का काम नही रहा,व्यापार हो गया है?कभी कुछ खरीदते भी हैं ये नेता लोग जो इन्हे महंगाई और सस्ताई का पता चले?अपना वेतन-भत्ता बढाने के लिये कैसे ताक़त लगाते हैं सब एकसाथ मिलकर।वैसे ही कभी एकाध बार गरीब जनता के हितों के लिये…………? छोड़ो हितों के लिये उसके ज़िंदा रहने के लिये ज़रुरी खाने-पीने की चीज़ों के दाम घटाने के लिये तो कुछ करने की सोचो?मैं सिर्फ़ सोचने के लिये कह रहा हूं,करने के लिये नही।अगर नर्म सिंहासनों पर बैठे लोग सोचने ही लग जायेंगे तो शायद इस दिशा मे ईमानदारी से काम की शुरूआत हो सकेगा,ऐसा मुझे लगता है,आपको क्या लगता है?बताईयेगा ज़रूर्।