Showing posts with label देश. Show all posts
Showing posts with label देश. Show all posts

Wednesday, November 4, 2015

सारे देश मे अमन चैन कायम है सिवाय कुछ स्टूडियो को छोडकर

पता नही कंहा असहिष्णुता नज़र आ रही है लोगों को.एक दादरी में जरुर वहशियाना हत्याकाण्ड हुआ,जिसमे एक व्यक्ति की हत्या हुई.बाद में उसी गांव में मुस्लिम परिवार की लडकी की शादी हिंदूओ ने धूमधाम से कराई.वंहा कोई असहिष्णुता नही है,गोधरा,गुजरात के बाद सुलग उठा गुजरात आज शांत है,दिल्ली समेत सारे में देश में सिक्खो के खिलाफ नफरत की आग अब नज़र नही आती,फिर पता नही कंहा से कुछ लोगों को असिष्णुता नज़र आने लग गई.मेरा दोस्त मेहमूद नियाज़ आज भी मेरे लिये भाई से बढ कर है.मौदहापारा का सत्तार आज भी मेरे लिये राजेन्द्र ही है.कल्लू मुजीब खलील हक़ीम अजीम आज मेरे भाई है.मै उनके लिये आज भी हिंदू नही हूं उनका भाई ही हूं.फिर जो लोग मुसलमानो के हितो की बात कर रहे हैं,उनमे से कितनो ने मुसलिमों के साथ रोटी बेटी का रिश्ता रखा है.बस राजनीति के चक्कर में देश का माहौल खराब कर रहे हैं और उस पर से न्यूज़ चैनल वाले एक छोटे से गांव में उपजे फौरी उन्माद को सारे देश का मामला बता बता कर पूरे देश की हवा में उस गांव का साम्प्रदायिक ज़हर फैला रहे है.अफसोस आज भी रोजी रोटी के लिये तरस रहे लोगों की चिंता की बजाय असहिष्णूता के विषय पर बहस कर रहे हैं,वे लोग,जिन्हे धर्म राजनीती और सम्प्रदाय से कुछ लेना देना है ही नही.थू है साले ऎसे सडेले सिस्टम पर जंहा बेवजह वातावरण के खतरनाक होने पर चिल्लपौं मचाने की खुली छूट है,उन लोगो को,जिनका इस मामले से ज़रा भी सरोकार नही.हिंदू मुसलमान सारे चैन से सारे देश में मिलजुलकर रह रहे है,बस दो चार न्यूज़ चैनल के स्टूडियो को छोडकर.जंहा बैठे कुछ लोग ढूंढ कर विवादित बयान ला रहे है और उसे दिखा दिखा कर और फसाद फडफडा रहे है.

Saturday, January 29, 2011

भारत अब कृषि प्रधान……………! नही-नही महिला प्रधान देश है

रात्रिकालीन सत्संग में नये सदस्य अरूण काकू ने बहुत कम दिनों में अपनी जगह बना ली है।अब वो हर बहस मे सक्रियता से हिस्सा लेता है और कई बार बेवजह आदत अनुसार टांग भी अड़ाता है।उसकी बात पर कभी आम सहमति नही बन पाती थी लेकिन कल उसने ऐसी बात कर दी कि सारे के सारे उसका समर्थन करते नज़र आये।अकेला मैं उसका विरोध करता रहा मगर उसे दरकिनार कर दिया गया।
करमापा के यंहा छापे पर जब बहस चल रही थी तभी अरूण का सेलफ़ोन बज़ा और उसने इशारे से सबको चुप राहने के लिये कहा और कुछ देर बाद दबी-कुचली-मरीयल सी आवाज़ मे आ रहा हूं कह कर फ़ोन बंद किया।मेरे छेड़ने पर कि बीबी के सामने तो साले बंगाली घिग्घी बंध जाती है,उसका जवाब था कि आप क्या जानो?जो जानते है उनसे पूछो?मैने पूछा कि क्या पूछो?तो उसने कहा कि 90 % लोगों की घिग्घी बंध जाती है,मेरे अकेले की नही।
मैने जब कहा कि तेरे कहने से कैसे मान लूं?और वो दस % लोग कौन है?तो उसने कहा कि उन दस मे से भी 9% झूठ बोलते हैं और बचे एक % वो आप जैसे लोग है जो जानते ही नही कि भारत अब कृषि प्रधान देश नही बल्कि महिला प्रधान देश हो गया है।हंसी-मज़ाक के दौर में कही गई बात को आप सीरियसली ना लें मगर एक बात तो साह है कि जिस तरह के हालात हैं उससे तो लगता है कि धीरे-धीरे खेती-किसानी कम होती चली जायेगी।मुझे तो ऐसा ही लगता है,आपको क्या लगता है,बताईयेगा ज़रूर।

Thursday, January 20, 2011

सारे देश में सबसे सस्ता खाना कंहा मिलता है बताओ?

मित्र मण्डली के साथी जंगल विभाग के एक आला अफ़सर राकेश का एक छोटा सा  सवाल सचमुच हैरान करने वाला था।उसने पूछा कि सारे देश में सबसे सस्ता खाना कंहा मिलता है।बस जवाब देने के लिये तो होड़ मच गई।आधे से ज्यादा तो अपने प्रदेश छत्तीसगढ के गुणगान में ही भीड़ गये।दो रूपये किलो चावल और कंहा मिलेगा,अब तो एक रूपये किलो भी हो गया है।और जाने क्या-क्या?राकेश के गलत जवाब कहते ही नये जवाब आये।किसी ने झुनका-भाखर कहा तो किसी ने छत्तीसगढ के दाल-भात सेंटर का नाम लिया।कुछ ने कहा कि नही रेल्वे स्टेशन के आस-पास फ़ुटपाथ की गुमटियों का तो किसी ने बस अड्डे के पास बने रैन बसेरा का  नाम लिया।मगर सब हैरान कि आखिर राकेश को हो क्या गया है।सबके जवाब सिरे से खारिज़ कर दे रहा था।सबने पूछा की अब वो ही बता दे कि सारे देश में सबसे सस्ता खाना कंहा मिलता है?
उसने जो जवाब दिया सब हैरान रह गये और जवाब हैरान कर देने वाला था भी।उसने बताया कि संसद की कैंटीन मे सबसे सस्ता खाना मिलता है।चाय मात्र एक रूपये कप।दाल ड़ेढ रुपये,मील्स दो रूपये।रोटी एक रूपये,दोसा चार रूपये,वेज बिरयानी आठ रूपये,मछली तेरह रूपये,चिकन साढे चौबीस रूपये,सूप साढे पांच रूपये।देखी ऐसी प्राईज़ लिस्ट कंही।जी हां ये देश का भाग्य तय करने वाले सांसदो के लिये तयशुदा रेट लिस्ट है।
अब इतना सस्ता खाना खाना खाने वालों का कंहा से पता चलेगा खाने-पीने की चीज़ों के दाम आसमान छू रहें हैं।अव्वल तो खरीद के खाते ही नही होंगे और कभी-कभार संसद की कैंटीन मे खरीद भी लिया तो पता ही नही चलता होगा कि महंगाई नाम की चिड़िया देश की आम जनता का जीना हराम कर रही है।और फ़िर जिनकी तनख्वाह लाख अस्सी हज़ार रूपये महीना लगभग होती है उन्हे इतना सस्ता खाना देना सरकार ज़रूरी समझती है तो फ़िर जनता के लिये सस्ता खाना उपल्बध कराने की कब सोचेगी?

Sunday, August 29, 2010

गुजरात जैसे उन्न्त राज्य को पछाडने वाले छत्तीसगढ को क्या अब भी पिछड़ा कहेंगे?

नक्सलवाद से बुरी तरह ग्रस्त छत्तीसगढ विकास की दौड़ मे नये-नये रिकार्ड स्थापित कर रहा है।ये हम नही,छत्तीसगढ सरकार नही बल्कि केन्द्र सरकार का सांख्यिकी विभाग कह रहा है।विकास की दौड़ मे उसने गुजरात और महाराष्ट्र जैसे उन्न्त और विकसित कहलाने वाले राज्यों को पछाड कर जीडीपी यानी सकल घरेलू उत्पाद मे देश का अव्वल राज्य होने का खिताब भी अपने नाम कर लिया है।अब शायद राज्य के विपक्ष यानी कांग्रेस के नेताओं को समझ मे आया होगा कि दिल्ली से आने वाला हर केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ और मुख्यमंत्री डा रमन सिंह की तारीफ़ ही क्यों करता है।

छत्तीसगढ राज्य बनने के साथ ही समस्याओं से ग्रस्त एक अति पिछ्ड़े राज्य के रूप मे पहचाना जाता रहा।शुरू के ढाई साल कांग्रेस ने शासन किया और उसके बाद जनता ने उन्हे दोबारा मौका ही नही दिया।भाजपा ने सत्ता मे आने के बाद जिस तरह विकास के मोर्चे पे काम किया उसी तरह नक्सलवाद से जूझने मे उसने कोई कसर नही छोड़ी।मुख्यमंत्री पार्टी के अंदर के छिट्पुट असंतोष के साथ-साथ केन्द्र की यूपीये सरकार और उनकी पार्टी कांग्रेस से राज्य मे एक साथ जुझते रहे।इसी बीच उनके बेहद सरल व्यक्तित्व ने भी उनके लिये जनमानस मे अच्छी छवि बना दी और उनके नेतृत्व मे लड़े गये चुनाव मे जनता ने उन्हे दोबारा राज करने का मौका भी दिया।इस मौके को डा रमन सिंह ने बेकार नही जाने दिया और विकास के मामले मे उन्होने जमकर काम कराया जिसका नतीजा आज सकल घरेलू उत्पाद के मामले मे राज्य न केवल देश के अन्य सभी राज्यों से बल्कि देश के औसत भी बेहतर है ।
सच मे ये डा रमनसिंह के लिये अद्वितीय उपलब्धि ही है।राज्य बने हुये अभी मात्र दस साल ही हुये हैं और उन्हे सत्ता मे आए हुये सात साल।इतने कम समय मे सालों से और मीलों आगे दौड़ रहे विकसित राज्यों के न केवल बराबर पंहुचना बल्कि उन्हे पीछे छोड़ देना मामूली उपलब्धी नही है।इस उपलब्धि पर राज्य के लोग भी खुश हैं और मुख्यमंत्री को बधाई दे रहे हैं।
छत्तीसगढ की जिस तरह एक बेहद पिछड़े राज्य के रूप मे छ्द्म छवि बनाई गई थी उसे तोड़ने मे डा रमनसिंह सफ़ल रहें हैं।इसमे कोई शक़ नही राज्य का आधे से ज्यादा हिस्सा नक्सलवाद से प्रभावित है।इसमे कोई शक़ नही कि शहरी आबादी के मामले में अकेला मुम्बई छत्तीसगढ से मीलों आगे होगा,लेकिन सीमित साधनो से छत्तीसगढ सरकार्र ने जिस तरह काम किया है उससे विकसित कहलाने वाले साधन-सम्पन्न राज्यों को सीखना चाहिये।

इस उपलब्धि के बाद शायद लोग छत्तीसगढ को पिछड़ा कहने से पहले सोचेंगे।और अगर ये राज्य नक्सलवाद से मुक्त हो जाता है तो प्रचुर वन-संपदा और खनिजों के अकूत भंडारो से लबालब मेरे गरीब लोगों की अमीर धरती को कोई पिछड़ा कहने की हिम्मत नही कर सकेगा।तमाम राजनैतिक मतभेदों और आंदोलनों के बीच रमनसिंह और उनकी टीम ने बढिया काम किया है,वे बधाई के पात्र है और सभी कह रहे है शाबास रमनसिंह,जय छत्तीसगढ।आप क्या कहते हैं ये बताईयेगा ज़रूर्।

Friday, April 9, 2010

सभी शादी-शुदा भाईयों और बहनों से क्षमा सहित एक सवाल।विवाह और मताधिकार की उम्र में अंतर क्यों?

फ़िर एक छोटी सी पोस्ट पूरि तरह निर्मल आनंद के लिये।कल मैने सवाल उठाया था विवाह के समय पत्नी दायीं ओर पति बायीं ओर क्यों बैठते हैं?बहुत पसंद किया आप लोगों ने उसे और कुछ भाईयों-बहनों और ताऊ जी ने तो मुझे भी लपेट दिया था उस सवाल में।तो भाईयों और बहनों कल की बात अधूरी रह गई थी।जब बल्लू उर्फ़ बलबीर के पहले एसएमएस का सवाल खुद उसी को देना पड़ा तो उसने दूसरा सवाल किया।विवाह और मताधिकार की उम्र में अंतर क्यों?मताधिकार की उम्र 18 और विवाह के लिये 21 वर्ष क्यों निर्धारित की गई है?अब सरदार का सवाल था सो सभी दोस्तों ने ज्यादा स्सर खपाने की बजाये कहा तू ही बता बे सरदार आज तो तू इंटैलिज़ेंटेस्ट बन कर आया है।उसके चेहरे पर तैर आई मुस्कान के सामने मोनालिज़ा की मुस्कान फ़ेल थी।वो बोला इसका मतलब ये है कि सरकार भी मानती है अट्ठारह साल मे आदमी देश तो संभाल सकता है बीबी नही।इस जवाब के बाद सबके सब उठे और कहा ये तो तेरी खोपड़ी की उपज हो नही सकती,है ना।उसने बड़ी मासूमियत से कहा हां।ये भी किसी का एसएमएस होगा,है ना?हां।तो साले उसका नाम तो बता जो तुझे ये एसएमएस कर रहा है और तू आके हमारा दिमाग खा जाता है।और फ़िर जो हंसी का फ़ौवारा फ़ूटा कि थमने का नाम नही लिया।आप भी सिर्फ़ हंसिये और खासकर शादी-शुदा भाईयों और बहनों से निवेदन है कि इसे शुद्ध हास्य के रूप में ले।मेरी मंशा शादीशुदा लोगों से कुंवारों को देश संभालने के मामले मे ज्यादा योग्य साबित करने की नही हैं।हा हा हा।मैं तो नही चाहता मगर अब आप लोग ही बताईये सरकार ऐसा करके क्या साबित करना चाह्ती है?

Sunday, October 4, 2009

अरे बापू आप?हां बेटा मैं!बहुत परेशान हो गया हूं,सोचा तू ही कुछ करे पायेगा इसलिये…………

रात्रिकालीन सत्संग थोड़ा लम्बा हो गया था।बापू को लेकर डिस्कशन मे हाट टाक से लेकर हाथापाई तक़ की नौबत आ गई थी।किसी तरह मामला सुल्झा कर घर पंहुचा और लम्बी तान कर झंझटो से मुक्ति की टेम्पररी खुराक खा ली।नींद का मीठा झोंका सपनों की दुनिया में धकेल ही रहा था कि कमरा दूधिया रौशनी से जगमगाने लगा।मुझे लगा कि कंही भ्रष्टराष्ट्र तो फ़िर से नही आ टपका।इधर उधर देखा तो कोने मे बापू को खड़ा देखा।मै चौंक गया।पहले अपने को चिमट कर देखा,फ़िर आंखे मलने लगा तो बापू हंसे और बोला अरे मै ही हूं मोहन दास करम चंद गांधी।मैने कहा बापू!तो बापू ने गहरी सांस ली और कहा कि काहे का बापू!बस मोहनदास करमचंद गांधी।





मैने देखा बापू परेशान लग रहे थे।मैने तत्काल बिस्तर छोड़ा और सीधे उनके चरणो पर लेट गया।बापू ने आशीर्वाद देना छोड़ अपने पैर पीछे खींच लिये।मैने लेटे लेटे ही गरदन उठा कर उनसे पूछा,बापू कोई गलती हो गई मुझसे?उन्होने मुझसे पूछा कंहा से घर आया है वापस?वो बापू दोस्तो के साथ……… वो पार्टी थी ना… अच्छा,रोज़ पार्टी रहती है।जी नही बापू।तो फ़िर कल कंहा था।बापू कल भी पार्टी थी।किसकी मेरे जन्म दिन की।हां बापू……वो क्या है कि…दिन-दहाड़े,बापू ने सवाल किया।अब मेरे पास खामोश होने के अलावा कोई और बहाना नही था।मेरी चुप्पी तोड़ी बापू ने।उन्होने कहा कि उस दिन जब तो मेरी जयंती पर सब कुछ सच-सच बोलने लगा तो मुझे लगा कि तू अच्छा लड़का है,इसिलिये मै यंहा आया लेकिन्……………।बापू खामोश हो गये।मैने पुछा लेकिन क्या बापू?बापू ने कहा कि तूझमे और बाकी लोगो मे बहुत ज्यादा फ़र्क़ नही है।मैने कहा ऐसा नही बापू।सच मे मै आपको बहुत प्यार करता हूं।कोई आपके खिलाफ़ एक शब्द भी कहता है तो ऐसा लगता है कि साले का खून पी जाऊं।वाह।क्या अंदाज़ है प्यार करने का?यही सिखाया था मैने कि कोई विरोध करे तो उसका खून पी जाओ?अरे बापू!आप भी ना।ये तो फ़ार्मल डायलाग है,ठीक वैसे ही जैसे आतंकवदियों के हमलो के बाद नेता बोलते हैं।तो तू कौन सा नेता से कम है?क्या बापू आप मुझे गाली दे रहे हैं।और तू,तू क्या कर रहा था ……क्या कहता है उसे पार्टी………और तू तो उसे सत्संग भी कहता है ना।सारी बापू कल से नही बोलूंगा।बोल,बोल सत्संग बोल,प्रवचन बोल जो चाहे बोल्।तो तू क्या प्रवचन दे रहा था सत्संग मे।वो बापू……… क्या?वो साला कालू आपके बारे मे अंट-शंट बक़ रहा था,मुझसे बर्दाश्त नही हुआ…तो इसका मतलब है उसे गालियां बकेगा,मारपीट पर उतर आयेगा।बहुत प्यार करता है ना मुझसे?ये भी कोई पूछने की बात है बापू।तो फ़िर अहिंसा का नाम नही सुना क्या?सुना है बापू लेकिन वो साला अहिंसा से मानने वाला नही था इस्लिये गाली बक़ना पड़ गया।





अब तू ही बता ऐसे मे तूझे मेरे चरण स्पर्श करने का हक़ है क्या?क्यों?क्या बापू अभी परसों की ही बात है।आपकी जयंती पर देश के कोने-कोने मे एक से एक कमीनो ने आपके चरण स्पर्श किये तो आपने उनको मना नही किया।वे मेरे क्या लगते हैं जो उन्हे मना करता?क्या बात करते है बापू।आधे से ज्यादा तो खादी पहनने वाले थे और आपकी ही पार्टी के लोग थे,कुछ आपको निपटाने का आरोप झेलने वाली पार्टी के लोग थे।कुछ जगह तो बड़े-बड़े जमाखोरों,सूदखोरों,सटोरियो और हत्यारों तक़ ने आपके चरण स्पर्श किये।आपको माला पहनाई तब आप क्यों खामोश रहे?ये बता उनमे से एक के भी पास गया क्या मैं?ये बात तो है बापू,मगर जब आप मेरे पास आये हो तो मुझे चरण स्पर्श करने दो और आशीर्वाद भी।ठीक है लेकिन एक शर्त है?क्या?तुझे सच बोलना पड़ेगा,हमेशा।बोल मंज़ूर?अरे मरवाओगे बापू?क्यों नही बोलना है?वो बात नही है बापू सच बोलने से नुकसान बहुत है?कितना ?क्या जान से भी ज्यादा?मै समझ गया बापू क्या कहना चाह रहे थे।मै खामोश ही रहा।तो बापू ने कहा ठीक है फ़िर मै चलता हूं।मैने कहा नही बापू ऐसा मत किजिये।बापू,बोले अरे तू तो सच बोलने मे डर रहा है।मै कैसे मान लूं कि तू मुझसे प्यार करता है।बापू कह तो रहा हूं।कोई भरोसा है तेरा?हो सकता है तू झूठ बोल रहा हो।बापू आप मेरी इंसल्ट कर रहे हैं।बापू ने खूब ज़ोर का ठहाका लगाया और कहा कि लगता है अंग्रेज़ अभी तक़ गये नही है।





मै सन्न था।सच मे बापू के चरण स्पर्श के लायक नही था मै।क्या सोच रहा है?अभी भी डर रहा है सच बोलने से तो मुझे साफ़-साफ़ बता दे मै किसी और से बात कर लूंगा।नही-नही बापू मैं सच बोलूंगा?सिर्फ़ सच बोलूंगा।ठीक है तो तू मुझे देश का हाल बता और हां एक बात याद रखना तूझे सिर्फ़ सच ही बोलना है।बापू आपको तो सब पता ही है……………नही पता है इसलिये तो तूझसे पूछ रहा हूं।क्या बात कर रहे हो बापू,आपको कैसे पता नही होगा?आप देश के बापू हैं?देख मुझे जो पता है वो आधा-अधूरा है और वो भी मेरे अनुयायियों का बताया हुआ है।पता नही उसमे कितना सच है और कितना पार्टी का एजेण्डा।बापू आपको जित्ता पता है उत्ता ही ठीक है।क्या करोगे ज्यादा जानकर?तुझे इससे क्या?तुझे बताना है या नही ये बता?बापू आपने शर्त भी तो रख दी है सच बोलने की।वो तो है।बस इसिलिये तो डर रहा हूं बापू।सच कहने मे मेरी हालत खराब हो रही तो सोचो आपको कितना दुःख होगा।मैने तो देश के लिये कुछ किया भी नही है तो इसकी हालत देख के रोना आता है,फ़िर आपने तो इसे आज़ाद कराने के लिये क्या नही किया?आप नही सुन पाओगे बापू?मै नही सुन पाऊंगा या तू सुना नही पायेगा?एक ही बात है बापू?कोई और टापिक नही है क्या आपके पास?देख मै तुझसे देश की जानकारी लेनेआया हूं।समझा।ठीक है बापू जैसी आपकी मरज़ी।दुःख होगा तो मुझे दोष मत देना।ठीक है सुना………। और फ़िर मेरे और बापू के बीच देश के बारे मे लम्बी चर्चा हुई।क्या चर्चा हुई सुनाऊंगा कल्।

Monday, May 25, 2009

देश का भविष्य रो रहा था,सरकार सो रही थी और जनता की किसी को फ़िक़्र नही थी!

पेश है एक सेमी माईक्रो पोस्ट।रात की मण्डली मे जनता और सरकार की भूमिका पर चल रही चर्चा के दौरान एक बड़े अफ़सर ने इस की व्याख्या करते हुये जब कहा कि जब देश का भविष्य रो रहा था तो सरकार सो रही थी और जनता की किसी को फ़िक्र तक़ नही,तो सब चौंक गये।उन्होने कहा कि ये मै नही कह रहा हूं मेरे एक मित्र ने मुझे जो एसएमएस किया था,वो बता रहा हूं।उन्होने बताया कि एसएमएस मे कहा गया है कि एक बच्चा अपने पिता से पूछता है कि लोकतंत्र क्या है?पिता उसे बताता है कि आप जनता हो।मैं कमा कर लाता हूं,सो मैं कर्मचारी हूं।मम्मी घर चलाती है इसलिये मम्मी सरकार है और घर के सारे काम बाई करती है, सो वो मज़दूर है। छोटू देश का भविष्य है और हम सब मिलकर जनता और देश के भविष्य का खयाल रखते हैं।इस पर बच्चा कहता है कि मगर पापा कल जब देश का भविष्य रो रहा था तब सरकार सो रही थी।कर्मचारी मज़दूर को चूस रहा था और जनता की तो किसी को फ़िक़्र ही नही थी!बात मज़ाक मे निकली थी लेकिन थी बड़ी गंभीर्।कभी-कभी एसएमएस के ज़रिये मज़ाक मज़ाक मे कड़ुवा सच सामने आ जाता है।मुझे लगा इसे आप लोगो से शेयर करना चाहिये और मैने इसे पोस्ट कर दिया।