Showing posts with label बलात्कार. Show all posts

Sunday, October 4, 2009
ये बढिया है बलात्कार करो और हिट हो जाओ
माईक्रो पोस्ट के जरिये कुछ सवाल सामने रख रहा हूं।शाईनी आहूजा।अपनी नौकरानी से बलात्कार के पहले फ़िल्मो मे ज्यादा ही रूची लेने के अलावा उन्हे शायद ही कोई जानता होगा,मगर आज?आज तो ऐसा लग रहा है कि वे देश की जानी-मानी हस्ती हैं।किसी भी वीवीआईपी से भी वीआईपी।हवाई जहाज से मुम्बई से दिल्ली जाने के निकले तो साथ मे जाने-माने न्यूज़ चैनलों के फ़ाड़ेखां टाईप के रिपोर्टरो और कैमरामैनो का जुलूस।और तो और हवाई जहाज मे भी कव्हरेज के लिये टीम का साथ मे सफ़र।हवाई जहाज से उतरते ही संवाददाता से जानकारी।उनकी बाड़ी-लेंग्वेज कैसी है?कम्फ़र्टेबल है नही?नर्वस तो नही है? ऐसे पूछा जा रहा था शाईनी के बारे मे जैसे देश का कोई महान व्यक्ति परेशान हो या देश के लिये महत्वपूर्ण फ़ैसला लेने जा रहा हो।क्या यही पत्रकारिता है?क्या यही खबर है?इससे पहले ऐसा ही तमाशा संजय दत्त की जेल यात्रा के समय भी देख चुके हैं।आखिर दिखाना क्या चाह्ते हैं?आखिर बताना क्या चाह्ते हैं?यही कि अपराध करो,बलात्कार करो और हिट हो जाओ
Friday, February 6, 2009
कम उम्र में ब्लात्कार का दंश,उस पर सामाजिक अर्थदण्ड,दुर्भाग्य नही तो क्या है?
कई बार सोचता हूं कि अपने प्रदेश के बारे मे सिर्फ़ और सिर्फ़ अच्छा ही लिखूंगा।फ़िर मुझे कोई बड़ा या अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार भी नही लेना है जो मै अपने प्रदेश के बारे मे गंदा-गंदा लिखूं।इसके बावजूद कुछ न कुछ ऐसा ज़रूर घट जाता है कि न चाहते हुए भी मुझे अपने गंदे कपड़े घर के बाहर लाकर धोने पड़ते हैं।अपने प्रदेश के गुणगान करने की इच्छा पैदा होने के साथ ही दम तोड़ देती है।आज भी सोच रहा था कि लिखूं सांची के समकालीन मिले सम्राट अशोक द्वारा निर्मित स्तूप के बारे मे मगर प्रेस क्लब मे अपने प्रिय साथी भारत योगी से मिलने के बाद सब कुछ धरा का धरा रह गया और एक बार फ़िर अपने ही प्रदेश मे व्याप्त बुराई को सामने लाने पर मज़बूर हो गया।
प्रेस क्लब पहूंचते ही सामना हो गया भारत योगी से।भारत सिर्फ़ नामका भारत नही है।गुस्सा उसके अंदर भी भरा हुआ है समाज की दोगली नीतियोंके खिलाफ़्।कैसे हो भारत पूछने की बजाय मैने उसे बधाई दी एक अच्छी रिपोर्ट की।उसकी रिपोर्ट उसके अख़्बार का आज का बैनर थी।उसने भी बिना लाग-लपेट के कहा,भैया देखो उस लड़की का दुर्भाग्य।एक तो बलात्कार का शिकार हो गई और अब समाज वाले 50 हज़ार रूपए का सामाजिक अर्थदण्ड ठोक रहे है।50 हज़ार रुपए होते तो वो नाबालिग बच्ची मज़दूरी करने जाती ही क्यों?न वो मज़दूरी करने जाती और ना बलात्कार का शिकार होती?
मै खामोश ही रहा।वो बहुत गुस्से मे था।मैने उससे पूछा बाकी लोग क्या बोलते हैं।उसने कहा आप सब जानते हुए भी मुझसे पूछ रहे हो।फ़िर वो खामोश हो गया।मैने उससे कहा तुम चिंता मत करो?इस मामले को छोड़ेंगे नहीं।मैं तुम्हारे साथ हूं।मैं आज ही इस मामले को अपने ब्लोग पर लिखूंगा और जंहा-जहां बन पड़ेगा इसकी शिकायत करूंगा।
दरअसल ये मामला है एक व्यापारी नेता ललित जैन का।उसके सत्ताधारी भाजपा के कई मंत्रियों से संबंध् हैं।उसके खिलाफ़ एक नाबालिग मज़दूर बच्ची ने बंधक बनाकर बलात्कार की शिकायत पुलिस से की थी।इससे पहले कि इस मामले मे किसी तरह की लीपा-पोती होती राजधानी का प्रेस सक्रिय हो गया और पुलिस को न केवल रिपोर्ट दर्ज़ करनी पड़ी बल्कि ललित जैन को गिरफ़्तार कर जेल भी भेजना पड़ा।
मामला उसके बाद बिगड़ा।समाज ने बलात्कार की शिकायत करने वाली नाबालिग बच्ची को अशुद्ध मानते हुए उसके शुद्धिकरण के लिए उसके परिजनो पर 50 हज़ार का अर्थदण्ड ठोक दिया। ऐसा ना करने की स्थिती मे उस परिवार का हुक्का-पानी बंद और समाज से बहिष्कार करने का फ़ैसला हो गया।भारत योगी का गुस्सा इसी बात को लेकर था कि उस व्यापारी ने अपने बचाव के लिये ये उपाय किया था और अब उसके जाल मे वो बच्ची उलझ गई है?उसका ये भी कहना था कि पुलिस भी इस मामले मे खामोश हो गई है और जितने भी ईंसानो की भलाई के लिये काम करने वाली संस्थाए है वो भी तमाशा देख रही है?मै ये सोचते-सोचते क्लब से निकला कि क्या सच मे आज़ाद भारत मे रह रहा हूं?क्या इस देश मे सच मे पढे-लिखे लोग रहते हैं?क्या तमाम कानून कायदे सिर्फ़ पहूच वालो के लिए ही होते हैं?क्या हमे सभ्य समाज का ज़िम्मेदार नागरिक कहलाने का हक़ है?और भी दर्ज़नो सवाल मेरे दिमाग मे उमड़ते-घुमड़ते रहे?

Subscribe to:
Posts (Atom)