Showing posts with label न्यूज़ चैनल. Show all posts
Showing posts with label न्यूज़ चैनल. Show all posts

Saturday, November 14, 2009

जब दुनिया खत्म हो जायेगी, तो मम्मी को समझाओ ना!वो मेरे पीछे पड़े रहती है।

एक माईक्रोपोस्ट।बाल दिवस पर बाल मन का बाल सुलभ सवाल।कल रात जब घर पहुंचा तो छोटा भाई टीबी(जी हां वो अब टीवी नही टीबी ही हो गया है)पर समाचार देख रहा था।मैंने कहा क्या खास है तो उसने कहा कि आपके भाई लोग बता रहे हैं कि दुनिया खत्म होने वाली है।इतना सुनते ही बार-बार न्यूज़ चैनल बदल कर कार्टून चैनल लगाने कि ज़िद कर रही मेरी भतीज़ी युति बोल उठी बाबा मेरी मम्मी को समझाओ ना!वो मेरे पीछे पड़े रहती है।मैने पूछा क्यों पीछे पडी रह्ती है मम्मी? देखो बाबा आप जब आये तो पापा आप को क्या बता रहे थे?मैने पूछा क्या बता रहे थे?आपको नही पता?सवाल के जवाब मे उसने सवाल किया।मैने कहा नही।इस पर उसने कहा कि पापा आप को बता रहे थे ना कि दुनिया खत्म होने वाली है।मैने पूछा तो?तो क्या?जब दुनिया खत्म होने वाली है तो फ़िर हमको भी खेलने देने चाहिये या नही?सवाल कठीन था।मैंने खामोश रहने मे ही भलाई समझी।उसने फ़िर पूछा बताओ ना बाबा।और मम्मी को देखो पढाई कर पढाई कर कहते रह्ती है,जब दुनिया खत्म हो जायेगी तो पढ कर क्या करूंगी,मस्त खेलूंगी।ठीक है कि नही बाबा।मैने हाथ जोड़ते हुये कहा मेरी मां,मुझे माफ़ कर।अपने मम्मी-पापा का दिमाग खा।इस बात का ज़िक्र करने पर डाक्टर ने बताया कि उसका बेटा सातवी क्लास का स्टूडेंट हनी भी यही कह रहा था।ज़ाहिर है और भी बच्चों के दिमाग मे ये सवाल उठ रहे होंगे।क्या दिखा रहे हैं हम?ये शायद सबसे बड़ा सवाल है?

Monday, October 26, 2009

नंगई की हदें पार करते सीरियल और बेशर्मी से उन्हे प्रमोट करते न्यूज़ चैनल

कहना तो बहुत कुछ चाहता हूं इस विषय पर मगर आज सिर्फ़ माईक्रोपोस्ट।जो लोग सीरियलो की फ़ूहड़ता से उकता कर उधर झांकते तक़ नही है उन्हे वो सब न्यूज़ चैनल वाले दिखा रहे हैं।जिसे गंदी गालियां बकने,भद्दे इशारे करने और दुर्व्यवहार के आरोप मे सीरियल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था,उसे आज एक न्यूज़ चैनल ने अपना मेहमान बना लिया।उससे नंगई पर सवाल किये गये जो नंगई के आरोप मे डिस्क्वालाफ़ाई किया जा चुका हैं।न्यूज़ चैनल पर व्यूव देना यानी अब वो इस विषय का एक्स्पर्ट मान लिया गया है।आज उसे बुलाया गया हास्य (अब फ़ूहड़ता को भी हास्य कहना पड़ता है)कलाकार राजू श्रीवास्तव की उसी सीरियल मे दो महिलाओं द्वारा पैंट उतार देने के मामले मे।राजू को नंगा किया गया।यानी सब अपनी औकात पे आ गये।राजू नंगा हुआ,नंगा करने वाले भी कम नही थे मगर अफ़सोस की बात है कि नंगों के सीरियल मे जो नंगई चल उसे बार-बार दिखा के न्यूज़ चैनल वाले प्रमोट कर रहे है।क्या राजू को नंगा करने की खबर नही दिखाई जाती तो देश मे भुचाल आ जाता?सरकार गिर जाती?व्य्वस्था मे बदलाव आ जाता?क्रांति हो जाती?विदेशी आक्रमण हो जाता? नही ना।तो फ़िर ऐसी क्या मज़बूरी थी जो उसे इतनी प्रमुखता से दिखाया गया?नही दिखाते तो शायद बहुत से लोग ऐसी नंग़ई देखने से बच जाते और बार-बार उतरती पैंट को ब्लर करके दिखाना और उसके बाद बेशर्मी की तमाम हदें तोड़ कर खी-खी करके हंसती हुई नंगा करने वालियों को दिखाना कौन सी पत्रकारिता है समझ् से परे है।

Sunday, October 4, 2009

ये बढिया है बलात्कार करो और हिट हो जाओ

माईक्रो पोस्ट के जरिये कुछ सवाल सामने रख रहा हूं।शाईनी आहूजा।अपनी नौकरानी से बलात्कार के पहले फ़िल्मो मे ज्यादा ही रूची लेने के अलावा उन्हे शायद ही कोई जानता होगा,मगर आज?आज तो ऐसा लग रहा है कि वे देश की जानी-मानी हस्ती हैं।किसी भी वीवीआईपी से भी वीआईपी।हवाई जहाज से मुम्बई से दिल्ली जाने के निकले तो साथ मे जाने-माने न्यूज़ चैनलों के फ़ाड़ेखां टाईप के रिपोर्टरो और कैमरामैनो का जुलूस।और तो और हवाई जहाज मे भी कव्हरेज के लिये टीम का साथ मे सफ़र।हवाई जहाज से उतरते ही संवाददाता से जानकारी।उनकी बाड़ी-लेंग्वेज कैसी है?कम्फ़र्टेबल है नही?नर्वस तो नही है? ऐसे पूछा जा रहा था शाईनी के बारे मे जैसे देश का कोई महान व्यक्ति परेशान हो या देश के लिये महत्वपूर्ण फ़ैसला लेने जा रहा हो।क्या यही पत्रकारिता है?क्या यही खबर है?इससे पहले ऐसा ही तमाशा संजय दत्त की जेल यात्रा के समय भी देख चुके हैं।आखिर दिखाना क्या चाह्ते हैं?आखिर बताना क्या चाह्ते हैं?यही कि अपराध करो,बलात्कार करो और हिट हो जाओ

Tuesday, June 16, 2009

प्रभू अपन अपना एक चैनल शूरू कर देते है और एक अख़बार भी!

क्यों बे अपने दुश्मनो से निपटने का कोई आईडिया आया तेरे खुराफ़ाती दिमाग मे?आया है महाराज,एकदम धांसू आईडिया आया है।सुनकर आप भी वो लम्बू के लड़के की तरह पांव हिलायेंगे।अबे कुछ बतायेगा भी या…बताता हूं महाराज।अपन अपना खुद का एक न्यूज़ चैनल डाल लेते है और एक अख़बार भी शुरू कर देते हैं।उससे क्या फ़ायदा होगा बे।मैने कहा महाराज चौबीस घण्टे सातो दिन सबसे अलग और सबसे पहले अपन अपने बारे मे ही ठेलेंगे और दुश्मनो को भकाभक पेलेंगे।चल बे,साले मै देवता हूं कोई टटपूंजिया नही।


जिसे मै धांसू आईडिया समझ रहा था उसे भ्रष्टराष्ट्र ने एक झटके मे रिजेक्ट कर दिया।मेरा दिमाग खराब हो गया,मै बोला क्या खराबी है इसमे।इस पर करिया हंसा और बोला इतने सालों से जिस धंदे मे है उसके बारे मे मुझसे पूछ रहा है।मैने कहा ये मनमोहन स्टाईल मे टरकाओ मत्।साफ़ साफ़ बताओ क्या प्राब्लम है।करिया बोला,पहला प्राब्लम तो तू है बे।मै क्यों?क्यों अख़बार और चैनल चालू होंगे तो उनको तू ही देखेगा ना।ये भी कोई पूछने की बात है महाराज।यही तो मै नही चाहता। तेरे अंदर का कीड़ा फ़िर से जाग गया तो मेरे ही चमचो को पेल देगा। अरे नही महाराज।मै तेरे चक्कर मे आने वाला नही बे।तुम पत्रकारो का कोई भरोसा है क्या?ये तो फ़ाल्तू की बात कर रहे हो महाराज्।फ़ाल्तू नही बे,मै तो पूरे मीडिया कि विश्वसनीयता की बात कर रहा हूं।याद है सेलून मे जब तू बाल कटवा रहा था तब बगल की कुर्सी पर बाल कटवा रहे झिंगुर से बच्चे ने क्या कहा था।माल नही मिला होगा तो दिखा रहे है साले।कहा था ना।मैने कहा बाद मे उसने मुझसे माफ़ी भी तो मांगी थी।माफ़ी तो तुम लोगो के कर्फ़्यू मे हाथ-पैर तोड़ने के बाद नेता लोग भी मांग लेते है,लेकिन हाथ पैर तो टूट ही जाते है ना।

मैने कंझा कर कहा कि महाराज ये ईधर-उधर की बाते छोड़ो और बताओ कि मेरे आईडिया मे क्या… मै सच कह रहा हूं बे।तुम लोगो की विश्वसनीयता कम हुई है।अपने चैनल और अख़बार मे चाहे जितना दिखा ले,पब्लिक सयानी हो गई है। बिरयानी के साथ मिनरल वाटर मांगती है।समझा।अबे साऊथ वाली अम्मा का चैनल चीख-चीख कर कहता रहा कि अम्मा की पार्टी जीत रही है।क्या हुआ जीती।सारे एक्ज़िट पोल ली ऐसी की तैसी कर देती है, पब्लिक।एक से एक आंकड़ेबाज,फ़ंडेबाज,लफ़्फ़ाज़ और जाने क्या क्या लोग चिल्लाते है बाज़ार मे ये होगा,वो होगा,क्या होता है।तेरे ही शहर का था ना बे, हर्षद।हां महाराज और उसका छोटा भाई हितेश मेरे साथ ही पढता था।साले एक झटका दिया था उसने आजतक़ उथ्ल-पुथल ज़ारी है।ये चैनल और अख़बार पढ कर लोग बाज़ार मे रूपया तो क्या उनकी सलाह पर घर से छाता लेकर भी नही निकलते बे।तू भी तो लिखता था ना मौसम का हाल्।तो उसमे मेरा क्या दोष है महाराज।जैसा मौसम विभाग वाले बताते थे वैसा लिखता था।अबे वो सब छोड़ कितनी बार पानी गिरा है जब तूने लिखा। छोड़ो ना महाराज,आप भी। अबे सुन छोड़ो छोड़ो क्या कर रहा है।साले तुम लोग लिखते हो बारिश होगी तो धूप निकलती है।मानसून तक़ तुम लोगो के हिसाब से नही आता।जब लिखते हो अच्छी फ़सल होगी तो अकाल पड़ जाता है।जिस पार्टी को तुम लोग सपोर्ट करते हो उसका लाल लाईट जल जाता है।इस चुनाव मे थर्ड फ़्रंट के बाद फ़ोर्थ फ़्रंट भी बना दिया था तुम लोगो ने।क्या हुआ थर्ड फ़्रंट तो ले देकर थर्ड डिवीजन पास भी हो गया और फ़ोर्थ फ़्रंट का तो बाजा बज गया तुम लोगो की पब्लीसिटी से।


महाराज अब आये ना सही लाईन पर अपन अपना चैनल और अख़बार अपनी पब्लिसिटी के लिये चलायेंगे।अबे ज्यादा श्याना मत बन।ऐसे अख़बार रेल्वे स्टेशन,बस स्टैण्ड मे एमरजेंसी मे बच्चों की पोट्टी पोछने के ही काम आते हैं।महाराज।चिल्ला मत बे।मै सरकार और दूसरे भगवानो की तरह बहरा और अंधा नही हूं समझा।महाराज इससे…सुन तू ये आईडिया तो ड्राप ही कर दे।सारी दुनिया मे माऊथ पब्लिसिटी मे अपना नम्बर वन है बे।बिना किसी को अद्धी पौव्वा पिलाये अपने लोगो की खबर फ़्रंट पेज पर छा जाती है।देखा नही था क्या बे किडनी चोर डाक्टर को।साले इतने दिन तो सोनिया गांधी का विदेशी मुल का मुद्दा नही चला था।और टाईटल देखा था किडनी किंग,जैसे कोई राजा महाराजा हो।महाराज आप तो जबरन मामले को तोड़-मरोड़ रहे हो।अबे मै क्या साले तुम लोगो की जात वाला हूं जो ऐसी गंदी हरक़त करूंगा।मै सच कह रहा हूं,सच, शत-प्रतिशत्।इसको किसी चैनल की पंच लाईन मत समझ लेना।

मेरा कहना था महाराज,मैने लास्ट ट्राई मारते हुये थोड़ा टोन चेंज़ किया।क्या कहना है बे तेरा।महाराज आप की चल तो रही है मगर लोग ये तो नही जान्ते ना कि आप ही असली सरकार हो।क्या मतलब बे।मेरा मतलब ये है काम सब आपका कर रहे है मगर नाम दूसरो का हो रहा है ना। अब बताईये जब आप मेरे पास आये थे तब मै भी नही पहचानता था आपको। आपके बारे मे ब्लाग पर लिखा तो सभी लोग आपके बारे मे जानना चाहते थे। अबे चुप साले वो सब स्याने है सब जानते है और शरीफ़ बनने के चक्कर मे अंजान बन रहे है। और सुन ब्लाग जगत के सभी खांटी लोग मेरे फ़ालोअर है।फ़िर भी महाराज आपकी अपनी भी तो पहचान होना चाहिये ना।कल को आप का मोम का पुतला बनाना होगा तो क्या जानी लिवर का फ़ोटो देख कर बनायेंगे।करिया थोड़ा सा सिरियस लगा।मैने लोहा गरम देखकर शोले के ठूठ्वे ठाकुर के डायलाग को याद किया और मार दिया हथौड़ा।मैने कहा न कोई आपकी मूरत है और न कोई सूरत देखा हैं।न कोई मंदिर है और ना ही कोई आश्रम-वाश्रम्।लोकल बाबा लोगो तक़ का फ़ाईव स्टार आश्रम रहता है फ़िर आप तो सुपर-डुपर हिट भगवान हो।ऐसा लगा कि भ्रष्टराष्ह्ट्र रो पड़ेंगे।उन्होने कहा बस मुझे मालूम था तू ही मेरे बारे मे कुछ करेगा।कुछ कर,कुछ सोच्।क्या सोचा और क्या किया इसके लिये आपको भी करना पड़ेगा कल तक़ का इंतज़ार्।