Showing posts with label मंदिर. Show all posts
Showing posts with label मंदिर. Show all posts

Sunday, July 3, 2011

पत्थर के भगवान के खज़ाने पर इतना हंगामा, हाड़-मांस के चोट्टो के खज़ाने पर मौन क्यों??कराये स्विस बैंक में छिपे खज़ाने की जांच?

एक मंदिर के तहखानें में सोने की ईंटे और करोडो रुपये मिलने पर सारे देश में हंगामा मचा हुआ है।केरल का पद्मनाभस्वामी का मंदिर सदियों पुराना  है और वंहा भक्तो का दिया दान वंही जमा है।आज तक़ की गिनती में उसका मूल्य कुल मिलाकर पचास हज़ार करोड़ हो पाया है।यानी राजा के कुछ साल के घोटाले का के तिहाई भी नही।फ़िर मंदिर का खज़ाना यंही है इसी देश में किसी स्विस बैंक मे नही,फ़िर भी चारो ओर शोर मच रहा है,गरीबों की भलाई में या भक्तों की भलाई में मंदिर की भूमिका के सवाल पर्।अब सवाल ये उठता है कि क्या मंदिर में स्थित भगवान नें कंही कोई भ्रष्टाचार तो नही किया है?किसी की जेब तो नही काटी है?किसी को आश्वासन देकर ठगी तो नही की है?किसी कांट्रेक्ट में कमिशन तो नही खाया है?ऐसा क्या किया है जो एक मंदिर में खज़ाना मिलने पर हंगामा मचना शुरु हो गया है।इसके बाद लगता है भगवान बालाजी,सिद्धीविनायक और शिरडी के साईं बाबा के खज़ाने पर भी ऊंगली उठादे कोई,हिन्दू विरोधी ताक़तों को खुश करने या अपना अल्पसंख्यक वोट बैंक बढाने के लिये।                                                                                                                                                                     अब सवाल ये उठता है कि एक मंदिर के खज़ाने की जांच तो हो गई ,चलो ठीक किया।होना भी चाहिये इस देश में हर कोई बराबर है खासकर हिंदु देवी-देवता।अब रामचन्द्र जी तो इंसान ही थे,और किसी किसी को तो उनके मंदिर के अस्तीत्व पर ही भरोसा नही है,रामसेतु भी बक़वास ही हैउन लोगों के लिये।लेकिन क्या इस देश मे सिर्फ़ हिंदुओं के ही तीर्थस्थल है?क्या अल्पसंख्यकों के धर्मस्थलों के विस्तार पर किये जाने वाले खर्च का कभी हिसाब पूछा जाता है?क्या वंहा चढने वाले देशी और विदेशी चढावे का कभी हिसाब लिया जाता है?                     खैर जाने दिजीये इस तरह के सवाल हो सकता इस देश की विशेष तरह की धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ़ हो।हो सकता है कि इसमे किसी को आरएसएस का हाथ नज़र आ जाये या फ़िर कोई इसमें भगवा रंग चढा हुआ देख ले।सो छोडिये दूसरे धर्म के तीर्थस्थलों की भव्यता को,वंहा के चंदे-चढावे को,वंहा छिपे खज़ाने को,आतकवादियों को,गोला-बारूद?ओह क्षमा करना वर्ज़ित क्षेत्र में चला गया था।                                                                            जाने दिजीये,अपन तो हिंदु देवी-देवताओं को ही नंगा करे?इस देश में वही सबसे आसान है।फ़लाने मंदिर में इतना चढावा आता है सरकार को उससे टैकस लेना चाहिये,वंहा रिसीवर बिठाना चाहिये।वंहा का खज़ाना इस देश के गरीबों के साथ मज़ाक है।चलो मान लिया,तो फ़िर एक बार स्विट्ज़लैण्ड के मंदिर यानी बैंक में छिपे देसी खज़ाने की भी जांच हो जानी चाहिये।वंहा तो पत्थरों के भगवानों के नही हाड मांस के मार्डन भगवानो के खज़ाने छिपे हुये हैं।कुछ लोग तो चिल्ला भी रहे हैं देख का खज़ाना जो स्विस बैंक में छिपा हुआ है उसे देश में लाना चाहिये,उससे देश के गरीबों का उद्धार होगा।                                                                                           मज़ाल है कि कोई उस विदेशी मंदिर में छिपे देशी मार्डन ज़िंदा देवी-देवताओं के खज़ाने की जांच भी करा ले,वापस लाना तो बहुत दूर की बात है।छोड़िये विदेशी मंदिर,ज़िंदा देवी-देवताओ के यंहा इसी देश में बने मंदिर,मंदिर ही कहा जाना चाहिये उनके महलनुमा बंगलो,फ़ार्महाऊस या मकानों को,जंहा उनका घण्टा बज़ाने से जनता की मांग या मन्नत पूरी होती है,उसी की जांच हो जाये।सारे देश में सम्पत्ती का ब्योरा देते हैं ये मार्डन देवी-देवता चुनाव लड़ते समय उसी ब्योरे से पता चल सकता है कि इन चंद सालों मे आखिर उसने ऐसा कौन सा धंदा किया जो सड़क से आसमान तक़ का सफ़र तय हो गया।हर ब्योरे के बीच की कमाई के अंतर पर चुकाये गये टैक्स का हिसाब-किताब ही खंगाल ले तो सारे देश के हिंदु धर्मस्थलों में सदियों से जमा हो रहे दान-दक्षिणा से आज़ादी के बाद चंद दशकों मे जमा किये गये खज़ाने की रकम कई गुना ज्यादा होगी।अकेले राजा ही कई बड़े-बड़े मंदिरों को टक्कर दे रहा है।है दम तो खोलो खज़ाना स्विस बैंक का।टटोले खज़ाना हाड़-मांस के मार्डन देवी-देवताओं का।और अगर ये नही कर सकते तो कम से कम हिंदुओ की धार्मिक आस्था का मज़ाक उड़ाना तो बंद करो। किसी आत्याधुनिक धर्मनिरपेक्ष भाई-बहन को बुरा लगा हो क्षमा सहित बता दूं कि ये मेरे निजी विचार हैं इसमे किसी भी प्रकार हिंदु देवी-देवता,या उनके अनुयायी या किसी भी प्रकार के भगवा-सगवा या आरएसएस का हाथ नही है।ये शुद्ध रूप से एक मंदिर के तहखाने को खोलने के बाद अनावश्यक रूप से अन्य मंदिरो के चढावे के तुलनात्म्क अध्ययन के बाद मन में ऊठा स्वाभाविक आक्रोश है।एक बार फ़िर किसी भी प्रकार के धर्मभक्त,या नेताभक्त को बुरा लगा हो तो उससे यही कहुंगा जरा अपने-अपने अराध्यों के खज़ाने को भी टटोल लें।

Wednesday, January 6, 2010

मेरा काम मांगना है,जिसे देना है वो देता है,अब चाहे वो अल्लाह के नाम पर दे या बजरंगबली के नाम पर?

2009 बीत गया और 2010 आ गया।इसका स्वागत मैं भी करता हूं,हालांकि इसे त्योहार नही मानता।अपना नया साल तो गुड़ी-पाड़वा को होता है।खैर नये साल की शुरूआत मैं किसी न किसी मंदिर जाकर करता हूं और इस बार भी यही किया।नये साल पर बजरंगबली के मंदिर गया,वंहा एक फ़कीर को कई सालो से मांगते देखता आ रहा था,इस बार मैने उससे पूछ ही लिया बाबा,बजरंगबली के दरबार मे मांगते हुये कोई दिक्कत तो नही होती?वो हंसा और उसने कहा कि मुझे मेरा काम मांगना है,जिसे देना है वो देता है,अब चाहे वो अल्लाह के नाम पर दे या बजरंगबली के नाम पर?

सुभान शाह,यही नाम बताया उसने अपना।बजरंगबली का मंदिर बहुत प्रसिद्ध है और नागपुर से करीब सौ किमी दूर है।मैं आई,छोटे भाई,बहु,भतीजे-भतीजी,छोटी बहन-बहनोई और भांजो के साथ एक तारीख को नागपुर-काटोल रोड़ पर 40 किमी दूर स्थित आदासा मे गणेश जी के दर्शन के लिये गया।लौटते समय देर हो गई सो दूसरे दिन बजरंगबली के दर्शन के लिये निकल पड़ा।बाकि लोग दूसरी कार मे रामटेक के लिये रवाना हो गये।मैं पहली बार महारूद्र मारूती के नाम से प्रसिद्ध बजरंगबली के मंदिर मे अकेला गया था।बजरंगबली के मंदिर मे सीने स्टार मनोज कुमार और हेमामालिनी भी गये थे।यंहा बताया जाता है कि हेमा मालिनी को बजरंगबली ने खुद दर्शन दिये थे उसके बाद हेमामालिनी को बहुत तलाश के बाद एक छोटे से गांव मे बने इस मंदिर का पता चला था।उन्होने तत्कालीन पीड्ब्ल्यूडी मिनीस्टर नितीन गड़करी से बात करके मंदिर तक़ रोड बना कर देने का प्रस्ताव रखा और उसके बाद से वंहा तक़ की सड़क बनी और आज तक़ अच्छी हालत में है।


खैर जैसे ही मैं मंदिर पहुंचा तो मेरा ध्यान एक आवाज़ ने खींचा,बच्चा सालों से यंहा आता है कभी तो दान-पुण्य कर।मैनें देखा एक अच्छा खासा तगड़ा जवान फ़कीर मुझे देख रहा था।मैं सालों से उस मंदिर मे जा रहा हूं और साल मे एक नही कई कई बार जाता हूं।उस फ़कीर को देखकर मुझे आश्चर्य ज़रुर होता था और उससे बात करने की इच्छा भी,मगर रायपुर लौटने की ज़ल्दी के कारण मैं हमेशा उसे टालता रहा।इस बार मैं अकेला था और वंहा से 450 किमी दूर सीधे रायपुर भी नही आना था।यानी मेरे पास काफ़ी समय था।मैने जेब मे से कुछ सिक्के निकाले और फ़कीर की कश्ती,शायद यही कहा था उसने अपने भिक्षापात्र को,में डाले और उससे कहा कि बाबा दर्शन करके आता हूं आप जाना नही।वो हंसा और बोला मैं कंहा जाऊंगा बच्चा,जाना तो तुम्हे है।


मैं मंदिर गया और दर्शन करके जब बाहर लौटा तो सुभानशाह उसी जगह पर बैठा पाया।तब मैने ध्यान से देखा उसका एक पैर कटा हुआ था।इससे पहले मेरे दिमाग मे जो हट्टे-कट्टे लोगों को भीख मांगते देख कर नफ़रत उफ़नती थी वो नफ़रत उफ़ान मार रही थी।मैने सुभान शाह की कश्ती मे फ़िर से कुछ रूपये डाले और उनसे पूछा बाबा आप मुस्लि……………हां बच्चा मैं मुसलमान हूं और यंही पास के गांव मे रहता हूं।मैने उनसे पूछा बाबा आप पहनावा भी फ़कीर्……………फ़कीर हूं तो फ़कीर का नही तो बादशाह का पहनावा पहनूंगा।मैने कहा वो बात नही है।तो इस पहनावे मे मुसलमान नज़र आता हूं,यही ना?मैने कहा हां।उसने कुछ फ़र्क नही पड़ता बच्चा,फ़र्क इस कपडे का हो शरीर का,जो आया है उसे अंत मे जाना तो वंही है।मैंने सीधे अपनी शंका का समाधान चाहा और पूछा आप यंहा बजरंगबली के दरबार मे मांगते किसके नाम पर हो?वो एक बार फ़िर हंसा और बोला मेरा काम मांगना है जिसे देना है वो देता है।मैने कहा कि अल्लाह के नाम पर?यंहा तो सब हिंदू आते हैं?उसने कहा मुझे देख कर क्या लगता है कि मैं हिंदू हूं?मैने कहा नही आप तो साफ़-साफ़ मुसलमान नज़र आते हैं।फ़िर जब मै दिखता ही मुसलमान हूं फ़िर बजरंगबली के नाम पर मांगू या अल्लाह के नाम पर क्या फ़र्क़ पड़ेगा?मैने कहा वो बात नह्……………सुभान शाह एक बार फ़िर ज़ोर से हंसा और उसने पूछा कंहा रहते हो,ईधर के दिखते तो नही हो।मैने कहा रहने वाले तो यंही के है लेकिन रायपुर शिफ़्ट हो गये हैं।वो बोला इसिलिये।मै खामोशी से उसे देखता रहा।


सुभान शाह ने अपने बारे मे बताना शुरू किया।उसने बताया कि ये उसकी चौथी पीढी है जो इस दरबार मे मांग रही है।कुल 80 सालों से ये सिलसिला चला आ रहा है।उसने अपने पात्र को दिखा कर कहा कि ये कश्ती जिसके पास होती है वही असली फ़कीर होता है।मैं यंहा बचपन से आ रहा हूं।मेरा एक्सीडेंट हो गया था जिसमे मेरी टांग चली गई।हम लोगों मे पाक साफ़ हो तो नहाना ज़रूरी नही होता लेकिन तुम लोगों मे बिना नहाये मंदिर नही जाते इसलिये मैं रोज़ नहाता हूं।मैने कुछ कहना चाहा मगर मेरी बात बीच मे काट कर उसने बाहर बैठने के लिये नहाना क्यों ज़रूरी है,यही पूछना चाहते होना?मैं हैरान रह गया मेरे मन मे ठीक वही सवाल उमड़ा था।उसने कहा मैं नहा कर आता हूं तो सीधे यंहा नही बैठता।मंदिर मे जाता हूं और दर्शन करके बाहर बैठ जाता हूं।मै आज तक़ शाम की आरती हुये बिना वापस नही लौटा हूं।दोपहर खाना मुझे मेरी बहन खिला देती है।उसने एक तरफ़ ईशारा करके कहा।मैने उस ओर देखा तो मुझे उधर कोई मुस्लिम महिला नज़र नही आई।मैने सवालिया निगाहों से जब उसे देखा तो उसने कहा अरे वो जो सामने खड़ी है ना,मैने कहा वो तो हिंदू है?वो फ़िर ज़ोर से हंसा तो और पलट कर सवाल्म किया तो क्या वो मेरी बहन नही हो सकती?


सुभान शाह ने कहा एक दिन ऐसा नही गया जिस दिन इसने मुझे दोपहर का खाना ना खिलाया हो।मैने कहा कि बाबा इस इलाके के मुसलमान आपत्ति नही करते,मेरा मतलब है फ़तवा…………उसने फ़िर ज़ोरदार ठहाका लगाया।मंदिर गये थे ना?मैने कहा जी।वो अंदर गदा है ना,वो किसी हिंदू ने नही यंही पास के शहर के एक मुसलमान ने चढाई है?बहुत से लोग यंहा आते हैं और इस दरबार से खाली हाथ नही जाते।वैसे ये सब बातें तो तुम बड़े लोगों की बड़े शहर मे रहने वालों की बड़ी-बड़ी बातें हैं।हम फ़कीर छोटे-मोटे लोग इस बात पर ध्यान नही देते।और फ़िर मेरा काम मांगना है जिसे देना है वो देता है,अब चाहे वो बजरंगबली के नाम पर दे या अल्लाह के नाम पर क्या फ़र्क़ पड़ता है?मैं खामोश हो गया और मैने उससे कहा कि मैं एक पत्रकार हूं।वो हंसा।मैने उससे पूछा कि आपकी तस्वीर ले लूं।उसने कहा ले लो।मैने कहा कि कंही छपने से कुछ गड़बड़……………वो बोला,बच्चा ये सब सोचना तेरा काम नही है।कुछ उसके लिये भी छोड़ दे।उसने ऊपर की ओर इशारा किया और आंखे मूंद ली।मैने उससे इज़ाजत ली और सोचते हुये निकल आया कि अच्छा है धर्म के नाम पर बखेड़ा खड़ा करने वालों की बुरी नज़र वंहा तक़ नही पंहुची वरना क्या पता पीढीयों से चले आ रहे सिलसिले पर …………………।मैने एक गहरी सांस ली और कहा बजरंगबली सुभानशाह का खयाल रखना और वापस निकल आया।नये साल पर ये नया अनुभव था जो सालो की कडुवाहट के बाद अमृत जैसा लगा।सोचा आप लोगों के साथ भी इस अच्छी खबर को बांट लूं और नये साल की शुरूआत तो कम से कम अच्छी करूं।

Monday, November 23, 2009

ये भगवान भी देखो एड्रेस गलत दे कर हम भक्तों को परख रहा है

रात्रिकालीन सत्संग का एड्रेस बदल गया था।होटल के बंद कमरो की बजाय सत्संग गोपाल के घर मे होना था।उसमे शिरकत करने आ रहे थे उसके व्यापारिक साथी और मित्र अशोक कुमार शर्मा।अरबो रुपये की कंपनी के वाईस प्रेसिडेंट हैं वो और हम सभी दोस्तों से दिन मे उनकी मुलाकात पहले भी हो चुकी है।रात्रिकालीन सत्संग मे उनसे पहली मुलाकात थी।गोपाल सींधी है और उसके घर मे बोतल खुलने मे कोई ऐतराज नही है।शर्मा जी के नाम पर जाम छलकने शुरू हुये और छलकते चले गये।

पीने-पीलाने के दौर मे बात निकल पड़ी शराब की तो एक से एक किस्से सामने आते चले गये।ऐसे मे दिल्ली के पंजाबी भाई शर्मा जी कंहा पीछे रहते।सो उन्होने भी शराब की तारीफ़ के पुल बांध दिये। शराब को लिगलाईज़ करने के लिये एक से बढकर एक उदाहरण दिये गये।डाक्टर सुबह ही पूना से कान्फ़्रेंस अटैण्ड करके लौटा था,सो वो सबसे पहले भाग निकलने का बहाना ढूंढने लगा।ये देखकर शर्मा जी भी डाक्टर से आग्रह करने लगे और दूसरे के बाद तीसरे पैग पर खतम करने कि बात कह कर उसे रोकने मे कामयाब हो गये।

इसके बाद हर कोई शराब के फ़ेवर मे अपना-अपना तर्क सामने रखता चला गया।इस पर शर्मा जी ने कहा कि भाई आप लोग सब बोल चुके हो तो मुझे भी मौका दे दो।सबने कहा शर्मा जी ये भी कोई पूछने की बात है।बोलिये आप जो कहना चाह्ते हैं।अब शर्मा जी शुरू हो गये।उन्होने कहा कि एक भिखारी बहुत परेशान होने के बाद एक मंदिर के सामने जा खड़ा होता है।बिल्कुल ही नये टाईप का टापिक सुनकर सब दोस्तों के कान खड़े हो गये और सबने कहा एक स्वर मे पूछा कि फ़िर क्या हुआ महाराज्।

महाराज शर्मा जी बोले मंदिर से बाहर निकलने वाले भक्त गण बाहर खड़े भिखारी के पात्र मे अट्ठन्नी,चवन्नी डालने लगे और उस रकम को जमा कर भिखारी अपना जीवन चलाने लगा।एक दिन जाने कैसे भिखारी मंदिर तक़ नही पहुंच पाया और उसने रास्ते मे देर हो जाने पर एक बार के सामने खड़े होकर अपना पात्र सामने रख कर भिक्षा मांगने लगा।थोड़ी देर तक़ बार से कोई भी बाहर नहि निकला और कुछ देर बाद अपने भाई लोग बाहर आने लगे।उसके बाद बाहर आने वाला हर मदिरा प्रेमी भाई उस भिखारी के पात्र मे पांच रुपया,दस रूपया,डालने लगा।थोड़ी देर मे ही भिखारी का पात्र नोटों से भर गया। नोटो से भरे पात्र को देखकर उसने सिर्फ़ इतना ही कहा कि भगवान भी देखो एड्रेस गलत दे कर हम भक्तों को परख रहा है।रहता यंहा है और एड्रेस मंदिर का दे रखा है।डिस्क्लेमर अगेन।किसी साथी को बुरा लगा हो तो एडवांस मे माफ़ी मांग लेता हूं उनसे,ये पोस्ट दिल्ली से आये बेहद ज़िंदादिल इंसान अशोक कुमार शर्मा को समर्पित है।आप ज़रूर बताईयेगा कैसी लगी ये पोस्ट्।समीर जी चीयर्स्।छत्तीसगढ के साथी आपका इंतज़ार कर रहे हैं।

Monday, August 31, 2009

सलीम भाई हिंदुओं के जागने का मतलब सिर्फ़ अयोध्या या गुजरात ही नही होता,लोग बछ्ड़े की मुंडी और टांग मंदिर मे फ़ेंक रहे हैं तो भी क्या खामोश रहना चाहिये

मेरी एक पोस्ट पर सलीम भाईजान ने टिपण्णी की क्या हिंदूओं के जागने का मतलब अयोध्या और गुजरात जैसा होता है?मै अमूमन टिपण्णी पर प्रति टिपण्णी करना गैरवाज़िब समझता हूं लेकिन यंहा एक मंदिर मे बछ्डे की मुंडी काटकर फ़ेंक दी गई है।मै इस विषय पर लिखना नही चाह्ता था मगर सलीम भाई की टिपण्णी ने मुझे इस पर लिखने के लिये मज़बूर कर दिया।

एक ज़िम्मेदार पत्रकार होने के नाते मुझे मालूम है क्या लिखना चाहिये और क्या लिखने से बचना चाहिये।जिस अयोध्या को लेकर उन्होने टिपण्णी की है उस समय मै दैनिक भास्कर मे महत्वपू्र्ण स्थान पर था और उस समय हम लोगो ने ऐसा कुछ भी नही लिखा जिससे रायपुर कानपुर बन जाता। हमे ये कहने मे गर्व होता है कि उस समय फ़िज़ा मे ज़हर को घुलने से पहले ही रोकने की तमाम कोशिशो मे हम लोग शामिल थे,और उअ समय भी छत्तीसगढ अमन और चैन का टापू बना रहा।

सलीम भाई मै आपको बता दूं की मेरा बचपन से लेकर जवानी तक़ का समय रायपुर के मौदहापारा नामक मुहल्ले मे बीता है,जो आपके यूपी के बांदा ज़िले के मौदहा इलाके के नाम पर है।यंहा सारे लोग मौधईया कहलाते हैं और वंहा रहने के कारण मुझे भी मौधईया कहा जाता था।मैने कभी इस बात पर ऐतराज़ नही किया ।मेरा बचपन का मित्र सत्तार खान आज भी वंहा रहता है उसे मै राजेन्द्र कह कर बुलाता था,बुलाता हूं और रहूंगा।उसे कोई ऐतराज़ नही है उसके घर वालो को कोई ऐतराज़ नही है,पूरे मुहल्ले वालो को कोई ऐतराज़ नही है।वो मेरे परिवार का सदस्य है और मै उसके परिवार का।

ये सब बताने की ज़रूरत नही है और मुझे धर्मनिरपेक्षता का सर्टिफ़िकेट किसी की मुहर लगा हुआ चाहिये भी नही।सारा ईलाका मुझे जानता है कि मै कैसा इंसान हूं।रहा सवाल गणेश जी की मूर्तियों के उपहास का तो इस पर टोकना ज़रूरी हो गया था।सलीम भाईजान ने फ़िर कुछ फ़िल्मो के उदाहरण देकर टिपण्णी की है कि अमिताभ ने ये किया,फ़लाने ने वो किया,इस फ़िल्म मे वो हुआ,उस फ़िल्म मे वो हुआ?तो मेरा सलीम भाई से ये सवाल है कि जो कूछ् गलत हुआ तो उस गलती को जारी रखने की इज़ाज़त दिया जाना सही है या उस गलती को सुधारने की कोशिश करना?दुसरा सवाल ये है कि क्या एक फ़िल्म के गाने के बोल को लेकर मुसलमानो ने उस गीत को इस्लाम के खिलाफ़ करार देकर बोल बदलवाये थे,तो क्या वो सही था?अगर वो सही था तो मै क्यों गलत हूं?

अब सवाल ये उठता है कि आखिर क्या वज़ह थी कि मैने ऐसे विषय प लिखना ज़रूरी समझा जो किसी विवाद को जन्म दे सकती है?मुझे इस ब्लाग की दुनिया मे आये ज्यादा नही डेढ साल तो हो ही गये हैं।मैने इस दौरान कभी विवाद मे पडने की बजाय,चुपचाप अपनी बात सामने रखना ज़रूरी समझा और अभी तक़ वही करता आ रहा हूं।गंणेश जी को ग़ज़नी के आमिर खान का रुप देना उतना महत्व्पूर्ण सवाल नही था जितना उसकी आड़ मे आग लगाने वालो के मंसूबों को रोकने का था।

छत्तीसग़ढ मूल रूप से शांति का टापू कहलाता है और यंहा की शांति भंग करने की कई बार कोशिश हूई है।हर बार असफ़ल रहने के बावज़ूद विघ्नसंतोषी लोग फ़िर सक्रिय हैं और इस बार भी काफ़ी समय से यंहा की साम्प्रदायिक सद्भाव की हवा को ज़हरीली करने की साजिश रची जा रही है।कुछ समय पहले एक थियेटर के पास तालाब के किनारे बेंच के नीचे सुतली बम फ़ोडकर हवा खराब करने की कोशिश हुई थी।अभी इसी सप्ताह भाजपा कार्यालय के पास खड़ी एक बस मे सुतली बम फ़ोड़कर फ़िर कोशिश की गई।उसके बाद गणेश जी निशाने पर थे और उनकी आड लेकर फ़साद फ़ैलाने की कोशिश हुई।और अब टाटीबंध ईलाके के काशी विश्वनाथ मंदिर मे एक बछ्ड़े का सिर और टांग काट कर फ़ेका गया।ये भी उसी साजिश का हिस्सा है सलीम भाई।

अगर मेरे शहर मे आग लगेगी तो जलूंगा मै और मेरे भाई लोग्।सबकी चिता की राख पर रोने वाले रूदाली लोग उसकी आंच पर अपनी राजनैतिक रोटी सेकेंगे।उस समय किसी को बचाने के लिये कथित धर्मनिरपेक्षता के ठेकेदार और कथित मानवाधिकारवादी नही होंगे।बाद मे हम अपने हाथ देखेंगे तो उस पर लगे खून के निशान हम तमाम उम्र जीने नही देंगे।तब मुझे सत्तार उर्फ़ रज़्ज़ू जो हमारे लिये राजेन्द्र है माफ़ नही करेगा?उसकी बहन मेरी कलाई पर राखी बांधने से पहले मेरा हाथ काट लेने को सोचेगी।मै ये सब कहानी किस्से नही गढ रहा हूं।कभी भी आना रायपुर की मौधापारा मस्ज़िद के ठीक सामने रहता है आप लोगो का सत्तार।उसके घर जाकर आवाज़ लगाना राजेन्द्र ,राजेन्द्र। अगर अम्मा घर पर हुई तो अन्दर से ही कहेगी नही है बेटा राजेन्द्र घर पर्।सभी पाठको से क्षमा चाह्ते हुये कि इस घटिया मामले पर मैने पोस्ट क्यो लिख दी।दरअसल लिखना ज़रूरी था।सलीम भाई,उस मंदिर की तस्वीरे भी मेरे पास है लेकिन मै पोस्ट पर नही लगा रहा हूं,आपको विश्वास न आये तो कमेण्ट कर देना मै आपको मेल कर दूंगा।फ़िर से एक बार मुझको यारो माफ़ करना,मै गुस्से मे हूं।

Wednesday, June 17, 2009

प्रभू सारे देश मे आश्रमो का जाल फ़ैला देते हैं और कुछ पिकनिक स्पाट पर मंदिर,मसाज सेंटर भी शुरू कर देते हैं!

बता भाई क्या सोच रहा है?क्या करोगे मेरे लिये?मै भौंचक्क रह गया।ये कहा हो गया भ्रष्टराष्ट्र को।एकदम से शोले के वीरू की तरह टर्न ले रहा है।ना बे,ना साले!उल्टे भाई?बुढिया से मौसी और मौसी से मौसीजी वाली स्टाईल मे महाराज को आता देख मे थोड़ा चमका मगर मुझे समझ मे आ गया कि करिया ने मेरा फ़ेंका दाना चुन लिया है अनपढ,गंवार वोटरों की तरह्।मैने भी शब्दो मे जलेबी की तरह चाशनी भर कर फ़ेंका।मैने कहा प्रभू सारे देश मे आश्रमो का जाल फ़ैला देते हैं और कुछ पिकनिक स्पाट पर मंदिर,मसाज सेंटर भी शुरू कर देते हैं!


महाराज के मुंह से आज युवराज के बल्ले की तरह चौव्वे छक्कों की तरह बे और साले नही निकल रहे थे। ऐसा लग रहा था कि वो किसी क्रूशियल मैच या फ़ायनल मे पोक रहे हो।उन्होने कहा कि आईडिया तो ठीक लग रहा है मगर इसमे बदनामी के चांसेस ज्यादा दिख रहे है और ये अब व्हाईट कालर्ड जाब नही रहा।उनकी आवाज महाराष्ट्र के वोल्टेज प्राब्लम मे चल रहे टेप रिकार्ड की तरह रिरिया चिचिया रही थी।मैने कहा कुछ नही होता महाराज सुना तो होगा ही आपने के बदनाम हुये तो क्या नाम न होगा।वो सब तो ठीक है मगर ये आश्रम-वाश्रम का मामला जम नही रहा है?बहुत लोचा है इसमे।

अब मैने डाऊन होते महाराज पर किसी गिरे-पड़े,पीटे-हारे नेता पर पत्रकारो की तरह चढना शुरू किया।क्या लोचा है बताओ तो ज़रा?मेरे बदलते टोन को उन्होने शायद मार्क कर लिया था,इसके बावजूद राजनाथ की तरह कोई खास एक्शन लेते वे नज़र नही आये।उन्होने कहा कि ये आश्रम शब्द ही अपने आप सब कुछ कह देता है।क्या नही हो रहा है आश्रम के नाम पर?बलात्कार,दैहिक शोषण,जमीन पर कब्ज़े,इल्लिगल कंस्ट्रकशन्।सारे के सारे आश्रम किसी न किसी लफ़ड़े मे फ़ंसे नज़र आते हैं।अरे महाराज आश्रम की तो शुरूआत ही भ्रष्टाचार से होती है।वंहा जाने वालों मे सबसे पहली लाईन मे बैठे वीआईपी से लेकर रेलिंग के पार से ऊचक-ऊचक कर दर्शन को फ़ड़फ़ड़ाते गरीब तक़ महाभ्रष्ट रहते हैं।अपने फ़ालोअर बढाने की इससे अच्छी कोई अपोरचुनिटी नही मिलेगी।

महाराज ने थोड़ा नार्मल होते हुये कहा कि अपने को फ़ालोअर की कमी है कंहा?ये तेरे फ़टीचर इंडिया से लेकर अमेरिका तक़ अपने फ़ालोअर हैं।मै उनसब को एक साथ मेंटेन नही कर पा रहा हूं इसलिये तो तेरे पास आया हुं।महाराज को तू-तड़ाक पर वापस लौटते देख मै समझ गया कि मेरा जादू टूट रहा है और अब करिया किसी भी समय बे साले शुरू कर सकता है।मैने सरकार का रवैया बदलते देख आश्रम का चक्कर चलाना छोड़ा और मंदिर-मसाज सेंटर का प्लान सामने रख दिया।इस बार महाराज थोड़ा इंट्रेस्टेड़ लगे।उन्होने कहा ये थोड़ा जम रहा है,डिटेल्स बता।

माने कहा महाराज मंदिर और मसाज सेंटर चालू करने से फ़ायदे ही फ़ाय्…… अबे चुप्।महाराज वापस अपनी औकात पर आ गये थे।मैने भी अंट शंट बयान देकर फ़ंसे नेताओ की तरह यू टर्न लिया और सम्भल कर कहा कि क्या गलती हो गई महाराज्।गल्ती?मंदिर कोई दुकान है क्या बे जो चालू कर देते हैं कह रहा है।महाराज आज की डेट मे तो इससे बड़ी कोई दुकान नही है।ज़िरो इन्वेस्टमेंट से शुरू होने वाली दुकान कुछ ही दिनो मे डिपार्टमेंटल स्टोर बन जाती है।वोटर समझ लिया है क्या बे जो कहेगा गरीबी हटा दुंगा तो मान लूंगा।मैने कहा महाराज देखिये सड़क क किनारे बिजली के किसी ट्रसफ़ार्मर से थोड़ा सा दूर किसी होर्डिंग के नीचे या अगल-बगल एक पत्थर सिंदुर ड़ाल कर रख दो कुछ दिनो मे चढावा शुरू।दो चार गुर्गो को पब्लिसिटी मे लगा दो कि कल मेरे सपने मे आये और मेरा काम हो गया।बहुत पावरफ़ुल है बताओ और देखो कुछ ही दिनो मे प्लेटफ़ार्म फ़िर कालम और फ़िर छत।कुछ ही दिनो मे उसके बगल मे एक और, फ़िर एक और,और फ़िर एक और मंदिर अलग-अलग भगवान के नाम पर बनालो।पत्थर रख कर मंदिरो का कम्प्लेक्स बनाते देख लो सारे देश मे कंही भी।

ठीक है ठीक है।वो मसाज सेंटर, क्या कह रहा था बे।महाराज ये नया कन्सेपट है मालिश के नाम पर पूरा लंद-फ़ंद कर सकते है।धरम के नाम पर किसी भी बढिया टूरिस्ट स्पाट पर शानदार लोकेशन पे लम्बी चौड़ी ज़मीन हड़पो और फ़िर देखो पर्यटन और तीर्थयात्रा के संगम तीर्थाटन का जादू।सुपर हिट रहेगा।फ़ायदा?महाराज एक से एक आईटम आयेंगे। चल बे बिगाड़ेगा क्या साले?मै कितना भी भ्रष्ट हूं लेकिन इस मामले मे अपना रिकार्ड एकदम साफ़ है।साले चैन से जी रहा हूं,पूरी फ़ैमिली लाईफ़ तहस नह्स कर देगा क्या बे?अरे नही महाराज।साले इससे तो आश्रम ही अच्छा है।आईटम तो वंहा भी आते हैं।जैसा आप कहे महाराज लेकिन आश्रम से तो मसाज सें… क्या प्राब्लम है आश्रम मे अब तू बता।मसाज सेंटर मे मेरा ज्यादा इंट्रेस्ट शायद करिया को पता चल गया था।

मैने भी आश्रम को ड्राप को करने मे पूरा ज़ोर लगाने कि ठान ली।मैने कहा महाराज आजकल तो कोई भी दाढी बढा कर आश्रम खोल लेता है।फ़िर आश्रम के लिये कम्पलसरी आईटम योग तो आपके बाडी स्ट्रकचर को देख कर पासिबल नही लगता।और अगर आप करोगे भी तो एण्ड-बैण्ड,मोटर स्टैण्ड बाडी देख कर कौन आयेगा अपनी दुकान पर। अबे तो योग कोई ज़रूरी है।तो क्या देवराम बाबा की तरह जड़ी बूटी बेचोगे।बिना बताये लोग कन्फ़र्म कर देंगे कि हड्डी का चुरा बेच रहा है।क्यों?क्यों क्या क्यों,नाम ही बड़ा अच्छा रखा है।युनिवर्सिटी भी खोल चुका है वो ललिता पवार का भाई।और अब तो डेरा-टंटा,खेमा-कैम्प,यंहा तक़ झोपड़पट्टी मे भी बाबा लोगो ने दुकान खोल ली है। आस्था और सस्कार चैनल खोल के देख लेना कितना टफ़ कम्पीटिशन है।ब्याज पर रूपया चलाने से लेकर मर्डर और रेप जैसे स्कैण्डल खड़े करके पब्लिसिटी करनी पड़ती है।कंहा टक्कर ले पाओअगे ए से लेकर ज़ेड तक़ और एक से लेकर सैकड़ो तक़ सभी नाम और नम्बर बाबा लोगो ने मोबाईल और गाडियों के च्वाईस नम्बरो की तरह बुक कर लिये हैं। अबे चुप आश्रम नही चल पायेगा ना,यही कहना चाह रहा है ना तू। हां। तो सुन मसाज सेंटरऔर मंदिर भी नही चलेगा।समझा।कोई और आईडिया सोच और बता।मेरी खोपड़ी घूम गई।मैहा मुझे टाईम चाहिये।ले जितना चाहे टाईम ले मगर आईडिया अमिताभ के बच्चे की स्टाइल मे वाट एन आईडिया होना चाहिये।क्या नया आईडिया जमा महाराज को बताऊंगा अगली कड़ी में।

Tuesday, June 16, 2009

प्रभू अपन अपना एक चैनल शूरू कर देते है और एक अख़बार भी!

क्यों बे अपने दुश्मनो से निपटने का कोई आईडिया आया तेरे खुराफ़ाती दिमाग मे?आया है महाराज,एकदम धांसू आईडिया आया है।सुनकर आप भी वो लम्बू के लड़के की तरह पांव हिलायेंगे।अबे कुछ बतायेगा भी या…बताता हूं महाराज।अपन अपना खुद का एक न्यूज़ चैनल डाल लेते है और एक अख़बार भी शुरू कर देते हैं।उससे क्या फ़ायदा होगा बे।मैने कहा महाराज चौबीस घण्टे सातो दिन सबसे अलग और सबसे पहले अपन अपने बारे मे ही ठेलेंगे और दुश्मनो को भकाभक पेलेंगे।चल बे,साले मै देवता हूं कोई टटपूंजिया नही।


जिसे मै धांसू आईडिया समझ रहा था उसे भ्रष्टराष्ट्र ने एक झटके मे रिजेक्ट कर दिया।मेरा दिमाग खराब हो गया,मै बोला क्या खराबी है इसमे।इस पर करिया हंसा और बोला इतने सालों से जिस धंदे मे है उसके बारे मे मुझसे पूछ रहा है।मैने कहा ये मनमोहन स्टाईल मे टरकाओ मत्।साफ़ साफ़ बताओ क्या प्राब्लम है।करिया बोला,पहला प्राब्लम तो तू है बे।मै क्यों?क्यों अख़बार और चैनल चालू होंगे तो उनको तू ही देखेगा ना।ये भी कोई पूछने की बात है महाराज।यही तो मै नही चाहता। तेरे अंदर का कीड़ा फ़िर से जाग गया तो मेरे ही चमचो को पेल देगा। अरे नही महाराज।मै तेरे चक्कर मे आने वाला नही बे।तुम पत्रकारो का कोई भरोसा है क्या?ये तो फ़ाल्तू की बात कर रहे हो महाराज्।फ़ाल्तू नही बे,मै तो पूरे मीडिया कि विश्वसनीयता की बात कर रहा हूं।याद है सेलून मे जब तू बाल कटवा रहा था तब बगल की कुर्सी पर बाल कटवा रहे झिंगुर से बच्चे ने क्या कहा था।माल नही मिला होगा तो दिखा रहे है साले।कहा था ना।मैने कहा बाद मे उसने मुझसे माफ़ी भी तो मांगी थी।माफ़ी तो तुम लोगो के कर्फ़्यू मे हाथ-पैर तोड़ने के बाद नेता लोग भी मांग लेते है,लेकिन हाथ पैर तो टूट ही जाते है ना।

मैने कंझा कर कहा कि महाराज ये ईधर-उधर की बाते छोड़ो और बताओ कि मेरे आईडिया मे क्या… मै सच कह रहा हूं बे।तुम लोगो की विश्वसनीयता कम हुई है।अपने चैनल और अख़बार मे चाहे जितना दिखा ले,पब्लिक सयानी हो गई है। बिरयानी के साथ मिनरल वाटर मांगती है।समझा।अबे साऊथ वाली अम्मा का चैनल चीख-चीख कर कहता रहा कि अम्मा की पार्टी जीत रही है।क्या हुआ जीती।सारे एक्ज़िट पोल ली ऐसी की तैसी कर देती है, पब्लिक।एक से एक आंकड़ेबाज,फ़ंडेबाज,लफ़्फ़ाज़ और जाने क्या क्या लोग चिल्लाते है बाज़ार मे ये होगा,वो होगा,क्या होता है।तेरे ही शहर का था ना बे, हर्षद।हां महाराज और उसका छोटा भाई हितेश मेरे साथ ही पढता था।साले एक झटका दिया था उसने आजतक़ उथ्ल-पुथल ज़ारी है।ये चैनल और अख़बार पढ कर लोग बाज़ार मे रूपया तो क्या उनकी सलाह पर घर से छाता लेकर भी नही निकलते बे।तू भी तो लिखता था ना मौसम का हाल्।तो उसमे मेरा क्या दोष है महाराज।जैसा मौसम विभाग वाले बताते थे वैसा लिखता था।अबे वो सब छोड़ कितनी बार पानी गिरा है जब तूने लिखा। छोड़ो ना महाराज,आप भी। अबे सुन छोड़ो छोड़ो क्या कर रहा है।साले तुम लोग लिखते हो बारिश होगी तो धूप निकलती है।मानसून तक़ तुम लोगो के हिसाब से नही आता।जब लिखते हो अच्छी फ़सल होगी तो अकाल पड़ जाता है।जिस पार्टी को तुम लोग सपोर्ट करते हो उसका लाल लाईट जल जाता है।इस चुनाव मे थर्ड फ़्रंट के बाद फ़ोर्थ फ़्रंट भी बना दिया था तुम लोगो ने।क्या हुआ थर्ड फ़्रंट तो ले देकर थर्ड डिवीजन पास भी हो गया और फ़ोर्थ फ़्रंट का तो बाजा बज गया तुम लोगो की पब्लीसिटी से।


महाराज अब आये ना सही लाईन पर अपन अपना चैनल और अख़बार अपनी पब्लिसिटी के लिये चलायेंगे।अबे ज्यादा श्याना मत बन।ऐसे अख़बार रेल्वे स्टेशन,बस स्टैण्ड मे एमरजेंसी मे बच्चों की पोट्टी पोछने के ही काम आते हैं।महाराज।चिल्ला मत बे।मै सरकार और दूसरे भगवानो की तरह बहरा और अंधा नही हूं समझा।महाराज इससे…सुन तू ये आईडिया तो ड्राप ही कर दे।सारी दुनिया मे माऊथ पब्लिसिटी मे अपना नम्बर वन है बे।बिना किसी को अद्धी पौव्वा पिलाये अपने लोगो की खबर फ़्रंट पेज पर छा जाती है।देखा नही था क्या बे किडनी चोर डाक्टर को।साले इतने दिन तो सोनिया गांधी का विदेशी मुल का मुद्दा नही चला था।और टाईटल देखा था किडनी किंग,जैसे कोई राजा महाराजा हो।महाराज आप तो जबरन मामले को तोड़-मरोड़ रहे हो।अबे मै क्या साले तुम लोगो की जात वाला हूं जो ऐसी गंदी हरक़त करूंगा।मै सच कह रहा हूं,सच, शत-प्रतिशत्।इसको किसी चैनल की पंच लाईन मत समझ लेना।

मेरा कहना था महाराज,मैने लास्ट ट्राई मारते हुये थोड़ा टोन चेंज़ किया।क्या कहना है बे तेरा।महाराज आप की चल तो रही है मगर लोग ये तो नही जान्ते ना कि आप ही असली सरकार हो।क्या मतलब बे।मेरा मतलब ये है काम सब आपका कर रहे है मगर नाम दूसरो का हो रहा है ना। अब बताईये जब आप मेरे पास आये थे तब मै भी नही पहचानता था आपको। आपके बारे मे ब्लाग पर लिखा तो सभी लोग आपके बारे मे जानना चाहते थे। अबे चुप साले वो सब स्याने है सब जानते है और शरीफ़ बनने के चक्कर मे अंजान बन रहे है। और सुन ब्लाग जगत के सभी खांटी लोग मेरे फ़ालोअर है।फ़िर भी महाराज आपकी अपनी भी तो पहचान होना चाहिये ना।कल को आप का मोम का पुतला बनाना होगा तो क्या जानी लिवर का फ़ोटो देख कर बनायेंगे।करिया थोड़ा सा सिरियस लगा।मैने लोहा गरम देखकर शोले के ठूठ्वे ठाकुर के डायलाग को याद किया और मार दिया हथौड़ा।मैने कहा न कोई आपकी मूरत है और न कोई सूरत देखा हैं।न कोई मंदिर है और ना ही कोई आश्रम-वाश्रम्।लोकल बाबा लोगो तक़ का फ़ाईव स्टार आश्रम रहता है फ़िर आप तो सुपर-डुपर हिट भगवान हो।ऐसा लगा कि भ्रष्टराष्ह्ट्र रो पड़ेंगे।उन्होने कहा बस मुझे मालूम था तू ही मेरे बारे मे कुछ करेगा।कुछ कर,कुछ सोच्।क्या सोचा और क्या किया इसके लिये आपको भी करना पड़ेगा कल तक़ का इंतज़ार्।

Wednesday, June 10, 2009

ये तो चमत्कार हो गया प्रभू-2

मूल कथा जानने के लिए इसका भाग एक यहां पढ़ें


क्यों बे क्या सोच रहा है?करिया बाबा के यमराज नही निकलने पर, मै पहले मिले झटके से धीरे-धीरे उबर रहा था और सोच रहा था कि ये भ्रष्टराष्ट्र क्या बला हो सकती है?देवता टाईप गेट-अप तो है लेकिन सूरत से ही शक्तिकपूर नज़र आ रहा है?कौन हो सकता है?ये सोच ही रहा था कि फ़िर से वही डायलाग सुनाई दिया क्या सोच रहा है बे!कुछ नही महाराज बस यूंही,क्या यूंही?कुछ नही ये आपका नाम सुना -सुना सा लगता है!तो!नही कुछ नही! ये धृतराष्ट्र से कोई रिलेश्……,नही, कोई बात नही। जस्ट ,यूंही ही पूछ रहा था।तुझे मै धृतराष्ट्र दिखाई रहा हूं?हैं, साले देख नही रहा है मेरी सिक्स इंटू सिक्स की आंखे। अरे महाराज मै तो यूंह्…. तू बसंती है क्या बे! बार-बार यूंही यूंही कर रहा है।



एक मिनट मे तीन बार से ज्यादा बे बोल चुका था करिया मुझे।दिमाग वैसे ही आऊट हो रहा था,और शायद मेरी सूरत पे भी गुस्सा अपने आप पसर रहा था।मै सोच ही रहा था कि फ़िर करिया ने पूछा क्या घूर रहा है बे।इस बार मुझसे रहा नही गया।यमराज तो है नही!साला, पता नही , किस ग्रेड का देवता है?लगता है किसी रिजनल पार्टी के सपोर्ट से साला देवता बन गया है?मैने भी सोच लिया निपट लेंगे अब जो भी हो देखा जायेगा,और भिड़ गया करिया से।सीधे बोला ये क्या बे-बे लगा रखी है।करिया बोला हां अब आया ना अपनी असली औकात पे।क्यों बुरा लग रहा है?तो! बुरा नही लगेगा क्या?अच्छा!और तू जो हर किसी को गाली बक़ता फ़िरता है।मै।ये क्या बकरी की तरह मै मै कर रहा है बे!बड़ा शेर बना फ़िरता था।मेरा दिमाग भी अब खिसक चुका था फ़िर भी मै कंट्रोल करके चल रहा था।मैने कहा अच्छा लगता है बे बे,देवता हो भई।





ये सुन कर करिया ज़ोर से हंसा।मेरी तो रूह कांप गई।मुझे लगा कि और थोड़ी देर ये हंसेगा तो लेण्टर क्रेक हो जायेगा।मैने कहा कि इसमे हंसने कि क्या बात है,देवता ऐसी भाषा का प्रयोग करते है क्या?करिया फ़िर ज़ोर से हंसा और बोला अबे सुन्।मै वो देवताओं के गुरू मि बृहस्पति के फ़टीचर सरकारी स्कूल टाईप आश्रम मे नही पढा हूं।मै तो राक्षसो के कोच मिस्टर शुक्र आर आचार्य के हाई-टेक कोचिंग सेंटर का टाप का स्टूडेण्ट रहा हूं,समझा। अब मुझ्से ज्यादा कल्चर की उम्मीद मत रखना।मै हैरान हो गया ये किस टाईप का देवता है, राक्षसो के गुरू का शिष्य्।मैने हिम्मत करके पूछा,महाराज कृपा कर ये तो बता देते कि आप देवता है या रा….… अचानक करिया फ़ट पड़ा मूर्ख हम देवता है देवता हण्ड्रेड परसेंट देवता।तो महाराज ये संस्कृत की बजाय अंग्रेजी।तो क्या अंग्रेजी तू ही बोलेगा बे।फ़िर बे।दिमाग फ़िर आऊट होने लगा था।



मैने पूछा चलो मान लिया महाराज आप देवता हैं,मान लिया नही बे!हूं।ठीक है,आप देवता हो लेकिन ये कलर,ये गेट अप कुछ जमा नही!क्यों?अरे महाराज देवता तो चिकने होते है एकदम शाहिद कपूर की माफ़िक,बाड़ी भी एकदम फ़िट होती है सिक्स,सेवन,एट,नाईन,टेन एब्स वाली आमिर और सल्लू के समा…अबे चुप!हम थोड़ा डिफ़रेंट टाईप के देवता हैं मैगी के माफ़िक,समझा।मै हैरान रह गया ये करिया तो मैगी के विज्ञापन के बारे मे भी जानता है।मैने कहा नही महाराज मै समझ नही पाया।क्यों बे,बड़ा ड़ींग हांकता फ़िरता था कि मुझसे समझदार,मुझसा ज्ञानी,मुझसा तीसमारखां, इस ईलाके मे कोई नही हैं। नही सर ऐसी कोई……… अबे चुप्।साले छोटे-छोटे बच्चों को नये-नये रिपोर्टरो को बिठा कर रोज़ अपनी पुरानी घिसी-पिटी रिपोर्ट का ज्ञान ठेलता है और अब जब काम की बात होने का समय आया तो एड़ा बनकर पेड़ा खाना चाह रहा है।मैने गुस्से मे कहा,देखो महाराज मेरी रिपोर्ट के बारे मे कुछ मत कहन…मेरी बात आधे मे काट कर करिया बोला क्यों?बता पिछले पांच साल मे क्या लिखा है?

मेरी तो सांस अटक गई।मै बोला छोड़ो ये सब काम की बात बोलो।करिया बोला काम की बात ही हो रही है बे।मै मन ही मन कसमसाया साला बे पे बे किये जा रहा है और मै कुछ कर भी नही पा रहा हूं।तू कुछ कर भी नही पायेगा बे,करिया बोला ये किसी छुटभैये की प्रेस कान्फ़्रेंस नही है कि तू बहिष्कार करवा देगा। अब तक़ मै समझ गया था कि सरेंडर के अलावा कोई चारा नही है और मैने हथियार डालते हुये कहा जो आप क्या चाह्ते है महाराज्।तू तो मुलयम से भी मुलायम निकला बे इतनी ज़ल्दी सरेंडर कर देगा ये तो मैने सोचा भी नही था।खैर सुन मै तेरे पास एक खास काम से आया हूं।
मैने कहा आज्ञा दिजिये महाराज्।करिया बोला सबसे पहले ये जान ले मै भ्रष्टाचारियों का इष्ट देव हूं और मैने सुना है कि तू उन लोगो को बहुत उंगली करता है। अरे नही महाराज आप ही तो कह रहे थे कि पिछले पांच साल मे कुछ नही लिखा।अबे मुझे मत सिखा आजकल तो खबर लिखता नही है लिखवा देता है।मै सब जान्ता हूं।तेरे कारण उन लोगो को बहुत नुकसान हो रहा है।मै बोला नही करूंगा महाराज्।करिया बोला मैने ऐसा कब कहा है।अपने मन से कुछ भी बड़बड़ा रहा है,अब चुपचाप सुन ये साले मेरे फ़ालोअर आजकल स्याने हो गये हैं।ये मुझसे भी हराम खोरी पर उतर आये हैं।फ़ालोअर रोज़ बढ रहे है मगर बता एक भी मंदिर बनाया है किसी कमीने ने आजतक़ मेरे नाम का।मुझे भी साले कमिटमेण्ट मे मंदी का रोना रो रहे हैं।मै चाहता हूं उनपर नज़र रखी जाये।

मैने कहा भगवान आप तो सब जान्ते है फ़िर भी।तू चुपचाप सुन बे।साले लोकल लेवल का पत्रकार है और हर बात पे मुंह मार देता है जैसे किसी नेशनल न्यूज का एडिटर है।ये मेरे फ़ालोअर आजकल मुझे ही गच्चा दे रहे हैं।कभी इस रिश्तेदार के नाम पर तो कभी नौकर के नाम पर,तो कभी चंदे के नाम पर तो कभी मंदे के नाम पर नुकसान बताकर कमिशन तक़ मार रहे है।मै भौंच्चक होकर सुन रहा था कि साले भ्रष्टाचारी भ्रष्टराष्ट्र को भी चूना लगा रहे हैं।करिया बोला मैने बहुत सोच समझ कर फ़ैसला किया है कि तू उन पर नज़र रखेगा और मुझे डेली रिपोर्ट देगा।महाराज मर जाऊंगा, डेली…चल उसे सेटल कर लेंगे मगर तू मुझे सारी खबर् देगा समझा।मै रायपुर मे बैठ कर सब खबर कैसे दे सकता हूं महाराज्।इस पर करिया मुस्कुराया और बोला तो प्रिंसिपली तो तू मुझे सपोर्ट करने के लिये तैयार हो गया है।कैसे रिपोर्ट करेगा और सारे देश पर कैसे नज़र रखएगा ये मेरा प्राब्लम है।सारे प्राब्लम कैसे हल किये भ्रष्टराष्ट्र ने ये बताऊंगा कल्।कैसा लगी भ्रष्टराष्ट्र से मुलाकात ये बताईयेगा ज़रूर और मुझे क्या-क्या करना चाहिये ये भी बतायेंगे तो और अच्छा रहेगा मेरे लिये।