
माईक पाण्डेय ने एक सवाल के जवाब मे बताया कि हाथी वापस लौट रहे है अपने मूल स्थान की ओर्।उन्होने बताया कि छतीसगढ मे हाथीखोल नाम की जगह होना यंहा हाथियों के बहुतायत का सबूत है।उन्होने बताया कि 250 साल पहले सारे देश मे सबसे ज्यादा हाथी छत्तीसगढ मे ही होते थे।इस पर मैने उन्हे ऐतिहासिक स्थल मल्हार के बारे मे बताया कि वंहा हाथी के चित्र वाले सिक्के मिले है और बताया जाता है कि उस काल मे भारत मे हाथियो के व्यापार के लिये ये ईलाका मशहूर था।
हाथियो के उत्पात से छत्त्तीसगढ मे अब तक़ 100 से ज्यादा आदमी मर चुके हैं। करोडो रूपये की सम्पत्ति और फ़सल नष्ट हो चुकी है।100 से ज्यादा गांव बुरी तरह प्रभावित हैं। और हाथी हर साल की स्थाई समस्या हो गई है।
माईक ने कहा कि सारी समस्या हमारी खडी की हुई है। हाथियों को जंहा वे है,वंहा उनकी पसंद का खाना नही मिलता इसलिये वे यंहा चले आते हैं।जंगल काटोगे तो भुगतना तो पडेगा ही।उन्होने कहा प्रणियो मे मनुष्य सबसे बाद मे आया लेकिन अपनी असीमित ताक़त के बल पर वो मनमनी करता रहा है जिसके दुष्परिणाम अब सामने आ रहे हैं।तितली और मधुमख्खी का उदाहरण देते हुये उन्होने कहा कि ये अगर दुनिया से खतम हो जाये तो कुछ समय बाद मनुष्य अपने आप खतम हो जायेगा,क्योंकि तितली और मधुमख्खी के नही होने से परागण रुक जायेगा।
हाथी को दुनिया का सबसे पहला खेती करने वाला बताते हुये माईक ने कहा कि हाथी कभी पेड से पूरे फ़ल नही तोडता।वो अच्छे और पके फ़ल खाता है और 60 किलोमीटर दुर जाकर उसे बाहर निकाल देता है।उस्के गोबर मे बिना पचे हुये बीज अंकुरित होते है और धिरे धीरे पेड मे बदल जाते है।वो पेड की कमज़ोर डंगाल तोडता है जिससे वंहा से नई कोंपले और शाखा फ़ूटती है।
उन्होने हाथी को इंसान का सबसे बडा दोस्त बताया।उनका कहना था कि हाथी भुख से व्याकुल होकर छत्तीसगढ कि ओर चला आता है और सरगुजा ईलाके मे आदिवासियो के यंहा जमा महुये की गंध उन्हे अपनी ओर खींच लेती है।इस समस्या से बचने के लिये कारीडोर बनाये जायेंगे।इसका नक्शा अमेरीकी सेटेलाईट ली मदद से सर्वे करके तैयार किया गया है।कोशिश ये की जायेगी की हाथियो के लौटने के रास्ते मे आने वाले गांवो के बाहर ट्रेंच खोदी जाय और उसके दूसरी ओर कटहल और महुआ के पेड लगाये जायें।इसके अलावा ट्रेण्ड हथियो की मदद से उत्पाती हाथी पर नियण्त्रण पाया जाय्। अमूमन झुण्ड मे एक ही हाथी उत्पाती होता है जिसे देखकर दुसरे भी वैसा ही करते हैं। माईक अपनी योजना मे कितने सफ़ल होते है ये तो समय बतायएगा मगर उनकी सेवाओ का लाभ सरकार कितना उठा पाती है ये भी देखने वाली बात होगी।