Showing posts with label मुसलमान. Show all posts

Tuesday, September 1, 2015
अब अचानक मुसलमानो का पिछडापन याद आ गया
पटेलों के बाद अब अचानक मुसलमानो का पिछडापन याद आ
गया.आखिर ये पिछडापन अभी क्यों याद आ रहा है?क्या बिहार के चुनाव का इससे
लेना देना नही है?कैसे कहा जा सकता है कि पिछडेपन का रोना चुनाव में वोटों
की लूट के लिये नही रोया जा रहा है?क्यों अचानक याद आ रहा है पिछडापन
पटेलों को और उसके बाद अब मुसलमानों को?पटेलों के आरक्षण आंदोलन की हवा से
गुजरात को जला कर उस पर बिहार की चुनावी रोटी सेंकने की स्कीम की सफलता के
संदिग्ध हो जाने पर अब अचानक मुसलमान के पिछडापन का जिन्न बोतल से बाहर आ
गया?जिन्नो की बोतल खोली जा रही है और उन्ही जिन्नो को बाहर निकाला जा रहा
है जिससे बिहार के चुनाव में असर पड सकता है.चुनाव के बाद ये सारे जिन्न
फिर से बोतल में बंद कर दिये जायेंगे.फिर अगर मुसलमानो के पिछडापन की बात
सामने लाना अगर राजनीतिक स्टंट नही है तो फिर अगर कोई हिंदूओ के बारे में
बात के बारे में बात करे तो वो साम्प्रदायिक कैसे हो जाता है?क्या इस देश
में पिछडापन भी हिंदू और मुस्लिम हो जायेगा,विकास भी हिन्दू या मुस्लिम हो
जायेगा?क्या चुनाव में जीत हासिल करने के लिये इस तरह के हथकंडे देश को
बांटने की कीमत पर भी अपनाये जा रहे है.आखिर कब तक हिंदू मुस्लिम विवाद की
भट्ठी में नेता जनता जो भूनते रहेंगे?आखिर कब तक़?
Friday, November 20, 2009
बेटा गनिमत समझो हम लोग हैं,वर्ना यंहा पर हम नही तुम बैठे होते गरम पंचर बनाते हुये!
महफ़ूज़ भाई ने एक दिल को छू लेने वाली पोस्ट लिखी थी कल,साले पता कैसे लगेगा कि मुसलमान है।उसे पढकर एक पुराना किस्सा याद आ गया।मैने उनकी पोस्ट पर कमेण्ट कर कहा था कि वो किस्सा बताऊंगा ज़रूर और अब बता रहा हूं।दस-बारह साल पहले की बात है मै बस खरीदने नागपुर जा रहा था।मैने तब कुछ दोस्तों से कहा साथ चलो और तब संजय जो आज कांग्रेस के बड़े पदाधिकारी हैं,चंदू,गिरीश,भावेश और महमूद तैयार होकर निकल पड़े।नागपुर पंहुच कर बस देखी,खरीदी,पेमेंट दिया और ड्राईवर के हाथों गाड़ी रायपुर भिजवा दी।
उसके बाद सब आगे निकले और अमरावती और अकोला मे ट्रेव्हल एजेंट से बुकिंग की बात करके उस बस को रायपुर-अकोला चलाना तय किया और इसी खुशी मे भावेश ने कहा कि चलो शिरडी दर्शन कर आते हैं।सब तैयार हो गये और चल पड़े शिर्डी की ओर।औरंगाबाद मे संजय की ससुराल वालों के होटल मे रुके और शिरडी,शनि-शिंगनापुर के दर्शन कर के वापस लौट रहे थे।
दर्शन करने के बाद सब फ़्री मूड मे थे और खूब हंसी-मज़ाक चल रहा था।चंदू और महमूद एक दूसरे के पीछे पड़े हुये थे और एक दूसरे के गड़े हुये मूर्दे उखाडने मे लगे हुये थे।मस्ती भी हो रही थी गाडी मे और धिंगा-मस्ती के बीच अचानक़ टायर पंक्चर हो गया।सब उतरे और स्टेपनी बदलने को लेकर आपस मे विवाद करने लगे।चंदू महमूद के पीछे पडा हुआ था और जब मैने चंदू से कुछ कहा तो वो बोला पहले इस पठान को बोलो टायर बदलेगा।मैने भी हंसी-मज़ाक मे कह दिया बदल बे पठान टायर्।अब सब उसके पीछे पड़ गये।वो भी एक नम्बर का ढीठ था।सबको जवाब देता रहा और इस बीच टायर बदल कर हम लोग थोड़ा आगे बढे तो एक ढाबे के किनारे टायर वाले की दुकान दिखाई दी।मैने गाड़ी रोकी तो सबने पूछा क्यों रोक दी गाड़ी?मैने कहा पंक्चर बनवा लेते है नही तो स्टेपनी लग गई है और अगर कोई और टायर पंक्चर हुआ तो फ़ंस जायेंगे।
सब उतर गये।टायर वाले को पंक्चर बनाने के लिये दिया और वंहा फ़िर हंसी-मज़ाक का दौर शुरू हो गया।इसी बीच मैने देखा कि टायर वाले की दुकान का नाम था चांद टायर वर्क्स। बस फ़िर क्या था मैने कहा महमूद लो मियां यंहा भी कब्ज़ा।अब सब महमूद के पीछे पड़ गये और मैने कहा कि महमूद सारे हाईवे पर बेटा तुम लोगों ने कब्ज़ा कर लिया है।इस पर महमूद ने कहा कि गनीमत है हम लोग हैं वरना यंहा चांद टायर वर्क्स नही होता साले तुम लोग गरम पंक्चर बनाते रहते।पाठक टायर वर्क्स,पुसदकर टायर वर्क्स होता यंहा।सब हंसने लगे और जब कभी टायर पंक्चर होता है हम दोस्त आपस मे इस किस्से का ज़िक्र ज़रूर करते हैं।सालो बाद आज महफ़ूज़ मियां की पोस्ट पर उनके छात्र जीवन मे स्कूटर सुधारने की कोशिश देख कर उनके आदरणीय पिता जी द्वारा कि गई टिपण्णी को लिखी गई पोस्ट ने आज हम दोस्तो के बीच के किस्से की याद दिला दी।महमूद आज भी हमारा उतना ही अच्छा दोस्त है और नवरात्रि पर यंहा डोंगरगढ की प्रसिद्ध बम्लेश्वरी मैया के दर्शन के लिये हम लोग आज भी बिना उसको साथ लिये नही जाते।उसे भी मंदिर के अंदर जाने और दर्शन करने से लेकर प्रसाद ग्रहण करने मे कोई प्रहेज़ नही है।वो हमारा दोस्त नही भाई है और हर दोस्त के परिवार का सदस्य है।ये पोस्ट बस महफ़ूज़ भाई की पोस्ट पढ कर लिख रहा हूं इसका उद्देश्य किसी को बुरा कहना,किसी को नीचा दिखाना,किसी को ऊंचा साबित करना नही है।सभी से आग्रह है कि से दोस्तों के बीच हुये हंसी-मज़ाक के रूप मे ही लें और किसी भी प्रकार के पचड़े मे न घसीटें।

Tuesday, October 6, 2009
बापू! चारो ओर खून ही खून है,लाल ही लाल है!
गतांक से आगे।बापू ने मुझसे पूछा अच्छा छोड़ बाकी सारी बातें ये बता देश का क्या हाल है?मैने भी सवाल के जवाब मे सवाल दागा,बापू क्या सुनना चाहोगे?ईश्वर अल्लाह तेरे नाम,या वैश्णव जन ?बापू को कुछ समझ नही आया।वे बोले तू क्या कह रहा है।मैने कहा बापू सारे देश का हाल एक साथ कैसे सुना सकता हूं।एक एक करके सुनाता हूं।बापू बोले ठीक है जो तुझे अच्छा लगे वो सुना।
मैने कहा बापू अभी भी वक़्त है सच बोलने वाली शर्त हटा दो,सुन नही पाओगे।बापू ने कहा तू मेरी चिंता मत कर,बस सुनाता चल।तो बापू सबसे पहले आप ईश्वर अल्लाह तेरो नाम का ही हाल जान लो। आप चिल्लाते रह गये और भगवान आपकी बात मान कर सबको सन्मति देने को तैयार भी हो गया मगर सन्मति किसी ने नही ली।सबने अपने-अपने हिसाब से ईश्वर-अल्लाह को बांट लियां केवल ईश्वर अल्लाह को बांटा बल्कि उनके नाम पर देश को भी अघोषित रूप से बांट दिया।और तो और जुम्मे-जुम्मे आठ दिन हुये पैदा हुये ब्लाग को वंहा भी बंटवारा हो गया ईश्वर-अल्लाह के नाम पर ।ये तू क्या कह रहा है?बापू ने मुझसे पूछा।सच कह रहा हूं।बड़ा शौक था ना सच सुनने का तो लो सुनो।
खुब् भजन करते थे ना,क्या सोचा था,सब समझ जायेंगे?अरे बापू ये कुत्ते की दुम है जिसे अंग्रेज़ सीधा नही कर पाये वो भला भजन से…।खैर छोडो बापू।पहले ईश्वर अल्लाह के नाम पर लफ़ड़े मेरठ,कानपुर,लखनऊ,भिवंडी,हैदराबाद तक ही सीमित थे,मगर अब तो आपके स्टेट का अहमदाबाद भी इसमे शामिल हो गया है।इंदौर,मऊ,मालेगांव,मुम्बई और कई नये शहर टाप पर चल रहे हैं।कश्मीर का तो हाल ही मत पूछो।वंहा की हरी वादियों को लाल कर दिया गया है।इतना खून बह रहा है वंहा की चौक लाल हो गये हैं तो सड़क भी लाल है।चारो ओर खून ही खून है बापू,लाल ही लाल्।
बापू सुन रहे हो ना कि उपवास पे बैठने का प्रोग्राम बना रहे हो।बापू ने कहा कि तू ये सब क्या कह रहा है मेरी समझ मे नही आ रहा है।मैने कहा बापू सिर्फ़ और सिर्फ़ सच कह रहा हूं,फ़िर क्यों समझ मे नही आ रहा है।बापू बोले क्या सचमुच ऐसा हो रहा है।मैने कहा हंड्रेड एण्ड वन परसेंट बापू।ईश्वर-अल्लाह के नाम पर बंटवारे तो आज की डेट मे सबसे पाप्यूलर गेम है।फ़िल्म वाले भी इस राग को आलाप रहे हैं।कोई कह रहा है कि उसे मुसलमान होने के कारण मकान नही मिला तो कोई कहता है कि उसे अमेरिका मे रोक लिया गया।अब क्या बताऊं बापू आपको,अब तो शहादत को भी बांट दिया गया है।कुछ दिन पहले ही दिल्ली मे बाटला हाऊस मे आतंकवादियों की धर पकड़ के दौरान शहीद हुये इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा को अल्लाह के कुछ नेक बंदो ने शहीद मानने से इंकार कर दिया था।उन्होने मोहनचंद शर्मा पर गोलियां चलाने वालो को शहीद करार देने की जी तोड़ कोशिश की थी।
बापू इस देश मे अब पाकिस्तान की जीत पर जश्न और भारत की हार पर त्योहार मनाये जाते हैं।क्रिकेट के खेल मे भी खिलाडियों को ईश्वर-अल्लाह के नाम पर बांट दिया गया है।मेरे मुहल्ले के अंसार भाई अकसर ये कहते है सौ-पचास ले ले यार ये टीम से मुसलमानो को हटा दो।क्यों?ऐसा क्यों कहता है अंसार?बापू ने पूछा।मैने बताया बापू अंसार भाई का कहना है अगर ठीक खेला तो ठीक वरना लोग सीधे मां-बहन की गाली बकते अहै और कहते है साले……… गद्दार कंही के।अब बताओ एक आदमी ठीक से नही खेलता और देश मे रहने वाले हमारे सारे भाईयों को गद्दार करार दे देते हो।मां-बहन अलग करते हो।इससे तो अच्छा है भैया खिलाओ ही मत्।बापू सन्न खड़े थे।मैने पूछा क्या हुआ बापू?तू सच कह रहा है क्या?हां बापू सच!सौ प्रतिशत्म्म्म्म्म्म्म्म्म्म्म बापू ने गहरी सांस ली और कहा छोड़ ये सब तो मेरे समय ही शुरु हो गया था।कोई दूसरी बात कर्।मेरे और बापू के बीच क्या बात हुई बताऊंगा कल्।

Subscribe to:
Posts (Atom)