Showing posts with label दंगे. Show all posts
Showing posts with label दंगे. Show all posts

Sunday, August 2, 2015

दंगो और जातिवाद के जिन्न को बोतल से निकालने पर तुले हुये है न्यूज़ चैनल्स

एक चैनल वाले ओवेसी को लाये तो दूसरे साक्षी महाराज को पकड लाये और बहस क्या कर रहे है सिर्फ और सिर्फ नफरत/ज़हर फैला रहे हैं.पता नही चाहते क्या है? दंगो और जातिवाद के जिन्न को बोतल से निकालने पर तुले हुये लगते है और फिर क्या इन्हे ओवेसी और साक्षी महाराज के अलावा कोई और मिलता ही नही?सिवाय गोडसे,गुजरात,गोधरा,एक बच्चे,चार बच्चे राम मंदिर/बाबरी मस्ज़िद इसके अलावा कुछ नही.इनकी बकवास पर कुछ तो कंट्रोल होना चाहिये?न्यूज़ दिखाये कम से कम,सिर्फ व्यूज़ तो न दिखाये,वो भी ज़हर भरे.और ये मीडिया ट्रायल एक्सपर्ट,सवाल तो ऎसे अंदाज़ में करते है जैसे दुनिया वही चला रहे हैं.हद है ज़हर भरी बहसो की.

Tuesday, July 29, 2014

गले के साथ दिल भी मिले तब आयेगा ईद की सेवाईंयो का असली मज़ा।

आज़ादी के बाद सात दशक पूरे होने का जा रहे हैं मगर इन सालों में लगता नही है कि हम दिलों को जोड पाये हैं।बंटवारे का दर्द कम कर पायें है।विभाजन की खाई पाट पाये हैं।अगर ऐसा कुछ हुआ होता तो कम से कम वो सब तो नही होता जो आज हो रहा है।चाहे हम इसके लिये राजनीति को ज़िम्मेदार ठहराये या तुष्टिकरण को।मगर उन सबसे पहले ज़िम्मेदार हम खुद है जो आज एक दूसरे के खून के प्यासे हो रहे है।सुना है गले मिलने से दिल मिलते है।सालो से सैकडो हजारो से गले भी मिल चुका हूं मैं और आज भी मिलूंगा।मैं ही नही सारा देश एक दूसरे से गले मिलेगा,वो लोग भी जो आस्तिनो में खंजर रखते है और वे भी जिन्हे सिर्फ़ गले मिलते समय तस्वीर खिंचवाने का,छपवाने से मतलब होता है।चाहे दिल मिले न मिले,गले मिलते है लोग।पता नही कब उनके गले मिलने मे असर होगा और कब गले के साथ साथ दिल भी मिलेंगें।नाउम्मीद तो नही हूं क्योंकि मै तो बचपने से ही मुस्लिम बहुल मुहल्ले में रहता था और आधी ज़िंदगी वंही काट आया।आज भी जाऊंगा तो सब दिल से गले मिलेंगे,दिल छुपा कर नही।मैं पूरे मुहल्ले के लिये आज भी वही हूं जो 20 साल पहले था।उनकी सेवाईंयो में वही मिठास है और प्यार भी असली।पता नही गली मुहल्लों का शुद्ध प्यार राजनीति के बाज़ार में अपना वजूद बना पायेगा।मेरे लिये सत्तार उर्फ़ रज्जू आज भी राजेन्द्र ही है।सालो से उसे राजेन्द्र कहता आ रहा हूं,न कभी उसने विरोध किया और न ही कभी घर पर राजेन्द्र कह कर आवाज़ लगाने पर अम्मा ने कुछ कहा।अम्मा हमेशा हंस कर कहती कि राजेन्द नही है बेटा।मुझे बेटा के अलावा कभी कुछ नही कहा।इस्लाम,हक़ीम,सलीम,मुजीब,कल्लू,मटल्लू,सल्लू सब वैसे के वैसे ही हैं,बस उम्र के सिवाय कुछ नही बदला।आज भी लगता है कि जैसे सब कुछ कल की बात हो पर समय बहुत दूर ले आया है।जिस तेजी से नफ़रत बांटी जा रही है,जिस तेजी से विभाजन की खाई को और गहरा किया जा रहा है,जिस तेजी से बंटवारे के ज़ख्मो को कुरेदा जा रहा है,जिस तेजी से जात-पात के नाखूनों को तेज किया जा रहा है,उससे तो लगता है कि आने वाले दिनों में गले मिलने की बात तो सपना ही हो जायेगी।पर उन लोगों से हम लोगों की संख्या ज्यादा है फ़िर भी हम प्यार को बांट नही रहे है।गले मिलते तो है मगर उससे मिले प्यार को फ़ैला नही रहे है,शायद इसलिये अमन चैन के इस टापू पर प्यार सिकुडता और नफ़रत फ़ैलती नज़र आती है।मगर अब बहुत हो चुका है समय आ गया है हम सबको आगे आना ही होगा,नफ़रत की सियासत पर लगाम लगाना ही होगा,तब होगा ईद का असली मज़ा,सेवाईंयो की शुद्ध मिठास और गले के साथ साथ दिल के भी मिल जाने का एहसास।ईद मुबारक़ हो सभी को,उनको भी जो गले तो मिलते है मगर महज दिखावे के लिये।

Monday, February 27, 2012

क्या आपने देखा है कभी रूदालियों को गोधरा-गुजरात के अलावा देश के किसी और हिस्से मे होने वाले अन्याय पर?

गोधरा-गोधरा-गोधरा.गुजरात-मोदी-दंगे-अल्पसंख्यक,अन्याय-न्याय.सुनसुन कर कान पक गये.एक ही गोधरा-गुजरात राग आलापता कथित धर्मनिरपेक्ष मीडिया किसी न किसी बहाने गोधरा रेल काण्ड के बाद फैले दंगो के ज़ख्मों पर मरहम लगाने के बहाने उसे कुरेदता आ रहा है और शायद इसी कारण उसके ज़ख्म हरे के हरे हैं.अच्छा है पीडितों को न्याय दिलाने की मुहिम चलाना अच्छा है,मगर क्या दंगे सिर्फ गुजरात में ही हुये हैं?क्या अल्पसंख्यको के साथ सिर्फ गुजरात मे ही अन्याय हुआ है?क्या कश्मीर के पण्डितो के साथ वो सब नही हुआ?क्या कश्मीरी पण्डितों की तरह इस देश में अपनी ज़मीन छोडने पर और कोई कौम मज़बूर हुई है?क्या उत्तर पूर्व में हिंदी भाषियों के साथ वो सब नही हो रहा है?क्या गुजरात के दंगों के अलावा सिक्खों के नरसंहार पर ऎसी रिपोर्ट किसी ने देखी है कभी मीडिया में?क्या कभी कभार कश्मीर के दंगा पीडितों पर भी इस तरह की बहस दिखेगी टीवी पर?क्या मानवाधिकार कार्यकर्ता कभी कश्मीरियों को न्याय दिलाने के लिये अपने कानूनी दांव पेंच का इस्तेमाल करेंगे?क्या गोधरा-गुजरात की तरह दिल्ली-कश्मीर और उत्तर पूर्व पर समय-समय पर ऎसे कार्यक्रम दिखा पायेगा?क्या अल्पसंख्यक याने सिर्फ मुसलमान या ईसाई ही होते है?क्या दिल्ली के सिक्ख,कश्मीर के पण्डित अल्पसंख्यक नही हैं?क्या धर्मनिरपेक्षता का मतलब सिर्फ मुसलमानो के हितो की बात करना है?फिर हिंदूओं के हितों की बात करना साम्प्रदायिकता क्यों?क्या आपने देखा है कभी रूदालियों को गोधरा-गुजरात के अलावा देश के किसी और हिस्से मे होने वाले अन्याय पर?मैंने तो नही देखा आज तक़.

Sunday, September 18, 2011

क्या सिर्फ़ गुज़रात मे ही दगे गुये है?कोई तो बोलो,पंजाब नही तो दिल्ली या आसपास हुये दगों पर ही बोल दो

गुजरात माने दंगे!मोदी यानी नरसंहार!गोधरा रेल कांड का कोई माने नही,बेस्ट बेकरी कांड इंसानियत पर बदनुमा दाग!मोदी का उपवास नाटक!कांग्रेस का अनशन नाटक नही नाटक की पोल खोलने वाला!मोदी यानी राजनैतिक अछूत!और कभी दिल्ली से शुरु हुये राष्ट्रव्यापी दंगे!वो क्या नरसंहार नही थे!उन पर खामोशी के क्या मायने!उन दंगो पर कोई बहस नही!कोई कोर्ट-कचहरी नही!आखिर क्यों?क्या सिर्फ़ गुज़रात मे ही दगे गुये है?कोई तो बोलो,पंजाब नही तो दिल्ली या आसपास हुये दगों पर ही बोल दो।

Tuesday, October 6, 2009

बापू! चारो ओर खून ही खून है,लाल ही लाल है!

गतांक से आगे।बापू ने मुझसे पूछा अच्छा छोड़ बाकी सारी बातें ये बता देश का क्या हाल है?मैने भी सवाल के जवाब मे सवाल दागा,बापू क्या सुनना चाहोगे?ईश्वर अल्लाह तेरे नाम,या वैश्णव जन ?बापू को कुछ समझ नही आया।वे बोले तू क्या कह रहा है।मैने कहा बापू सारे देश का हाल एक साथ कैसे सुना सकता हूं।एक एक करके सुनाता हूं।बापू बोले ठीक है जो तुझे अच्छा लगे वो सुना।

मैने कहा बापू अभी भी वक़्त है सच बोलने वाली शर्त हटा दो,सुन नही पाओगे।बापू ने कहा तू मेरी चिंता मत कर,बस सुनाता चल।तो बापू सबसे पहले आप ईश्वर अल्लाह तेरो नाम का ही हाल जान लो। आप चिल्लाते रह गये और भगवान आपकी बात मान कर सबको सन्मति देने को तैयार भी हो गया मगर सन्मति किसी ने नही ली।सबने अपने-अपने हिसाब से ईश्वर-अल्लाह को बांट लियां केवल ईश्वर अल्लाह को बांटा बल्कि उनके नाम पर देश को भी अघोषित रूप से बांट दिया।और तो और जुम्मे-जुम्मे आठ दिन हुये पैदा हुये ब्लाग को वंहा भी बंटवारा हो गया ईश्वर-अल्लाह के नाम पर ।ये तू क्या कह रहा है?बापू ने मुझसे पूछा।सच कह रहा हूं।बड़ा शौक था ना सच सुनने का तो लो सुनो।

खुब् भजन करते थे ना,क्या सोचा था,सब समझ जायेंगे?अरे बापू ये कुत्ते की दुम है जिसे अंग्रेज़ सीधा नही कर पाये वो भला भजन से…।खैर छोडो बापू।पहले ईश्वर अल्लाह के नाम पर लफ़ड़े मेरठ,कानपुर,लखनऊ,भिवंडी,हैदराबाद तक ही सीमित थे,मगर अब तो आपके स्टेट का अहमदाबाद भी इसमे शामिल हो गया है।इंदौर,मऊ,मालेगांव,मुम्बई और कई नये शहर टाप पर चल रहे हैं।कश्मीर का तो हाल ही मत पूछो।वंहा की हरी वादियों को लाल कर दिया गया है।इतना खून बह रहा है वंहा की चौक लाल हो गये हैं तो सड़क भी लाल है।चारो ओर खून ही खून है बापू,लाल ही लाल्।

बापू सुन रहे हो ना कि उपवास पे बैठने का प्रोग्राम बना रहे हो।बापू ने कहा कि तू ये सब क्या कह रहा है मेरी समझ मे नही आ रहा है।मैने कहा बापू सिर्फ़ और सिर्फ़ सच कह रहा हूं,फ़िर क्यों समझ मे नही आ रहा है।बापू बोले क्या सचमुच ऐसा हो रहा है।मैने कहा हंड्रेड एण्ड वन परसेंट बापू।ईश्वर-अल्लाह के नाम पर बंटवारे तो आज की डेट मे सबसे पाप्यूलर गेम है।फ़िल्म वाले भी इस राग को आलाप रहे हैं।कोई कह रहा है कि उसे मुसलमान होने के कारण मकान नही मिला तो कोई कहता है कि उसे अमेरिका मे रोक लिया गया।अब क्या बताऊं बापू आपको,अब तो शहादत को भी बांट दिया गया है।कुछ दिन पहले ही दिल्ली मे बाटला हाऊस मे आतंकवादियों की धर पकड़ के दौरान शहीद हुये इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा को अल्लाह के कुछ नेक बंदो ने शहीद मानने से इंकार कर दिया था।उन्होने मोहनचंद शर्मा पर गोलियां चलाने वालो को शहीद करार देने की जी तोड़ कोशिश की थी।

बापू इस देश मे अब पाकिस्तान की जीत पर जश्न और भारत की हार पर त्योहार मनाये जाते हैं।क्रिकेट के खेल मे भी खिलाडियों को ईश्वर-अल्लाह के नाम पर बांट दिया गया है।मेरे मुहल्ले के अंसार भाई अकसर ये कहते है सौ-पचास ले ले यार ये टीम से मुसलमानो को हटा दो।क्यों?ऐसा क्यों कहता है अंसार?बापू ने पूछा।मैने बताया बापू अंसार भाई का कहना है अगर ठीक खेला तो ठीक वरना लोग सीधे मां-बहन की गाली बकते अहै और कहते है साले……… गद्दार कंही के।अब बताओ एक आदमी ठीक से नही खेलता और देश मे रहने वाले हमारे सारे भाईयों को गद्दार करार दे देते हो।मां-बहन अलग करते हो।इससे तो अच्छा है भैया खिलाओ ही मत्।बापू सन्न खड़े थे।मैने पूछा क्या हुआ बापू?तू सच कह रहा है क्या?हां बापू सच!सौ प्रतिशत्म्म्म्म्म्म्म्म्म्म्म बापू ने गहरी सांस ली और कहा छोड़ ये सब तो मेरे समय ही शुरु हो गया था।कोई दूसरी बात कर्।मेरे और बापू के बीच क्या बात हुई बताऊंगा कल्।