Showing posts with label मोमबत्ती. Show all posts
Showing posts with label मोमबत्ती. Show all posts

Thursday, November 26, 2009

आज मूड़ बहुत खराब है!

एक माईक्रोपोस्ट के बहाने छोटा सा सवाल सामने रख रहा हूं,अगर जवाब मिला तो अच्छा लगेगा वरना ब्लागिंग तो मज़बूरी हो ही गई है।आज मूड़ बहुत खराब है!लिखने का मन नही कर रहा था इसलिये आज दूसरों का लिखा पढता रहा और जैसा समझ मे आया उस पर कमेण्ट भी करता रहा।ये काम तो चल ही रहा था मगर दिल-दिमाग ठिकाने पर नही थे।वंहा रह-रह कर सवालों के अंधड़ उठ रहे थे।सवाल तो बहुत से हैं मगर फ़िलहाल सिर्फ़ एक ही,इस देश मे शहीदों को याद करने के लिये मोमबत्ती तो सब जला सकते है मगर वंदे मातरम नही गा सकते,आखिर क्यों?बस इससे ज्यादा कुछ नही लिखूंगा,आज मेरा मूड बहुत खराब है।