Showing posts with label black money. Show all posts
Showing posts with label black money. Show all posts

Thursday, June 9, 2011

पीएम खुद अपनी सम्पत्ति का ब्यौरा दे रहे हैं!इसका मतलब आपकी अपील पर एक भी मंत्री ने अमल नही किया!

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने मंत्रियों से कहा था सम्पत्ति का ब्योरा देने के लिये।पीएमओ से चिट्ठी भी लिखी गई थी सब को।उस चिट्ठी का कितना असर हुआ ये तो पता नही और कित्ने मंत्रियों मे उस पर अमल किया ये भी खबर नही है मगर खुद उनका अपनी सम्पत्ति का ब्यौरा देने की पहल करना इस बात क संकेत देता है कि किसी ने भी उनके दफ़्तर की चिट्ठी का नोटिस तक़ नही लिया और उन्हे खुद पहल करके इस बारे में मंत्रियों को शर्मसार करके सम्पत्ति का ब्यौरा देने के लिये मज़बूर करने वाला कदम उठाया।खैर ये अच्छा किया आपने ब्यौरा देकर हो सकता है कि बहुत से मंत्री भी अपनी यंहा कि सम्पत्ति का ब्यौरा दे देंगे मगर उस सम्पत्ति या काले धन का ब्यौरा कौन देगा जो विदेशों मे जमा है।माना आप ईमानदार है और आप पर कोइ उंगली भी नही उठाता है।और इसिलिये तो आपको लोकपाल बिल के दायरे से बाहर रखा गया है,मगर सवाल आपका नही है आपकी टीम में छिपे बैठे राजाओं का है,कलमाडियों का है,कन्निमोज़ी का है और उन जैसे बहुतेरे लोगों का है।वैसे भी जनता को मालुम है कि आपके पास से कुछ निकल्ने वाला नही है,जंहा माल दबा है सबकी नज़र उधर है।सम्पत्ति का ब्यौरा मामंगने मे ही आपको दो साल लग गये हैं।आप मांगते भी नही शायद अगर इस तरह अन्ना और बाबा आपको डिस्टर्ब नही करते तो।खैर देखते हैं कि कितने मंत्री हिसाब देते हैं और कब देते हैं।कंही अगला चुनाव ना आ जाये हिसाब-किताब करते-करते।

Sunday, June 5, 2011

बाबा रामदेव आपका ये चेला आपके साथ है, बिना किसी शंका-कुशंका के।सवाल सिर्फ़ भ्रष्टाचार को मिटाने का है।

बाबा रामदेव आज की तारीख मे कौन नही जानता उन्हें।सारे देश में भ्रष्टाचार को मिटाने की अलख जगा दी है।अंग्रेज़ों के बाद काले अंग्रेज़ो य देसी अंग्रेज़ों द्वारा लूट खसोट कर विदेशी बैंको मे जमा धन को वापस लाकर राष्ट्रीय संपत्ति घोषित कराने की मांग पर अड़े बाबा रामदेव।याद आता है एक अविस्मरणीय क्षण जब बाबा ने मुझे गले लगा लिया था।मौका था रायपुर आये बाबा का प्रेस क्लब मे स्वागत करने का।बाबा ने प्रेस क्लब परिवार को संबोधित कर जो कहा सो अलग भारत स्वाभिमान मंच की औपचारिक घोषणा भी उन्होने वंही की थी।प्रेस को जब सवाल करने के लिये आमंत्रित किया गया तो अधिकांश पत्रकारों ने मुझे लेकर उन पर सवाल दागे थे।सबने पूछा था कि आपकी बगल मे बैठा शख्स सबसे ज्यादा अलाल है तो बाबा मुस्कुराये और उन्होने तब कहा था मैं तेरा गुरू हूं दक्षिणा लिये बिना नही जाऊंगा,बोल देगा या नही।मैं क्या कहता मेरी तो सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई थी।मैने उस समय कहा था बाबा जो आप चाहे मैं दूंगा। और ठहाकों के दौर के बीच उन्होने कहा था जब मैं चाहूंगा इससे ले लुंगा।                                                                                                                                                                 और आज समय आ गया है जब मुझे उन्हे गुरु दक्षिणा देना ही पड़ेगा,और मैं देने को तैयार भी हूं।मैं आज से भ्रष्टाचार के खिलाफ़ जारी हर मुहीम मे शामिल रहूंगा।शायग यही मेरी उन्हे आदर्श गुरु दक्षिणा होगी।चाहे जिसे जो कहना है वो कहे मगर मै तो यही कहता हुं कि उसने जो कुछ भी किया सही किया और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ या तो आप खुद बोलिये या फ़िर खामोश रहकर विदेशों मे जमा काले धन पर कुंडली मारे काले नागों को तंदरूस्त होने क मौका दे रहे हैं आप लोग्।मैं इस मुद्दे पर बाबा,अन्ना और जो कोई भी हो उसके साथ खड़ा हुं और मरते दम तक़ लड़ूंगा इस बुराई के खिलाफ़ जिसके कारण हमारे करोड़ों भाई-बन्धु भूखे मर रहे हैं और चन्द लोग सोने की थाली में छप्पन भोग चख रहे हैं।चाहे इस मामले में कितने ही किन्तु-परन्तु सवाल हो,मैं तो दिल से बाबा रामदेव के साथ हूं,आखिर उन्होने भी तो मुझे दिल से लगा लिया था।