Showing posts with label मनमोहन सिंह. Show all posts
Showing posts with label मनमोहन सिंह. Show all posts
Monday, August 15, 2011
भारतीय क्रिकेट टीम और मनमोहन सिंह में क्या समानता है? भारतीय क्रिकेट टीम और मनमोहन सिंह में क्या समानता है?
स्वतंत्रता दिवस की बधाई के साथ एक सवाल और साथ मे उसका जवाब भी।बताईये भारतीय क्रिकेट टीम और मनमोहन सिंह में क्या समानता है? दोनो के कोच विदेशी हैं!
Labels:
coach,
cricket team,
manmohan singh,
क्रिकेट टीम,
मनमोहन सिंह,
स्वतंत्रता दिवस
Wednesday, July 13, 2011
क्या मंत्रीमडल के फ़ेरबदल पर प्रधानमंत्री का सफ़ाई देना देश के लिये दुर्भग्यपूर्ण नही है?
एक मंत्री के विभाग बदलने पर अगर प्रधानमंत्री ये कहे कि उसका विभाग उद्योग लाबी के दबाव से नही बदला गया है।क्या मंत्रीमंडल के फ़ेरबदल पर प्रधानमंत्री की ये सफ़ाई देश क्के लिये दुर्भाग्यजनक नही है?क्यों हटाया जैराम रमेश को ये सवाल तो हर ज़िम्मेदार नगरिक के मन मे ऊठ रहा है।क्या मध्यावधि चुनाव के लिये धन बटोरना ज्यादा जरूरी है?सफ़ाई क्यों दी जवाब तो देना ही पड़ेगा प्रधानमंत्रीजी।
Labels:
manmohan singh,
ministry.,
prime minister,
reshuffle,
फ़ेरबदल,
मंत्रालय,
मंत्रीमंडल,
मनमोहन सिंह
Thursday, June 9, 2011
पीएम खुद अपनी सम्पत्ति का ब्यौरा दे रहे हैं!इसका मतलब आपकी अपील पर एक भी मंत्री ने अमल नही किया!
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने मंत्रियों से कहा था सम्पत्ति का ब्योरा देने के लिये।पीएमओ से चिट्ठी भी लिखी गई थी सब को।उस चिट्ठी का कितना असर हुआ ये तो पता नही और कित्ने मंत्रियों मे उस पर अमल किया ये भी खबर नही है मगर खुद उनका अपनी सम्पत्ति का ब्यौरा देने की पहल करना इस बात क संकेत देता है कि किसी ने भी उनके दफ़्तर की चिट्ठी का नोटिस तक़ नही लिया और उन्हे खुद पहल करके इस बारे में मंत्रियों को शर्मसार करके सम्पत्ति का ब्यौरा देने के लिये मज़बूर करने वाला कदम उठाया।खैर ये अच्छा किया आपने ब्यौरा देकर हो सकता है कि बहुत से मंत्री भी अपनी यंहा कि सम्पत्ति का ब्यौरा दे देंगे मगर उस सम्पत्ति या काले धन का ब्यौरा कौन देगा जो विदेशों मे जमा है।माना आप ईमानदार है और आप पर कोइ उंगली भी नही उठाता है।और इसिलिये तो आपको लोकपाल बिल के दायरे से बाहर रखा गया है,मगर सवाल आपका नही है आपकी टीम में छिपे बैठे राजाओं का है,कलमाडियों का है,कन्निमोज़ी का है और उन जैसे बहुतेरे लोगों का है।वैसे भी जनता को मालुम है कि आपके पास से कुछ निकल्ने वाला नही है,जंहा माल दबा है सबकी नज़र उधर है।सम्पत्ति का ब्यौरा मामंगने मे ही आपको दो साल लग गये हैं।आप मांगते भी नही शायद अगर इस तरह अन्ना और बाबा आपको डिस्टर्ब नही करते तो।खैर देखते हैं कि कितने मंत्री हिसाब देते हैं और कब देते हैं।कंही अगला चुनाव ना आ जाये हिसाब-किताब करते-करते।
Labels:
black money,
manmohan singh,
pmo,
property,
पीएमओ,
ब्यौरा।,
मनमोहन सिंह,
सम्पत्ति
Saturday, May 23, 2009
क्या मनमोहन सिंह राजकुमार है?
एक माईक्रोपोस्ट हाज़िर है।टीवी वाले कुछ भाई चिल्ला रहे थे राजतिलक! देखिये राजतिलक!और खूब बड़े सिंहासन पर मनमोहन सिंह को बैठे दिखाते रहे!अब सवाल ये उठता है क्या मनमोहन सिंह राजकुमार है? क्या हम लोकतंत्र मे जी रहे हैं? या फ़िर से राजशाही लौट आई है?क्या जनता ने उन्हे राजा बनाने के लिये उनकी पार्टी को वोट दिया है?क्या वे खुद कह रहे है कि उनका राजतिलक हो रहा है?क्या उनकी पार्टी कह रही है कि उनका राजतिलक होने जा रहा है?जब कोई नही कह रहा तो ये टी वी वाले चारण और भाट की तरह क्यो चिल्ला रहे है राजतिलक!राजतिलक्।लोकतंत्र मे ऐसी भाषा या ऐसे शब्द ऐसे विशेष्ण पता नही किस मानसिकता का सबूत हैं?
Labels:
टीवी न्यूज़ चैनल,
मनमोहन सिंह,
राजतंत्र,
राजतिलक,
लोकतंत्र
Subscribe to:
Posts (Atom)