Showing posts with label meenabazar. Show all posts
Showing posts with label meenabazar. Show all posts

Sunday, May 30, 2010

ज़िंदगी के लिये मौत की छलांग!

ज़िंदगी के लिये मौत की छलांग!जी हां ये सच है और उस छलांग की कीमत भी कितनी?आप कल्पना भी नही कर सकते कि इंसान की ज़िंदगी इतनी सस्ती है।महज़ कुछ सौ रूपये,बस।एक छ्लांग के लिये इतना और छलांग सही हुई तो दूसरी छलांग की तैयारी और अगर एक बार भी चूक हुई तो फ़िर भगवान ही मालिक है।महंगाई के इस दौर मे जब हर चीज़ रोज़ और महंगी होती जा रही है,लगता है कि इंसान की ज़िंदगी सस्ती हो रही है।अगर ऐसा नही होता तो यंहा का मंगल सिंह आज़ाद मात्र पंद्रह हज़ार रूपये मे चालीस दिन के लिये मौत की छलांग लगाने का ठेका नही लेता। पंद्रह हज़ार मे चालीस दिन और एक रात मे दो छलांग।यानी हिसाब लगाया जाये तो 187रू 50 पैसे प्रति छलांग।छ्लांग भी मौत की,चुके तो सच मे मौत और छलांग किसलिये,ज़िंदगी के लिये।
बहुत दिनो बाद मीनाबाज़ार का नाम सुना।आजकल ये सुनाई ही नही आता।उसकी जगह ले ली है फ़न वर्ल्ड,फ़न पार्क,फ़न गेम्स,फ़न फ़ेयर और जाने क्या-कया।आधुनिकतम झूलों और तकनीक के सामने परंपरागत मीनाबाज़ार शायद गुम हो रहे हैं।खैर मीनाबाज़ार का नाम सुनते ही मौत की छलांग भी याद आ गई।मैने पुछवाया क्या इस मीना बाज़ार मे मौत की छलांग का प्रोग्राम है।पता चला है।मैने उस पर स्टोरी बनाने के लिये एक जूनियर को कहा और दो-तीन दिन तक खुद गया लेकिन छलांग हो नही पाई,कारण कुयें मे पानी टिक नही रहा था।रिपेयरिंग के बाद छ्लांग हुई।

सत्तर फ़ीट ऊंची एक दम सीधी सीढी पर चढकर शरीर पर आग लगा कर नीचे बने मात्र दस फ़ीट चौडे कुयें मे कूदना सच मे मौत की छलांग ही है।ज़रा सा चुके और खेल खतम।मंगल सिंह आज़ाद अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ यंहा रहता है।वो इस खेल का पुराना महारथी है।जब ये खेल बंद सा हो गया है तो अपनी ज़िंदगी की गाडी जैसे-तैसे खींच रहा था।अचानक उसे ये करतब दिखाने का मौका मिला तो वो ना नही कर सका और लगा दी उसने अपनी ज़िंदगी दो सौ रूपये प्रति छलांग के हिसाब से दांव पर्।जब उसका इंटरव्यूह का प्रसारण लोकल केबल न्यूज़ पर किया तो वो स्टूडियो आया और भावुक हो गया।खैर ज़िंदगी को दांव पर लगाने की क्या मज़बूरी होगी ये तो सवाल मेरे सामने था ही एक और सवाल सामने था क्या सच मे इंसान की ज़िंदगी इतनी सस्ती है?