Saturday, January 24, 2009

पुलिस के तीन और जवान लापता? नक्सलियों पर अपहरण का शक?

बस्तर मे आठ दिनो पहले हुई मुठभेड़ के बाद से लापता महिला कांस्टेबल का तो पुलिस पता लगा नही पाई है और अब उसके तीन और जवानो के लापता होने की खबर सामने आई है। इधर बस्तर मे नक्सली गाड़िया फ़ूंक रहे है, सड़के काट रहे है और कुछ ईलाको की बिजली भी काट चुके हैं और पुलिस है कि शहरों मे कबाड़ियों के यार्ड़ मे छापे मार कर मस्त है।पता नही लापता महिला कांस्टेबल किरण उसेंडी का क्या हाल है?

बस्तर के आमाबेडा के तीन जवान उस ईलाके मे मोबाईल का नेट्वर्क पकडने वाले गांव के लिये निकले थे।तीनो सादी वर्दी मे बिना हथियार गये थे ताकि नक्सलियो को शक़ ना हो।गुरूवार की शाम दो मोटर सायकल मे निकले जवानो का अब तक़ कोई पता नही चल पाया है।तीनो मोबाईल पर अपने घर बात करने के लिये निकले थे।लापता जवान लखन नेताम,चंद्रशेखर ठाकुर धमतरी और दुर्ग के और सशस्त्र बल का जवान रामप्रको काश तिवारी गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

नक्सलियों ने द्ण्डकारण्य बंद के दौरान सड़को पर अपना वर्चस्व बनाये रखने की गरज़ से फ़िर से दो मालवाहक गाड़ियो मे आग लगा दी।रात को तो सवारी गाड़ियो को खुद पुलिस रोकने लगी है।रेल यातायात पर पहले दिन खासा असर रहा। बस्तर के मर्दापाल ईलाके का तो सड़क मार्ग के ज़रिये सारे ईलाकों से सम्पर्क काट दिया गया है।उस इलाके का सड़क सम्पर्क ठीक नही किया जा पा रहा है।काम के लिये मज़दूर नही मिल रहे हैं। अस्पताल मे दवा खतम होते आ रही है।

कुछ गावों मे कई दिनो से बिजली नही हैं। नक्सलियो ने तार काट ड़ाले है।सुधार काम कब तक़ खतम होगा कहा नही जा सकता।इसके बावजूद सरकार बस्तर मे अपनी सरकार होने का दावा करती है जो कभी-कभी समझ से परे लगता हैं। नये पुलिस मंत्री ननकी राम कंवर भी एक-दो दमदार बयान देने के बाद से प्रदेश से जुआ-सट्टा, अवैध शराब और कबाड़ियोंके सफ़ाये मे जुट गये है। ऐसा लग रहा है कि प्रदेश मे लोहा चोरी,जुआ-सटटा और अवैध शराब की बिक्री नक्सल समस्या से बड़ी हो गई है।

6 comments:

भारतीय नागरिक - Indian Citizen said...

durbhagya tha ya shadyantra tha koi ki netaji laapta ho gaye, bhagat ji ko faansi dilwa di gayi, naxali, neta, apradhi, bade sahukar, media mughal aur adhikari sab ek hi thaili ke chatte-batte hain.

ताऊ रामपुरिया said...

नये पुलिस मंत्री ननकी राम कंवर भी एक-दो दमदार बयान देने के बाद से प्रदेश से जुआ-सट्टा, अवैध शराब और कबाड़ियोंके सफ़ाये मे जुट गये है। ऐसा लग रहा है कि प्रदेश मे लोहा चोरी,जुआ-सटटा और अवैध शराब की बिक्री नक्सल समस्या से बड़ी हो गई है।

एक बार नक्सल समस्या तो सुलझ भी जायेगी पर ये वाली नही सुलझेगी कभी भी. :)

रामराम.

Vinay said...

बहुत बुरी ख़बर है

---आपका हार्दिक स्वागत है
गुलाबी कोंपलें

राज भाटिय़ा said...

राम भरोसे मेरा भारत
धन्यवाद

विवेक सिंह said...

भगवान भरोसे सब चल रहा है जी !

NIRBHAY said...

kya bhagwan bharose chal raha hai?
sab neta bharose chal raha hai. kabadi, sattebaj, juorion ko message diya ja raha hai ki ab ''BODI'' idhar bhaskao ab hum hai desh ke rakhwale, sab busy hai note ke chakkar me.
Rahi bat naxalalites ki toh baat saaf hai woh log Police ke karmachariyon ko marten hai, aasan hai, berojgari hai, de do 8-10 hazar rupiye ki naukari aur puri naitik jimmedari un par daal do, ek 303 ki banduk ya semi automatic gun dhara do, goli chalayi toh ek ek goli ka hisab aur used goli ka khoka jama karna padta hai. Mar dalo sabhi garibon ko jo pet ke nam par Police me bharti hote hai.
Idhar sabhi Rolling Mills, Mini Steel plant, Sponge Iron Netaon ki hai jo poora chori ka maal khapaten hai unko RAJYASHRAYA de do.
nautanki hai Naxal samasya, yeh rahegi toh central govt. kee add. milti rahegi uska bhi paisa khao.
Hum logon ko hizda bana diya hai in logon ne. WE ARE NOT THE CITIZEN OF INDIA, we are the VOTER only.