Showing posts with label अंग्रेज़ी. Show all posts
Showing posts with label अंग्रेज़ी. Show all posts

Friday, August 14, 2015

अंग्रेज़ी में लिखी हिंदी,धन्य हो देशभक़्त पप्पू भैया

अंग्रेज़ी में लिखी हिंदी पढने वाले राष्ट्रभक़्त की राष्ट्रभक़्ती को सलाम.उनके राष्ट्रप्रेम को प्रणाम,देश की उन्नति के लिये उनके संघर्ष को साष्टांग दण्डवत करने को जी कर रहा है.है कोई माई का लाल जो हिंदी को अंग्रेज़ी में लिखे.लोग मज़ाक उडा रहे है,मगर ये मज़ाक का विषय नही है.ये तो अंग्रेज़ो को हमे गुलाम बनाने की सज़ा है जो उनकी भाषा को अपनी भाषा का वाहक बना दिया.पता नही लोग कब समझेंगे देशभक़्ति के इस इंग्लिश स्टाईल को.बेवजह हिंदी के अल्पग्यान की बात कर रहे है.भाई समरथ को नही कोई दोष गुसाई,जानते है ना सब.पूरा अंग्रेज़ी में ही पेल देते तो कोई क्या कर लेता?तब लगता लोगो को है भाई अपना पप्पू अंग्रेज़ी में एक्स्पर्ट.फिर कोई बिना ग्यान के एक्स्पर्ट होने की तोहमत भी नही लगा सकता था.बेवजह तिल का ताड बना रहे हैं,देखा है किसी को अंग्रेज़ी का ऎसा अपमान करते,और अंग्रेज़ी की पीठ पर सवार होकर हिंदी का सम्मान करते.जय हो अंग्रेज़ी में हिंदी लिखने वाले भैया की.जय हो उनके राष्ट्रभाषा के प्रति सम्मान की,प्रेम की.बुरा हो बुरी नज़र वालो को जो ऎसी ऎसी कांफिडेंशियल स्कीम भी डिस्क्लोज़ कर देते है.इट इज़ नाट फेयर.ऎनी वे,यू नो,आई लव माई कंट्री,आई लव माई हिन्दी.