Showing posts with label ईद. Show all posts
Showing posts with label ईद. Show all posts
Tuesday, July 29, 2014
गले के साथ दिल भी मिले तब आयेगा ईद की सेवाईंयो का असली मज़ा।
आज़ादी के बाद सात दशक पूरे होने का जा रहे हैं मगर इन सालों में लगता नही है कि हम दिलों को जोड पाये हैं।बंटवारे का दर्द कम कर पायें है।विभाजन की खाई पाट पाये हैं।अगर ऐसा कुछ हुआ होता तो कम से कम वो सब तो नही होता जो आज हो रहा है।चाहे हम इसके लिये राजनीति को ज़िम्मेदार ठहराये या तुष्टिकरण को।मगर उन सबसे पहले ज़िम्मेदार हम खुद है जो आज एक दूसरे के खून के प्यासे हो रहे है।सुना है गले मिलने से दिल मिलते है।सालो से सैकडो हजारो से गले भी मिल चुका हूं मैं और आज भी मिलूंगा।मैं ही नही सारा देश एक दूसरे से गले मिलेगा,वो लोग भी जो आस्तिनो में खंजर रखते है और वे भी जिन्हे सिर्फ़ गले मिलते समय तस्वीर खिंचवाने का,छपवाने से मतलब होता है।चाहे दिल मिले न मिले,गले मिलते है लोग।पता नही कब उनके गले मिलने मे असर होगा और कब गले के साथ साथ दिल भी मिलेंगें।नाउम्मीद तो नही हूं क्योंकि मै तो बचपने से ही मुस्लिम बहुल मुहल्ले में रहता था और आधी ज़िंदगी वंही काट आया।आज भी जाऊंगा तो सब दिल से गले मिलेंगे,दिल छुपा कर नही।मैं पूरे मुहल्ले के लिये आज भी वही हूं जो 20 साल पहले था।उनकी सेवाईंयो में वही मिठास है और प्यार भी असली।पता नही गली मुहल्लों का शुद्ध प्यार राजनीति के बाज़ार में अपना वजूद बना पायेगा।मेरे लिये सत्तार उर्फ़ रज्जू आज भी राजेन्द्र ही है।सालो से उसे राजेन्द्र कहता आ रहा हूं,न कभी उसने विरोध किया और न ही कभी घर पर राजेन्द्र कह कर आवाज़ लगाने पर अम्मा ने कुछ कहा।अम्मा हमेशा हंस कर कहती कि राजेन्द नही है बेटा।मुझे बेटा के अलावा कभी कुछ नही कहा।इस्लाम,हक़ीम,सलीम,मुजीब,कल् लू,मटल्लू,सल्लू सब वैसे के वैसे ही हैं,बस उम्र के सिवाय कुछ नही बदला।आज भी लगता है कि जैसे सब कुछ कल की बात हो पर समय बहुत दूर ले आया है।जिस तेजी से नफ़रत बांटी जा रही है,जिस तेजी से विभाजन की खाई को और गहरा किया जा रहा है,जिस तेजी से बंटवारे के ज़ख्मो को कुरेदा जा रहा है,जिस तेजी से जात-पात के नाखूनों को तेज किया जा रहा है,उससे तो लगता है कि आने वाले दिनों में गले मिलने की बात तो सपना ही हो जायेगी।पर उन लोगों से हम लोगों की संख्या ज्यादा है फ़िर भी हम प्यार को बांट नही रहे है।गले मिलते तो है मगर उससे मिले प्यार को फ़ैला नही रहे है,शायद इसलिये अमन चैन के इस टापू पर प्यार सिकुडता और नफ़रत फ़ैलती नज़र आती है।मगर अब बहुत हो चुका है समय आ गया है हम सबको आगे आना ही होगा,नफ़रत की सियासत पर लगाम लगाना ही होगा,तब होगा ईद का असली मज़ा,सेवाईंयो की शुद्ध मिठास और गले के साथ साथ दिल के भी मिल जाने का एहसास।ईद मुबारक़ हो सभी को,उनको भी जो गले तो मिलते है मगर महज दिखावे के लिये।
Friday, August 9, 2013
विभाजन के ज़ख्म को लगता है हमारे देश की सरकारो नें अलप्संख्यको की सहायता के नाम पर हरा भरा ही रखा
समय कितना बदला है.कभी आज ही के दिन सुबह उठते नहा कर घर से निकलते थे तो सीधे रात को ही घर लौटते थे.आज पूरी छूट होती थी दिन भर दोस्तो के घर जाने की,गले मिलने की और उनके घर खाना खाने की भी.पर भूले नही भुलाई भूलती बूंदू.असली नाम पता नही.बचपन से हम सब उन्हे इसी नाम से जानते थे,पुकारते थे.छोटे ही थे उनकी शादी हो गई थी.वे आज दुनिया में नही है पर ईद के दिन सुबह सबसे पहले वे सेवाईंयो से भरा डिब्बा लेकर हमारे घर आती थी और आई से कहती थी "आप भले मत खाना आई,पर भैया लोगो को जरूर देना".हमारी आई सालो उनके पडोस में रही पर जाने क्यों उनके घर का कुछ खा नही पाती थी.हां चाय जरुर पी लेती थी.बुंदू के घर की सेवाईंया खाकर निकले के बाद तो गले मिलते मिलते ही थक जाते थे.पूरा मुहल्ला मुस्लिम बहुल था.मौदहापारा.बचपन गुज़रा वंहा,जवानी भी.पर अब लगता है सब बदलता सा जा रहा है.वे लोग तो आज भी नही बदले.आज भी उस मुहल्ले के लिये मै वही छोटा सा खुराफाती बच्चा हूं.अनीस,इस्लाम,हक़ीम,भोंदू जो आज कल हाजी अब्दुल अजीम है,अकबर भैया मंत्री बनने के बाद भी कभी मंत्री नही लगे,भैया ही रहे,सबसे खास दोस्त रज्जू उर्फ सत्तार जिसे मैने तब से आज तक राजेंद्र कहकर ही पुकारा.कभी सत्तार नही कहा.उसके घर पर आवाज़ देने पर अम्मा भी जवाब देते थी मुझे राजेन्द्र नही है बेटा.कभी मुझे बेटा के सिवाय कुछ नही कहा.अनीस की अम्मी आज इस दुनिया में नही है.वे भी मुझे बेटा ही कहती थी.शहर के जाने माने वकील स्व अफज़ाल अहमद रिज़वी,इंका नेता इक़बाल अहमद रिज़वी मामा थे और हमेशा रहेंगे.मामियों ने जी भर कर प्याय उंडेला.मेहमूद जिसके बिना तो हम लोग सालो से नवरात्र में डोंगरगढ के प्रसिद्ध बम्लेश्वरी मैया के मंदिर तक नही जाते.याकूब मोकाती हमारे घर का सदस्य ही है.कालेज में मिला शकील.आज तक दोस्त है और उसके घर जाने पर अम्मी कभी हम दोनो को अलग अलग थाली में खाना नही देती थी,एक ही थाली में खाते थे हम.वे आज नही है पर मेरे लिये वे भी आई से कम नही थे.ईद को गले मिलते मिलते थक जाता था.पूरा मौदहापारा गले मिलता था.कालेज के चुनाव में मैने जिन्हे कभी देखा तक नही था,सबके कालेज चले आये थे.किसी ने कह दिया था कि अनिल को फार्म भरने नही दिया जायेगा.सबके सब वंहा पहुंचे थे.उस समय प्यार था.गले मिलो तो सुकून मिलता था और आज भी मिलता है पर बहुत से लोग गले भी मिलते है तो अफज़ल खान और शिवाजी की तरह.विभाजन के ज़ख्म को लगता है हमारे देश की सरकारो नें अलप्संख्यको की सहायता के नाम पर हरा भरा ही रखा और बाकि कसर पाकिस्तान की नापाक हरकते पूरा करती रही.आतंकवाद,कश्मीर की घुसपैठ उन ज़ख्मो को नासूर में बदलती रही और सरकारे भी ईलाज के नाम पर उसे सहलाने की बजाय कुरेदती रही.दंगो ने भी उन्हे ताज़ा बनाये रखने में कोई कसर नही छोडी.अल्पसंख्यक -बहुसंख्यक की परिभाषा से दोनो के बीच अविश्वास की खाई खोदती रही जो दिन ब दिन गहरी होती जा रही है.खैर मुझे तो कोई फर्क़ नही पडा और मेरे जैसे बहुत से लोगो को नही पडा,पर जब भी मैं पाकिस्तान या आतंकवाद के खिलाफ लिखता हूं तो पता नही क्यों मुझे भी शक़ की निगाहो से देखा जाने लगा है.इसमे कोई शक़ नही मैं हिंदू हूं.हूं तो हूं.हां पर ईद में मै दोस्तो के घर जाना नही भूलता और ना गले मिलते समय इधर उधर देखता हूं.गले मिलता हूं दिल से.कोई शक़ नही,कोई अविश्वास नही,सिर्फ प्यार.शायद मकसद होना भी चाहिये भाईचारा.
Labels:
eid ul fitar,
minorities,
अल्पसंख्यक,
ईद,
रमज़ान ईद,
विभाजन
Sunday, November 29, 2009
पता नही ऐसा,कैसे कर लेते हैं लोग?
मोमबत्तियों वालो के पाखण्ड से खराब हुआ मूड अभी ठीक भी नही हुआ था कि एक और महापाखण्ड से सामना हो गया।लोगों का दोगलापन इतना ज्यादा ओरिजिनल था कि साले काले-काले ज़हरीले सांप भी उनके सामने लेट जाते और पूछते आखिर ऐसा कैसे कर लेते हैं आप लोग?मैं भी ऐसा ही सोचता रहा दिन भर और कुछ तबियत भी बिगड़नी शुरू हो गई थी सो चिडचिडापन बढता ही चल गया।
कल ईद थी।सुबह से लोगों ने इसे मनाने की तैयारियां शुरू कर दी थी।सिर्फ़ मुसलमान भाईयों ने ही नही घोर हिंदूओं ने भी।ईदगाह मे नमाज़ के बाद जो गले मिलने का सिलसिला चला वो सालों से वैसा ही चला आ रहा है।एक और कांग्रेस के नेताओं का झुण्ड तो दूसरी ओर भाजपाईयों का,और नई-नई पार्टियों के लोगो के साथ वे लोग भी हाज़िर थे जिनकी दुकान ही मुसलमानो को गालियां देने से चलती है।प्रेस फ़ोटोग्राफ़रों की भीड़ भी अपनी-अपनी पसंद के चेहरों को ईशारे से फ़्रेम मे आने की समझाईश देकर तब तक़ फ़्लैश चमकाते रही,जब तक़ उनको मन-माफ़िक मैनेज तस्वीर नही मिल गई।बच्चों को पहले से प्रोग्राम के मुताबिक़ सेट करके तैयार करके पहुंचे लोग,अजनबियों की भीड़ मे हैरान-परेशान बच्चों को जबरन मुस्कुराने के लिये मान-मनौव्वल से लेकर धमकी-चमकी तक़ देते लोग।आखिर कितनी मुस्किल से उन्होने अपने अपने बच्चों को कल किसी न किसी अख़बार मे फ़्रंट पेज पर दिखाने के लिये सेट किया था।
और सब कुछ वैसा ही हुआ।अखबार वैसे ही मैनेज तस्वीरों के साथ ईद के सोल्लास मनाये जाने की सूचना दे रहा था।एक अख़बार तो वर्दी मे सिख्ख और मुसलमान भाई की हंसते-खिलखिलाते गले मिलने की तस्वीर छाप कर शायद ये बताने की कोशिश कर रहा था कि कंही कोई गड़बड़ नही है।सब कुछ ठीक-ठाक है,यंहा भी वर्दीधारियों मे भी।लेकिन क्या ये तस्वीरें वही कहती नज़र आई जिसे बताने की गरज़ से उन्हे छापा गया?क्या इतना सब करने के बाद हम दिलों मे पनप रही नफ़रत की फ़सल को खतम करने मे सफ़ल हो पायें हैं?रटे-रटाये बयान,नेताओं से लेकर समाजसेवियो और सो काल्ड सोशलाईट्स के,क्या दिलों की बीच बढती दूरियां कम पा रहे हैं?क्या कि किसी वारदात के बाद ज़हर उगलते बयानों से कड़ुवी हुई खीर ऐसे फ़र्ज़ी-फ़ार्मल बयानों से मीठी हो सकती है?बहुत से सवाल कल से मेरे सर्दी,खांसी और सांस की तक़लीफ़ से बीमार हो चले दिमाग पर और ज़ोर डालते रहे।
कल मैने देखा था कट्टर धार्मिक नेताओं को हंस कर गले मिलते और तस्वीर खिंचवाते?क्या सच मे वे गले मिल रहे थे या एक ऐतिहासिक घटना की रिहर्सल कर रहे थे!क्या सिर्फ़ फ़ार्मेलिटी के लिये गले मिलने से दिल मिल सकते हैं?क्या गले मिलने से दिलों का मैल धुल सकता है?क्या ये गले मिलने कि प्रेक्टिस तनाव के दिनो मे दुहराई जा सकती है?पता नही ऐसा,कैसे कर लेते हैं लोग?
कल हम लोगों का दोपहर का भोजन डा जवाद नक़वी के घर पर था।शानदार खाने मे कंही भी गले मिलने जैसी बनावट नही थी।बिरयानी से लेकर दालचा-रायता के साथ नान-वेज की कई और डिश भी थी और हमारे लिये भी सवादिष्ट शुद्ध शाकाहारी खाना था लेकिन अलग नही, एक साथ लगा हुआ था।खाने वालों मे हिंदू ज्यादा थे।हमारे ग्रुप मे भी ब्राह्मणो की बहुतायत है लेकिन उनमे से ज्यादा मांसाहारी हैं।स्वाद से ज्यादा प्यार से तरबतर दावत का भरपूर आनंद लेकर हम लोग बाहर निकले थे कि गोपाल ने कहा भैया आज असलम ने घर बुलाया है।असलम उसका ड्राइवर है और मैं भी उसे अपने साथ जबलपुर ले जा चुका हूं।
सब एक बार मे तैयार हो गये और बोले थोड़ा रूक कर चलते हैं।कुछ देर बाद पूरा ग्रुप असलम के घर था।असलम सब को जानता ही था।उसके घर पंहुचते ही उसकी नन्ही सी प्यारी सी गुड़िया जैसी बिटिया आई और सीधे मेरे पैर पडने लगी।वो मेरे ग्राऊंड(बास्केट बाल)की स्टूडेंट भी है।मैने उससे कहा नही बेटा आप लोगों मे पैर नही पड़ते।मेरे इतना कह्ते ही असलम के साथ-साथ पर्दे के पीछे से भी आवाज़ आई नही सर हम लोग ये सब नही मानते।आप उसके सर हैं और वो आपका सम्मान कर रही है।उस समय मुझे लगा कि वंदे मातरम का विरोध करने वाले पढे-लिखे विद्वानों को कम पढे-लिखे मगर ज्यादा समझदार असलम के घर लाऊ और सब दिखाऊं।असलम ने भी जी भर कर इंतज़ाम किया था।उससे गले मिलते समय मुझे वो ऐतिहासिक दृष्य नज़र नही आया,जिसमे किसी के पंजे बाघ के थे तो किसी के खंजर जैसे।असलम से गले मिलते समय वैसा ही लगा जैसे बर्सों पुराना दोस्त गले मिल रहा हो।उसके घर के व्यंजनो मे भी उसी प्यार का सवाद मिला जो डा नक़वी के घर की सितारा दावत मे मिला था।
वंहा से निकल कर हमारा ग्रुप शहर मे और भी मुसलिम दोस्तों से मिलता रहा लेकिन कंही कोई फ़ोटो-शोटो नही।कंही कोई दिखावा नही।कंही कोई फ़ारमेलिटी नही।शुद्ध प्यार जो सिर्फ़ दिखावे के गले मिलने से कभी नही मिल सकता।शायद मै गलत हो सकता हूं पर मुझे तो ऐसा ही लगा,आपको कैसा लगा बताईगा ज़रूर्।दो लाईनो के साथ बात खतम करता हूं।
हमसे मत किजिये दुश्मनों का गिला,
हम तो हैं दोस्तों के सताये हुये,
फ़िर रहे हैं यंहा आज कुछ मेहरबां,
आस्तीनों मे खंजर छुपाये हुये॥

Subscribe to:
Posts (Atom)