Showing posts with label घुसपैठ.. Show all posts
Showing posts with label घुसपैठ.. Show all posts

Tuesday, July 23, 2013

मोदी से नही चीन से डरो भाई,उसका मुक़ाबला करो डटकर,मोदी का नही!

चीन बार बार हमारी सीमा में घुस रहा है.200 दिनों मे 150 बार घुसपैठ.35 सालो बाद पहली बार घुडसवार सेना भी हमारी सीमा में घुस आई.उसकी चिंता सिर्फ सेना कर रही है,सरकार और सरकार चलाने वाली युपीये के कर्ताधर्ता तो चीन से बडा खतरा मोदी को मान रहे है.कांग्रेस के तो प्रवक्ताओं की बकायदा क्लास लग गई.उनसे कहा गया डरने की बात नही है डटकर मुक़ाबला करो.अरे भाई मोदी किसी भी पार्टी का हो,किसी भी विचारधारा का हो,है तो हिंदूस्तानी ना.वे विदेशी नही है हाँ वे दिल्ली में जरुर घुसने की कोशिश कर रहे है.मगर उन्होने घुस्पैठ नही की है.इसलिये उनसे डरना और मुकाबला करने की रणनिती बनाने की बजाये चीन की घुसपैठ से डरना चाहिये.उससे डटकर मुक़ाबले की जरुरत है.मोदी से तो चुनाव में निपटना है,चीन से तो सीमा पर.वैसे भी पहले भी वो घुसपैठ नही युद्ध भी कर चुका है.उसने कबज़े की ज़मीन आज तक नही छोडी है और ना हम छुडा पाये हैं.डरना है तो उससे डरो,मोदी चीन से ज्यादा खतरनाक नही है भाई.