Showing posts with label नरेन्द्र मोदी. Show all posts
Showing posts with label नरेन्द्र मोदी. Show all posts

Tuesday, July 23, 2013

मोदी से नही चीन से डरो भाई,उसका मुक़ाबला करो डटकर,मोदी का नही!

चीन बार बार हमारी सीमा में घुस रहा है.200 दिनों मे 150 बार घुसपैठ.35 सालो बाद पहली बार घुडसवार सेना भी हमारी सीमा में घुस आई.उसकी चिंता सिर्फ सेना कर रही है,सरकार और सरकार चलाने वाली युपीये के कर्ताधर्ता तो चीन से बडा खतरा मोदी को मान रहे है.कांग्रेस के तो प्रवक्ताओं की बकायदा क्लास लग गई.उनसे कहा गया डरने की बात नही है डटकर मुक़ाबला करो.अरे भाई मोदी किसी भी पार्टी का हो,किसी भी विचारधारा का हो,है तो हिंदूस्तानी ना.वे विदेशी नही है हाँ वे दिल्ली में जरुर घुसने की कोशिश कर रहे है.मगर उन्होने घुस्पैठ नही की है.इसलिये उनसे डरना और मुकाबला करने की रणनिती बनाने की बजाये चीन की घुसपैठ से डरना चाहिये.उससे डटकर मुक़ाबले की जरुरत है.मोदी से तो चुनाव में निपटना है,चीन से तो सीमा पर.वैसे भी पहले भी वो घुसपैठ नही युद्ध भी कर चुका है.उसने कबज़े की ज़मीन आज तक नही छोडी है और ना हम छुडा पाये हैं.डरना है तो उससे डरो,मोदी चीन से ज्यादा खतरनाक नही है भाई.

Monday, February 27, 2012

क्या आपने देखा है कभी रूदालियों को गोधरा-गुजरात के अलावा देश के किसी और हिस्से मे होने वाले अन्याय पर?

गोधरा-गोधरा-गोधरा.गुजरात-मोदी-दंगे-अल्पसंख्यक,अन्याय-न्याय.सुनसुन कर कान पक गये.एक ही गोधरा-गुजरात राग आलापता कथित धर्मनिरपेक्ष मीडिया किसी न किसी बहाने गोधरा रेल काण्ड के बाद फैले दंगो के ज़ख्मों पर मरहम लगाने के बहाने उसे कुरेदता आ रहा है और शायद इसी कारण उसके ज़ख्म हरे के हरे हैं.अच्छा है पीडितों को न्याय दिलाने की मुहिम चलाना अच्छा है,मगर क्या दंगे सिर्फ गुजरात में ही हुये हैं?क्या अल्पसंख्यको के साथ सिर्फ गुजरात मे ही अन्याय हुआ है?क्या कश्मीर के पण्डितो के साथ वो सब नही हुआ?क्या कश्मीरी पण्डितों की तरह इस देश में अपनी ज़मीन छोडने पर और कोई कौम मज़बूर हुई है?क्या उत्तर पूर्व में हिंदी भाषियों के साथ वो सब नही हो रहा है?क्या गुजरात के दंगों के अलावा सिक्खों के नरसंहार पर ऎसी रिपोर्ट किसी ने देखी है कभी मीडिया में?क्या कभी कभार कश्मीर के दंगा पीडितों पर भी इस तरह की बहस दिखेगी टीवी पर?क्या मानवाधिकार कार्यकर्ता कभी कश्मीरियों को न्याय दिलाने के लिये अपने कानूनी दांव पेंच का इस्तेमाल करेंगे?क्या गोधरा-गुजरात की तरह दिल्ली-कश्मीर और उत्तर पूर्व पर समय-समय पर ऎसे कार्यक्रम दिखा पायेगा?क्या अल्पसंख्यक याने सिर्फ मुसलमान या ईसाई ही होते है?क्या दिल्ली के सिक्ख,कश्मीर के पण्डित अल्पसंख्यक नही हैं?क्या धर्मनिरपेक्षता का मतलब सिर्फ मुसलमानो के हितो की बात करना है?फिर हिंदूओं के हितों की बात करना साम्प्रदायिकता क्यों?क्या आपने देखा है कभी रूदालियों को गोधरा-गुजरात के अलावा देश के किसी और हिस्से मे होने वाले अन्याय पर?मैंने तो नही देखा आज तक़.

Tuesday, September 20, 2011

मोदी,नितीश,सुषमा,मेह्बूबा,राज,उद्धव,भाजपा,जेडियु,बस यही बाकी रह गया है क्या समाचारो के नाम पर?

क्या इस देश में किसने किसको क्या कहा,बस यही बाकी रह गया है समाचारों के नाम पर.मोदी के उपवास के बाद ऎसा लगा कि चलो शायद अब महंगाई और भ्रष्टाचार या भूकंप के बारे में बात होगी.बेमौसम बरसात,बाढ,फसल,प्याज,नक्सलवाद,आतंकवाद,अफज़ल को रिहा कराने के प्रस्ताव,आतंकवाद या अन्ना के अनशन के बाद से लगभग भूल चुके लोकपाल बिल पर बात होगी.मगर अफसोस आज भी वही मोदी,उसपर नितीश ने क्या कहा,सुषमा के बयान पर मेह्बूबा क्या बोली,राज को उद्धव ने क्या कहा?बस यही समाचार है इस देश में कोई तो सोचो,कुछ तो सोचो.

Sunday, September 18, 2011

क्या सिर्फ़ गुज़रात मे ही दगे गुये है?कोई तो बोलो,पंजाब नही तो दिल्ली या आसपास हुये दगों पर ही बोल दो

गुजरात माने दंगे!मोदी यानी नरसंहार!गोधरा रेल कांड का कोई माने नही,बेस्ट बेकरी कांड इंसानियत पर बदनुमा दाग!मोदी का उपवास नाटक!कांग्रेस का अनशन नाटक नही नाटक की पोल खोलने वाला!मोदी यानी राजनैतिक अछूत!और कभी दिल्ली से शुरु हुये राष्ट्रव्यापी दंगे!वो क्या नरसंहार नही थे!उन पर खामोशी के क्या मायने!उन दंगो पर कोई बहस नही!कोई कोर्ट-कचहरी नही!आखिर क्यों?क्या सिर्फ़ गुज़रात मे ही दगे गुये है?कोई तो बोलो,पंजाब नही तो दिल्ली या आसपास हुये दगों पर ही बोल दो।

Wednesday, September 14, 2011

लगता है कि इस देश में बेरोज़गारी, भुखमरी ,भ्रष्टाचार, राजनीति का अपराधिकरण,मूलभूत सुविधा,विकास वैगेराह-वैगेराह से ज्यादा बड़ी समस्या नरेन्द्र मोदी है?

अक्सर नरेन्द्र मोदी पर बह्स होते देख ऐसा लगता है कि इस देश में बेरोज़गारी, भुखमरी ,भ्रष्टाचार, राजनीति का अपराधिकरण,मूलभूत सुविधा,विकास वैगेराह-वैगेराह से ज्यादा बड़ी समस्या नरेन्द्र मोदी है?सभी राजनैतिक चश्माधारियों से क्षमासहित निवेदन कि कृपया मुझे कांग्रेसी या आरएसएस का सद्स्य या एजेन्ट करार ना दे।मैंने ये सवाल सिर्फ़ इसलिये उठाया है क्योंकि जब भी कोई चर्चा होती है सिर्फ़ और सिर्फ़ मोदी ही केन्द्रबिंदु होते हैं।ना अफ़ज़ल,न कसाब,ना बम-ब्लास्ट बस मोदी और मोदी,क्या और कुछ नही है बहस के लिये इस देश में।