Showing posts with label gujrat. Show all posts
Showing posts with label gujrat. Show all posts
Monday, February 27, 2012
क्या आपने देखा है कभी रूदालियों को गोधरा-गुजरात के अलावा देश के किसी और हिस्से मे होने वाले अन्याय पर?
गोधरा-गोधरा-गोधरा.गुजरात-मोदी-दंगे-अल्पसंख्यक,अन्याय-न्याय.सुनसुन कर कान पक गये.एक ही गोधरा-गुजरात राग आलापता कथित धर्मनिरपेक्ष मीडिया किसी न किसी बहाने गोधरा रेल काण्ड के बाद फैले दंगो के ज़ख्मों पर मरहम लगाने के बहाने उसे कुरेदता आ रहा है और शायद इसी कारण उसके ज़ख्म हरे के हरे हैं.अच्छा है पीडितों को न्याय दिलाने की मुहिम चलाना अच्छा है,मगर क्या दंगे सिर्फ गुजरात में ही हुये हैं?क्या अल्पसंख्यको के साथ सिर्फ गुजरात मे ही अन्याय हुआ है?क्या कश्मीर के पण्डितो के साथ वो सब नही हुआ?क्या कश्मीरी पण्डितों की तरह इस देश में अपनी ज़मीन छोडने पर और कोई कौम मज़बूर हुई है?क्या उत्तर पूर्व में हिंदी भाषियों के साथ वो सब नही हो रहा है?क्या गुजरात के दंगों के अलावा सिक्खों के नरसंहार पर ऎसी रिपोर्ट किसी ने देखी है कभी मीडिया में?क्या कभी कभार कश्मीर के दंगा पीडितों पर भी इस तरह की बहस दिखेगी टीवी पर?क्या मानवाधिकार कार्यकर्ता कभी कश्मीरियों को न्याय दिलाने के लिये अपने कानूनी दांव पेंच का इस्तेमाल करेंगे?क्या गोधरा-गुजरात की तरह दिल्ली-कश्मीर और उत्तर पूर्व पर समय-समय पर ऎसे कार्यक्रम दिखा पायेगा?क्या अल्पसंख्यक याने सिर्फ मुसलमान या ईसाई ही होते है?क्या दिल्ली के सिक्ख,कश्मीर के पण्डित अल्पसंख्यक नही हैं?क्या धर्मनिरपेक्षता का मतलब सिर्फ मुसलमानो के हितो की बात करना है?फिर हिंदूओं के हितों की बात करना साम्प्रदायिकता क्यों?क्या आपने देखा है कभी रूदालियों को गोधरा-गुजरात के अलावा देश के किसी और हिस्से मे होने वाले अन्याय पर?मैंने तो नही देखा आज तक़.
Labels:
communal riots,
gujrat,
narendra modi,
गुजरात,
गोधरा,
दंगे,
नरेन्द्र मोदी
Sunday, September 18, 2011
क्या सिर्फ़ गुज़रात मे ही दगे गुये है?कोई तो बोलो,पंजाब नही तो दिल्ली या आसपास हुये दगों पर ही बोल दो
गुजरात माने दंगे!मोदी यानी नरसंहार!गोधरा रेल कांड का कोई माने नही,बेस्ट बेकरी कांड इंसानियत पर बदनुमा दाग!मोदी का उपवास नाटक!कांग्रेस का अनशन नाटक नही नाटक की पोल खोलने वाला!मोदी यानी राजनैतिक अछूत!और कभी दिल्ली से शुरु हुये राष्ट्रव्यापी दंगे!वो क्या नरसंहार नही थे!उन पर खामोशी के क्या मायने!उन दंगो पर कोई बहस नही!कोई कोर्ट-कचहरी नही!आखिर क्यों?क्या सिर्फ़ गुज़रात मे ही दगे गुये है?कोई तो बोलो,पंजाब नही तो दिल्ली या आसपास हुये दगों पर ही बोल दो।
Labels:
communal,
delhi riots,
godhra,
gujrat,
narendra modi,
roits,
गुजरात,
दंगे,
दिल्ली,
नरेन्द्र मोदी,
मुम्बई
Tuesday, July 19, 2011
अरे कंहा हो मोमबत्तीवालों,कंहा हो रिट-पिटीशन वालों?मुम्बई में बम ब्लास्ट का एक संदिग्ध पूछताछ के बाद मर गया?क्या इस पर शोर नही मचाओगे?क्या सिर्फ़ गुजरात में ही चिल्लाओगे?
मैं सोच रहा था कि गई मुम्बई पुलिस।कलउसकी पूछताछ के बाद एक संदिग्ध की मौत हो गई थी।मुझे लगा कि बम ब्लास्ट में मरे लोगों से ज्यादा संदिग्ध की मौत पर रोना-धोना होगा।जैसा कि गुजरात में होता आया है।मगर अफ़सोस कोई नही रोया उस गरीब की मौत पर्।न कोई मोम बत्तीवाला,ना कोई सस्ता टेस्टीवाला, ना कोई सोशलाईट्स,न कोई कानून-विशेषज्ञ,ना कोई रिट-पिटीशन का थोक दुकानदार।एक भी आगे नही आया।और तो और मुसलमानों के नये मसीहा अर्जुन सिंह के उत्तराधिकारी दिग्विजय सिंह को भी उस गरीब की मौत नज़र नही आई।दिल्ली के बाटला हाऊस में शहीद मोहन चंद शर्मा की शहादत पर तक सवाल उठा चुके दिग्विजय सिंह की खामोशी भी समझ से परे है।हर मामले में उन्हे आरएसएस नज़र आ जाता है इसमे उन्हे कुछ भी नज़र क्यों नही आया,समझ ही नही आया।खैर नरेन्द्र मोदी जरूर खुश हो रहे होंगे,चलो अहमदाबाद के बम ब्लास्ट के आरोपी का भाई मुम्बई पुलिस के हत्थे चढा था।अगर गुजरात पुलिस से पूछताछ के दौरान मरा रहता तो हो गया रहता अभी तक़ मोदी का जीना हराम।नोदी ह्त्यारा है,मोदी की पुलिस हत्यारी है,मोदी के राज में अल्पसंखुअक सुरक्षित नही हैं,पुलिस वालों को गिरफ़्तार करो,मोदी के कहने पर मार डाला पुलिस वालो ने,उस पर मुकदमा चलाओ,फ़िर कोई सस्ता टेस्टीवाला आ जाता,कोई याचिका एक्स्पर्ट आ जाता,फ़ाईव स्टार रुदालियां आ जाती,मोमबत्ती ब्रांड श्रद्धांजलि एक्स्पर्ट आ जाते।सब हो जाता।मगर वो मामला मुम्बई मे नही गुजरात में हुआ होता तो।गुजरात ही नही,छत्तीसगढ भी चल जाता।यंहा तो भूख से 6 आदिवासी मर गये हैं,कह कर अदालत का दरवाज़ा खट्खटा दिया था भाई लोगों ने।जब आब्ज़र्वर आये तो हैरान रह गये,पांच को ज़िंदा सामने देश कर,एक मरा भी था तो बीमारी से बहुत पहले।ये तो हाल है।छत्तीसगढ दिखेगा,गुजरात दिखेगा,और आजकल उत्तरप्रदेश भी दिख रहा है।कर्नाटक में गीता का पाठ दिख गया।बस नही दिखा तो मुम्बई पुलिस की पूछताछ के बाद हुई एक संदिग्ध की मौत।कश्मीर में पण्डितों की दुर्दशा नही दिखती,उनका भाग जाना नही दिखता,उनके साथ हुआ अन्याय,अत्याचार नही दिखता,दिखता है तो कभी-कभी हुआ कोई एनकाऊण्टर्।छत्तीसगढ में भी सोते हुये निर्दोष बच्चों की ह्त्या नही दिखती,नक्सलियों की लूट-खसोट,अपराध नही दिखते,सामूहिक नरसंहार नही दिखते,बारूदी विस्फ़ोट नज़र नही आते,हां पुलिस का रात को स्कूलों मे रूक जाना नज़र आ जाता है,राज्य सरकार का आदिवासियों को आत्मरक्षार्थ दिये गये हथियात दिख जाते हैं,उनको एसपीओ बनाना नज़र आ जाता है और भी बहुत कुछ नज़र आता है उन लोगों को मगर मुम्बई का मामला नज़र नही आता।क्यों चव्हाण और मोदी में फ़र्क़ है या गुजरात के संदिग्ध और मुम्बई के संदिग्ध में फ़र्क़ है,या फ़िर भाजपा और कांग्रेस की सरकार होने का फ़र्क़ है।खैर जनता भी अब समझने लगी है विदेशी रुपल्ली के इशारों पर रोने-गाने और शोर मचाने वालों को।
Labels:
chhattisgarh. छतीसगढ,
gujrat,
kashmir,
narendra modi,
कश्मीर,
मानवाधिकार
Sunday, August 29, 2010
गुजरात जैसे उन्न्त राज्य को पछाडने वाले छत्तीसगढ को क्या अब भी पिछड़ा कहेंगे?
नक्सलवाद से बुरी तरह ग्रस्त छत्तीसगढ विकास की दौड़ मे नये-नये रिकार्ड स्थापित कर रहा है।ये हम नही,छत्तीसगढ सरकार नही बल्कि केन्द्र सरकार का सांख्यिकी विभाग कह रहा है।विकास की दौड़ मे उसने गुजरात और महाराष्ट्र जैसे उन्न्त और विकसित कहलाने वाले राज्यों को पछाड कर जीडीपी यानी सकल घरेलू उत्पाद मे देश का अव्वल राज्य होने का खिताब भी अपने नाम कर लिया है।अब शायद राज्य के विपक्ष यानी कांग्रेस के नेताओं को समझ मे आया होगा कि दिल्ली से आने वाला हर केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ और मुख्यमंत्री डा रमन सिंह की तारीफ़ ही क्यों करता है।
छत्तीसगढ राज्य बनने के साथ ही समस्याओं से ग्रस्त एक अति पिछ्ड़े राज्य के रूप मे पहचाना जाता रहा।शुरू के ढाई साल कांग्रेस ने शासन किया और उसके बाद जनता ने उन्हे दोबारा मौका ही नही दिया।भाजपा ने सत्ता मे आने के बाद जिस तरह विकास के मोर्चे पे काम किया उसी तरह नक्सलवाद से जूझने मे उसने कोई कसर नही छोड़ी।मुख्यमंत्री पार्टी के अंदर के छिट्पुट असंतोष के साथ-साथ केन्द्र की यूपीये सरकार और उनकी पार्टी कांग्रेस से राज्य मे एक साथ जुझते रहे।इसी बीच उनके बेहद सरल व्यक्तित्व ने भी उनके लिये जनमानस मे अच्छी छवि बना दी और उनके नेतृत्व मे लड़े गये चुनाव मे जनता ने उन्हे दोबारा राज करने का मौका भी दिया।इस मौके को डा रमन सिंह ने बेकार नही जाने दिया और विकास के मामले मे उन्होने जमकर काम कराया जिसका नतीजा आज सकल घरेलू उत्पाद के मामले मे राज्य न केवल देश के अन्य सभी राज्यों से बल्कि देश के औसत भी बेहतर है ।
सच मे ये डा रमनसिंह के लिये अद्वितीय उपलब्धि ही है।राज्य बने हुये अभी मात्र दस साल ही हुये हैं और उन्हे सत्ता मे आए हुये सात साल।इतने कम समय मे सालों से और मीलों आगे दौड़ रहे विकसित राज्यों के न केवल बराबर पंहुचना बल्कि उन्हे पीछे छोड़ देना मामूली उपलब्धी नही है।इस उपलब्धि पर राज्य के लोग भी खुश हैं और मुख्यमंत्री को बधाई दे रहे हैं।
छत्तीसगढ की जिस तरह एक बेहद पिछड़े राज्य के रूप मे छ्द्म छवि बनाई गई थी उसे तोड़ने मे डा रमनसिंह सफ़ल रहें हैं।इसमे कोई शक़ नही राज्य का आधे से ज्यादा हिस्सा नक्सलवाद से प्रभावित है।इसमे कोई शक़ नही कि शहरी आबादी के मामले में अकेला मुम्बई छत्तीसगढ से मीलों आगे होगा,लेकिन सीमित साधनो से छत्तीसगढ सरकार्र ने जिस तरह काम किया है उससे विकसित कहलाने वाले साधन-सम्पन्न राज्यों को सीखना चाहिये।
इस उपलब्धि के बाद शायद लोग छत्तीसगढ को पिछड़ा कहने से पहले सोचेंगे।और अगर ये राज्य नक्सलवाद से मुक्त हो जाता है तो प्रचुर वन-संपदा और खनिजों के अकूत भंडारो से लबालब मेरे गरीब लोगों की अमीर धरती को कोई पिछड़ा कहने की हिम्मत नही कर सकेगा।तमाम राजनैतिक मतभेदों और आंदोलनों के बीच रमनसिंह और उनकी टीम ने बढिया काम किया है,वे बधाई के पात्र है और सभी कह रहे है शाबास रमनसिंह,जय छत्तीसगढ।आप क्या कहते हैं ये बताईयेगा ज़रूर्।

chattisgarh,
gdp,
gujrat,
maharshtra,
top,
अव्वल,
गुजरात,
छतीसगढ,
देश,
महाराष्ट्र,
सकल घरेलु उत्पाद
Subscribe to:
Posts (Atom)