Showing posts with label दिल्ली सरकार. Show all posts
Showing posts with label दिल्ली सरकार. Show all posts
Wednesday, July 22, 2015
दिल्ली वालो के बडे दिल की तो तारीफ करना ही पडेगा भाई
आप अपनी कार के लिये ड्राईवर कितना ठोक बज़ा कर रकह्ते हैं.एक बार गलती की तो वार्निंग,दूसरी/तिसरी बार में कडी फटकार,बार बार करने पर गालियां और हर बार वही गलती करने पर...... बर्दाश्त नही करते ना.पर सरकार के मामले में हम कितना भी ठोक बज़ा कर फैसला करे,चलाने वाला खुद को मालिक ही समझ लेता है और फिर दे दनादन,ठोक ठोक कर कार सारी सरकार का कबाड बना देता है और हम सिर्फ तमाशाई बने देखते रह जाते है.हमारे पास बर्दाश्त करने के अलावा और कोई चारा नही रहता.फिर बर्दाश्त की भी हद होती है,खासकर दिल्ली वालो के बडे दिल की तो तारीफ करना ही पडेगा भाई.
Saturday, December 4, 2010
गर्भवती होने का डर तो सताता है मगर बलात्कार हो ही ना ऐसी कोशिश तक़ नही!वाह रे मेरा भारत महान!
बहुत दिनो के बाद ब्लाग जगत मे वापसी कर रहा हूं।दोपहर आवारा बंजारा यानी संजीत त्रिपाठी से अचानाक़ मुलाकात हो गई।तमाम शिकवे-शिकायत के बाद इस बात पर उसने माफ़ किया कि आज कुछ न कुछ लिखूंगा,सो लिख रहा हूं।कहने को बहुत कुछ है मगर आज सिर्फ़ छोटी सी पोस्ट,पोस्ट क्या छोटा सा ………नही नही छोटा सा नही बहुत बड़ा सवाल।दिल्ली की सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात के निर्देश दियें है कि बलात्कार कि शिकार को मार्निंग आफ़्टर पिल्स ज़रूर दें ताकि उसके गर्भवती होने का खतरा ना रहे।ठीक है बहुत अच्छी बात है कि स्वास्थ्य मंत्रालय को इस बात कि फ़िक्र तो हुई रोज़-रोज़ हो रहे बलात्कारों की शिकार कुआंरी मां बनने का बोझ ना उठाये।स्वास्थ्य मंत्रालय कि चिंता तो समझी जा सकती है मगर एक महिला मुख्यमंत्री की सरकार के गृह मंत्रालय पर उतना ही तरस भी आता है और शर्म भी आती है।अगर स्वास्थ्य मंत्रालय को मार्निंग आफ़्टर पिल्स देने की हिदायत देने पर मज़बूर होना पड़ रहा है तो आखिर उसका ज़िम्मेदार कौन है।अगर युवतियों को कुंआरी मां या गर्भवती होने से बचाने की इतनी ही चिंता है तो उसे बलात्कार का शिकार होने से बचाने की चिंता करनी चाहिये ना कि उसे गर्भवती होने से बचाने की। ऐसा मैं समझता हूं,आप क्या समझतें हैं?मुझे बताईयेगा ज़रूर्।
Labels:
आफ़्टर पिल्स,
गर्भवती।,
दिल्ली सरकार,
बलातकार
Subscribe to:
Posts (Atom)