Showing posts with label freindship. Show all posts
Showing posts with label freindship. Show all posts
Tuesday, January 11, 2011
अगर सरकार भी यही सब करने लगी तो देश का बंटाधार तय ही है!
एक माईक्रोपोस्ट है जिसमे बहुत बड़ा विषय छिपा हुआ है।बेहद अफ़सोस के साथ ये कहना माफ़ करियेगा लिखना पड़ रहा है कि सरकार या कहें कि सरकारी कंपनिया भी व्यापार की अंधी दौड़ मे पागल हो गयी है तो गलत ना होगा।बात बहुत छोटी सी है मगर है बहुत खतरनाक।एक एसएमएस मोबाईल पर लोगों को मिल रहा है जिसमे लोगों को लड़कियों से दोस्ती करने या उन्हे दोस्त बनाने के लिये एक नम्बर पर एसएमएस करने के लिये कहा जा रहा है।नम्बर के बाद एफ़ लिखा है और लड़कों को दोस्त बनाने के लिये उसी नम्बर के साथ एम लिख कर एसएमएस करने को कहा गया है।अब बताईये भला सरकारी मोबाईल कंपनिया अगर लड़कियों से दोस्ती के नाम पर एसएमएस मंगाये और उन्हे 5 लड़कियों से दोस्ती और जी भर कर बातें करने का लालच दे तो क्या कहा जाये?यही ना कि देश का बंटाधार तय है! क्या लगता है आपको बताईयेगा ज़रूर।
Labels:
boys,
freindship,
girls,
mobile phone,
एसएमएस,
जाबांज़ लड़कियां,
दोस्ती sms
Subscribe to:
Posts (Atom)