सारी रात खांसते-छिंकते बीती थी और बड़ी मुश्किल से सुबह सुबह नींद लगी थी कि मोबाईल ने घनघनाना शुरु कर दिया। लगातार बज़ रहे फ़ोन ने अज़ीब सी खीज़ पैदा कर दी थी और दुनिया भर की गालियां बक़ते हुये मैने फ़ोन को देखा तो एक नही कई मिस्ड काल नज़र आ रही थी,सभी एक ही नम्बर से थी।बापू के नाम से थी वे सारी काल्ज़।बापू मेरे स्कूल का दोस्त जिसका सरनेम गांधी होने के कारण उसका नाम ही बापू पड़ गया था।उसका फ़ोन काफ़ी समय बाद आया था और लगातार कई काल्ज़,मुझे समझ मे आ गया कंही न कंही,कोई न कोई गड़बड़ ज़रूर है।सो मैने फ़ोन बज़ते ही काल रिसीव की और पूछा बापू क्या बात है कुछ गड़बड़ तो नही है?इस पर उसका जवाब था कुछ नही बहुत गड़बड़ है,तू सीधे इस अस्पताल आ जा।मैने कुछ नही कहा और आने की बात कह कर उठा और तबियत खराब होने के बावज़ूद तैयार होकर निकल पड़ा था अस्पताल की ओर।
रास्ते मे फ़िर फ़ोन बज़ा तो मैने कहा बापू वंही आ रहा हूं।पर उधर से बापू ने नही उसकी भांजी ने जवाब दिया कि मामाजी आप प्लीज़ डाक्टर से प्यार से पूछना?पापाजी ठीक हो रहे हैं थोड़ी एक्स्ट्रा केयर उन्हे ज़ल्द ठीक कर देगी।मैने कहा बेटा मैं वंही आ रहा हूं।वो फ़िर बोली मामाजी कंही प्रेस वालों को देख कर अस्पताल वाले हाथ खडे ना कर दे।मैने कहा बेटा चिंता मत करो मैं वंही आकर बात करता हूं।बापू के जीजाजी शहर के बाहरी हिस्से मे बने एक नये सुपर स्पेशलिटी अस्पताल मे भर्ती थे।
मैं वंहा पहुंचा तो बापू बाहर ही खड़ा था।हम लोग नीचे रिसेप्शन मे ही बैठ गये।मैने पूछा क्या बात है बापू?वो पूरी तरह टूटा हुआ था।उसने गहरी सांस ली और कहा यार मेरी समझ मे कुछ नही आ रहा है।मै न चाहते हुये भी सब समझ गया था।मैने पूछा भांजी कंहा है,वो बोला वो पाठ करने बैठ गई है।मैने पूछा डाक्टर क्या कह रहा है?वो बोला हम लोगों से ज्यादा भांजी बात करती है और डाक्टर की तसल्ली भी दमदार नज़र नही आ रही है।वो बोला मैने तेरे को इसिलिये बुलाया है तू एक्चुअल पोज़िशन पूछ और अगर वाकई एक्स्ट्रा केयर की ज़रूरत है तो उसके लिये बोल दे!वो बोला यार ये बच्चे लोग भी समझते नही है।बीस दिन हो गये हैं।न हील डुल रहे हैं,न होश मे आ रहे हैं,वेंटिलेटर पर हैं।अस्पताल का बील तेजी से बढ रहा है।जीजाजी के घर के सामने वाली सड़क पर अंडरब्रिज बन जाने से दुकान का भट्ठा बैठ गया है।इससे पहले एस्कार्ट्स मे भर्ती थे।इससे पहले भी जीजाजी का लफ़्ड़ा तूने ही निपटाया था।उस समय भी अच्छी-खासी प्रापर्टी उस समय लूटा चुके थे।बस इतना समझ ले हालत बहुत अच्छी नही है।
मुझे कुछ समझ नही आ रहा था।मैने सीधे डा अजय को फ़ोन लगाया और उसे सारी बात बताई।उसने कहा तू वंही बैठ मैं पूछ कर बताता हूं।तीन-चार मिनट बाद ही उसका फ़ोन आ गया और उसने कहा कि पेशेंट की हालत बहुत ज्यादा खराब है,तू तो समझता है एक्स्टरनल सपोर्ट पर चल रहे हैं।रिकवहरी मुशकिल दिख रही है।बीमारी कोई भी बची नही है।भर्ती हुये थे मलेरिया के लिये,फ़िर कार्डियक प्राब्लम,फ़िर रीनल और बाद मे ब्रेन भी डेमेज़ हो गया है।एज फ़ैक्टर भी है।मेरे ख्याल से तो तू उनको समझा और घर ले जा।अब जो होना है वो अस्पताल मे भी उतना ही संभव है जितना घर पर्।मुझे लगा जैसे कान सुन्न होते जा रहे हैं।इतना सब डाक्टर ने मुझे बता दिया वो मैं उस लड़की को कैसे बता पाऊंगा,जो हर वक़्त भगवान से अपने पिता की सलामती चाह रही थी।
मैं सोच ही रहा था कि रिसेस्पशन से हमारे लिये अनाऊंस हुआ, डाक्टर बुला रहे थे।अजय ने उन्हे बता दिया था,मैं रिसेप्शन मे बैठा हूं।अंदर एक नही कई डाक्टर बैठे थे।इससे पहले मैं या डाक्टर कुछ कहते बापू शुरू हो गया ये मेरा स्कूल का दोस्त है।इसको पता लगा तो ये बस मिलने चला आया।मैने इसको बताया कि आप लोग बहुत मेहनत कर रहे हैं।भांजी ने भी आपलोगों की बहुत तारीफ़ की है।डाक्टर और मैं सारा माज़रा समझ चुके थे।उसने कहा अनिल जी देखिये लोगों की एक्स्पेक्टेशन बहुत रहती है?मैने कहा हां आजकल कुछ ज्यादा ही हो गई है और शायद इस्लिये रियेक्शन भी बहुत होते हैं,लेकिन यकीन मानिये ये लोग उनमे से नही है।उसने कहा कि डा अजय को मैने सब बता दिया है।हम लोग तो पेशेंट के लिये उम्मीद छोड़ नही सकते लेकिन यंहा उनकी बिटिया को कुछ ज्यादा ही उम्मीद है।वो आयुर्वेदिक,होम्योपैथिक और पता नही क्या-कया इलाज साथ मे करना चाह रही है हमने उसे मना भी नही किया है।हम लोग चाय पीने के बाद उठे तो डाक्टर ने मुझसे कहा सब तो समझ गये हैं लेकिन उनकी बिटिया नही समझ पा रही है।तब तक़ बापू बाहर निकल चुका था।डाक्टर ने कहा हो सके तो आप उसे समझाईये।मैने कहा ट्राई करता हूं और मै बाहर निकल गया।
मैने बापू से कहा मैं शाम को आता हूं।फ़िर बात करेंगे।बापू की आंखों में डर के साथ-साथ दुखः का समदंर उमड़ रहा था।मै उससे आंख मिला कर विदा भी नही ले पाया।उसने कहा फ़ोन करना और आना पक्का।मैंने उसका फ़ोन उठाना बंद कर दिया है पता नही कब गलत समाचार आ जाये।दोबारा अस्पताल भी नही गया,उस लडकी से सामना करने की हिम्मत नही हो पा रही थी जो हर वक़्त अपने पिता को अच्छा होने की आस लिये संघर्ष कर रही थी।डा की बात भी मेरे दिमाग मे उथल-पुथल मचाये हुये थी,क्या अब मरीज के रिश्तेअदारों को उम्मीद भी नही करना चाहिये?मै उस लड़की को कैसे समझा सकता था कि बेटा अब तुम्हारे पापा नही बचेंगे।इन्हे अस्पताल से घर ले चलते हैं?क्या ये इतना आसान है?बहुत कठोर और पत्थर दिल समझता था मै अपने आप को लेकिन जब मामला अपना होता है तो शायद सब कुछ बदल जाता है।मैंने इससे पहले खुद को इतना बेबस और लाचार कभी नही पाया था!
Showing posts with label अस्पताल. Show all posts
Showing posts with label अस्पताल. Show all posts
Friday, December 4, 2009
Thursday, August 20, 2009
क्या कहा एक लाख छब्बीस हज़ार ?वो तो ठीक हो गया पर लगता है मुझे हैमरेज हो जायेगा
कल शाम सब फ़ुरसत से बारीश का मज़ा लेते हुये क्लब मे बैठे थे,तभी रिटायर्ड हर्ट पंडित का फ़ोन आया।फ़ोन सुनकर उस्ने सिर्फ़ इतना कहा पागल हो गया है क्या?एक लाख छब्बीस हज़ार?उसके बाद उसने फ़ोन मेरी तरफ़ बढाया और कहा ले भैया को बता दे!तब तक़ मेरे दिमाग मे डाऊट का कीड़ा कुलबुला गया था।मैने फ़ोन का माऊथपीस हाथ से बंद कर पूछा क्या हुआ?उसने कहा खुदई बात कर लो। और उधर से क्या कहा क्या पता मेरे मुंह से इतना ही निकला अबे तू तो ठीक हो गया है साले लेकिन लगता है मुझे हैमरेज हो जायेगा।
मैने फ़ोन काटा और चेहरा तब तक़ गडबड़ी की चुगली कर चुका था।सबने पुछा क्या हुआ।मैने कहा सालो तुम लोगों की दारू पार्टी का बिल आया है एक लाख छब्बीस हज़ार्।सब चौंके और सबने ततकाल कहा ये तो साली लूट है।हम लोग शुरू से कहते थे साला डाक्टर डाकू है मगर नही आपके साथ बचपन से पढा है इस्लिये वो डाकू हो नही सकता,बाकी कोई भी हो सकता है। है ना।तीन दिन का सवा लाख ,साले ने न आपरेशन किया है और न कोई लम्बी चौडी टुट-फ़ूट हुई है।चलो तानो साले के खिलाफ़ पंडाल्।धरना देकर सारी दुनिया को बता देंगे साला अपने बचपन के दोस्त को लूट रहा है तो बाकी का क्या हाल करता होगा।
मै भी सन्न था।मै बोला ऐसा नही हो सकता।सब बोले अभी भी हम लोग गलत ।क्या अभी दारू पीये हुयें है हम लोग?चलो मंगवाओ पंडाल्।मैने कहा चुप रहो बे।पंडाल तानना होगा तो कल तानेंगे।कल क्यों?अबे देख नही रहा है बारीश हो रही है।क्या भीग कर बैठेगा रात भर धरने पर्।मज़ा आ जायेगा भैया।रात को कौन देखता है भीगते हुये पीने का आहा हा हा……मैने कहा साले वो लम्बा चौडा बिल लाया है उसके बाद भी दिल नही भरा तुम लोगो का।सब बोले इसमे गलती आपके दोस्त की है।मैने चिढ के कहा चुप करो तुम लोग और सीधे फ़ोन अपने दूसरे डाक्टर मित्र को लगाया और उससे पूछा कि यार वो पंडित बता रहा था एक लाख छब्बीस हज़ार का बिल आया है।
डाक्टर बोला लगा लिया क्या है बे अभी से।मैने कहा नही वो बता रहा था।डाक्टर बोला थोडी देर बाद काल कर मैं बताता हूं क्या पोज़िशन है।अब मै सन्नाटे मे था।पंडित ने जमा करना सीखा ही नही था।अभी हाल ही मे उसका छोटा भाई भी एक बडा एक्सिडेंट कर चुका था और काफ़ी रकम उसमे खर्च हुई थी।मैने कहा कि अब जाना पडेगा फ़िर मुख्यमंत्री के पास।वंहा से भी लिमिटेड रकम ही मिलनी है।क्लब से भी दस हज़ार रूपये दे चुका हूं।बाकी का इंतज़ाम करने के लिये दोस्तो के नाम और उनसे मिल सकने वाली रकम का हिसाब कर ही रहा था की डाक्टर का फ़ोन आ गया।वो बोला अगर बिल कम करा दूं तो ?अबे दिमाग मत खराब कर?मेरे इतना कहते ही वो हसने लगा और उसने बताया कि तेरा पेशेंट है इस्लिये बिल वैसे ही बहुत नामिनल बना है।अठराः या उन्नीस हज़ार रूपये होगा।मैने कहा बस्।उसने कहा बस्।फ़िर वो बोला अब उसाको गाली मत बकना।उसने शायद गलत सुन लिया होगा।
सब कान लगा कर मेरी बात सुन रहे थे।किसी खूबसूरत आईटम से बात करते समय जैसे नये कबुतरों के चेहरे पर मुस्कान खिलती है कुछ कुछ वैसी ही मेरे चेहरे पर चमकने लगीथी। सब समझ गये थे मामला वैसा नही है और अब गाली खाने का टाईम आ गया है।मैने सीधे पूछा कौन बोल रहा था बे आपका दोस्त डाकू है?सब समझ गये थे।सबने कहा हम लोग नही बोल रहे थे दरअसल पब्लिक ओपिनीयन्………… मैने कहा सालो पंडाल तानोगे,धरना दोगे,दुनिया को बताओगे डाकू है,लूटेरा है।सब बोले देखो भैया इस बार गलती आपकी है। आपको कन्फ़र्म करके बताना था और एक बात और आप चाहो तो सब का मुंह सूंघ सकते हो अभी कोई पीया नही है।मैने कहा देख लिया ना दारू पीने का नतीज़ा।देख लिया है और इतना बिल तो दे ही सकते हैं और आप काहे के लिये हो।मैने कहा सालो…………सबने मेरी बात काटी और कहा भाई डिस्चार्ज़ हो रहा है आप निकलिये और हम लोगो को भी भाई के डिस्चार्ज़ होने पर सेलिब्रेट करने दिजिये!
Thursday, December 18, 2008
भाई साब रुकिये तो,कहां चले जा रहे हैं?पहचान नही रहे है क्या?मै प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल्।
मैं अपनी मस्ती मे चला जा रहा था कि अचानक ऐसा लगा जैसे कोई आवाज़ दे रहा हो।फ़िर आवाज़ आई, भाई साब रुकिये तो,कहां चले जा रहे हैं?पहचान नही रहे है क्या?मै प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल्।मै उस वक़्त सात सौ बिस्तरो वाले छत्तीसगढ के सबसे बड़े अस्पताल के सामने से गुज़र रहा था।मै एक पल के लिये हड़बड़ाया मगर फ़िर जब आवाज़ आई तो समझ गया वो अस्पताल ही है जो मुझसे बात करना चाह रहा था ।
मैंने उस आवाज को अनदेखा कर आगे बढने की कोशिश की तो आवाज़ थोड़ी कड़क हो गई।क्यो बे क्या बड़े-बड़े नेताओ की ही बात सुनेगा क्या?हमारी बात सुनने मे तक़्लीफ़ हो रही है क्या?अब तक़ मै सम्भल गया था।मै भी दिल कड़ा कर बोला, क्या बात है?बात क्या है?क्यो खबर नही है क्या?पत्रकारिता छोड़ दी है क्या?मै बोला फ़ाल्तू की बात नही,काम की बात कर?उधर से आवाज़ आई,हम फ़ाल्तू हो गये?प्रदेश की गरीब जनता के सुख-दुख का साथी फ़ाल्तू?और वो लोन लेकर गरीबो का खून चूसने के लिये बनाया गया प्राईवेट 5 स्टार अस्पताल,वो फ़ाल्तू नही है,क्यो?
मुझे थोड़ा खराब लगा,मगर बात मे दम था।मैने कहा,मुझसे गल्ती हो गई। अब बताओ बात क्या है?अस्पताल बोला कि आपने मुझे बनने से लेकर शुरू होते तक़ देखा है?मैने कहा ,हां।उसने कहा कि उस समय कहा गया था कि मै प्रदेश के गरीबो की जान बचाऊंगा?मैने कहा हां।वो बोला क्या मेरा ठेका सिर्फ़ गरीबो की जान बचाने का है?मैने कहा कि मै समझा नही।वो बोला समझोगे कैसे?गले तक़ तो एडवर्टाईज़्मेंट ठूंस चूकी है सरकार। अब दूसरो की बात कहां सुनाई देगी।मैने खामोश रहने मे भलाई समझी।
वो मेरी मनःस्थिती भांप चुका था।फ़ौरन बोला कहां से आ रहे हो?मै खामोश ही रहा?वो बोला अपने दोस्त के आलीशान फ़ाईव स्टार अस्पताल से?मै चुप ही रहा।वो बोला क्यो दोस्ती निभा रहे हो या सरकार की दलाली?मेरा दिमाग भन्ना गया।इससे पहले मै कुछ कहता,वो बोला कैसी है नेताजी के रिश्तेदार की तबियत?मैने उल्टे सवाल किया तुम्हे पता है क्या?वो बोला पता क्यो नही रहेगा।सारे प्रदेश के लोगो को बता दिया गया है कि नेताजी की रिश्तेदार की तबियत अचानक बिगड़ी और उन्हे इलाज के लिये प्राईवेट अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।मैने कहा कि इसमे बुराई ही क्या है?वो बोला कि बुराई कुछ् नही है।मगर बाकी लोगो को क्यो उस अस्पताल मे भर्ती नही कराया जाता?गरीबो को क्यो वंहा भर्ती नही कराते,आखीर क्यो गरीबो को मरने केलिये सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया जाता है?
मुझे खमोश देख कर उसके हौसले बढ गये थे शायद?वो बोला कि अगर मै गरीब का इलाज़ करने मे सक्षम हूं तो नेताजी की रिश्तेदार को इलाज़ के लिये यहां क्यो नही भर्ती कराया गया?और अगर नेताजी की रिश्तेदार के इलाज के लिये सरकारी अस्पताल सक्षम है तो नेताजी ने अपने रिशतेदार को प्राईवेट अस्पताल मे क्यो भर्ती कराया?मैने चुप रहने मे ही भलाई समझी?वो बोला मेरा सवाल ये ही कि नेताजी को अगर अपने रिश्तेदार का इलाज़ करवाना है तो सब सरकारी अस्पताल मे भर्ती करा देना था?और अगर ऐसा नही कर सकते तो सरकारी अस्पातालो को बंद करा देना चाहिये।
मैं उसकी बातो को अनसुनी करके खामोश खड़ा रहा ?उन्हे भगवान भरोसे नही छोड सकते थे तो अमीरो के अस्पताल मे भर्ती कराने की क्या गरज़ थी। उसने कहा या तो इस प्रदेश मे अमीर-गरीब दोनो का इलाज़ सरकारी अस्पताल मे होना चाहिए। ऐसा नही हो सकता तो, क्यो नही ऐसे ही लोगो को प्रदेश से बाहर कर दे।उसने कहा की गरीब की रिश्तेदार भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी नेताजी कि रिश्तेदार। क्यो सही कह रहा हूं ना।
मेरे पास शब्द ही नही थे।मै भी उसी की तरह सोचने लगा आखिर नेताजी को हक़ ही क्या है जो अपनी रिश्तेदार को प्राईवेट अस्पताल मे भर्ती कराये।वे बड़े नेता हैं इस नाते उन्हे अपनी सरकार के अस्पतालो पर भरोसा करना चाहिये?वे अगर सरकारी अस्पताल मे अपनी रिश्तेदार को भर्ती कराते तो लोगों का सरकारी व्यवस्था पर विश्वास बना रहता। अब जब वे खुद अपने रिश्तेदार को प्राईवेट अस्पताल मे भर्ती करा रहे हैं तो लोग क्यो मरने के लिये अपने रिश्तेदारो को सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराएंगे।

Subscribe to:
Posts (Atom)