Showing posts with label बापू. Show all posts

Friday, August 14, 2015
बापू के बंदर बोलते थे,ये अब पता चला,थैंक यू पप्पू
आज़ादी का जश्न मनाने की तैयारी करते वक़्त मुझे लगा की मुझे तो झण्डा फ़हराने का हक़ ही नही है।छी कितना अग्यानी,कितना अंजान,कितना नादान हूं मैं।मुझे आज तक ये भी नही पता था कि बापू के पास तीन छोटे छोटे छोटे-छोटे बंदर थे।एक कहता था कि बुरा मत बोलो,एक कहता था कि बुरा मत सुनो और एक कहता था कि बुरा मत देखो।बचपन से लेकर अब तक़ जितनी गुरुजी लोगों ने पढाया सबको मन ही मन गालियां देन की इच्छा ज़ोर मार रही है।और तो और वो रिचर्ड एडिनबरो को जी भर कर गालियां देन की इच्छा हो रही है।उसकी फ़िलम देख कर बापू के बारे में दुनिया भर में शेखी मारते थे हम।आज पता चल रहा है कि शेखचिल्ली से ज्यादा नालेज नही था हमारे पास,बापू के बारे में तो हम ज़िरो थे।जिसने हमे आज़ादी दिलाई उसके पास तीन छोटे-छोटे,छोटे-छोटे,छोटे-छोटे बंदर थे,ये हमको पता ही नही था।छी धिक्कार है हम पर।स्युसाईड करने की भी इच्छा दम मारने लगी थी पर बेशर्मी में भी किसी पालिटिकल लीडर से कम नही थे सो उस आईडिया को ड्राप कर सोचने लगे कि आखिर ये बापू के पास तीन छोटे छोटे बोलने वाले बंदर होने की बात हमे पता कैसे नही चली?सारे दोस्तों से पूछा तो सब हंस दिये,उन्होने सिर्फ़ इतना कहा कि पगला गया है क्या बे?घर में भाई/बहनों से पूछा,अडोसी/पडोसी से पूछा,रिटायर हो चुके गुरुजनो से पूछा,बापू को पेटेंट करा चुकी पार्टी के छोटे-बडे तुर्र्मखान टाईप के सेल्फ़ मेड लीडरो से पूछा,वे भी हंस कर चुप रह गये।बहुत सोचा पर जब जवाब नही मिला तो हमने मन ही मन देश के सबसे युवा,सबसे ग्यानी,सबसे उर्जावान,सबसे देशभक़्त,सबसे जूझारू और सबसे ज्यादा खोजी व बापू के बारे में नालेज रखने वाले देश के भावी प्रधानमंत्री जी को मन ही मन धन्यवाद दिया कि उन्होने आज आज़ादी के इतने सालो बाद हमारी आंखे खोल दी।हम को आज तक नही पता था कि बापू के पास बोलने वाले तीन छोटे छोटे बंदर थे।धन्य हो युवराज जी,आप महान है,आप अगर अंग्रेज़ी में लिखी हिंदी पढते है तो लोग मज़ाक उडाते है,पर मैं समझ रहा हूं आप अंग्रेज़ो से बदला ले रहे है।मान गये आप को।धन्य हो।मुझे खुद पर शर्म और आप पर गर्व मह्सूस हो रहा है।अब मैं शान से बापू के तीन बोलने वाले बंदरो की कहानी सुनाऊंगा।जै हो युवराज की।देश की तरुणाई की,देश के थिंक टैंक की।
Wednesday, September 12, 2012
बापू!कमीनो ने चौक चौराहे पर आपको होर्डिंग्ज़ की तरह लटका दिया है.
बापू का बड्डे करीब आ गया है.फिर से बापू को याद करने का कम्पीटिशन शुरु हो जायेगा.लेकिन बस एक दिन के लिये.मैं भी उनमे शामिल हूं मगर मैं एक दिन से कुछ ज्यादा दिनो तक़ उन्हे याद करता हूं.उन पर हमेशा कुछ न कुछ लिखता भी रहता हूं और उनकी जयंति के समारोह पर जमकर डायलागबाज़ी भी करता हूं.फिर इस बार उनके हैप्पी बड्डे को करीब आता देख सोच रहा हूं इस हाट केक को क्यों ना मैं भी काट कर एकाध पीस चख लूं.यानी कि एक कि
ताब उनपर उनके जन्म दिन के अवसर पर प्रकाशित करवा कर बहती गंगा में से टीआरपी के पांच दस बैरल भर ही लूं.मटेरियल तैयार है.शीर्षक भी बडा ही धांसू टाईप का सूझा है."बापू!कमीनो ने आपको चौक चौराहों पर होर्डिंग्ज़ की तरह लटका दिया है".कैसे रहेगा भाईयो?बताईयेगा ज़रा.वैसे किताब के कुछ अंश इस प्रकार है."""बापू कल आपका हैप्पी बड्डे है। इसलिए आज आपको नहला-धुलाकर कल के लिए तैयार किया जा रहा है। आप सोचते होंगे कि आपको देश के लोग कितना प्यार करते हैं, कितना सम्मान करते हैं, जो चौक-चौराहों पर आपको बिठाकर रखा है। बापू आपको गलत फहमी है। इन कमीनों ने आपको अपनी विचारधारा बेचने के लिए और नेतागिरी की दुकान चलाने के लिए होर्डिंग की तरह इस्तेमाल किया है। आप नेताओं के लिए मॉडल से ज्यादा कुछ नहीं हैं। सॉरी बापू आपको ये खरी-खरी खराब लग रही होगी, लेकिन क्या करूँ मजबूरी में आपको बता रहा हूं।
""""""तो बापू सबसे पहले आप ईश्वर अल्लाह तेरो नाम का ही हाल जान लो। आप चिल्लाते रह गये और भगवान आपकी बात मान कर सबको सन्मति देने को तैयार भी हो गया मगर सन्मति किसी ने नही ली।सबने अपने-अपने हिसाब से ईश्वर-अल्लाह को बांट लियां केवल ईश्वर अल्लाह को बांटा बल्कि उनके नाम पर देश को भी अघोषित रूप से बांट दिया।और तो और जुम्मे-जुम्मे आठ दिन हुये पैदा हुये ब्लाग को वंहा भी बंटवारा हो गया ईश्वर-अल्लाह के नाम पर ।ये तू क्या कह रहा है?बापू ने मुझसे पूछा।सच कह रहा हूं।बड़ा शौक था ना सच सुनने का तो लो सुनो।
खुब् भजन करते थे ना,क्या सोचा था,सब समझ जायेंगे?अरे बापू ये कुत्ते की दुम है जिसे अंग्रेज़ सीधा नही कर पाये वो भला भजन से…।खैर छोडो बापू।पहले ईश्वर अल्लाह के नाम पर लफ़ड़े मेरठ,कानपुर,लखनऊ,भिवंडी,हैदराब ाद तक ही सीमित थे,मगर अब तो आपके स्टेट का अहमदाबाद भी इसमे शामिल हो गया है।इंदौर,मऊ,मालेगांव,मुम्बई और कई नये शहर टाप पर चल रहे हैं।कश्मीर का तो हाल ही मत पूछो।वंहा की हरी वादियों को लाल कर दिया गया है।इतना खून बह रहा है वंहा की चौक लाल हो गये हैं तो सड़क भी लाल है।चारो ओर खून ही खून है बापू,लाल ही लाल्।
"""""बापू खराब लग रहा है ना देश की हालत जान कर।आपके समय ज़रूर ये भूखे-नंगों का देश रहा होगा आज तो ये खूनियों-दंगों का देश हो गया है।चलिये छोडिये खून-खराबे को और क्या बताऊं?आपका दलित प्रेम बापू आजकल हाई-प्रोफ़ाईल ड्रामे मे बदल चुका है।जिन्हे आप हरि का जन कहते थे ना अब कहोगे तो बुक हो जाओगे।उन्के लिये अब आपकी ज़रूरत नही है।
"""""बापू आपका कोई बेटा इस देश का प्रधानमंत्री बना?बापू ने कहा मैने इसलिये………ये डायलागबाजी नही बापू,मैने उनकी बात बीच मे ही काट के कहा।आप तो सिर्फ़ ये बताओ कि क्या आपका कोई बेटा प्रधानमंत्री बना?नही।आपके बेटों मे से किसी का बेटा महामंत्री बना?नही।आप प्रधानमंत्री बने?नही।तो फ़िर आप ही बताओ आप असली कैसे हो सकते हैं।असली तो वो लोग हैं।पहले अम्मा जी बनी,फ़िर भैया जी बने और आप देख लेना कुछ ही दिनो की बात है बाबा भी बन जायेंगे। आखिर इस देश की जनता मूर्ख तो है नही।एकाध बार धोका हो सकता है,मगर तीसरी पीढी तक़्………।
तो कैसा रहेगा किताब का प्रकाशन,सभी चाहने वालो से उनकी बेशकिमती राय जानना चाहता हूं.
""""""तो बापू सबसे पहले आप ईश्वर अल्लाह तेरो नाम का ही हाल जान लो। आप चिल्लाते रह गये और भगवान आपकी बात मान कर सबको सन्मति देने को तैयार भी हो गया मगर सन्मति किसी ने नही ली।सबने अपने-अपने हिसाब से ईश्वर-अल्लाह को बांट लियां केवल ईश्वर अल्लाह को बांटा बल्कि उनके नाम पर देश को भी अघोषित रूप से बांट दिया।और तो और जुम्मे-जुम्मे आठ दिन हुये पैदा हुये ब्लाग को वंहा भी बंटवारा हो गया ईश्वर-अल्लाह के नाम पर ।ये तू क्या कह रहा है?बापू ने मुझसे पूछा।सच कह रहा हूं।बड़ा शौक था ना सच सुनने का तो लो सुनो।
खुब् भजन करते थे ना,क्या सोचा था,सब समझ जायेंगे?अरे बापू ये कुत्ते की दुम है जिसे अंग्रेज़ सीधा नही कर पाये वो भला भजन से…।खैर छोडो बापू।पहले ईश्वर अल्लाह के नाम पर लफ़ड़े मेरठ,कानपुर,लखनऊ,भिवंडी,हैदराब
"""""बापू खराब लग रहा है ना देश की हालत जान कर।आपके समय ज़रूर ये भूखे-नंगों का देश रहा होगा आज तो ये खूनियों-दंगों का देश हो गया है।चलिये छोडिये खून-खराबे को और क्या बताऊं?आपका दलित प्रेम बापू आजकल हाई-प्रोफ़ाईल ड्रामे मे बदल चुका है।जिन्हे आप हरि का जन कहते थे ना अब कहोगे तो बुक हो जाओगे।उन्के लिये अब आपकी ज़रूरत नही है।
"""""बापू आपका कोई बेटा इस देश का प्रधानमंत्री बना?बापू ने कहा मैने इसलिये………ये डायलागबाजी नही बापू,मैने उनकी बात बीच मे ही काट के कहा।आप तो सिर्फ़ ये बताओ कि क्या आपका कोई बेटा प्रधानमंत्री बना?नही।आपके बेटों मे से किसी का बेटा महामंत्री बना?नही।आप प्रधानमंत्री बने?नही।तो फ़िर आप ही बताओ आप असली कैसे हो सकते हैं।असली तो वो लोग हैं।पहले अम्मा जी बनी,फ़िर भैया जी बने और आप देख लेना कुछ ही दिनो की बात है बाबा भी बन जायेंगे। आखिर इस देश की जनता मूर्ख तो है नही।एकाध बार धोका हो सकता है,मगर तीसरी पीढी तक़्………।
तो कैसा रहेगा किताब का प्रकाशन,सभी चाहने वालो से उनकी बेशकिमती राय जानना चाहता हूं.
Labels:
bapu,
jayanti,
Mahatma Gandhi,
जयंती,
बापू,
महात्मा गांधी
Sunday, October 2, 2011
बापू, कमीनों ने होर्डिंग की तरह चौक-चौराहों पर लटका दिया है आपको
बापू आज आपका
हैप्पी बड्डे है। इसलिए आज आपको नहला-धुलाकर कल के लिए तैयार किया जा रहा है। आप सोचते होंगे कि आपको देश के लोग कितना प्यार करते हैं, कितना सम्मान करते हैं, जो चौक-चौराहों पर आपको बिठाकर रखा है। बापू आपको गलत फहमी है। इन कमीनों ने आपको अपनी विचारधारा बेचने के लिए और नेतागिरी की दुकान चलाने के लिए होर्डिंग की तरह इस्तेमाल किया है। आप नेताओं के लिए मॉडल से ज्यादा कुछ नहीं हैं। सॉरी बापू आपको ये खरी-खरी खराब लग रही होगी, लेकिन क्या करूँ मजबूरी में आपको बता रहा हूं।
पिछले साल भी आपके बड्डे पर आपको नहलाने-धुलाने की ड्यूटी मुझे मिली थी। इस बार भी मुझे ही जबरन ये ड्यूटी थमाई गई है। मेरी पिछले साल भी इच्छा नहीं थी और इस बार भी वही हालत है। नवरात्र का उपवास मेरी हालत खराब कर रहा है और मुझे आपको ऊमस भरी दोपहरी में नहलाना पड़ रहा है। मजबूरी है नौकरी का सवाल है। वैसे बापू मैं आपकी दिल से इज्जत करता हूं, इसलिए मजबूरी में ही सही मैं आपकी साफ-सफाई पूरी ईमानदारी से करता हूं। याद है आपको पिछले साल जब मैं आपको नहलाने आया था, तो आपका चश्मा गायब था। मैंने जब चश्मा चोरी होने की बात साहब लोगों को बताई तो उन्होंने मुझे कितना डांटा था। बड़ी मुश्किल से आपकी पसंद का मॉडल ढूंढ-ढांढकर लाया गया था और जितनी परेशानी चश्मा ढूंढने में साहब लोगों को हुई थी, उतनी ही ज्यादा गालियां मुझे खानी पड़ी थी और साथ में चेतावनी भी मिली थी। वो तो अच्छा हुआ सारे अख़बार वाले और न्यूज चैनल वाले हमेशा की तरह सो रहे थे और उन्हें इस बात का पता नहीं चला, वरना मेरा सस्पेंशन पक्का था।
खैर छोड़ों पुरानी बातें बापू कोई मतलब नहीं इनका। आपको तो पता भी नहीं कि जो चश्मा आपको पहनाया गया उसके शीशों पर दुनिया भर के स्क्रैच लगे हुए थे। कबाड़ खाने में पड़ा हुआ था वो। और आपको पता चलता भी तो क्या फायदा होता। क्या आप अच्छे और साफ-सुथरे शीशों वाले चश्मे से वो सब देख पाते जो आज देश में हो रहा है। देश के अधिकांश शहरों में सड़कों पर खून बिखरा हुआ है। क्या आप वो देख पाते।
अच्छा, तो ये बात है। मुझे अब समझ में आ रहा है कि आप खराब शीशों की शिकायत क्यों नहीं करते। समझा, दरअसल आप वो सब देखना ही नहीं चाहते, जो देश में हो रहा है। इसकी तो आपने सपने में भी कल्पना नहीं की होगी। जभी मैं सोचूं कि साला इत्ते सालों से आप खामोश कैसे बैठे हैं। इतने लफड़े-दफड़े, दंगे-फसाद देखकर भी आप उपवास करने क्यों नहीं गए। खैर, जाते भी तो भी आपको कोई जूस पिलाने तक नहीं आता और वैसे भी चौक-चौराहों पर बैठे-बैठे आप उपवास ही तो कर रहे हैं। अरे, ये तो मैंने सोचा ही नहीं। बापू मुझे माफ करना। आप तो अपनी पुरानी स्टाईल से ही काम कर रहे हैं। कमीनों की हरकतें देखकर आप लगता है इस दुनिया को छोड़ने के साथ ही उपवास करने के लिए आइडिया लगाकर चौक-चौराहों पर उपवास पर बैठ गए थे।
बापू, आपकी सहनशीलता तो मानना ही पड़ेगा। देश को आज़ाद करा दिया, मगर साले देशवासियों ने आपको चौक-चौराहों पर जंजीरों के घेरों से कैद कर दिया है। आपको शो-पीस बना दिया। आपको देखने-दिखाने की चीज बना दिया। आपको विचारधारा बेचने का विज्ञापन बना दिया। आपको नेतागिरी की मार्केटिंग का मॉडल बना दिया। आपको जुलूस और धरना देखने वाला दर्शक बना दिया। आपको होर्डिंग की तरह लटका दिया है इन कमीनों ने। और आप हैं बापू खामोशी से सब सह रहे हैं। हमारे शहर में विपक्ष के जितने धांसू नेता हैं सबके-सब एसी कार में चलते हैं। पैदल चलने का तो उनको मौका ही नहीं मिलता। कभी-कभार रैली, जुलूस में एकाध घंटा पैदल चल लेते हैं तो दूसरे दिन ही बयान जारी कर देते हैं कि शहर को धूल और धुएं से बचाना होगा। प्रदूषण से जीना दूभर हो गया है शहर वासियों का। बताओ कितने एहसान फरामोश हैं ये लोग। साले कार में घूमते हैं और धूल-धुएं की बात करते हैं। जो वोट देते हैं उस जनता की चिंता करते हैं और जिसने वोट देने का अधिकार दिलाने के लिए आज़ादी दिलाई, उसकी रत्ती भर फिकर नहीं। धूल फांकते बैठे हो आप चौक-चौराहों पर। साल में एक बार साफ कराते हैं साले। आप भी बापू धन्य हैं। सालों से धूल-धुआं खा रहे हो और खामोश बैठे हो। आपकी जगह कोई और होता तो दमा-अस्थमा का शिकार होकर खांस-खांसकर मर जाता साला। लेकिन आपका अपने बच्चों के प्रति प्यार मानने लायक है। भगवान शंकर के बाद एक आप ही नज़र आते हो, जो विष पीकर भी कल्याण की सोच रहे हो।
इसके बाद भी बापू, कमीनों को ज़रा भी शर्म नहीं आती। अब आपको क्या बताऊं। मेन चौक-चौराहों पर तो आपकी हालत ठीक है लेकिन सुनसान इलाकों और बगीचों में आपकी पोजिशन बहुत ज्यादा खराब है। आपको साफ करते समय पक्षियों की बीट की दुर्गंध से ऐसा लगता है कि उल्टी हो जाएगी। पता नहीं आप क्यों सबको माफ किए जा रहे हो। कमीने अपने लिए नया-नया दफ्तर बनवा लेते हैं, लेकिन आपके सर पर एक छोटा सा शेड नहीं बनवाते। उसमें कुछ बचेगा नहीं न। क्यों बनवाएंगे फिर। मोटी कमाई का प्लान बने तो आपको कहीं पर भी बिठाकर करोड़ों रूपया जीम जाएंगे, लेकिन पुरानी जगह जहां आप सालों से बैठे हो वहां साले फूटी कौड़ी खर्चा नहीं करते।
जाने दो बापू, और अंदर की बात बताऊंगा तो आप शायद नाराज़ होकर कल हार पहनाने आने वालों को अपनी ही लाठी से पीट दोगे। मज़ाक नहीं कर रहा हूं। सच बोल रहा हूं। आप बोलोगे कि मैंने अहिंसा के दम पर अंग्रेजों को ठीक कर दिया, लेकिन किसी पर हाथ नहीं उठाया। तो बापू वो सफेद अंग्रेज थे उनमें थोड़ा-बहुत ईमान था, ये तो साले काले अंग्रेज हैं इनमें कोई ईमान-धीमान नहीं है। दूसरे, ये लातों के भूत हैं, बातों से तो मानते ही नहीं। अब देखों न, हर साल आपके जन्मदिन पर र्इश्वर अल्लाह तेरो नाम भजते हैं और साल भर साले दंगा-फसाद करते हैं। ये अहिंसा-फहिंसा आपके साथ ही दुनिया से निकल ली बापू। उसको पता था जब देश में आपकी कदर नहीं होने वाली, तो उसकी क्या कदर होगी। अहिंसा की जगह उसकी कजिन हिंसा छाई हुई है। दरअसल आपका और आपकी अहिंसा का मीडिया मैनेजमेंट बड़ा पूअर रहा। भला बकरी की दूध की चाय पीकर कोई आपको या आपकी अहिंसा को कितना हाईलाइट करता। वैसे भी आजकल कॉकटेल का ज़माना है और हिंसा की मार्केटिंग सिमी, बजरंगदल, ठाकरे ब्रदर्स, अर्जुन सिंह और यादव ब्रदर्स जैसी जानी-मानी मल्टीस्टेट कंपनियां कर रही है। ऐसे में हिंसा के सामने अहिंसा कहां टिकती। इसीलिए कह रहा हूं कि आप भी सालों को अपनी ही लाठी से पीटने पर मजबूर हो जाते।
बहुत ही कमीने हैं बापू ये लोग। सड़कों पर चौक-चौराहों पर बिठा दिया है आपको और कमरों में दीवार पर लटका दिया है आपको। क्या बताऊं बापू इतना दिमाग खराब होता है जब सरकारी दफ्तरों में आपकी तस्वीर के नीचे बैठा साहब या नेता बिना शर्माए हरामखोरी करते हैं। आपने कहा था बापू की ज़रूरत से ज्यादा जमा करना चोरी है। यहां तो कई पीढ़ी के लिए इंतजाम कर रहे हैं लोग। चोरी नहीं डाका डाल रहे हैं फिर भी पेट नहीं भर रहा है उनका। और सब हो रहा है आपकी तस्वीर के नीचे। संसद में भी जो हुआ बापू। वो आपने देखा। आपने सोचा भी नहीं होगा कि सांसद संसद में नोटों की गड्डियां दिखाएंगे।
छोड़ो बापू आपके चक्कर में बेमतलब मैं इमोश्नल हो रहा हूं। रगड़-रगड़के आपको नहलाने का मुझे ईनाम नहीं मिलने वाला। पिछले इतवार को मैंने बड़े साहब की कार धोई थी तो साहब ने मुझे खुश होकर नीला वाला गांधी यानि सौ का नोट दिया। उसके पहले वाले इतवार को मेम साहब के प्यारे-दुलारे पप्पी को नहलाया था, तो मेम साहब ने भी खुश होकर मुझे नीला गांधी यानि सौ का नोट ईनाम में दिया था। काम भी उतना नहीं था यहां तो बस सेवा ही है मेवा तो कुछ मिलना नहीं है। एक तो टाईम खोटा करो, ऊपर से इमोश्नल अलग हो रहा हूं। ठीक है, बापू इसे मैं समाज सेवा के एकाउण्ट में डाल दे रहा हूं। फायदा कुछ होना नहीं है अब अगले साल आऊंगा बापू आपको नहलाने कोई अच्छी ख़बर होगी तो बताऊंगा ज़रूर। तब तक आप चौक-चौराहों पर उपवास करते रहिए। बुरा मत मानना भावना में बहकर कोई गलत बात कह गया होऊंगा तो।
आपका अपना
गरीबदास फकीरचंद गांधी ये पोस्ट 2008 की है,आज भी बापू पर लिखना चाहा तो मुझे यही सब याद आ रहा था,सो मैने इसे ही दोबारा पोस्ट कर दिया।
हैप्पी बड्डे है। इसलिए आज आपको नहला-धुलाकर कल के लिए तैयार किया जा रहा है। आप सोचते होंगे कि आपको देश के लोग कितना प्यार करते हैं, कितना सम्मान करते हैं, जो चौक-चौराहों पर आपको बिठाकर रखा है। बापू आपको गलत फहमी है। इन कमीनों ने आपको अपनी विचारधारा बेचने के लिए और नेतागिरी की दुकान चलाने के लिए होर्डिंग की तरह इस्तेमाल किया है। आप नेताओं के लिए मॉडल से ज्यादा कुछ नहीं हैं। सॉरी बापू आपको ये खरी-खरी खराब लग रही होगी, लेकिन क्या करूँ मजबूरी में आपको बता रहा हूं।पिछले साल भी आपके बड्डे पर आपको नहलाने-धुलाने की ड्यूटी मुझे मिली थी। इस बार भी मुझे ही जबरन ये ड्यूटी थमाई गई है। मेरी पिछले साल भी इच्छा नहीं थी और इस बार भी वही हालत है। नवरात्र का उपवास मेरी हालत खराब कर रहा है और मुझे आपको ऊमस भरी दोपहरी में नहलाना पड़ रहा है। मजबूरी है नौकरी का सवाल है। वैसे बापू मैं आपकी दिल से इज्जत करता हूं, इसलिए मजबूरी में ही सही मैं आपकी साफ-सफाई पूरी ईमानदारी से करता हूं। याद है आपको पिछले साल जब मैं आपको नहलाने आया था, तो आपका चश्मा गायब था। मैंने जब चश्मा चोरी होने की बात साहब लोगों को बताई तो उन्होंने मुझे कितना डांटा था। बड़ी मुश्किल से आपकी पसंद का मॉडल ढूंढ-ढांढकर लाया गया था और जितनी परेशानी चश्मा ढूंढने में साहब लोगों को हुई थी, उतनी ही ज्यादा गालियां मुझे खानी पड़ी थी और साथ में चेतावनी भी मिली थी। वो तो अच्छा हुआ सारे अख़बार वाले और न्यूज चैनल वाले हमेशा की तरह सो रहे थे और उन्हें इस बात का पता नहीं चला, वरना मेरा सस्पेंशन पक्का था।
खैर छोड़ों पुरानी बातें बापू कोई मतलब नहीं इनका। आपको तो पता भी नहीं कि जो चश्मा आपको पहनाया गया उसके शीशों पर दुनिया भर के स्क्रैच लगे हुए थे। कबाड़ खाने में पड़ा हुआ था वो। और आपको पता चलता भी तो क्या फायदा होता। क्या आप अच्छे और साफ-सुथरे शीशों वाले चश्मे से वो सब देख पाते जो आज देश में हो रहा है। देश के अधिकांश शहरों में सड़कों पर खून बिखरा हुआ है। क्या आप वो देख पाते।
अच्छा, तो ये बात है। मुझे अब समझ में आ रहा है कि आप खराब शीशों की शिकायत क्यों नहीं करते। समझा, दरअसल आप वो सब देखना ही नहीं चाहते, जो देश में हो रहा है। इसकी तो आपने सपने में भी कल्पना नहीं की होगी। जभी मैं सोचूं कि साला इत्ते सालों से आप खामोश कैसे बैठे हैं। इतने लफड़े-दफड़े, दंगे-फसाद देखकर भी आप उपवास करने क्यों नहीं गए। खैर, जाते भी तो भी आपको कोई जूस पिलाने तक नहीं आता और वैसे भी चौक-चौराहों पर बैठे-बैठे आप उपवास ही तो कर रहे हैं। अरे, ये तो मैंने सोचा ही नहीं। बापू मुझे माफ करना। आप तो अपनी पुरानी स्टाईल से ही काम कर रहे हैं। कमीनों की हरकतें देखकर आप लगता है इस दुनिया को छोड़ने के साथ ही उपवास करने के लिए आइडिया लगाकर चौक-चौराहों पर उपवास पर बैठ गए थे।
बापू, आपकी सहनशीलता तो मानना ही पड़ेगा। देश को आज़ाद करा दिया, मगर साले देशवासियों ने आपको चौक-चौराहों पर जंजीरों के घेरों से कैद कर दिया है। आपको शो-पीस बना दिया। आपको देखने-दिखाने की चीज बना दिया। आपको विचारधारा बेचने का विज्ञापन बना दिया। आपको नेतागिरी की मार्केटिंग का मॉडल बना दिया। आपको जुलूस और धरना देखने वाला दर्शक बना दिया। आपको होर्डिंग की तरह लटका दिया है इन कमीनों ने। और आप हैं बापू खामोशी से सब सह रहे हैं। हमारे शहर में विपक्ष के जितने धांसू नेता हैं सबके-सब एसी कार में चलते हैं। पैदल चलने का तो उनको मौका ही नहीं मिलता। कभी-कभार रैली, जुलूस में एकाध घंटा पैदल चल लेते हैं तो दूसरे दिन ही बयान जारी कर देते हैं कि शहर को धूल और धुएं से बचाना होगा। प्रदूषण से जीना दूभर हो गया है शहर वासियों का। बताओ कितने एहसान फरामोश हैं ये लोग। साले कार में घूमते हैं और धूल-धुएं की बात करते हैं। जो वोट देते हैं उस जनता की चिंता करते हैं और जिसने वोट देने का अधिकार दिलाने के लिए आज़ादी दिलाई, उसकी रत्ती भर फिकर नहीं। धूल फांकते बैठे हो आप चौक-चौराहों पर। साल में एक बार साफ कराते हैं साले। आप भी बापू धन्य हैं। सालों से धूल-धुआं खा रहे हो और खामोश बैठे हो। आपकी जगह कोई और होता तो दमा-अस्थमा का शिकार होकर खांस-खांसकर मर जाता साला। लेकिन आपका अपने बच्चों के प्रति प्यार मानने लायक है। भगवान शंकर के बाद एक आप ही नज़र आते हो, जो विष पीकर भी कल्याण की सोच रहे हो।
इसके बाद भी बापू, कमीनों को ज़रा भी शर्म नहीं आती। अब आपको क्या बताऊं। मेन चौक-चौराहों पर तो आपकी हालत ठीक है लेकिन सुनसान इलाकों और बगीचों में आपकी पोजिशन बहुत ज्यादा खराब है। आपको साफ करते समय पक्षियों की बीट की दुर्गंध से ऐसा लगता है कि उल्टी हो जाएगी। पता नहीं आप क्यों सबको माफ किए जा रहे हो। कमीने अपने लिए नया-नया दफ्तर बनवा लेते हैं, लेकिन आपके सर पर एक छोटा सा शेड नहीं बनवाते। उसमें कुछ बचेगा नहीं न। क्यों बनवाएंगे फिर। मोटी कमाई का प्लान बने तो आपको कहीं पर भी बिठाकर करोड़ों रूपया जीम जाएंगे, लेकिन पुरानी जगह जहां आप सालों से बैठे हो वहां साले फूटी कौड़ी खर्चा नहीं करते।
जाने दो बापू, और अंदर की बात बताऊंगा तो आप शायद नाराज़ होकर कल हार पहनाने आने वालों को अपनी ही लाठी से पीट दोगे। मज़ाक नहीं कर रहा हूं। सच बोल रहा हूं। आप बोलोगे कि मैंने अहिंसा के दम पर अंग्रेजों को ठीक कर दिया, लेकिन किसी पर हाथ नहीं उठाया। तो बापू वो सफेद अंग्रेज थे उनमें थोड़ा-बहुत ईमान था, ये तो साले काले अंग्रेज हैं इनमें कोई ईमान-धीमान नहीं है। दूसरे, ये लातों के भूत हैं, बातों से तो मानते ही नहीं। अब देखों न, हर साल आपके जन्मदिन पर र्इश्वर अल्लाह तेरो नाम भजते हैं और साल भर साले दंगा-फसाद करते हैं। ये अहिंसा-फहिंसा आपके साथ ही दुनिया से निकल ली बापू। उसको पता था जब देश में आपकी कदर नहीं होने वाली, तो उसकी क्या कदर होगी। अहिंसा की जगह उसकी कजिन हिंसा छाई हुई है। दरअसल आपका और आपकी अहिंसा का मीडिया मैनेजमेंट बड़ा पूअर रहा। भला बकरी की दूध की चाय पीकर कोई आपको या आपकी अहिंसा को कितना हाईलाइट करता। वैसे भी आजकल कॉकटेल का ज़माना है और हिंसा की मार्केटिंग सिमी, बजरंगदल, ठाकरे ब्रदर्स, अर्जुन सिंह और यादव ब्रदर्स जैसी जानी-मानी मल्टीस्टेट कंपनियां कर रही है। ऐसे में हिंसा के सामने अहिंसा कहां टिकती। इसीलिए कह रहा हूं कि आप भी सालों को अपनी ही लाठी से पीटने पर मजबूर हो जाते।
बहुत ही कमीने हैं बापू ये लोग। सड़कों पर चौक-चौराहों पर बिठा दिया है आपको और कमरों में दीवार पर लटका दिया है आपको। क्या बताऊं बापू इतना दिमाग खराब होता है जब सरकारी दफ्तरों में आपकी तस्वीर के नीचे बैठा साहब या नेता बिना शर्माए हरामखोरी करते हैं। आपने कहा था बापू की ज़रूरत से ज्यादा जमा करना चोरी है। यहां तो कई पीढ़ी के लिए इंतजाम कर रहे हैं लोग। चोरी नहीं डाका डाल रहे हैं फिर भी पेट नहीं भर रहा है उनका। और सब हो रहा है आपकी तस्वीर के नीचे। संसद में भी जो हुआ बापू। वो आपने देखा। आपने सोचा भी नहीं होगा कि सांसद संसद में नोटों की गड्डियां दिखाएंगे।
छोड़ो बापू आपके चक्कर में बेमतलब मैं इमोश्नल हो रहा हूं। रगड़-रगड़के आपको नहलाने का मुझे ईनाम नहीं मिलने वाला। पिछले इतवार को मैंने बड़े साहब की कार धोई थी तो साहब ने मुझे खुश होकर नीला वाला गांधी यानि सौ का नोट दिया। उसके पहले वाले इतवार को मेम साहब के प्यारे-दुलारे पप्पी को नहलाया था, तो मेम साहब ने भी खुश होकर मुझे नीला गांधी यानि सौ का नोट ईनाम में दिया था। काम भी उतना नहीं था यहां तो बस सेवा ही है मेवा तो कुछ मिलना नहीं है। एक तो टाईम खोटा करो, ऊपर से इमोश्नल अलग हो रहा हूं। ठीक है, बापू इसे मैं समाज सेवा के एकाउण्ट में डाल दे रहा हूं। फायदा कुछ होना नहीं है अब अगले साल आऊंगा बापू आपको नहलाने कोई अच्छी ख़बर होगी तो बताऊंगा ज़रूर। तब तक आप चौक-चौराहों पर उपवास करते रहिए। बुरा मत मानना भावना में बहकर कोई गलत बात कह गया होऊंगा तो।
आपका अपना
गरीबदास फकीरचंद गांधी ये पोस्ट 2008 की है,आज भी बापू पर लिखना चाहा तो मुझे यही सब याद आ रहा था,सो मैने इसे ही दोबारा पोस्ट कर दिया।
Sunday, October 3, 2010
सारी बापू ! आज फ़िर मैं सच नही बोल सका!
बापू!यानी हमे खुली हवा मे सांस लेना का अधिकार दिलाने वाला लंगोटीधारी महात्मा1बापू यानी अंग्रेज़ो के ज़ुल्मो सितम से मुक्ति दिलाने वाला अहिंसा का पुजारी,जिसका धर्म सच बोलना था।उसी बापू के हैप्पी बड्डे पर आज मुझे एक नही तीन-तीन कार्यक्रमों मे जाने का मौका मिला मगर अफ़सोस के उनमे से एक मे भी मैं सच नही बोल पाया।एक जगह ज़रूर मैंने कोशिश की मगर वंहा भी आधा सच बोल कर माफ़ी मांग ली और फ़िर कभी जब बापू पर बोलने लायक हो जाऊंगा,तब सब सच सच कहूंगा कह कर बला टाल दी।
आई एम सारी बापू!रियली आई एम सारी!मुझे तो तो पता भी नही चलता कि सच की महिमा क्या है!अगर मुझे आपका बड्डे सेलिब्रेट करके घर लौटते समय देर रात नही हो जाती।देर रात नेशनल वालों ने चाहे फ़ार्मेलिटी ही क्यों ना हो आपकी याद में मुन्ना भाई कि फ़िल्म दिखाई।उस फ़िल्म में कभी अवैध बंदूक और हथियार रखने के आरोप में टाडा मे टाडा में बंद हुये मुन्ना भाई यानी संजय दत्त को सच बोलते देखा तो मुझे अपने आप पर बहुत शर्म आई।
टाडा का आरोपी सच बोल रहा था और मुझे आज आपके बड्डे पर एक नही तीन तीन बार सच बोलने का मौका मिला और मैं सच बोलने की हिम्मत नही कर सका।सच मे बापू,आज मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरा अहंकार,मेरा अतिआत्मविश्वास सब चूर-चूर हो गया है।एक छोटा सा सच बोलना कितनी हिम्मत का काम है ये मुझे आज पता चला।सुबह सांभ्रांत और खूब खाये-पीये-अगाहे लोगों के फ़ेवरेट टाईमपास यानी सोशल सर्विस यानी क्लब कल्चर के एक कार्यक्रम में मुझे बुलाया गया था।मुख्य अतिथि थी महापौर डा किरणमयी नायक और अध्यक्ष था मैं।
महापौर ने राज्य भर से आये बच्चों और उनके अभिभावकों को बापू के बड्डे की बधाई दी और मैंने भी लगभग वही कुछ कहा।मैने बेशर्मी से फ़ोटो खिंचा कर नुमाईश करने वालों की फ़र्ज़ी सेवा को असली समाज सेवा का फ़र्ज़ी सर्टिफ़िकेट दे दिया।वंहा मैं चाह कर भी अपने दिल की भडास नही निकाल पाया क्योंकि वंहा मौजूद अधिकांश समाजसेवी मेरे मित्र थे।
उसके बाद प्रेस क्लब मे बच्चों के लिये चित्रकला स्पर्धा मे भी लगभग यही हालत रही मेरी।वंहा से मैं स्व गुलाब भाई दवे के चित्र पर माला अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर खिसक लिया और वंहा से खादी ग्रामोद्योग व ग्राम सेवा समिति के कार्यक्रम मे बाल आश्रम पंहुचा।रोज़-रोज़ कुर्ता-पायजामा पहने कर सादगी का ढिंढोरा पीटने वाला मैं पता नही कैसे आज शर्ट-पैंट पहन कर कार्यक्रम मे पहुंच गया था।
बाल-आश्रम के बच्चों के सामने मुझसे झूट बोला नही गया,मगर फ़िर भी मैं सच बोलने की हिम्मत भी नही कर सका।वंहा भी मैने ये कह कर बला टाल दी कि अभी मैं बापू पर कुछ भी बोलने लायक नही हूं लेकिन जब भी मैं बापू पर बोलने लायक होऊंगा तब ज़रूर बोलूंगा।पता नही बापू आप पर मैं कभी कुछ बोल पाऊंगा भी या नही?मगर एक बात समझ में नही आई बापू झूठ बोलना पाप है,ज़रूरत से ज्यादा जमा करना पाप है इन बातो का सरासर मज़ाक उड़ाने वाले कैसे आपके मामले मे सरासर झूट बोल जाते है?बापू चाहे कोई कुछ भी कहे मुझसे तो आपके माम्ले में झूट भी नही बोला जाता,सच बोलना तो और दूर की बात है।
सारी बापू पिछले साल मैंने सोचा था कि झूट नही बोलूंगा,सच बोलूंगा मगर दो अक्टूबर को आपके बड्डे पर लोगों द्वारा दिलाये गये संकल्प शायद तीन तारीख आते आते चूर चूर हो जाते हैं।हो सकता है किसी और के साथ नही होता हो पर मेरे साथ तो होता आया है और शायद बापू के अगले बड्डे पर भी मैं सच ना बोल पाऊं।सारी बापू इस बार मैं सच बोल रहा हूं।हो सके तो मुझे माफ़ कर देना।आपको भी यदी लगे सच बोलना आसान है तो मुझे बताईगे ज़रूर।

mohan das karam chand gandhi,
झूठ,
बापू,
महात्मा गांधी,
सच
Friday, December 4, 2009
मैंने इससे पहले खुद को इतना बेबस और लाचार कभी नही पाया था!
सारी रात खांसते-छिंकते बीती थी और बड़ी मुश्किल से सुबह सुबह नींद लगी थी कि मोबाईल ने घनघनाना शुरु कर दिया। लगातार बज़ रहे फ़ोन ने अज़ीब सी खीज़ पैदा कर दी थी और दुनिया भर की गालियां बक़ते हुये मैने फ़ोन को देखा तो एक नही कई मिस्ड काल नज़र आ रही थी,सभी एक ही नम्बर से थी।बापू के नाम से थी वे सारी काल्ज़।बापू मेरे स्कूल का दोस्त जिसका सरनेम गांधी होने के कारण उसका नाम ही बापू पड़ गया था।उसका फ़ोन काफ़ी समय बाद आया था और लगातार कई काल्ज़,मुझे समझ मे आ गया कंही न कंही,कोई न कोई गड़बड़ ज़रूर है।सो मैने फ़ोन बज़ते ही काल रिसीव की और पूछा बापू क्या बात है कुछ गड़बड़ तो नही है?इस पर उसका जवाब था कुछ नही बहुत गड़बड़ है,तू सीधे इस अस्पताल आ जा।मैने कुछ नही कहा और आने की बात कह कर उठा और तबियत खराब होने के बावज़ूद तैयार होकर निकल पड़ा था अस्पताल की ओर।
रास्ते मे फ़िर फ़ोन बज़ा तो मैने कहा बापू वंही आ रहा हूं।पर उधर से बापू ने नही उसकी भांजी ने जवाब दिया कि मामाजी आप प्लीज़ डाक्टर से प्यार से पूछना?पापाजी ठीक हो रहे हैं थोड़ी एक्स्ट्रा केयर उन्हे ज़ल्द ठीक कर देगी।मैने कहा बेटा मैं वंही आ रहा हूं।वो फ़िर बोली मामाजी कंही प्रेस वालों को देख कर अस्पताल वाले हाथ खडे ना कर दे।मैने कहा बेटा चिंता मत करो मैं वंही आकर बात करता हूं।बापू के जीजाजी शहर के बाहरी हिस्से मे बने एक नये सुपर स्पेशलिटी अस्पताल मे भर्ती थे।
मैं वंहा पहुंचा तो बापू बाहर ही खड़ा था।हम लोग नीचे रिसेप्शन मे ही बैठ गये।मैने पूछा क्या बात है बापू?वो पूरी तरह टूटा हुआ था।उसने गहरी सांस ली और कहा यार मेरी समझ मे कुछ नही आ रहा है।मै न चाहते हुये भी सब समझ गया था।मैने पूछा भांजी कंहा है,वो बोला वो पाठ करने बैठ गई है।मैने पूछा डाक्टर क्या कह रहा है?वो बोला हम लोगों से ज्यादा भांजी बात करती है और डाक्टर की तसल्ली भी दमदार नज़र नही आ रही है।वो बोला मैने तेरे को इसिलिये बुलाया है तू एक्चुअल पोज़िशन पूछ और अगर वाकई एक्स्ट्रा केयर की ज़रूरत है तो उसके लिये बोल दे!वो बोला यार ये बच्चे लोग भी समझते नही है।बीस दिन हो गये हैं।न हील डुल रहे हैं,न होश मे आ रहे हैं,वेंटिलेटर पर हैं।अस्पताल का बील तेजी से बढ रहा है।जीजाजी के घर के सामने वाली सड़क पर अंडरब्रिज बन जाने से दुकान का भट्ठा बैठ गया है।इससे पहले एस्कार्ट्स मे भर्ती थे।इससे पहले भी जीजाजी का लफ़्ड़ा तूने ही निपटाया था।उस समय भी अच्छी-खासी प्रापर्टी उस समय लूटा चुके थे।बस इतना समझ ले हालत बहुत अच्छी नही है।
मुझे कुछ समझ नही आ रहा था।मैने सीधे डा अजय को फ़ोन लगाया और उसे सारी बात बताई।उसने कहा तू वंही बैठ मैं पूछ कर बताता हूं।तीन-चार मिनट बाद ही उसका फ़ोन आ गया और उसने कहा कि पेशेंट की हालत बहुत ज्यादा खराब है,तू तो समझता है एक्स्टरनल सपोर्ट पर चल रहे हैं।रिकवहरी मुशकिल दिख रही है।बीमारी कोई भी बची नही है।भर्ती हुये थे मलेरिया के लिये,फ़िर कार्डियक प्राब्लम,फ़िर रीनल और बाद मे ब्रेन भी डेमेज़ हो गया है।एज फ़ैक्टर भी है।मेरे ख्याल से तो तू उनको समझा और घर ले जा।अब जो होना है वो अस्पताल मे भी उतना ही संभव है जितना घर पर्।मुझे लगा जैसे कान सुन्न होते जा रहे हैं।इतना सब डाक्टर ने मुझे बता दिया वो मैं उस लड़की को कैसे बता पाऊंगा,जो हर वक़्त भगवान से अपने पिता की सलामती चाह रही थी।
मैं सोच ही रहा था कि रिसेस्पशन से हमारे लिये अनाऊंस हुआ, डाक्टर बुला रहे थे।अजय ने उन्हे बता दिया था,मैं रिसेप्शन मे बैठा हूं।अंदर एक नही कई डाक्टर बैठे थे।इससे पहले मैं या डाक्टर कुछ कहते बापू शुरू हो गया ये मेरा स्कूल का दोस्त है।इसको पता लगा तो ये बस मिलने चला आया।मैने इसको बताया कि आप लोग बहुत मेहनत कर रहे हैं।भांजी ने भी आपलोगों की बहुत तारीफ़ की है।डाक्टर और मैं सारा माज़रा समझ चुके थे।उसने कहा अनिल जी देखिये लोगों की एक्स्पेक्टेशन बहुत रहती है?मैने कहा हां आजकल कुछ ज्यादा ही हो गई है और शायद इस्लिये रियेक्शन भी बहुत होते हैं,लेकिन यकीन मानिये ये लोग उनमे से नही है।उसने कहा कि डा अजय को मैने सब बता दिया है।हम लोग तो पेशेंट के लिये उम्मीद छोड़ नही सकते लेकिन यंहा उनकी बिटिया को कुछ ज्यादा ही उम्मीद है।वो आयुर्वेदिक,होम्योपैथिक और पता नही क्या-कया इलाज साथ मे करना चाह रही है हमने उसे मना भी नही किया है।हम लोग चाय पीने के बाद उठे तो डाक्टर ने मुझसे कहा सब तो समझ गये हैं लेकिन उनकी बिटिया नही समझ पा रही है।तब तक़ बापू बाहर निकल चुका था।डाक्टर ने कहा हो सके तो आप उसे समझाईये।मैने कहा ट्राई करता हूं और मै बाहर निकल गया।
मैने बापू से कहा मैं शाम को आता हूं।फ़िर बात करेंगे।बापू की आंखों में डर के साथ-साथ दुखः का समदंर उमड़ रहा था।मै उससे आंख मिला कर विदा भी नही ले पाया।उसने कहा फ़ोन करना और आना पक्का।मैंने उसका फ़ोन उठाना बंद कर दिया है पता नही कब गलत समाचार आ जाये।दोबारा अस्पताल भी नही गया,उस लडकी से सामना करने की हिम्मत नही हो पा रही थी जो हर वक़्त अपने पिता को अच्छा होने की आस लिये संघर्ष कर रही थी।डा की बात भी मेरे दिमाग मे उथल-पुथल मचाये हुये थी,क्या अब मरीज के रिश्तेअदारों को उम्मीद भी नही करना चाहिये?मै उस लड़की को कैसे समझा सकता था कि बेटा अब तुम्हारे पापा नही बचेंगे।इन्हे अस्पताल से घर ले चलते हैं?क्या ये इतना आसान है?बहुत कठोर और पत्थर दिल समझता था मै अपने आप को लेकिन जब मामला अपना होता है तो शायद सब कुछ बदल जाता है।मैंने इससे पहले खुद को इतना बेबस और लाचार कभी नही पाया था!

Sunday, November 15, 2009
अब आप ही बताईये कि बापू का कहा मानू या चाचू का?
एक छोटी सी हल्कि-फ़ुल्की पोस्ट।उद्देश्य सिर्फ़ हाज़िरी लगाना ही नही थोड़ा सा हंसने हंसाने की कोशिश करके खुद भी हल्का होना है और औरों को भी ह्ल्का करना है।सन्डे का मज़ा लेने की गरज से लम्बी तान कर सोया था।फ़ोन भी कई बार घनघना कर थक़ गया था मगर वो नींद मे खलल डालने मे सफ़ल हो ही गया था।फ़िर शुरु हुआ एस एम एस टोन बज़ने का सिलसिला।मैं समझ गया ये छोटू मुदलियार ही होगा और मैंने उसे गाली बकने के लिये फ़ोन उठाया फ़िर न जाने क्यों उसके एक दर्ज़न से ज्यादा एस एम एस को पढने लगा।शायद उसमे गाली बकने का कारण ढूंढने के लिये।वो सिवाय अंट-शट एस एम एस के कुछ करता ही नही है और उसी के अनुरूप एक दो एस एम एस निकले भी,फ़िर जो एस एम एस था उसे पढ कर मै गुस्सा थूक कर मुस्कुराने पर मज़बूर हो गया। हो सकता है कि आप मे से कुछ लोगो को ये मिला भी हो ये उनके लिये भी है और उनके लिये भी जिन्हे नही मिला हो।उसका एस एम एस अंग्रेज़ी मे था इसलिये उसे अंग्रेज़ी मे ही पोस्ट कर रहा हूं.
Laziness is d biggest enemy!---Jawahar Lal Neharu.
Always love ur enemy ---Mahatma Gandhi.
ab bolo Bapu ka kaha maanu ya chachu ka.
happy childrens day.
ये पोस्ट शुद्ध हंसने हंसाने के लिये है।कृपया इसे अन्यथा नही लेंगे।किसी को बुरा लगे तो बच्चा या नादान समझ कर माफ़ कर देना।और मैं ये पोस्ट इस्लिये भी लिख रहा हूं क्योंकी मैं बापू का कहना मानता हूं और …………………………………………………………………………………………………………i love laziness.

एस एम एस,
चाचू,
चिल्ड्रन्स डे,
नेहरू,
बापू,
महात्मा गांधी।,
हंसी मज़ाक
Wednesday, October 7, 2009
बापू आपका बेटा प्रधानमंत्री बना?बेटों का बेटा महामंत्री बना?तो फ़िर आप कंहा से असली गांधी हुये?
गतांक से आगे।बापू खराब लग रहा है ना देश की हालत जान कर।आपके समय ज़रूर ये भूखे-नंगों का देश रहा होगा आज तो ये खूनियों-दंगों का देश हो गया है।चलिये छोडिये खून-खराबे को और क्या बताऊं?आपका दलित प्रेम बापू आजकल हाई-प्रोफ़ाईल ड्रामे मे बदल चुका है।जिन्हे आप हरि का जन कहते थे ना अब कहोगे तो बुक हो जाओगे।उन्के लिये अब आपकी ज़रूरत नही है।उनके लिये आपसे भी महान और असली गांधी लगे हुये है उनका मसीहा बनने मे।जैसे आपको टक्कर मिल रही है,वैसे ही बाबासाहेब को भी बहनजी टक्कर दे रही है।आपके और बाबासाहेब के पुतलों से ज्यादा पुतले लगा कर रहेंगी वो।
ये क्या कह रहा तू।ये तो प्रोब्लम है बापू जब मै सच बोल रहा हूं तो आप बार-बार सवाल खड़े कर रहे हैं।सच कह रहा हूं अब हरि के जनो को वो नही कह सकते जो आप कहा करते थे।उसे अब गाली ही मान लिया गया है।सोचो बापू जब आपका दिया गया नाम ही बदल दिया गया तो आपको क्यों नही बदलेंगे।अब आपकी जगह उनकी सेवा के लिये असली गांधी सामने आये हैं।ऐसा लगा कि बापू भी गुस्से मे अपनी इश्टाईल मे बोलेंगे क्या बक़ रहा है बे तू!पर नही बापू तो बापू हैं।इतना होने पर भी शांत राहे और उन्होने मुझसे सवाल किया असली गांधी वो है तो क्या मैं नकली गांधी हूं?
मैने कहा देखो बापू फ़िर वही सच के चक्कर मे……………मैं आपका दिल नही दुखाना चाहता बापू।बापू ने कहा नही कोई बात नही तू बता वो असली कैसे और मैं नकली कैसे?तो सुनो बापू आपका कोई बेटा इस देश का प्रधानमंत्री बना?बापू ने कहा मैने इसलिये………ये डायलागबाजी नही बापू,मैने उनकी बात बीच मे ही काट के कहा।आप तो सिर्फ़ ये बताओ कि क्या आपका कोई बेटा प्रधानमंत्री बना?नही।आपके बेटों मे से किसी का बेटा महामंत्री बना?नही।आप प्रधानमंत्री बने?नही।तो फ़िर आप ही बताओ आप असली कैसे हो सकते हैं।असली तो वो लोग हैं।पहले अम्मा जी बनी,फ़िर भैया जी बने और आप देख लेना कुछ ही दिनो की बात है बाबा भी बन जायेंगे। आखिर इस देश की जनता मूर्ख तो है नही।एकाध बार धोका हो सकता है,मगर तीसरी पीढी तक़्………।क्या सोच रहे हो बापू।कुछ नही तू आगे बोल्।
बोलूंगा।बिल्कुल बोलूंगा।मैने कहा और उनसे सवाल किया कि आप के बेटों को ही ठीक से नही जान्ते अधिकांश लोग तो उनके बेटों के बारे मे क्या जानेंगे।बापू मैने सुना था इसी कारण आपका एक बेटा आपसे बहुत नाराज़ था।ये क्या उल्टी-सीधी बात कर रहा है तू।सारी बापू,मेरा इरादा आपका दिल दुखाने का नही था,मगर जाने दिजिये आप नही बतायेंगे तो क्या मैं नही जानता,सारा देश जानता है।एक आप थे और एक ये हैं।देश का पट्टा लेकर रहेंगे।ये ही असली गांधी है और अब तो वो दलितों की सेवा के हाई-प्रोफ़ाईल ड्रामे भी कर रहा है।उसका हर ड्रामा सुपर हिट हो रहा है।कभी खाई थी आपने रोटी किसी दलित के घर?तू नही जानता क्या?बापू ने मुझसे पूछा।मैने कहा मै तो जानता हूं मगर सवाल ये है कि दुनिया क्या जानती है।बापू आपने अपना जीवन खपा दिया,मै मानता हूं।मगर ऐसी पब्लिसिटी क्या आपको कभी मिली थी?साल मे एकाध बार याद आते है दलित असली गांधियों को।और उसके बाद जो फ़ोटो सेशन और इंटरव्यूह होते हैं,कभी देखा है आपने।
अरे वो तो वो उनके चंगूउ-मंगू भी उनके फ़रमान पर दलितो की सेवा मे भीद गये हैं।आपने देखी है ऐसी दलित सेवा?बकरा कट रहा है,हलवाई खाना बना रहे हैं,मिनरल वाटर से धुले बरतनो मे खाना सर्व हो रहा है।अरे हां बापू मैने सुना था आपको बकरी से बडा प्यार था,वो क्या कहते है पुअर मैन्ज़ काऊ।कंहा है आपकी बकरी?नही है ना।खा गया हो गया कोई आप ही का अनुयायी खादीधारी।क्या बोलते हो बापू ऐसी दलित सेवा देखी है आपने?इसे कहते हैं असली लोगों की असली सेवा।आपने किया ही क्या है उनके लिये?बापू सच बोलूं?बोल।बापू की आवाज़ कुछ थर्थराई सी थी।मैने कहा बापू दलितो-पिछडो के उत्थान के नाम पर इस देश मे आज़ादी के बाद से इतना धन खर्च किया गया है कि अगर उसे सीधे-सीधे उन लोगो मे बांट दिया जाता तो हर किसी का उत्थान हो जाता।बापू दलित आज भी दलित ही बन हुआ उन्हे दबाने वाले और उनके उत्थान के नाम पर दलाली करने वाले लोग ज़रूर लाल हो गये।बापू खामोश थे।मैने पूछा बापू क्या बात है मज़ा नही आ रहा है क्या?बोर हो रहे हो तो टापिक चेंज़ करूं।बापू ने कहा ठीक है अगर तू चाहता है तो बदल ले।फ़िर किस टापिक पर चर्चा हुई,बताऊंगा कल्।इंतज़ार करियेगा और बताईयेगा ज़रूर की बापू से बातचीत कैसी लगी।

Tuesday, October 6, 2009
बापू! चारो ओर खून ही खून है,लाल ही लाल है!
गतांक से आगे।बापू ने मुझसे पूछा अच्छा छोड़ बाकी सारी बातें ये बता देश का क्या हाल है?मैने भी सवाल के जवाब मे सवाल दागा,बापू क्या सुनना चाहोगे?ईश्वर अल्लाह तेरे नाम,या वैश्णव जन ?बापू को कुछ समझ नही आया।वे बोले तू क्या कह रहा है।मैने कहा बापू सारे देश का हाल एक साथ कैसे सुना सकता हूं।एक एक करके सुनाता हूं।बापू बोले ठीक है जो तुझे अच्छा लगे वो सुना।
मैने कहा बापू अभी भी वक़्त है सच बोलने वाली शर्त हटा दो,सुन नही पाओगे।बापू ने कहा तू मेरी चिंता मत कर,बस सुनाता चल।तो बापू सबसे पहले आप ईश्वर अल्लाह तेरो नाम का ही हाल जान लो। आप चिल्लाते रह गये और भगवान आपकी बात मान कर सबको सन्मति देने को तैयार भी हो गया मगर सन्मति किसी ने नही ली।सबने अपने-अपने हिसाब से ईश्वर-अल्लाह को बांट लियां केवल ईश्वर अल्लाह को बांटा बल्कि उनके नाम पर देश को भी अघोषित रूप से बांट दिया।और तो और जुम्मे-जुम्मे आठ दिन हुये पैदा हुये ब्लाग को वंहा भी बंटवारा हो गया ईश्वर-अल्लाह के नाम पर ।ये तू क्या कह रहा है?बापू ने मुझसे पूछा।सच कह रहा हूं।बड़ा शौक था ना सच सुनने का तो लो सुनो।
खुब् भजन करते थे ना,क्या सोचा था,सब समझ जायेंगे?अरे बापू ये कुत्ते की दुम है जिसे अंग्रेज़ सीधा नही कर पाये वो भला भजन से…।खैर छोडो बापू।पहले ईश्वर अल्लाह के नाम पर लफ़ड़े मेरठ,कानपुर,लखनऊ,भिवंडी,हैदराबाद तक ही सीमित थे,मगर अब तो आपके स्टेट का अहमदाबाद भी इसमे शामिल हो गया है।इंदौर,मऊ,मालेगांव,मुम्बई और कई नये शहर टाप पर चल रहे हैं।कश्मीर का तो हाल ही मत पूछो।वंहा की हरी वादियों को लाल कर दिया गया है।इतना खून बह रहा है वंहा की चौक लाल हो गये हैं तो सड़क भी लाल है।चारो ओर खून ही खून है बापू,लाल ही लाल्।
बापू सुन रहे हो ना कि उपवास पे बैठने का प्रोग्राम बना रहे हो।बापू ने कहा कि तू ये सब क्या कह रहा है मेरी समझ मे नही आ रहा है।मैने कहा बापू सिर्फ़ और सिर्फ़ सच कह रहा हूं,फ़िर क्यों समझ मे नही आ रहा है।बापू बोले क्या सचमुच ऐसा हो रहा है।मैने कहा हंड्रेड एण्ड वन परसेंट बापू।ईश्वर-अल्लाह के नाम पर बंटवारे तो आज की डेट मे सबसे पाप्यूलर गेम है।फ़िल्म वाले भी इस राग को आलाप रहे हैं।कोई कह रहा है कि उसे मुसलमान होने के कारण मकान नही मिला तो कोई कहता है कि उसे अमेरिका मे रोक लिया गया।अब क्या बताऊं बापू आपको,अब तो शहादत को भी बांट दिया गया है।कुछ दिन पहले ही दिल्ली मे बाटला हाऊस मे आतंकवादियों की धर पकड़ के दौरान शहीद हुये इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा को अल्लाह के कुछ नेक बंदो ने शहीद मानने से इंकार कर दिया था।उन्होने मोहनचंद शर्मा पर गोलियां चलाने वालो को शहीद करार देने की जी तोड़ कोशिश की थी।
बापू इस देश मे अब पाकिस्तान की जीत पर जश्न और भारत की हार पर त्योहार मनाये जाते हैं।क्रिकेट के खेल मे भी खिलाडियों को ईश्वर-अल्लाह के नाम पर बांट दिया गया है।मेरे मुहल्ले के अंसार भाई अकसर ये कहते है सौ-पचास ले ले यार ये टीम से मुसलमानो को हटा दो।क्यों?ऐसा क्यों कहता है अंसार?बापू ने पूछा।मैने बताया बापू अंसार भाई का कहना है अगर ठीक खेला तो ठीक वरना लोग सीधे मां-बहन की गाली बकते अहै और कहते है साले……… गद्दार कंही के।अब बताओ एक आदमी ठीक से नही खेलता और देश मे रहने वाले हमारे सारे भाईयों को गद्दार करार दे देते हो।मां-बहन अलग करते हो।इससे तो अच्छा है भैया खिलाओ ही मत्।बापू सन्न खड़े थे।मैने पूछा क्या हुआ बापू?तू सच कह रहा है क्या?हां बापू सच!सौ प्रतिशत्म्म्म्म्म्म्म्म्म्म्म बापू ने गहरी सांस ली और कहा छोड़ ये सब तो मेरे समय ही शुरु हो गया था।कोई दूसरी बात कर्।मेरे और बापू के बीच क्या बात हुई बताऊंगा कल्।

Sunday, October 4, 2009
अरे बापू आप?हां बेटा मैं!बहुत परेशान हो गया हूं,सोचा तू ही कुछ करे पायेगा इसलिये…………
रात्रिकालीन सत्संग थोड़ा लम्बा हो गया था।बापू को लेकर डिस्कशन मे हाट टाक से लेकर हाथापाई तक़ की नौबत आ गई थी।किसी तरह मामला सुल्झा कर घर पंहुचा और लम्बी तान कर झंझटो से मुक्ति की टेम्पररी खुराक खा ली।नींद का मीठा झोंका सपनों की दुनिया में धकेल ही रहा था कि कमरा दूधिया रौशनी से जगमगाने लगा।मुझे लगा कि कंही भ्रष्टराष्ट्र तो फ़िर से नही आ टपका।इधर उधर देखा तो कोने मे बापू को खड़ा देखा।मै चौंक गया।पहले अपने को चिमट कर देखा,फ़िर आंखे मलने लगा तो बापू हंसे और बोला अरे मै ही हूं मोहन दास करम चंद गांधी।मैने कहा बापू!तो बापू ने गहरी सांस ली और कहा कि काहे का बापू!बस मोहनदास करमचंद गांधी।
मैने देखा बापू परेशान लग रहे थे।मैने तत्काल बिस्तर छोड़ा और सीधे उनके चरणो पर लेट गया।बापू ने आशीर्वाद देना छोड़ अपने पैर पीछे खींच लिये।मैने लेटे लेटे ही गरदन उठा कर उनसे पूछा,बापू कोई गलती हो गई मुझसे?उन्होने मुझसे पूछा कंहा से घर आया है वापस?वो बापू दोस्तो के साथ……… वो पार्टी थी ना… अच्छा,रोज़ पार्टी रहती है।जी नही बापू।तो फ़िर कल कंहा था।बापू कल भी पार्टी थी।किसकी मेरे जन्म दिन की।हां बापू……वो क्या है कि…दिन-दहाड़े,बापू ने सवाल किया।अब मेरे पास खामोश होने के अलावा कोई और बहाना नही था।मेरी चुप्पी तोड़ी बापू ने।उन्होने कहा कि उस दिन जब तो मेरी जयंती पर सब कुछ सच-सच बोलने लगा तो मुझे लगा कि तू अच्छा लड़का है,इसिलिये मै यंहा आया लेकिन्……………।बापू खामोश हो गये।मैने पुछा लेकिन क्या बापू?बापू ने कहा कि तूझमे और बाकी लोगो मे बहुत ज्यादा फ़र्क़ नही है।मैने कहा ऐसा नही बापू।सच मे मै आपको बहुत प्यार करता हूं।कोई आपके खिलाफ़ एक शब्द भी कहता है तो ऐसा लगता है कि साले का खून पी जाऊं।वाह।क्या अंदाज़ है प्यार करने का?यही सिखाया था मैने कि कोई विरोध करे तो उसका खून पी जाओ?अरे बापू!आप भी ना।ये तो फ़ार्मल डायलाग है,ठीक वैसे ही जैसे आतंकवदियों के हमलो के बाद नेता बोलते हैं।तो तू कौन सा नेता से कम है?क्या बापू आप मुझे गाली दे रहे हैं।और तू,तू क्या कर रहा था ……क्या कहता है उसे पार्टी………और तू तो उसे सत्संग भी कहता है ना।सारी बापू कल से नही बोलूंगा।बोल,बोल सत्संग बोल,प्रवचन बोल जो चाहे बोल्।तो तू क्या प्रवचन दे रहा था सत्संग मे।वो बापू……… क्या?वो साला कालू आपके बारे मे अंट-शंट बक़ रहा था,मुझसे बर्दाश्त नही हुआ…तो इसका मतलब है उसे गालियां बकेगा,मारपीट पर उतर आयेगा।बहुत प्यार करता है ना मुझसे?ये भी कोई पूछने की बात है बापू।तो फ़िर अहिंसा का नाम नही सुना क्या?सुना है बापू लेकिन वो साला अहिंसा से मानने वाला नही था इस्लिये गाली बक़ना पड़ गया।
अब तू ही बता ऐसे मे तूझे मेरे चरण स्पर्श करने का हक़ है क्या?क्यों?क्या बापू अभी परसों की ही बात है।आपकी जयंती पर देश के कोने-कोने मे एक से एक कमीनो ने आपके चरण स्पर्श किये तो आपने उनको मना नही किया।वे मेरे क्या लगते हैं जो उन्हे मना करता?क्या बात करते है बापू।आधे से ज्यादा तो खादी पहनने वाले थे और आपकी ही पार्टी के लोग थे,कुछ आपको निपटाने का आरोप झेलने वाली पार्टी के लोग थे।कुछ जगह तो बड़े-बड़े जमाखोरों,सूदखोरों,सटोरियो और हत्यारों तक़ ने आपके चरण स्पर्श किये।आपको माला पहनाई तब आप क्यों खामोश रहे?ये बता उनमे से एक के भी पास गया क्या मैं?ये बात तो है बापू,मगर जब आप मेरे पास आये हो तो मुझे चरण स्पर्श करने दो और आशीर्वाद भी।ठीक है लेकिन एक शर्त है?क्या?तुझे सच बोलना पड़ेगा,हमेशा।बोल मंज़ूर?अरे मरवाओगे बापू?क्यों नही बोलना है?वो बात नही है बापू सच बोलने से नुकसान बहुत है?कितना ?क्या जान से भी ज्यादा?मै समझ गया बापू क्या कहना चाह रहे थे।मै खामोश ही रहा।तो बापू ने कहा ठीक है फ़िर मै चलता हूं।मैने कहा नही बापू ऐसा मत किजिये।बापू,बोले अरे तू तो सच बोलने मे डर रहा है।मै कैसे मान लूं कि तू मुझसे प्यार करता है।बापू कह तो रहा हूं।कोई भरोसा है तेरा?हो सकता है तू झूठ बोल रहा हो।बापू आप मेरी इंसल्ट कर रहे हैं।बापू ने खूब ज़ोर का ठहाका लगाया और कहा कि लगता है अंग्रेज़ अभी तक़ गये नही है।
मै सन्न था।सच मे बापू के चरण स्पर्श के लायक नही था मै।क्या सोच रहा है?अभी भी डर रहा है सच बोलने से तो मुझे साफ़-साफ़ बता दे मै किसी और से बात कर लूंगा।नही-नही बापू मैं सच बोलूंगा?सिर्फ़ सच बोलूंगा।ठीक है तो तू मुझे देश का हाल बता और हां एक बात याद रखना तूझे सिर्फ़ सच ही बोलना है।बापू आपको तो सब पता ही है……………नही पता है इसलिये तो तूझसे पूछ रहा हूं।क्या बात कर रहे हो बापू,आपको कैसे पता नही होगा?आप देश के बापू हैं?देख मुझे जो पता है वो आधा-अधूरा है और वो भी मेरे अनुयायियों का बताया हुआ है।पता नही उसमे कितना सच है और कितना पार्टी का एजेण्डा।बापू आपको जित्ता पता है उत्ता ही ठीक है।क्या करोगे ज्यादा जानकर?तुझे इससे क्या?तुझे बताना है या नही ये बता?बापू आपने शर्त भी तो रख दी है सच बोलने की।वो तो है।बस इसिलिये तो डर रहा हूं बापू।सच कहने मे मेरी हालत खराब हो रही तो सोचो आपको कितना दुःख होगा।मैने तो देश के लिये कुछ किया भी नही है तो इसकी हालत देख के रोना आता है,फ़िर आपने तो इसे आज़ाद कराने के लिये क्या नही किया?आप नही सुन पाओगे बापू?मै नही सुन पाऊंगा या तू सुना नही पायेगा?एक ही बात है बापू?कोई और टापिक नही है क्या आपके पास?देख मै तुझसे देश की जानकारी लेनेआया हूं।समझा।ठीक है बापू जैसी आपकी मरज़ी।दुःख होगा तो मुझे दोष मत देना।ठीक है सुना………। और फ़िर मेरे और बापू के बीच देश के बारे मे लम्बी चर्चा हुई।क्या चर्चा हुई सुनाऊंगा कल्।

Saturday, October 3, 2009
पी रहे हैं,खा रहे हैं और बापू के नाम पर आंसू भी बहा रहे हैं?
कल बापू की जयंती थी।एक
कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथी मै भी शामिल हुआ।तबीयत खराब होने के कारण जाने से मना कर चुका था लेकिन बार-बार आग्रह पर चला गया।मुझसे दो शब्द कहने के लिये कहा गया और फ़िर जो मेरे दिल मे गुबार था निकलता ही चला गया।अंत मे मैने सिर्फ़ इतना कहा कि जिस दिन हम सब सच बोलना शुरु कर देंगे और ज़रूरत से ज्यादा जमा करना बंद कर देंगे तो सही मायने मे बापू खुश होंगे।
कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथी मै भी शामिल हुआ।तबीयत खराब होने के कारण जाने से मना कर चुका था लेकिन बार-बार आग्रह पर चला गया।मुझसे दो शब्द कहने के लिये कहा गया और फ़िर जो मेरे दिल मे गुबार था निकलता ही चला गया।अंत मे मैने सिर्फ़ इतना कहा कि जिस दिन हम सब सच बोलना शुरु कर देंगे और ज़रूरत से ज्यादा जमा करना बंद कर देंगे तो सही मायने मे बापू खुश होंगे।कार्यक्रम बा
ल आश्रम मे था।बिन
मां-बाप के ढेरों बच्चे सफ़ेद खादी के कपडे पहन कर बापू की जयंती की फ़ोर्मेलिटी पूरी कर रहे थे।मंच पर चरखा भी उसी उद्देश्य से रखा गया था।एक बुज़ुर्ग पुरूष और एक महिला अलग-अलग चरखों पर गांधियन एरा की माडलिंग कर रहे थे।वे ज़मीन पर थे और तमाम गणमान्य?जिनमे मैं भी शामिल था अंग्रेज़ो की बिछाई कुर्सी पर विराजमान थे।मै थोड़ा देर से पंहुचा था और मैने इस्लिये क्षमा मांगकर अपने बड़ा दिखाने का मौका हाथ से जाने भी नही दिया।
ल आश्रम मे था।बिन
मां-बाप के ढेरों बच्चे सफ़ेद खादी के कपडे पहन कर बापू की जयंती की फ़ोर्मेलिटी पूरी कर रहे थे।मंच पर चरखा भी उसी उद्देश्य से रखा गया था।एक बुज़ुर्ग पुरूष और एक महिला अलग-अलग चरखों पर गांधियन एरा की माडलिंग कर रहे थे।वे ज़मीन पर थे और तमाम गणमान्य?जिनमे मैं भी शामिल था अंग्रेज़ो की बिछाई कुर्सी पर विराजमान थे।मै थोड़ा देर से पंहुचा था और मैने इस्लिये क्षमा मांगकर अपने बड़ा दिखाने का मौका हाथ से जाने भी नही दिया।खैर फ़ुलमालाओं से सभी अतिथी लाद दिये गये।मंच पर एक अतिथी मेरे मित्र के चाचा और एक जीजाजी थे।उन लोगों ने गांधी पर कोई बात करना
छोड़ मेरी तबियत के बारे मे पूछा और इसी बीच मुझसे दो शब्द कहने के लिये कहा गया।मेरा दिमाग खराब हो गया।मै कार्यक्रम मे गया ही इसी शर्त पर था कि मै भाषण-वाषण नही दूंगा और मेरा गला भी खराब था।मैने आयोज़को से पहले ही कह दिया था मै गांधी जी के कार्यक्रम मे बुलाने लायक नही हूं।उन्होने भी कहा था कि तो कौन से लोग लायक है तुम्ही बता दो।नेता वीआईपी ट्रीटमेंट चाह्ते है और हम उन्हे बुलाना भी नही चाहते।इस बात पर मै तैयार हुआ था कि मैं कुछ बोलूंगा नही।
छोड़ मेरी तबियत के बारे मे पूछा और इसी बीच मुझसे दो शब्द कहने के लिये कहा गया।मेरा दिमाग खराब हो गया।मै कार्यक्रम मे गया ही इसी शर्त पर था कि मै भाषण-वाषण नही दूंगा और मेरा गला भी खराब था।मैने आयोज़को से पहले ही कह दिया था मै गांधी जी के कार्यक्रम मे बुलाने लायक नही हूं।उन्होने भी कहा था कि तो कौन से लोग लायक है तुम्ही बता दो।नेता वीआईपी ट्रीटमेंट चाह्ते है और हम उन्हे बुलाना भी नही चाहते।इस बात पर मै तैयार हुआ था कि मैं कुछ बोलूंगा नही।और फ़िर अचानक़ बोलने के लिये जब बुलाया गया तो मेरा सरक जाना भी वाज़िब ही था।मैने शुरू ही इस बात से कि
या कि हम सब लोग बापू की जयंती मनाने की औपचारिकता पूरी करने के लिये आये हैं।और फ़िर तो जो मुंह मे आया बकता चला गया।मैने कहा कि मैं सच बोलने पर विश्वास रखता हूं लेकिन ये दावे से नही कह सकता कि मैं झूठ नही बोलता।जिस दिन से मैं सिर्फ़ सच बोलना शुरू करूंगा उस दिन फ़िर आऊंगा।
या कि हम सब लोग बापू की जयंती मनाने की औपचारिकता पूरी करने के लिये आये हैं।और फ़िर तो जो मुंह मे आया बकता चला गया।मैने कहा कि मैं सच बोलने पर विश्वास रखता हूं लेकिन ये दावे से नही कह सकता कि मैं झूठ नही बोलता।जिस दिन से मैं सिर्फ़ सच बोलना शुरू करूंगा उस दिन फ़िर आऊंगा।वंहा से उठे तो मुझसे बच्चों को खाना परोसने के लिये कहा गया।यही एक अच्छा काम था जिसे मैने गांधी जयंती पर अतिथी होने के नाते किया।वो
काम भी बस औपचारिकता ही था।इसी बीच फ़ोन घनघनाने लग गया था।उधर से रोज़ की सत्संग मण्डली के बाबाओं का ज़ल्दी आओ अभियान शुरू हो गया था।मैने जब बताया गांघी जयंती के कार्यक्रम मे हूं तो उधर से जवाब आया कि ज़ल्दी निपटाओ अपने को भी बापू का बड्डे सेलिब्रेट करना है।आज ड्राई-डे है इसलिये ईधर-उधर जा नही सकते,तुम सीधे गोपाल के घर पंहुचो।मैने कहा शुक्र है गोपाल के यंहा इकट्ठा हो रहे हो।सत्संगियों ने पूछा क्यों?मैने कहा कि कम से कम उसके घर मांसाहार तो वर्जित है।दूसरे किसी के घर होता तो फ़िर पियो भी ,खाओ भी और बापू के नाम पर आंसू भी बहाओ?मै पत्रकार साथियों खुशदीप और मनीषा जितना हिम्मती नही था इसलिये कन्फ़ेशन मे देर हो गई।मुझे ये सब कल ही लिखना था।खैर देर आयद्………………।

गांधी जयंती,
ड्राई-डे,
दारू,
बापू,
मांसाहार्।
Friday, October 2, 2009
बापू, कमीनों ने होर्डिंग की तरह चौक-चौराहो पर लटका दिया है
बापू आज आपका हैप्पी बड्डे है। इसलिए आज आपको नहला-धुलाकर तैयार किया गया है। आप सोचते होंगे कि आपको दे
श के लोग कितना प्यार करते हैं, कितना सम्मान करते हैं, जो चौक-चौराहों पर आपको बिठाकर रखा है। बापू आपको गलत फहमी है। इन कमीनों ने आपको अपनी विचारधारा बेचने के लिए और नेतागिरी की दुकान चलाने के लिए होर्डिंग्स की तरह इस्तेमाल किया है। आप नेताओं के लिए मॉडल से ज्यादा कुछ नहीं हैं। सॉरी बापू आपको ये खरी-खरी खराब लग रही होगी, लेकिन क्या करूँ मजबूरी में आपको बता रहा हूं। पिछले साल भी आपके बड्डे पर आपको नहलाने-धुलाने की ड्यूटी मुझे मिली थी। इस बार भी मुझे ही जबरन ये ड्यूटी थमाई गई है। मेरी पिछले साल भी इच्छा नहीं थी और इस बार भी वही हालत है।सरकारी छुट्टी के दिन के काम करने का सोच कर मेरी हालत खराब हो रही है और मुझे सुबह-सुबह आपको नहलाना पड़ रहा है। मजबूरी है नौकरी का सवाल है। वैसे बापू मैं आपकी दिल से इज्जत करता हूं, इसलिए मजबूरी में ही सही मैं आपकी साफ-सफाई पूरी ईमानदारी से करता हूं।
श के लोग कितना प्यार करते हैं, कितना सम्मान करते हैं, जो चौक-चौराहों पर आपको बिठाकर रखा है। बापू आपको गलत फहमी है। इन कमीनों ने आपको अपनी विचारधारा बेचने के लिए और नेतागिरी की दुकान चलाने के लिए होर्डिंग्स की तरह इस्तेमाल किया है। आप नेताओं के लिए मॉडल से ज्यादा कुछ नहीं हैं। सॉरी बापू आपको ये खरी-खरी खराब लग रही होगी, लेकिन क्या करूँ मजबूरी में आपको बता रहा हूं। पिछले साल भी आपके बड्डे पर आपको नहलाने-धुलाने की ड्यूटी मुझे मिली थी। इस बार भी मुझे ही जबरन ये ड्यूटी थमाई गई है। मेरी पिछले साल भी इच्छा नहीं थी और इस बार भी वही हालत है।सरकारी छुट्टी के दिन के काम करने का सोच कर मेरी हालत खराब हो रही है और मुझे सुबह-सुबह आपको नहलाना पड़ रहा है। मजबूरी है नौकरी का सवाल है। वैसे बापू मैं आपकी दिल से इज्जत करता हूं, इसलिए मजबूरी में ही सही मैं आपकी साफ-सफाई पूरी ईमानदारी से करता हूं। याद है आपको पिछले साल जब मैं आपको नहलाने आया था, तो आपका चश्मा गायब था। मैंने जब चश्मा चोरी होने की बात साहब लोगों को बताई तो उन्होंने मुझे कितना डांटा था। बड़ी मुश्किल से आपकी पसंद का मॉडल ढूंढ-ढांढकर लाया गया था और जितनी परेशानी चश्मा ढूंढने में साहब लोगों को हुई थी, उतनी ही ज्यादा गालियां मुझे खानी पड़ी थी और साथ में चेतावनी भी मिली थी। वो तो अच्छा हुआ सारे अख़बार वाले और न्यूज चैनल वाले हमेशा की तरह सो रहे थे और उन्हें इस बात का पता नहीं चला, वरना मेरा सस्पेंशन पक्का था। खैर छोड़ों पुरानी बातें बापू कोई मतलब नहीं इनका। आपको तो पता भी नहीं कि जो चश्मा आपको पहनाया गया उसके शीशों पर दुनिया भर के स्क्रैच लगे हुए थे। कबाड़ खाने में पड़ा हुआ था वो। और आपको पता चलता भी तो क्या फायदा होता। क्या आप अच्छे और साफ-सुथरे शीशों वाले चश्मे से वो सब देख पाते जो आज देश में हो रहा है। देश के अधिकांश शहरों में सड़कों पर खून बिखरा हुआ है। क्या आप वो देख पाते। अच्छा, तो ये बात है। मुझे अब समझ में आ रहा है कि आप खराब शीशों की शिकायत क्यों नहीं करते। समझा, दरअसल आप वो सब देखना ही नहीं चाहते, जो देश में हो रहा है। इसकी तो आपने सपने में भी कल्पना नहीं की होगी।
जभी मैं सोचूं कि साला इत्ते सालों से आप खामोश कैसे बैठे हैं। इतने लफड़े-दफड़े, दंगे-फसाद देखकर भी आप उपवास करने क्यों नहीं गए। खैर, जाते भी तो भी आपको कोई जूस पिलाने तक नहीं आता और वैसे भी चौक-चौराहों पर बैठे-बैठे आप उपवास ही तो कर रहे हैं। अरे, ये तो मैंने सोचा ही नहीं। बापू मुझे माफ करना। आप तो अपनी पुरानी स्टाईल से ही काम कर रहे हैं। कमीनों की हरकतें देखकर आप लगता है इस दुनिया को छोड़ने के साथ ही उपवास करने के लिए आइडिया लगाकर चौक-चौराहों पर उपवास पर बैठ गए थे। बापू, आपकी सहनशीलता तो मानना ही पड़ेगा। देश को आज़ाद करा दिया, मगर साले देशवासियों ने आपको चौक-चौराहों पर जंजीरों के घेरों से कैद कर दिया है। आपको शो-पीस बना दिया। आपको देखने-दिखाने की चीज बना दिया। आपको विचारधारा बेचने का विज्ञापन बना दिया। आपको नेतागिरी की मार्केटिंग का मॉडल बना दिया। आपको जुलूस और धरना देखने वाला दर्शक बना दिया। आपको होर्डिंग की तरह लटका दिया है इन कमीनों ने। और आप हैं बापू खामोशी से सब सह रहे हैं। हमारे शहर में विपक्ष के जितने धांसू नेता हैं सबके-सब एसी कार में चलते हैं। पैदल चलने का तो उनको मौका ही नहीं मिलता। कभी-कभार रैली, जुलूस में एकाध घंटा पैदल चल लेते हैं तो दूसरे दिन ही बयान जारी कर देते हैं कि शहर को धूल और धुएं से बचाना होगा। प्रदूषण से जीना दूभर हो गया है शहर वासियों का। बताओ कितने एहसान फरामोश हैं ये लोग। साले कार में घूमते हैं और धूल-धुएं की बात करते हैं। जो वोट देते हैं उस जनता की चिंता करते हैं और जिसने वोट देने का अधिकार दिलाने के लिए आज़ादी दिलाई, उसकी रत्ती भर फिकर नहीं। धूल फांकते बैठे हो आप चौक-चौराहों पर। साल में एक बार साफ कराते हैं साले। आप भी बापू धन्य हैं। सालों से धूल-धुआं खा रहे हो और खामोश बैठे हो। आपकी जगह कोई और होता तो दमा-अस्थमा का शिकार होकर खांस-खांसकर मर जाता साला। लेकिन आपका अपने बच्चों के प्रति प्यार मानने लायक है।
भगवान शंकर के बाद एक आप ही नज़र आते हो, जो विष पीकर भी कल्याण की सोच रहे हो। इसके बाद भी बापू, कमीनों को ज़रा भी शर्म नहीं आती। अब आपको क्या बताऊं। मेन चौक-चौराहों पर तो आपकी हालत ठीक है लेकिन सुनसान इलाकों और बगीचों में आपकी पोजिशन बहुत ज्यादा खराब है। आपको साफ करते समय पक्षियों की बीट की दुर्गंध से ऐसा लगता है कि उल्टी हो जाएगी। पता नहीं आप क्यों सबको माफ किए जा रहे हो। कमीने अपने लिए नया-नया दफ्तर बनवा लेते हैं, लेकिन आपके सर पर एक छोटा सा शेड नहीं बनवाते। उसमें कुछ बचेगा नहीं न। क्यों बनवाएंगे फिर। मोटी कमाई का प्लान बने तो आपको कहीं पर भी बिठाकर करोड़ों रूपया जीम जाएंगे, लेकिन पुरानी जगह जहां आप सालों से बैठे हो वहां साले फूटी कौड़ी खर्चा नहीं करते। जाने दो बापू, और अंदर की बात बताऊंगा तो आप शायद नाराज़ होकर कल हार पहनाने आने वालों को अपनी ही लाठी से पीट दोगे। मज़ाक नहीं कर रहा हूं। सच बोल रहा हूं। आप बोलोगे कि मैंने अहिंसा के दम पर अंग्रेजों को ठीक कर दिया, लेकिन किसी पर हाथ नहीं उठाया। तो बापू वो सफेद अंग्रेज थे उनमें थोड़ा-बहुत ईमान था, ये तो साले काले अंग्रेज हैं इनमें कोई ईमान-धीमान नहीं है। दूसरे, ये लातों के भूत हैं, बातों से तो मानते ही नहीं। अब देखों न, हर साल आपके जन्मदिन पर ईश्वर अल्लाह तेरो नाम भजते हैं और साल भर साले दंगा-फसाद करते हैं। ये अहिंसा-फहिंसा आपके साथ ही दुनिया से निकल ली बापू। उसको पता था जब देश में आपकी कदर नहीं होने वाली, तो उसकी क्या कदर होगी। अहिंसा की जगह उसकी कजिन हिंसा छाई हुई है। दरअसल आपका और आपकी अहिंसा का मीडिया मैनेजमेंट बड़ा पूअर रहा। भला बकरी की दूध की चाय पीकर कोई आपको या आपकी अहिंसा को कितना हाईलाइट करता। वैसे भी आजकल कॉकटेल का ज़माना है और हिंसा की मार्केटिंग सिमी, बजरंगदल, ठाकरे ब्रदर्स, अर्जुन सिंह और यादव ब्रदर्स जैसी जानी-मानी मल्टीस्टेट कंपनियां कर रही है। ऐसे में हिंसा के सामने अहिंसा कहां टिकती। इसीलिए कह रहा हूं कि आप भी सालों को अपनी ही लाठी से पीटने पर मजबूर हो जाते। बहुत ही कमीने हैं बापू ये लोग। सड़कों पर चौक-चौराहों पर बिठा दिया है आपको और कमरों में दीवार पर लटका दिया है आपको।
क्या बताऊं बापू इतना दिमाग खराब होता है जब सरकारी दफ्तरों में आपकी तस्वीर के नीचे बैठा साहब या नेता बिना शर्माए हरामखोरी करते हैं। आपने कहा था बापू की ज़रूरत से ज्यादा जमा करना चोरी है। यहां तो कई पीढ़ी के लिए इंतजाम कर रहे हैं लोग। चोरी नहीं डाका डाल रहे हैं फिर भी पेट नहीं भर रहा है उनका। और सब हो रहा है आपकी तस्वीर के नीचे। संसद में भी जो हुआ बापू। वो आपने देखा। आपने सोचा भी नहीं होगा कि सांसद संसद में नोटों की गड्डियां दिखाएंगे। छोड़ो बापू आपके चक्कर में बेमतलब मैं इमोश्नल हो रहा हूं। रगड़-रगड़के आपको नहलाने का मुझे ईनाम नहीं मिलने वाला। पिछले इतवार को मैंने बड़े साहब की कार धोई थी तो साहब ने मुझे खुश होकर नीला वाला गांधी यानि सौ का नोट दिया। उसके पहले वाले इतवार को मेम साहब के प्यारे-दुलारे पप्पी को नहलाया था, तो मेम साहब ने भी खुश होकर मुझे नीला गांधी यानि सौ का नोट ईनाम में दिया था। काम भी उतना नहीं था यहां तो बस सेवा ही है मेवा तो कुछ मिलना नहीं है। एक तो टाईम खोटा करो, ऊपर से इमोश्नल अलग हो रहा हूं। ठीक है, बापू इसे मैं समाज सेवा के एकाउण्ट में डाल दे रहा हूं। फायदा कुछ होना नहीं है अब अगले साल आऊंगा बापू आपको नहलाने कोई अच्छी ख़बर होगी तो बताऊंगा ज़रूर। तब तक आप चौक-चौराहों पर उपवास करते रहिए। बुरा मत मानना भावना में बहकर कोई गलत बात कह गया होऊंगा तो।
आपका अपना
गरीबदास फकीरचंद गांधी
रायपुर (छतीसगढ)
क्षमा सहित रिठेल पोस्ट्।
बापू के लिये आज इससे ज्यादा कुछ और नही कहने के लिये मेरे पास्।
Labels:
Father of Nation,
Mahatma Gandhi,
गांधी जयंती,
बापू,
महात्मा गांधी
Subscribe to:
Posts (Atom)