Showing posts with label महामंत्री।. Show all posts
Showing posts with label महामंत्री।. Show all posts

Wednesday, October 7, 2009

बापू आपका बेटा प्रधानमंत्री बना?बेटों का बेटा महामंत्री बना?तो फ़िर आप कंहा से असली गांधी हुये?

गतांक से आगे।बापू खराब लग रहा है ना देश की हालत जान कर।आपके समय ज़रूर ये भूखे-नंगों का देश रहा होगा आज तो ये खूनियों-दंगों का देश हो गया है।चलिये छोडिये खून-खराबे को और क्या बताऊं?आपका दलित प्रेम बापू आजकल हाई-प्रोफ़ाईल ड्रामे मे बदल चुका है।जिन्हे आप हरि का जन कहते थे ना अब कहोगे तो बुक हो जाओगे।उन्के लिये अब आपकी ज़रूरत नही है।उनके लिये आपसे भी महान और असली गांधी लगे हुये है उनका मसीहा बनने मे।जैसे आपको टक्कर मिल रही है,वैसे ही बाबासाहेब को भी बहनजी टक्कर दे रही है।आपके और बाबासाहेब के पुतलों से ज्यादा पुतले लगा कर रहेंगी वो।

ये क्या कह रहा तू।ये तो प्रोब्लम है बापू जब मै सच बोल रहा हूं तो आप बार-बार सवाल खड़े कर रहे हैं।सच कह रहा हूं अब हरि के जनो को वो नही कह सकते जो आप कहा करते थे।उसे अब गाली ही मान लिया गया है।सोचो बापू जब आपका दिया गया नाम ही बदल दिया गया तो आपको क्यों नही बदलेंगे।अब आपकी जगह उनकी सेवा के लिये असली गांधी सामने आये हैं।ऐसा लगा कि बापू भी गुस्से मे अपनी इश्टाईल मे बोलेंगे क्या बक़ रहा है बे तू!पर नही बापू तो बापू हैं।इतना होने पर भी शांत राहे और उन्होने मुझसे सवाल किया असली गांधी वो है तो क्या मैं नकली गांधी हूं?

मैने कहा देखो बापू फ़िर वही सच के चक्कर मे……………मैं आपका दिल नही दुखाना चाहता बापू।बापू ने कहा नही कोई बात नही तू बता वो असली कैसे और मैं नकली कैसे?तो सुनो बापू आपका कोई बेटा इस देश का प्रधानमंत्री बना?बापू ने कहा मैने इसलिये………ये डायलागबाजी नही बापू,मैने उनकी बात बीच मे ही काट के कहा।आप तो सिर्फ़ ये बताओ कि क्या आपका कोई बेटा प्रधानमंत्री बना?नही।आपके बेटों मे से किसी का बेटा महामंत्री बना?नही।आप प्रधानमंत्री बने?नही।तो फ़िर आप ही बताओ आप असली कैसे हो सकते हैं।असली तो वो लोग हैं।पहले अम्मा जी बनी,फ़िर भैया जी बने और आप देख लेना कुछ ही दिनो की बात है बाबा भी बन जायेंगे। आखिर इस देश की जनता मूर्ख तो है नही।एकाध बार धोका हो सकता है,मगर तीसरी पीढी तक़्………।क्या सोच रहे हो बापू।कुछ नही तू आगे बोल्।

बोलूंगा।बिल्कुल बोलूंगा।मैने कहा और उनसे सवाल किया कि आप के बेटों को ही ठीक से नही जान्ते अधिकांश लोग तो उनके बेटों के बारे मे क्या जानेंगे।बापू मैने सुना था इसी कारण आपका एक बेटा आपसे बहुत नाराज़ था।ये क्या उल्टी-सीधी बात कर रहा है तू।सारी बापू,मेरा इरादा आपका दिल दुखाने का नही था,मगर जाने दिजिये आप नही बतायेंगे तो क्या मैं नही जानता,सारा देश जानता है।एक आप थे और एक ये हैं।देश का पट्टा लेकर रहेंगे।ये ही असली गांधी है और अब तो वो दलितों की सेवा के हाई-प्रोफ़ाईल ड्रामे भी कर रहा है।उसका हर ड्रामा सुपर हिट हो रहा है।कभी खाई थी आपने रोटी किसी दलित के घर?तू नही जानता क्या?बापू ने मुझसे पूछा।मैने कहा मै तो जानता हूं मगर सवाल ये है कि दुनिया क्या जानती है।बापू आपने अपना जीवन खपा दिया,मै मानता हूं।मगर ऐसी पब्लिसिटी क्या आपको कभी मिली थी?साल मे एकाध बार याद आते है दलित असली गांधियों को।और उसके बाद जो फ़ोटो सेशन और इंटरव्यूह होते हैं,कभी देखा है आपने।

अरे वो तो वो उनके चंगूउ-मंगू भी उनके फ़रमान पर दलितो की सेवा मे भीद गये हैं।आपने देखी है ऐसी दलित सेवा?बकरा कट रहा है,हलवाई खाना बना रहे हैं,मिनरल वाटर से धुले बरतनो मे खाना सर्व हो रहा है।अरे हां बापू मैने सुना था आपको बकरी से बडा प्यार था,वो क्या कहते है पुअर मैन्ज़ काऊ।कंहा है आपकी बकरी?नही है ना।खा गया हो गया कोई आप ही का अनुयायी खादीधारी।क्या बोलते हो बापू ऐसी दलित सेवा देखी है आपने?इसे कहते हैं असली लोगों की असली सेवा।आपने किया ही क्या है उनके लिये?बापू सच बोलूं?बोल।बापू की आवाज़ कुछ थर्थराई सी थी।मैने कहा बापू दलितो-पिछडो के उत्थान के नाम पर इस देश मे आज़ादी के बाद से इतना धन खर्च किया गया है कि अगर उसे सीधे-सीधे उन लोगो मे बांट दिया जाता तो हर किसी का उत्थान हो जाता।बापू दलित आज भी दलित ही बन हुआ उन्हे दबाने वाले और उनके उत्थान के नाम पर दलाली करने वाले लोग ज़रूर लाल हो गये।बापू खामोश थे।मैने पूछा बापू क्या बात है मज़ा नही आ रहा है क्या?बोर हो रहे हो तो टापिक चेंज़ करूं।बापू ने कहा ठीक है अगर तू चाहता है तो बदल ले।फ़िर किस टापिक पर चर्चा हुई,बताऊंगा कल्।इंतज़ार करियेगा और बताईयेगा ज़रूर की बापू से बातचीत कैसी लगी।