Showing posts with label कुत्ते की दुम. Show all posts
Showing posts with label कुत्ते की दुम. Show all posts

Wednesday, December 17, 2014

कुत्ते की दुम सीधी हो सकती है पर 47 में बिछडा भाई नही

एक पुरानी कहावत है जो अक्सर मुझे ही सुनाई जाती थी के,"कुत्ते की दुम कभी सीधी नही हो सकती"।समय के साथ मैं तो देर से ही सही काफ़ी बदला,यानी सीधा हो गया और इस दौरान मैने सीधी दुम वाले कुत्ते भी देख लिये।यानी कुत्तों की भी दुम सीधे होने लगी है मगर हमारा सन 47 में बिछडा भाई यानी बिगडा हुआ पडोसी शायद कसम खाकर बैठा है कि कुत्तों की दुम को शर्मिंदा नही होने देगा।भले ही सारे कुत्तों की दुम सीधी हो जाये वो सीधा होने वाला नही है।