एक पुरानी कहावत है जो अक्सर मुझे ही सुनाई जाती थी के,"कुत्ते की दुम कभी सीधी नही हो सकती"।समय के साथ मैं तो देर से ही सही काफ़ी बदला,यानी सीधा हो गया और इस दौरान मैने सीधी दुम वाले कुत्ते भी देख लिये।यानी कुत्तों की भी दुम सीधे होने लगी है मगर हमारा सन 47 में बिछडा भाई यानी बिगडा हुआ पडोसी शायद कसम खाकर बैठा है कि कुत्तों की दुम को शर्मिंदा नही होने देगा।भले ही सारे कुत्तों की दुम सीधी हो जाये वो सीधा होने वाला नही है।
Showing posts with label आतंकवाद. Show all posts

Wednesday, December 17, 2014
Tuesday, December 16, 2014
जंहा शैतान की औलाद बसती हो,वो जगह पाक हो ही नही सकती
सुनते आ रहा हूं पता नही कब से के बच्चे भगवान का स्वरुप होते हैं,पता नही उनसे क्या खतरा था कि किसी को जो उनपर गोलियां चलानी पड गई?दुनिया का कौन सा धर्म,कौन सा पंथ,कौन सा संप्रदाय इस बात की अनुमति देता है,समझ से परे है.फूल जैसे बच्चों पर जो गोलियां बरसा सकता हो वो इंसानियत का दुश्मन ही हो सकता है,शैतान की औलादों को जो सरंक्षण दे रहा है वो निश्चित ही शैतान की ही औलाद होगा,और जंहा शैतान की औलाद हैवानियत का नंगा नाच करे वो जगह पाक तो हो ही नही सकती,वो नापाक नर्क ही है,है नही तो बन जरुर जायेगा.आमीन.हे प्रभु उन नन्हे फरिश्तों को अपनी शरण में ले लेना.
Saturday, February 18, 2012
कितनी संस्थायें बनाओगे?कितने नाटक करोगे?कितने पाखण्ड करोगे?ये सब करते रहोगे तो आतंकवाद से कब लडोगे?
कमाल है आतंकवाद से लडने के लिये बनाया है एनसीटीसी और उसके बनने के पहले ही आपस में लड रही है राजनैतिक पार्टियां.और लडाई काहे के लिये अपने हक़ के लिये.देश का किसी को खयाल ही नही.और फिर वैसे भी आंतकवाद से लडने के लिये कानून की नही इच्छाशक़्ती की जरुरत होती है.अमेरिका से कानून की नकल कर रहे हैं,अरे नकल करना ही था तो उसकी बदला लेने की भावना का करना था.कितने कानून बनाओगे?कितनी संस्थायें बनाओगे?कितने नाटक करोगे?कितने पाखण्ड करोगे?ये सब करते रहोगे तो आतंकवाद से कब लडोगे?
Thursday, December 1, 2011
महंगाई से निपटने के लिये विदेशी कम्पनी बुला रहे हो,तो आतंकवाद,नक्सलवाद,अलगाववाद से निपटने के लिये सीधे अमेरिका को ही ठेका दे दो.
देश में भयंकर बहस चल रही है.टीवी पर हो रही गर्मागरम बहस को सुनकर कल्लू पनवाडी और मटल्लू हलवाई भी अपने अपने हिसाब से और अपनी अपनी पसंद की साईड से ज़बरदस्त फिल्डींग कर रहे है.बाज़ार बंद है.सब फ्री होकर बहस में मारकाट करने पर उतर आये है.शुरु मे इस एफडीआई का विरोध करने के बाद बडे-बडे विद्वानो के तर्क़ और सरकार के अडियल रवैये को देख कर हम भी कन्फ्यूज़िया गये हैं.समझ में नही आ रहा है कि इससे असली फायदा किसको होगा.खैर अगर सरकार का एफडीआई के लिये ये तर्क़ है कि उस्के आने से महंगाई कम होगी.यानी महंगाई रोक पाने में अब तक़ असफल रही निकम्मी सरकार ये मानती है कि विदेशी ही इस समस्या से मुक्ति दिला सकते है तो फिर आतंकवाद,नक्सलवाद और अलगाववाद से निपटने में भी आज तक़ असफल ही रही सरकार को चाहिये कि वो देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा को भी विदेशियों यानी अमेरिका को सौंप देना चाहिये.उस फैसले का विरोध होगा या नही पता नही मगर आये दिन के धमाको से,लाशों के लोथडे बिनने से,अनाथ होने वालों के आंसूओ से,फर्ज़ी सरकारी चेतावनियों और दहाडो से तो मुक्ति मिलने की गारंटी है.पर हां इसमें पूंजी और निवेश और घोटाले की तो कोई गुंजाईश ही नही है.कोई इसमे पार्टनरशीप भी नही मिलने वाली.शायद इसिलिये इस ओर ध्यान नही दे रही है सरकार.मरते रहे लोग धमाकों में.और फिर ये सरकार धीरे धीरे अलग अलग टुकडे-टुकडे में क्यों बेच रही है सरकार.सीधे सीधे देश को ही किसी विदेशी ताक़तवर देश के पास गिरवी क्यों नही रख देती.युनियन जैक के बाद अंकल सैम को सलाम कर लेंगे हम. (परम विद्वान साथियों से करबद्ध निवेदन है कि मेरे शब्दों पर नही मेरी भावनाओं की कदर करें.एफडीआई अब गली मुहल्ले.चौराहो पर हो रही बहस में कुतर्क़शास्त्रियों के मुखरविंद से अइसे ही धांसू-फांसू टाईप के आईडीया सामने आ रहे है.हर गली में अब हाईटेक सिंग मिल रहे है थोक के भाव में सरकार चाहे तो उनसे भी सलाह ले सकती है,फायदा हो या न हो,कम से कम ऎसी फज़िहत नही होने की सौ प्रतिशत गारंटी.)
Labels:
america,
foriegn investment,
naxal,
terrorism.विदेशी पूंजी,
अमेरिका,
आतंकवाद,
एफडीआई,
नक्सलवाद,
महंगाई
Saturday, July 2, 2011
क्या भाजपा क्या कांग्रेस!सभी पार्टियां धरना-धरना खेल रही हैं।सब एक दूसरे को चोर कह रह हैं तो फ़िर ईमानदार है कौन?
छत्तीसगढ में भाजपा सत्ता में है और कांग्रेस विपक्ष में,केन्द्र में कांग्रेस सत्ता मे है तो भाजपा विपक्ष में।वंहा भाजपा धरना दे रही है तो यंहा कांग्रेस।और अब तो यंहा भाजपा भी आये दिन धरना देने लगी है।कांग्रेसी भी गला फ़ाड़-फ़ाड़ कर चिल्ला रहे हैं तो भाजपाई भी।ऊधर दक्षिण से अम्मा जब दिल्ली जाती है तो वंहा चिल्लाती है कि पुराने सत्ताधीध चोर हैं और वंहा सत्ता से हटे लोग भी यही चिल्ला रहे हैं।यूपी में कांग्रेसी हल्ला मचाते है कि किसान की ज़मीन हडप रही है सरकार तो बीएसपी वाले चिल्लाते हैं कि दलित का राज पच नही रहा है कांग्रेस को।कोई किसानों के शोषण का रोना रो रहा है तो कोई दलित के शोषण का।गुज़रात में कांग्रेस मोदी को अल्पसंख्यकों का ह्त्यारा बताती है तो भाजपा कश्मीर में कांग्रेस को हिन्दूओं का विरोधी।कोई हिन्दूओं के लिये रो रहा है तो कोई अल्पसंख्यकों के लिये।बंगाल में ममता चुनाव से पहले तक़ चिल्लाती थी गरीबों-मज़दूरों के लिये लाल-झण्डा वोलों मे कुछ नही किया तो वे चिल्ला थे कि सिर्फ़ बंगाल ही नही सारी दुनिया में मज़दूरों के हित का टेण्डर उनका ही खुला है।कोई मज़दूरों के हित के लिये चिल्ला रहा है तो दलित के हित के लिये।यानी सारे देश में गरीबों-मज़दूरों-किसानों-बेरोज़गारों-अल्पसंख्यकों-बहुसंख्यकों और पता नही किस-किस के लिये कौन-कौन क्या-क्या चिल्ला रहा है,और नतीजा,नतीजा देखो तो वही शून्य। मैं तो हैरान हुं कि इस देश में इतनी भली और कमज़ोर तबके का खयाल रखने वाली राजनीतिक पार्टिया है तो फ़िर ये समाजसेवी अन्ना और सन्यासी रामदेव को धरने की क्या ज़रुरत पड़ गई।कमाल है नेता तो नेता साधू-सन्यासी भी धरना दे रहे हैं।औरतें धरना दे रही हैं,बच्चे धरना दे रहे हैं,छात्र धरना दे रहे हैं,बेरोज़गार धरना दे रहे हैं और यंहा तो सत्ताधारी भाजपा भी रोज़ धरना दे रही है।यानी सारा देश धरना-धरना खेल रहा है। कांग्रेसी यंहा कह रहे हैं कि भाजपा घोटालेबाज़ों की पार्टी है तो भाजपाई माईक लेकर महंगाई के लिये कांग्रेस को ज़िम्मेदार ठहरा रही है।वो भी टू जी से शुरु होकर कई कई घोटाले की लिस्ट लेकर चल रही है।कांग्रेसी एक नाम लेते है तो दो वे दो नाम।शोले के जय-वीरू और गब्बर की डायलागबाज़ी फ़ेल है।अखबार धरने से अटे-पड़े हैं।तस्वीरों को ध्यान से नही देखों तो समझ में ही नही आता कि कौन धरना दे रहा है और किसके खिलाफ़ धरना दे रहा है।रोज़ कंही न कही,किसी न किसी का धरना,कर्मचारी क्या,मज़दुर क्या,व्यापारी क्या,सभी धरने की दुकान खोल कर बैठ गये हैं। जिस देश में इतने धरनेबाज़ लोग हों,उसके बाद भी अगर नेताओं को कंट्रोल करने के लोकपाल की ज़रुरत पड रही हि तो उन धरनेबाज़ों की क्वालिटी पर सवाल तो उठने जायज ही है।अगर ऐसा नही होता तो दिल्ली जो धरने के लिये देश का सबसे इम्पोर्टेंट स्थान है उस पर समाजसेवियों,सन्यासियों का कब्ज़ा हो जाना समझ से परे है।बस अब इस देश में आतंकवादियों,अपराधियों और भ्रष्टाचरियों के फ़ेवर में ही धरना होना बाकी है।वैसे तो आतंकवादियों और नक्षलियों के फ़ेवर मे आये दिन कुछ न कुछ हो ही जाता है।अब बच गये हैं भ्रष्टाचारी और अपराधी।वैसे तो यंहा उसकी भी शुरूआत के संकेत मिलने लगे हैं।एक आरटीओ के निलंबित करने पर पूरा स्टाफ़ काम छोड़ कर बाहर आ गया था।वो सांकेतिक धरना था इसलिये उसे अभी रजिस्टर्ड धरना नही माना जा सकता लेकिन उसने संकेत तो दे ही दिये हैं आने वाले दिनों में हो सकता है सस्पेंडेड अफ़सरों या टर्मिनेटेड अफ़सरों की भी यूनियन बन जाये।लोकल लुच्चे-लफ़ंगों से लेकर राज्य स्तरीय या राष्ट्र स्तरीय संगठन तैयार हो जाये।कुछ के हक़ की बात तो अभी भी यूएन मे तक़ उठ जाती है,हो सकता है वो भी पार्टी बना कर धरना-धरना खेलने लग जायें।अच्छा है! सारे देश में धरना-धरना खेला जा रहा है उसके बाद भी पता नही चल पा रहा है कौन चोर है कौन ईमानदार है?कौन भ्रष्ट है,कौन नही?कौन गरीबों का मसीहा है,कौन गरीबो का शोषक?चिल्ला रहे है सब चोर है,चोर है,चोर है।ऐसे मे ये कन्फ़ूज़न होना तो तय ही है कि साले सब चोर हैं।और बेचारी जनता भी कन्फ़्यूज़्ड होकर चिल्लाने लगी है अब तो सब साले चोर हैं।भगवान ही बचाता रहा है और आगे भी भगवान ही बचायेगा गरीबों को,इस देश को।अब अगर जय श्रीराम लिख दूंगा तो बहुत से लोग ये भी चिल्लाने लगेंगे ये भी चोर है।हाहाहहाहा इसलिये जयश्रीम नही जय जनता कह कर निकल लेता हूं पतली गली से नही तो पता चला एक पंडाल मेरे नाम से भी लग गया है।
Friday, May 20, 2011
कमाल है!कसाब को लाड-प्यार से पालते हैं और हर साल आतंकविरोधी दिवस भी मनाते हैं!
एक छोटी सी पोस्ट एक बड़ा सवाल लिये हुये।सच में ऐसा कमाल तो दुनिया में और कंही नही नज़र आता होगा।आतंकवादियों को सज़ा तक़ नही दे पाने वाले लोग हर साल आतंकवाद विरोधी शपथ लेते हैं।उस देश मे जिसने एक नही दो-दो प्रधानमंत्री खोये हैं और एक के शहादत दिवस को ही आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है।अब बताईये सालों हो गये अफ़ज़ल और अज़मल को जेल में ठाठ से रह्ते हुये मगर मजाल अहि कि देख में घुसकर आम आदमी से लेकर संसद में बैठे खास आदमी तक़ को निशाना बनाने वालों को और कितने साल तक़ पालेंगे पोसेंगे?क्या तब तक़,जब तक़ किसी मंत्री की बेटी को ले जाने वाले हवाई जहाज को हाईजैक ना कर लिया जाये।उसके बदले में अफ़ज़ल और अजमल को रिहा करने की शर्त ना सामने आ जाये?देश के नागरिकों को बचाने के बहाने मंत्री के रिश्तेदार को बचाया जा सके और हमारे सम्मानित अतिथियों को रिहा किया जा सके?फ़िर वे गोलियां चलायें,बम फ़ोड़ें,हमारे लोगों की जान लें और हम फ़िर से आतंकवाद से लड़ने की शपथ ले सकें?क्या फ़ायदा ऐसे ढकोसलों का,ऐसे चोचलो का,जब हम अपने ही देश मे रंगे गिरफ़्तार किये गये खूनी ह्त्यारे आतंकवादी को फ़ांसी पर नही लटका पाते हों तो?जब हम अपने ही देश के एक राज्य में खून-खराबा करने वाले नक्सलियों की मदद करने के लिये राष्ट्रद्रोह के आरोप मे गिरफ़्तार किये गये आरोपी को दोषमुक्त होने से पहले ही देश के योजना आयोग मे सदस्य मनोनित करते हो तो फ़िर आंतकवाद के विरोध में शपथ लेने का नाटक करने का भी हक़ नही है किसी को।
Labels:
Indira gandhi,
Rajeev gandhi,
आतंकवाद,
इंदिरा गांधी,
राजीव गांघी
Monday, September 22, 2008
असली विजेता कौन, खिलाड़ी या शहीद
मोबाईल पर एसएमएस आया। खोलकर देखा तो सोचने पर मजबूर हो गया। मैसेज में शहीद मोहनलाल शर्मा को मिले 5 लाख रूपए के ईनाम और बीजिंग ओलंपिक में शूटर अभिनव बिंद्रा को मिले 1 करोड़ रूपए से ज्यादा मिले ईनाम की तुलना के साथ सवाल उठाया गया था कि असली विजेता कौन है। बात सौ फीसदी खरी थी। मैसेज को पढ़कर सोच ही रहा था कि दूसरा मैसेज आ गया और वो भी वही।
डॉ. अजय शंकर सक्सेना मुझे दिन में कई मैसेज करता है। अधिकांश हंसी ठट्टों से भरपूर रहते हैं। बड़ा ही जिन्दादिल है अजय। जि़न्दगी के हर पल को जीने में विश्वास रखता है। आज शाम अचानक उसका इस तरह का मैसेज आना, मुझे अटपटा लगा। अजय को भी ये मैसेज कहीं और से ही आया होगा। अजय के मैसेज के बाद भोपाल से रजनीश शर्मा का वही मैसेज आया। फिर गोपाल भाटिया का, लक्ष्मण जगवानी का, मणिभाई पटेल का वही मैसेज मुझे मिला। मुझे लगा कि सबको किसी एक ने एसएमएस किया है और सब इस एसएमएस को फैलाने में लग गए हैं।
बात वैसे गलत भी नहीं है। बिल्कुल सही सवाल उठाया गया। आखिर गोलियां बरसाते आतंकवादियों पर गोली बरसा रहे थे शहीद इंस्पेक्टर मोहनलाल शर्मा। उस गोलीबारी में मोहनलाल शहीद ज़रूर हुए लेकिन उससे पहले 2 आतंकवादी भी ढेर किए जा चुके थे। मोहनलाल की निशानेबाजी बंद कमरों में फिक्स्ड टार्गेट पर की जाने वाली निशानेबाजी से कहीं ज्यादा कठिन और खतरनाक थी। वहां तो सिर्फ मैडल दांव पर लगा था। मिलता तो ठीक, नहीं मिलता तो जीतने के कई मौके आते रहते। लेकिन मोहनलाल का मामला बिल्कुल अलग था। यहां जिन्दगी दांव पर लगानी थी और जिन्दगी आतंकवादियों से लड़ने के लिए दोबारा नहीं मिलनी थी। यहां कोई राउण्ड नहीं था। न ही क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल। जो कुछ था तो फ़ाइनल था। फुल एण्ड फाइनल।
इंस्पेक्टर मोहनलाल शर्मा ने जिन्दगी दांव पर लगाकर गोलियां चलाई थी। उन्होंने किसी तयशुदा मैडल को जीतने के लिए अपने आपको आगे नहीं किया था। उन्होंने ये जानते हुए कि सामने मौत के सौदागर हैं तो भी जान हथेली पर लेकर अपनी गोलियां उन पर दागी थी। आतंकवादी थे वो कोई फिक्स टार्गेट नहीं जो उधर से गोलियां नहीं आती। उधर से भी गोलियां आई और मोहनलाल शर्मा दिल्ली समेत सारे देश के लिए आतंकवादियों से लड़ते लड़ते शहीद हो गए।
5 लाख रूपए ईनाम घोषित किया गया उनके लिए। बस। यही है इस देश में 1 शहीद की जान की कीमत। कोई मैडल जीतकर आ गया तो करोड़ों रूपए की बरसात उस पर हो गई। आए दिन विवादों में फंसे रहने वाले क्रिकेटर कभी कोई कप जीतकर आ जाते हैं तो उन्हें ईनाम देने के लिए देश में होड़ मच जाती है। राज्य सरकारें तो जैसे बावली हो जाती है। कोई मकान देता है, तो कोई गाड़ी देता है, तो कोई नगद देता है, तो कोई सरकारी मेहमान का दर्जा देता है। सिर्फ सरकार ही नहीं निजी कंपनियां मरी जाती है क्रिकेटरों को ईनाम देने के लिए। ईनाम बांटने के लिए मरे जाने वाले देश में शहीद को ईनाम देने के लिए कोई सामने नहीं आया। इसे देश का दुर्भाग्य ही कहा जा सकता है। कि इस देश में खिलाड़ी के मैडल जीतने पर जितना जश्न मनाने पर खर्चा होता है, उसका एक हिस्सा भी शहीदों के लिए खर्च नहीं होता।
क्या इस देश में ये सवाल उठाना वाजिब नहीं है कि खिलाड़ी बड़ा है या शहीद। यहां सवाल उठाने का मकसद किसी खिलाड़ी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना नहीं है, न ही उसकी उपलब्धि को कम आंकना है। सवाल सिर्फ तुलना के लिए उठाया जा रहा है। आख्रिर कहीं न कहीं किसी न किसी के दिल में ये बात उठी हो और फिर एसएमएस के ज़रिए ये बात देश में फैलने लगी होगी। ऐसा ही एसएमएस डॉ. अजय सक्सेना जैसे मस्त मौला को मिला और उसने उसे मुझे फारवर्ड कर दिया। आखिर उसने भी तो मुझसे सवाल ही किया था क्योंकि उससे किसी और ने ये सवाल पूछा था और शायद इसीलिए मैं ये सवाल आप सब के लिए छोड़ रहा हूं कि खिलाड़ी बड़ा है या शहीद।

Tuesday, September 16, 2008
इसका मतलब देश में गद्दारों की कमी नहीं है
देश के सारे टीवी न्यूज़ चैनल संदिग्ध आतंकियों की तस्वीरें दिखा रहे हैं। इसके बावजूद उनके बारे में अब तक कोई ख़बर सामने नहीं आना इस बात का सबूत है, कि देश में गद्दारों की कमी नहीं है। अब इस पर बहुत से लोगों को आपत्तिा भी हो सकती है मगर ऐसा नहीं होता तो क्या बम धमाकों के आरोपी आसानी से कहीं पनाह ले सकते थे।
एक नहीं लगभग सारे न्यूज़ चैनल एक नहीं चार-चार लोगों की तस्वीरें दिखा रहे हैं, वो भी एक नहीं कई-कई बार। इसके बावजूद ऐसा लगता है कि उनको ज़मीन निगल गई या आसमान खा गया। अब न्यूज़ चैनल का सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये बताना कि वे लोग मास्टर माइंड है, धमाकों में उनकी सक्रिय भूमिका है, इस बात का सबूत है कि वे लोग हवाई कल्पना नहीं है। उनकी तस्वीरें जारी कर एक प्रकार से सारे देश में उनके खिलाफ सूचनाएँ माँगने का अभियान छेड़ा गया है।
अगर उनके बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं मिल पाई है तो इसका मतलब ये कतई नहीं है कि देश में देशभक्तों की कमी है। देशभक्तों से अटा पड़ा है देश। लेकिन उन्हें देश में छिपे गद्दारों की फौज ने बेहद सुरक्षित तरीके से छिपाकर रखा है या यूं कहिए! देश भक्तों की नज़रों से बचाए रखा है। वैसे भी कोई भी शख्स बिना पनाह लिए किसी शहर में, किसी गाँव में या किसी मोहल्ले में रह नहीं सकता।
हम लाख पाकिस्तान पर आरोप लगाते रहें कि उसने दाऊद को पनाह दे रखी है। वो आतंकवादियों की पनाहगाह है। वहाँ अपराधी जाकर बसते हैं, आदि-आदि। लेकिन क्या ये बात हमारे देश के लिए लागू नहीं होती ? आखिर यहाँ भी तो लंबे अरसे से धमाके हो रहे हैं। धमाकों के आरोपियों के बारे में सूचनाएँ सार्वजनिक हो रही है लेकिन पकड़ा कोई नहीं रहा है, एक मुंबई ब्लॉस्ट के आरोपियों को छोड़। ऐसे में क्या हम अपने ही देश में आतंकवादियों के सुरक्षित छिपने के अव्े विकसित होने की बात नहीं कह सकते।
इतना तो तय है कि धमाके करने वालों को इसी देश के लोगों की शह मिली हुई है और बिना उनकी सुरक्षित पनाह के वे अपने नापाक इरादों को अंजाम नहीं दे सकते। अगर कोई ये कहता है कि उसे जानकारी नहीं थी कि उसका मेहमान आतंकवादी है तो सिर्फ अफसोस ही किया जा सकता है। सबकुछ जानते-बूझते संरक्षण देना क्या गद्दारी या देशद्रोह से कम है ? कोई लाख कहे कि उन्हें बहका दिया गया है, वे भटक गए हैं, आतंकवाद का धर्म नहीं होता, आतंकवाद के हमले में मरने वाले बेगुनाह होते हैं, धमाके ये नहीं देखते मरने वाला कौन है ? इन सब बातों का कोई खास मतलब नहीं निकलता। ये सब ध्यान भटकाने वाली बातें हैं। मुख्य बात ये है कि धमाके करने वालों को ये पूरी तरह मालूम होता है कि उसका असर क्या होगा। और ऐसे लोगों को पनाह देने वालों को भी मालूम रहता है कि वे देश से गद्दारी कर रहे हैं किसी भी अभियान कहें या जेहाद का हिस्सा नहीं है।
दरअसल हमारे ही देश में सुरक्षित पनाह मिलने की गारंटी ऐसे लोगों के हौसले बढ़ा रही है। अभी भी ये ख़बर सामने आना ही उनमें से कुछ लोग हैदराबाद या मुंबई में छिपे हैं क्या देश में गद्दारों की फौज होने की चुगली नहीं करती ? अगर ऐसा नहीं होता तो आरोपियों को पनाह देने वालों के अड़ोसी-पड़ोसियों में से कोई तो ख़बर करता। इसका मतलब साफ है कि पनाह किसी एक घर में नहीं मिलती बल्कि समान विचारधारा वाले घरों के सुरक्षित किलों में मिलती है। और उन्हें पनाह देने वाला कोई एक शख्स नहीं होता उसके आसपास उसकी विचारधारा के समर्थकों की फौज रहती है यानि देश में छिपे गद्दारों की कोई कमी है।

Sunday, September 14, 2008
हिन्दू यानी सिर्फ .......ू ! नहीं होता
मुस्लिम अलगाववादियों या आतंकवादियों ने जिस तरह दिल्ली के बम फूटने से पहले मीडिया को सूचना देकर कहा जो करना है करलो उससे ये नहीं लगा कि मुस्लिम आंतकवादी बहादूर है बल्कि ये लगा कि हिन्दू .... ू है या डरपोक है।
अब अगर हिन्दूओं को ..... ू कहा जाये या डरपोक या फट्टू तो बहूत से लोगों को नाराजगी हो जायेगी। लेकिन कोई हमें हमारे ही घर में मारे, मारने से पहले कहे कि मारूंगा, और मारने के बाद कहा कि मार दिया जो करना है कर ले तो क्या इसे सहनशीलता कहना उचित होगा ? क्या सांप्रदायिक सौहाद्र बनाये रखने के बहाने अपने लोगों को मारने वालों के खिलाफ कुछ भी न कहना ही धर्म निरपेक्षता होगी? क्या अपने धर्म के लोगों पर कहर बरपाने वालों को मुॅह तोड़ जवाब देने का आव्हान करना सांप्रदायिाकता होगी।
बहुत से जलते हुए सवालों में झूलस कर खाक हो गया है हिन्दुओं के भीतर का साहस। अन्याय से लड़ने का साहस, अधर्म से लड़ने का साहस, धर्म से लड़ने का साहस या मानवता की रक्षा के लड़ने का साहस। सब कुछ एक फर्जी और छद्म शब्द धर्मनिरपेक्षता के जाल में फंस कर रह गया है। इस जाल को बुनने वाले है कथित बुध्दजीवी, अल्पसंख्यकों की रक्षा का ठेका लेने वाले नेता, विदेशी सहायता पर गुलछर्रे लड़ाने वाले एनजीओ, कुछ कथित मानवाधिकारवादी और कुछ हमारे भाई बंधू पत्रकार। इन लोगों के बुने जाल में हिन्दू बुरी तरह उलझ कर रह गया है क्योंकि ये जाल उसी को टारगेट कर बुना गया है।
इस जाल में से निकल भागने के लिये कई सूरक्षा द्वार बनाये गये है अल्पसंख्यकों के लिये। इतने कि वे सैकड़ों हिन्दुओं को मार दे तो भी उनके खिलाफ बोलने वाले हिन्दुओं की आवाज उसके गले से बाहर निकलने के पहले ही अल्पसंख्यक सूरक्षा द्वार से निकलकर जाल के पीछे सुरक्षित हो जाते है। और हिन्दू जब तक जागता है, इकट्ठा हो पाता है उसके भीतर का साहस जोर मारता है, वो जैसे को तैसा पॉलिसी एडाप्ट करने की सोचता है, तब तक छद्म धर्मनिरपेक्षता का जाल बुनने वाली जहरीली मकड़ियां हिन्दूओं के दिमाग को अपने सवालों के जाल में जकड़ देती है। फिर कुछ नजर नहीं आता हिन्दू को और वो खामोश बैठ जाता है। उसके सामने मीडिया, कथित कुछ मानवाधिकारवादी, फर्जी एनजीओ और अल्पसंख्यकों के लठैत नेता हिन्दू धर्म की सहिष्णुता का सालों पुराना काई लगा फर्श बिछा देते है। उसपर हिन्दू रपटता ही चला जाता है । कभी धर्म की व्याख्या तो कभी अगले जन्म की कल्पना, कभी इस जन्म के पाप का फल, और पाप के फल का प्रकोप का डर उसे उठने ही नहीं देता।
और जब फिर कभी धमाके होते है तो हड़बड़ाकर उठने वाले हिन्दूओं के पैर के नीचे परंपराओं और धर्मनिरपेक्षता के कंचे फैला दिये जाते है। और हिन्दू खड़ा ही नहीं हो पाता है। बार-बार इस भ्रमजाल, मायाजाल में फंसकर गिरने वाला हिन्दू इतना चोटील हो चुका है कि वो अब गिरने के डर से खड़ा होने में भी डरने लगा है। दूसरें शब्दाें में कहा जाये तो वो ..... ू हो गया है। कोई भी आता है और उसे मंदिर के घंटे के जैसे बजाकर चला जाता है। यही वाक्या किसी दूसरे कौम के साथ हो जाये तो आसमान फट जाता है, धर्म खतरे में आ जाता है और तो और रोम के भी घंटे बज जाते है। उड़ीसा में स्वामी लक्ष्मणनानंद की हत्या हुई तो कुछ नहीं, सब चलता है। वो अपराध है और जब दूसरे धर्म के कुछ स्वामियों पर हमले हुए तो सारे देश में हंगामा मच गया है, हिन्दू सांप्रदायिक हो गए। सबसे बड़े स्वामी ने अपने भारत में बैठे लोकल एजेंट से बात कर चिंता जाहिर कर दी। तो सेवा करने वाले मानवतावादी धर्म के उस सबसे बड़े घंटा बजाने वाले को हिन्दूओं के अकारण मारे जाने में पाप क्यों नजर नहीं आता। क्या हिंदू का मरना सामान्य अपराध है और अल्पसंख्यकों का मरना ही सांप्रदायिक हिंसा है।
दरअसल ये दो शब्द देश में दोहरे मापदंड पैदा करने के लिये इस्तेमाल किये जा रहे है। धर्मनिरपेक्षता और सांप्रदायिकता शब्द हिन्दूओं को खस्सी करने वाला साधन बन गया है और इसी को अल्पसंख्यक और उनके हितैषी अपने लिये सुरक्षाकवच की तरह इस्तेमाल कर रहे है। लेकिन उन्हें सोचना चाहिये कि हिन्दूओं की सहनशक्ति की भी सीमा है। उसके सब्र का बांध जिस दिन टूटेगा वो सबको बहा ले जायेगा। इसलिये बार-बार उसे मारकर, उसे मारने की जिम्मेदारी कबूल करने की बहादूरी दिखाने वाले लोगों से और अपने कथित हितैषिओं से, अल्पसंख्यकों को खुद अलग कर लेना चाहिये ताकि धीरे-धीरे पनप रहे आक्रोश के ज्वालामुखी के फटते समय वे खुद को अलग थलग बताकर बच सके। समय आ गया है जब हिन्दू को .... ू समझने वाले लोगों को ये समझ लेना चाहिये कि हिन्दू का मतलब डरपोक ही नहीं होता।

Subscribe to:
Posts (Atom)