Showing posts with label पाक. Show all posts
Showing posts with label पाक. Show all posts

Wednesday, December 17, 2014

कुत्ते की दुम सीधी हो सकती है पर 47 में बिछडा भाई नही

एक पुरानी कहावत है जो अक्सर मुझे ही सुनाई जाती थी के,"कुत्ते की दुम कभी सीधी नही हो सकती"।समय के साथ मैं तो देर से ही सही काफ़ी बदला,यानी सीधा हो गया और इस दौरान मैने सीधी दुम वाले कुत्ते भी देख लिये।यानी कुत्तों की भी दुम सीधे होने लगी है मगर हमारा सन 47 में बिछडा भाई यानी बिगडा हुआ पडोसी शायद कसम खाकर बैठा है कि कुत्तों की दुम को शर्मिंदा नही होने देगा।भले ही सारे कुत्तों की दुम सीधी हो जाये वो सीधा होने वाला नही है।

Tuesday, December 16, 2014

जंहा शैतान की औलाद बसती हो,वो जगह पाक हो ही नही सकती

सुनते आ रहा हूं पता नही कब से के बच्चे भगवान का स्वरुप होते हैं,पता नही उनसे क्या खतरा था कि किसी को जो उनपर गोलियां चलानी पड गई?दुनिया का कौन सा धर्म,कौन सा पंथ,कौन सा संप्रदाय इस बात की अनुमति देता है,समझ से परे है.फूल जैसे बच्चों पर जो गोलियां बरसा सकता हो वो इंसानियत का दुश्मन ही हो सकता है,शैतान की औलादों को जो सरंक्षण दे रहा है वो निश्चित ही शैतान की ही औलाद होगा,और जंहा शैतान की औलाद हैवानियत का नंगा नाच करे वो जगह पाक तो हो ही नही सकती,वो नापाक नर्क ही है,है नही तो बन जरुर जायेगा.आमीन.हे प्रभु उन नन्हे फरिश्तों को अपनी शरण में ले लेना.