Showing posts with label बिहार. Show all posts
Showing posts with label बिहार. Show all posts
Monday, September 14, 2015
क्या ठाकरे,क्या ओबैसी,सब बिहार पर फ़िदा?
क्या ठाकरे,क्या ओबैसी,सब बिहार पर फ़िदा?अचानक ऐसा क्या हो गया है बिहार में कि जो देखो वही बिहार की सेवा के लिये मरा जा रहा है।कल तल मुम्बई में बिहारियों को कूटने वालों को आज पता चल रहा है कि बिहारियों को विकास की जरुरत है। हो सकता है उनको लग रहा हो कि बिहारियों की बिहार में ही सेवा कर उन्हे वंही रोक लिया जाये,तो उनकी प्राईवेट मुम्बई तो सेफ़ रहेगी।फ़िर ये ओबैसी साब भी अचानक ही बिहारियों पर फ़िदा हो गये हैं।लेकिन वे ठाकरे ब्रदर्स जैसे मतलबी नही है।वे शुरु से सेलेक्टिव्ह थे,हैं और रहेंगे?उनके भाई बंधु जंहा है उन्हे सेवा सिर्फ़ उसी इलाके में करनी है।वे दूसरो की सेवा में विश्वास ही नही रखते,क्योंकि दूसरे तो फ़िर काफ़िर ही है,उनकी सेवा करके क्यों दोजख में जाना?वईसे भी वो बोलां कि तुमे कित्ते मुसलमाना को एमएलए बनाये पहले बता दो।यानी मुसलमान को एमएलए बना दो तो उनका प्राब्लम साल्व।उनका प्राबल्म ही है मुसलमानो के दर्द को दर्द समझना और उस दर्द को कम करने के लिये दूसरो को दर्द देना।सो वे बिहार में बिहारी मुसलमानो का पिछ्डापन हटाने के नाम पर अपनी राजनीति को हैदराबाद से कुछ और आगे ले जाना चाहते है।फ़िर उधर देखो तो मोदी जी भी बिहार के विकास के लिये टेण्डर काल कर रहे हैं।बिहार के सेवा का आलटाईम ठेका ले चुके लालू की भी कुर्सी वापस नही मिलती देख ओरिजीनल आंखे खुल गई है।वे भी जानवारों से ज्यादा जनता के लिये चिंतित नज़र आ रहे है।सेवा के लिये नीतिश जी फ़डफ़डा रहे है।किसी भी हालत में वे बिहार के सेवा करना चाहते है।इसके लिये वे एमेरजेंसी लगाने वालो से भी हाथ मिला चुके हैं।उधर दलितों के मसीहा रामविलास जी सेवा सेवा चिल्ला रहे हैं।दलितो और उससे भी पिछ्डे महादलितों के नये मसीहा मांझी जी रामबिलास बाबू को सेवा के मामले में टक्क्र देने को तैयार है।ऐसा लग रहा है जैसे बूढी गंडक कोसी और गंगा की बाढ से भी बडी और भयंकर बाढ सेवा की आ गई हो।इतना होने के बाद भी अगर बिहार में सेवा न होसके और वंहा विकास की गंगा न बह सके तो फ़िर भगवान ही मालिक है।अब इस बात से ओबैसी भले ही नाराज हो जाये,पर बात तो सच है।देखें चुनाव तक जितना जनता लूट सके तो लूट ले,फ़ेर तो कोनो आने वाला नही।
Tuesday, September 1, 2015
अब अचानक मुसलमानो का पिछडापन याद आ गया
पटेलों के बाद अब अचानक मुसलमानो का पिछडापन याद आ
गया.आखिर ये पिछडापन अभी क्यों याद आ रहा है?क्या बिहार के चुनाव का इससे
लेना देना नही है?कैसे कहा जा सकता है कि पिछडेपन का रोना चुनाव में वोटों
की लूट के लिये नही रोया जा रहा है?क्यों अचानक याद आ रहा है पिछडापन
पटेलों को और उसके बाद अब मुसलमानों को?पटेलों के आरक्षण आंदोलन की हवा से
गुजरात को जला कर उस पर बिहार की चुनावी रोटी सेंकने की स्कीम की सफलता के
संदिग्ध हो जाने पर अब अचानक मुसलमान के पिछडापन का जिन्न बोतल से बाहर आ
गया?जिन्नो की बोतल खोली जा रही है और उन्ही जिन्नो को बाहर निकाला जा रहा
है जिससे बिहार के चुनाव में असर पड सकता है.चुनाव के बाद ये सारे जिन्न
फिर से बोतल में बंद कर दिये जायेंगे.फिर अगर मुसलमानो के पिछडापन की बात
सामने लाना अगर राजनीतिक स्टंट नही है तो फिर अगर कोई हिंदूओ के बारे में
बात के बारे में बात करे तो वो साम्प्रदायिक कैसे हो जाता है?क्या इस देश
में पिछडापन भी हिंदू और मुस्लिम हो जायेगा,विकास भी हिन्दू या मुस्लिम हो
जायेगा?क्या चुनाव में जीत हासिल करने के लिये इस तरह के हथकंडे देश को
बांटने की कीमत पर भी अपनाये जा रहे है.आखिर कब तक हिंदू मुस्लिम विवाद की
भट्ठी में नेता जनता जो भूनते रहेंगे?आखिर कब तक़?
बिहार में चुनावी महासेल,छूट है छूट,लूट सके तो लूट.
बिहार में तो गज़ब हो गया है,वोट के नाम पर महासेल लगी है.हर कोई चिल्ला रहा है छूट है,लूट सके तो लूट.चुनाव क्या आया,हर पार्टी अपना प्रोडक्ट बेचने के लिये दुनिया भर की स्कीम लांच कर रही है.कोई ये दे रहा है तो कोई वो दे रहा है.कोई कह रहा है उसकी स्कीम फ्राड है मेरी स्कीं असली है तो दूसरा चिल्ला रहा है कि इसकी स्कीम से आज तक भला क्यों नही हुआ.सब सपने बेच रहे हैं.सपने भी हज़ारों लाखो के नही हज़ारों लाखो करोडो के.जनता बेचारी ठगी से खडी है.इसकी दुकान में जाऊं या उसकी दुकाम में जाऊं.फिर उसे लगता है आज तक तो उसका भला हुआ नही है.गरीबी हटाओ की स्कीम को भी जनता भूली नही है.गरीब तो हटे नही बल्कि बढ गये.विकास के नाम पर सिर्फ कुछ लोगो का विकास भी लोगों ने देख लिया.वो अब भी हैरान है कि इतनी सारी स्कीमों के बावज़ूद जनता का हाल बुरा क्यो है?हर साल चुनाव के समय ही स्कीम क्यों लांच होती है?हर स्कीम का चुनाव के बाद हश्र बुरा ही क्यों होता है?आखिर इस महासेल का मतलब ही क्या है?हर बार,बार बार चुनावी महासेल के बाद भी फायदे में तो चुनावी कंपनिया ही रहती है ग्राहक क्यों नही?आखिर कब तक पार्टियां चुनावी स्कीम चलाती रहेंगी,कभी उन्हे भी चिटफण्ड कंपनियों की तरह ट्रीट किया जायेगा?कभी कोई फर्ज़ी स्कीम चलाने वाला धरा जायेगा?या फिर चुनाव आयेगे,सेल लगेगी,छूट की घोषणा होगी और वोट लूट लिये जायेंगे?
Subscribe to:
Posts (Atom)